बजरंगगढ़ स्कूल में आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को दिया स्वस्थ जीवनशैली और जल-ऊर्जा संरक्षण का संदेश, दिलाया नशामुक्ति का संकल्प आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के तहत ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह के अंतर्गत अवलेश्वर क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बजरंगगढ़ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, ऊर्जा और जल संरक्षण करने तथा नशामुक्त ग्राम पंचायत बनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली, योग और पौष्टिक भोजन के महत्व की जानकारी दी गई। इसके साथ ही ऊर्जा और जल संरक्षण की आवश्यकता बताते हुए बिजली-पानी की बचत करने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों को मोटे अनाज के उपयोग को बढ़ावा देने और भोजन की बर्बादी रोकने के लिए भी प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में सिंगल यूज प्लास्टिक से दूरी बनाने, गीले और सूखे कचरे का अलग-अलग निस्तारण करने तथा स्वच्छता अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को नशामुक्त ग्राम पंचायत बनाने का संकल्प दिलाया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य पूनमचंद पाटीदार और शुभम उपस्थित रहे।
बजरंगगढ़ स्कूल में आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को दिया स्वस्थ जीवनशैली और जल-ऊर्जा संरक्षण का संदेश, दिलाया नशामुक्ति का संकल्प आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के तहत ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह के अंतर्गत अवलेश्वर क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बजरंगगढ़ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, ऊर्जा और जल संरक्षण करने तथा नशामुक्त ग्राम पंचायत बनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली, योग और पौष्टिक भोजन के महत्व की जानकारी दी गई। इसके साथ ही ऊर्जा और जल संरक्षण की आवश्यकता बताते हुए बिजली-पानी की बचत करने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों को मोटे अनाज के उपयोग को बढ़ावा देने और भोजन की बर्बादी रोकने के लिए भी प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में सिंगल यूज प्लास्टिक से दूरी बनाने, गीले और सूखे कचरे का अलग-अलग निस्तारण करने तथा स्वच्छता अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को नशामुक्त ग्राम पंचायत बनाने का संकल्प दिलाया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य पूनमचंद पाटीदार और शुभम उपस्थित रहे।
- जिला कलेक्टर शुभम चौधरी ने जारी किया वीडियो जिसमें अपील शेयर करें रिपोर्टर अनिल जटिया जिला कलेक्टर शुभम चौधरी ने जारी किया वीडियो जिसमें अपील शेयर करें1
- प्रतापगढ़ में दो आदतन अपराधी जिला बदर, एक को 15 दिन तो दूसरे को एक माह तक जिले से बाहर रहने के आदेश प्रतापगढ़। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए प्रतापगढ़ पुलिस ने दो आदतन अपराधियों के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की है। राजस्थान गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1975 के तहत अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ने दोनों अपराधियों को अलग-अलग अवधि के लिए जिला प्रतापगढ़ से निष्कासित करने के आदेश जारी किए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयदेव सियाग के मार्गदर्शन में छोटीसादड़ी और सालमगढ़ थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, छोटीसादड़ी थाना क्षेत्र के रैगर मोहल्ला निवासी विक्रम पिता चांदमल मोहिल के खिलाफ लगातार आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहने के चलते पुलिस ने इस्तगासा तैयार कर न्यायालय में पेश किया था। सुनवाई के बाद अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने विक्रम को 15 दिन के लिए जिला प्रतापगढ़ से निष्कासित कर चित्तौड़गढ़ जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने के आदेश दिए हैं। वहीं, सालमगढ़ थाना क्षेत्र के दलोट निवासी गोविंद पिता नंदराम प्रजापत के खिलाफ भी पुलिस ने जिला बदर की कार्रवाई की। न्यायालय ने गोविंद को एक माह के लिए जिला प्रतापगढ़ से निष्कासित कर बांसवाड़ा जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने के आदेश दिए हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, विक्रम मोहिल के खिलाफ वर्ष 2025 में आरपीजीओ की धारा 13 के तहत दो प्रकरण दर्ज हैं। वहीं, गोविंद प्रजापत के खिलाफ वर्ष 2024 और 2025 में इसी धारा के तहत दो प्रकरण दर्ज हैं। निष्कासन अवधि के दौरान दोनों आरोपी जिला प्रतापगढ़ की सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। संबंधित थाना प्रभारियों को उनकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने चेतावनी दी है कि जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1
- MP NEWS - मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने TI हत्या मामले में शराब तस्कर को लेकर भाजपा के आरोप पर कहा, “ये बीजेपी से मेरा आग्रह है, सरकार के नुमाइंदों से आग्रह है, प्रशासनिक चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी से आग्रह है। चाहे कोई हो, फाँसी की सज़ा दो। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने TI हत्या मामले में शराब तस्कर को लेकर भाजपा के आरोप पर कहा, “ये बीजेपी से मेरा आग्रह है, सरकार के नुमाइंदों से आग्रह है, प्रशासनिक चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी से आग्रह है। चाहे कोई हो, फाँसी की सज़ा दो।1
