अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 152 किलो गांजा जप्त नरसिंहपुर, 25 फरवरी 2026। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन ईगल क्लॉ” के तहत नरसिंहपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए 152 किलोग्राम अवैध गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त एक पिकअप वाहन जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जप्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी गई है। विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन द्वारा छत्तीसगढ़ से उत्तर प्रदेश की ओर भारी मात्रा में गांजा ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी मनोज गुप्ता के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस की विशेष टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर नाकेबंदी की। इसी दौरान कपूरी तिराहे के आगे वाहन क्रमांक CG 06 M 0931 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन में रखी खाली कैरेटों के बीच छिपाकर रखी बोरियों से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में चालक ने अपना नाम रोहित सिंह निवम निवासी ग्वालियर बताया, जो राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से झांसी (उ.प्र.) गांजा ले जा रहा था। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 (ख), 29 के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़, 152 किलो गांजा जप्त नरसिंहपुर, 25 फरवरी 2026। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन ईगल क्लॉ” के तहत नरसिंहपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए 152 किलोग्राम अवैध गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त एक पिकअप वाहन जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जप्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी गई है। विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन द्वारा छत्तीसगढ़ से उत्तर प्रदेश की ओर भारी मात्रा में गांजा ले जाया जा रहा है। सूचना
के आधार पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी मनोज गुप्ता के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस की विशेष टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर नाकेबंदी की। इसी दौरान कपूरी तिराहे के आगे वाहन क्रमांक CG 06 M 0931 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन में रखी खाली कैरेटों के बीच छिपाकर रखी बोरियों से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में चालक ने अपना नाम रोहित सिंह निवम निवासी ग्वालियर बताया, जो राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से झांसी (उ.प्र.) गांजा ले जा रहा था। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 (ख), 29 के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
- 50 लाख का गांजा जप्त, छत्तीसगढ़ से यूपी जा रही खेप पकड़ी नरसिंहपुर | जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे "OPERATION EAGLE CLAW" के तहत नरसिंहपुर पुलिस ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर घेराबंदी कर एक पिकअप वाहन से 152 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। जप्त किए गए गांजे और वाहन की कुल कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना को मुखबिर से सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से एक पिकअप वाहन (क्रमांक CG 06 M 0931) भारी मात्रा में गांजा लेकर उत्तर प्रदेश के झांसी की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही एएसपी संदीप भूरिया और एसडीओपी मनोज गुप्ता के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस की विशेष टीम गठित की गई। टीम ने एनएच-44 पर कपूरी तिराहे के पास घेराबंदी की। जब पिकअप को रोककर तलाशी ली गई, तो ऊपर से उसमें खाली कैरेट भरे हुए थे। लेकिन जब पुलिस ने गहराई से जांच की, तो कैरेटों के नीचे छिपाकर रखी गई बोरियों में भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से चालक रोहित सिंह निवम (निवासी ग्वालियर) को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह यह माल राजनांदगांव से झांसी ले जा रहा था। आरोपी ने बताया कि वह वाहन स्वामी बंटी सोनी के इशारे पर तस्करी कर रहा था। पुलिस अब इस नेटवर्क के मुख्य सरगना की तलाश में जुट गई है जप्त मशरूका: 152 किलो गांजा एवं पिकअप वाहन (कुल कीमत ₹50 लाख)। आरोपी: रोहित सिंह निवम (ग्वालियर)। धाराएं: एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 (ख) और 29 के तहत मामला दर्ज। इनकी रही मुख्य भूमिका इस सफल ऑपरेशन में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव चांटे, सउनि भीम बाक्सर, आरक्षक सौरभ पटेल, अभय तिवारी, नीलेश दुबे, उमेश्वर पाठक, कुलदीप साहू, राहुल दुबे, अनुराग दुबे और श्रेय अवस्थी की विशेष भूमिका रही। SP का कड़ा रुख: डॉ. ऋषिकेश मीना ने स्पष्ट किया है कि जिले से गुजरने वाले किसी भी अवैध खेप या स्थानीय नशे के कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। "ऑपरेशन ईगल क्लॉ" आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।1
- स्टेशनगंज थाना अंतर्गत डोकरघाट निवासी संतोष कुमार चौधरी के साथ पुरानी रंजिश को लेकर मारपिट हो गई घायल ने बताया कि दो भाइयों ने पुरानी रंजिश को लेकर लोहे के राइजर से मारपिट कर लहुलुहान कर दिया वही घटना की सूचना डायल 112 को मिली और वह मौके पर पहुँची घायल को थाने लाया गया जहां शिकायत दर्ज की वही घायल का उपचार डॉक्टर के द्वारा जिला अस्पताल में किया जा रहा है।1
- प्रदीप शर्मा करेली 9977447750 नरसिंहपुर में दादा महाराज मंदिर के पास फल-प्रसाद दुकानदारों में जमकर मारपीट। पुरानी रंजिश में दुकान में तोड़फोड़, पुलिस जांच में जुटी।1
- Post by Dharmendra sahu1
- गुप्त रोग शीघ्रपतन शुक्राणु स्वप्नदोष मर्दाना ताकत फायदा नहीं तो डबल पैसा वापस 100% गारंटी के साथ संपर्क करें डॉक्टर पंकज कुमार 9572291304, 70910778981
- Post by Akhlesh jain Reportar1
- नरसिंहपुर में गिद्धों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है और यह अच्छी संकेत है यह कहना है डीएफओ का उनका यह मानना है कि गिद्ध पर्यावरण के संतुलन में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं1
- नरसिंहपुर में लगातार घट रही गिद्ध पक्षी की संख्याओं को लेकर वन विभाग बेहद चिंतित था क्योंकि पर्यावरण के संतुलन बनाने में गिद्ध पक्षी का बड़ा योगदान है इसी के चलते नरसिंहपुर वन विभाग के द्वारा लगातार गिद्ध पक्षी के संरक्षण और संवर्धन के कार्य किया जा रहे हैं और इसी के चलते इस वर्ष गिद्धों की संख्या में उत्साहजनक वृद्धि हुई है जो एक अच्छा संकेत है वन विभाग का कहना है कि नरसिंहपुर में जहां गिद्ध विलुप्त होते जा रहे थे वहीं नरसिंहपुर DFO ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले वर्ष जहां 19 गिद्ध थे तो इस वर्ष नरसिंहपुर के दिल्हैरी वनांचल में 34 गिद्ध देखे गए हैं जो एक अच्छी खबर है।1
- *14 वर्षीय नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म का मामले में परिजनों ने Sdm कार्यालय पहुंचकर आरोपी के खिलाफ सौंपा ज्ञापन*1