50 लाख का गांजा जप्त, छत्तीसगढ़ से यूपी जा रही खेप पकड़ी नरसिंहपुर | जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे "OPERATION EAGLE CLAW" के तहत नरसिंहपुर पुलिस ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर घेराबंदी कर एक पिकअप वाहन से 152 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। जप्त किए गए गांजे और वाहन की कुल कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना को मुखबिर से सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से एक पिकअप वाहन (क्रमांक CG 06 M 0931) भारी मात्रा में गांजा लेकर उत्तर प्रदेश के झांसी की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही एएसपी संदीप भूरिया और एसडीओपी मनोज गुप्ता के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस की विशेष टीम गठित की गई। टीम ने एनएच-44 पर कपूरी तिराहे के पास घेराबंदी की। जब पिकअप को रोककर तलाशी ली गई, तो ऊपर से उसमें खाली कैरेट भरे हुए थे। लेकिन जब पुलिस ने गहराई से जांच की, तो कैरेटों के नीचे छिपाकर रखी गई बोरियों में भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से चालक रोहित सिंह निवम (निवासी ग्वालियर) को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह यह माल राजनांदगांव से झांसी ले जा रहा था। आरोपी ने बताया कि वह वाहन स्वामी बंटी सोनी के इशारे पर तस्करी कर रहा था। पुलिस अब इस नेटवर्क के मुख्य सरगना की तलाश में जुट गई है जप्त मशरूका: 152 किलो गांजा एवं पिकअप वाहन (कुल कीमत ₹50 लाख)। आरोपी: रोहित सिंह निवम (ग्वालियर)। धाराएं: एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 (ख) और 29 के तहत मामला दर्ज। इनकी रही मुख्य भूमिका इस सफल ऑपरेशन में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव चांटे, सउनि भीम बाक्सर, आरक्षक सौरभ पटेल, अभय तिवारी, नीलेश दुबे, उमेश्वर पाठक, कुलदीप साहू, राहुल दुबे, अनुराग दुबे और श्रेय अवस्थी की विशेष भूमिका रही। SP का कड़ा रुख: डॉ. ऋषिकेश मीना ने स्पष्ट किया है कि जिले से गुजरने वाले किसी भी अवैध खेप या स्थानीय नशे के कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। "ऑपरेशन ईगल क्लॉ" आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

- नरसिंहपुर की धार्मिक नगरी बबरमान में किराना दुकान पर अवैध शराब बिक रही है जिसका वीडियो भी वायरल हुआ है आबकारी विभाग और पुलिस द्वारा संज्ञान में मामला लाने के बाद भी कार्यवाही नहीं की जा रही1
- 50लाख का गांजा जब्त, छतीसगढ़ से यूपी जा रही खेप पकड़ी नरसिंहपुर (आशीष कुमार दुबे): पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में चल रहे 'ऑपरेशन ईगल क्लॉ' ने नशे के अंतर्राज्यीय नेटवर्क को बड़ा झटका दिया है। कोतवाली पुलिस ने एनएच-44 पर कपूरी तिराहे के पास घेराबंदी कर एक पिकअप (CG 06 M 0931) से 152 किलो गांजा जप्त किया है। तस्करों ने खाली कैरेटों के नीचे बोरियों में गांजा छिपा रखा था। EXPRESS MP CG NEWS1
- नरसिंहपुर, 25 फरवरी 2026। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन ईगल क्लॉ” के तहत नरसिंहपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए 152 किलोग्राम अवैध गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त एक पिकअप वाहन जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जप्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी गई है। विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन द्वारा छत्तीसगढ़ से उत्तर प्रदेश की ओर भारी मात्रा में गांजा ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी मनोज गुप्ता के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस की विशेष टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर नाकेबंदी की। इसी दौरान कपूरी तिराहे के आगे वाहन क्रमांक CG 06 M 0931 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन में रखी खाली कैरेटों के बीच छिपाकर रखी बोरियों से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में चालक ने अपना नाम रोहित सिंह निवम निवासी ग्वालियर बताया, जो राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से झांसी (उ.प्र.) गांजा ले जा रहा था। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 (ख), 29 के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।2
- अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन ईगल क्लां के तहत कोतवाली थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है वही कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ऋषिकेश मीना ने प्रेस बुधवार कॉन्फ्रेंस करते हुए पत्रकारों को जानकारी दी है कि कोतवाली पुलिस ने NH44 पर नाकेबंदी कर एक पिकअप वाहन को रोक जिसमें केरिट के बीच में अवैध मादक पदार्थ गांजा बोरों में भरकर ले जाया जा रहा था जिसकी कीमत लगभग 35 लाख रुपए बताई गई वाहन चालक को भी गिरफ्तार किया गया, कोतवाली में गाड़ी मालिक और चालक के विरुद्ध NDPS एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया हैं।वही पुलिस आगे की विवेचना में जुटी हुई हैं1
- प्रदीप शर्मा करेली 9977447750 अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़ 152 किलोग्राम गांजा जप्त, एक आरोपी गिरफ्तार लगभग 50 लाख मूल्य का मशरूका जप्त1
- https://youtu.be/cB5nVJJnZ8E?si=f2jbd1ZO1BUuhB08 Gadarwara नाबालिग बालिका के साथ हुए दुष्कर्म के मामले को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश,सौंपा ज्ञापन गाडरवारा। कौड़ियां ग्राम में नाबालिग बालिका के साथ हुए दुष्कर्म के मामले को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखा गया। मामले में आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई तथा उसके मोबाइल फोन की विधिवत जांच की मांग को लेकर ग्रामीणों ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) गाडरवारा को ज्ञापन सौंपा। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी मोनू अग्रवाल के मोबाइल में आपत्तिजनक फोटो और वीडियो हो सकते हैं, जिनकी गहन जांच आवश्यक है। ग्रामीणों ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी को कड़ी सजा दिलाई जाए। ज्ञापन सौंपते समय ग्राम कौड़ियां के सरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में प्रशासन से त्वरित और कठोर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) ललित डांगुर ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मात्र 8 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करते हुए न्यायालय में पेश कर दिया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि ग्रामीणों की अन्य मांगों पर भी विधि अनुसार कार्रवाई की जाएगी तथा जांच निष्पक्ष रूप से जारी है।1
- Post by Dharmendra sahu1
- मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही कोतवाली पुलिस द्वारा की गई जिस पर पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली पुलिस को 5000 के इनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा की है1