- सूर्य भगवान जब उदय होते हैं तो मुस्कुराते हुए उदय होते हैं। और जब अस्त होते हैं तब भी मुस्कुराते हुए होते हैं। ठीक इसी प्रकार की दिनचर्या मनुष्य की होनी चाहिए। शुक्रिया दोस्तों।1
- चंदवासा के धर्मराजेश्वर में युवा संसद को लेकर हुए आयोजन की झलकियां1
- * *जीरन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 23.75 लाख का डोडाचूरा और पिकअप जब्त* *275 किलो से अधिक डोडाचूरा के साथ मंदसौर का एक आरोपी गिरफ्तार, बाड़मेर का दूसरा आरोपी फरार* *लोकेशन -नीमच* *जिला ब्यूरो चीफ -अजय चंद्रवंशी* नीमच। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ नीमच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 275 किलो 610 ग्राम डोडाचूरा जब्त किया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार बताया जा रहा है। जब्त मादक पदार्थ, पिकअप वाहन और मोबाइल फोन की कुल कीमत 23 लाख 75 हजार रुपये बताई गई है। दरअसल, मध्यप्रदेश में नशे और मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे 15 दिवसीय राज्यस्तरीय एंटी नारकोटिक्स विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर से सूचना मिलने पर जीरन पुलिस ने हरकियाखाल फंटे के पास फोरलेन रोड पर नाकाबंदी की। इस दौरान राजस्थान नंबर की पिकअप वाहन क्रमांक RJ 04 GC 3567 से 275 किलो 610 ग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया गया। पुलिस ने मामले में मंदसौर जिले के भावगढ़ थाना क्षेत्र के गुराड़िया लालमुहा निवासी 21 वर्षीय मनीष दमामी को गिरफ्तार किया है। वहीं, राजस्थान के बाड़मेर जिले के संजाता निवासी देवाराम फरार है। पुलिस ने डोडाचूरा के साथ तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसकी तस्करी में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। इस पूरी कार्रवाई में जीरन थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश यादव और उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई जारी रहेगी।4
- NEWS:- जीरन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 275 किलो डोडाचूरा के साथ मंदसौर का तस्कर गिरफ्तार, एक फरार 13 लाख 75 हजार रुपए कीमत का मादक पदार्थ जब्त, तस्करी में प्रयुक्त पिकअप और मोबाइल भी पुलिस ने किया जब्त नीमच। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे 15 दिवसीय राज्य स्तरीय एंटी नारकोटिक्स विशेष अभियान के तहत जीरन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हर्कियाखाल फंटा के पास फोरलेन रोड पर नाकाबंदी कर 275 किलो 610 ग्राम अवैध डोडाचूरा से भरी पिकअप जब्त करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी उमेश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस सहायता केंद्र हर्कियाखाल फंटा के पास फोरलेन रोड पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन क्रमांक RJ 04 GC 3567 की तलाशी लेने पर उसमें से 275 किलो 610 ग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से मनीष पिता शिवनारायण दमामी (21), निवासी गुराड़िया लालमुहा, थाना भावगढ़, जिला मंदसौर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मामले में देवाराम पिता गोपाराम, निवासी संजाता, जिला बाड़मेर (राजस्थान) को फरार आरोपी बताया गया है। पुलिस ने डोडाचूरा, तस्करी में प्रयुक्त पिकअप और एक मोबाइल फोन सहित कुल 23 लाख 75 हजार रुपए का मश्रुका जब्त किया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी से जब्त मादक पदार्थ के स्रोत और तस्करी नेटवर्क के संबंध में पूछताछ एवं विवेचना की जा रही है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश यादव सहित जीरन पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।1
- बजरंगगढ़ स्कूल में आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को दिया स्वस्थ जीवनशैली और जल-ऊर्जा संरक्षण का संदेश, दिलाया नशामुक्ति का संकल्प आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना के तहत ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह के अंतर्गत अवलेश्वर क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बजरंगगढ़ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, ऊर्जा और जल संरक्षण करने तथा नशामुक्त ग्राम पंचायत बनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली, योग और पौष्टिक भोजन के महत्व की जानकारी दी गई। इसके साथ ही ऊर्जा और जल संरक्षण की आवश्यकता बताते हुए बिजली-पानी की बचत करने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों को मोटे अनाज के उपयोग को बढ़ावा देने और भोजन की बर्बादी रोकने के लिए भी प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में सिंगल यूज प्लास्टिक से दूरी बनाने, गीले और सूखे कचरे का अलग-अलग निस्तारण करने तथा स्वच्छता अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को नशामुक्त ग्राम पंचायत बनाने का संकल्प दिलाया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य पूनमचंद पाटीदार और शुभम उपस्थित रहे।1