logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में रिपोर्ट कार्ड डे व सम्मान समारोह मेधावियों का किया गया सम्मान लोहिया तालाब स्थित डैफोडिल्स विद्यालय में सोमवार को सत्र 2025-26 का वार्षिक रिपोर्ट कार्ड वितरण एवं पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया। प्री-नर्सरी से कक्षा 11 तक प्रगति-पत्रक वितरित हुए और टॉपर विद्यार्थियों को बैज, शील्ड व प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप-प्रज्ज्वलन एवं अतिथि-स्वागत से हुआ। निर्देशिका अपराजिता सिंह व निर्देशक अमरदीप सिंह ने मेधावियों को मंच से सम्मानित किया तथा अभिभावकों के सतत सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। अपराजिता सिंह के स्वागत-भाषण में विगत वर्ष की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया और आगामी सत्र की रूपरेखा साझा की गई। संचालन सुमिता दत्ता एवं सची गोयल ने किया। विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड, मेडल व प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। प्रधानाचार्य, एकेडमिक हेड, कोऑर्डिनेटर तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं समेत अन्य लोगों ने बच्चों को आशीर्वचन दिया और विद्यालय की शैक्षिक प्रतिबद्धता की सराहना की।

6 hrs ago
user_Shashi Sahu
Shashi Sahu
मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago
25d46aaa-c295-4be7-a9b5-416dffbeafa0

डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में रिपोर्ट कार्ड डे व सम्मान समारोह मेधावियों का किया गया सम्मान लोहिया तालाब स्थित डैफोडिल्स विद्यालय में सोमवार को सत्र 2025-26 का वार्षिक रिपोर्ट कार्ड वितरण एवं पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया। प्री-नर्सरी से कक्षा 11 तक प्रगति-पत्रक वितरित हुए और टॉपर विद्यार्थियों को बैज, शील्ड व प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप-प्रज्ज्वलन एवं अतिथि-स्वागत से हुआ। निर्देशिका अपराजिता सिंह व निर्देशक अमरदीप सिंह ने मेधावियों को मंच से सम्मानित किया तथा

fe0ed0c6-bfba-4d46-9647-f4bf217d8e81

अभिभावकों के सतत सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। अपराजिता सिंह के स्वागत-भाषण में विगत वर्ष की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया और आगामी सत्र की रूपरेखा साझा की गई। संचालन सुमिता दत्ता एवं सची गोयल ने किया। विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड, मेडल व प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। प्रधानाचार्य, एकेडमिक हेड, कोऑर्डिनेटर तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं समेत अन्य लोगों ने बच्चों को आशीर्वचन दिया और विद्यालय की शैक्षिक प्रतिबद्धता की सराहना की।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मिर्जापुर जनपद के अहरौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनपुर में मंगलवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें 5 वर्षीय मासूम बच्चा, उसकी माँ और चाचा शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार परिवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि तीनों ट्रक के नीचे फंस गए और शव कुछ दूर तक घिसटते चले गए। घटनास्थल पर खून और शवों का मंजर देख लोगों की रूह कांप उठी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। सूचना मिलते ही अहरौरा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हृदयविदारक घटना से मृतकों के घर में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और फरार ट्रक चालक की तलाश तेज कर दी गई है।
    4
    मिर्जापुर जनपद के अहरौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनपुर में मंगलवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। इस हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें 5 वर्षीय मासूम बच्चा, उसकी माँ और चाचा शामिल हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार परिवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि तीनों ट्रक के नीचे फंस गए और शव कुछ दूर तक घिसटते चले गए। घटनास्थल पर खून और शवों का मंजर देख लोगों की रूह कांप उठी।
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। सूचना मिलते ही अहरौरा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस हृदयविदारक घटना से मृतकों के घर में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और फरार ट्रक चालक की तलाश तेज कर दी गई है।
    user_Shriyam News Network
    Shriyam News Network
    Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Rakesh Kumar jaago news
    1
    Post by Rakesh Kumar jaago news
    user_Rakesh Kumar jaago news
    Rakesh Kumar jaago news
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • भदोही में कुश्ती को नई दिशा देने की पहल, जिला इकाई का गठन, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत गोपीगंज। भदोही जनपद में कुश्ती खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय राष्ट्रीय कुश्ती महासंघ की जिला इकाई का गठन मंगलवार को सारीपुर स्थित पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिनेश सिंह के फार्म हाउस पर किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक का नेतृत्व उत्तर प्रदेश कुश्ती महासंघ के महासचिव सुरेशचन्द उपाध्याय ने किया, जिसमें जनपद के अनेक खेलप्रेमी और कुश्ती से जुड़े लोग उपस्थित रहे। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से जिला इकाई के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। इसमें शिव प्रकाश सिंह ‘मुन्ना’ को अध्यक्ष चुना गया, जबकि उपाध्यक्ष पद पर अमित कुमार सिंह, शेर बहादुर सिंह, गोपाल सिंह, राम प्रकट दुबे और अब्दुल माबूद खान को जिम्मेदारी सौंपी गई। सचिव पद पर श्याम धर बटुकनाथ मिश्रा का चयन हुआ। संयुक्त सचिव के रूप में विनोद कुमार मालवीय और जितेंद्र कुमार को चुना गया, जबकि कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी उत्कर्ष कौशिक को दी गई। कार्यसमिति के सदस्यों में प्रदीप कुमार गुप्ता, जीतू पासवान, जितेंद्र कुमार और अशोक कुमार सिंह को शामिल किया गया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिनेश सिंह ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर दिनेश सिंह ने कहा कि भदोही जनपद में कुश्ती की समृद्ध परंपरा रही है, जिसे आगे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने नवनिर्वाचित टीम से अपेक्षा जताई कि वे क्षेत्र के युवाओं और पहलवानों को प्रोत्साहित करें, ताकि वे राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन कर सकें। बैठक में मौजूद लोगों ने भी विश्वास जताया कि नई टीम के गठन से जनपद में कुश्ती खेल को नई ऊर्जा मिलेगी और आने वाले समय में भदोही के पहलवान देश-विदेश में अपनी पहचान बनाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि जनपद में शीघ्र ही प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे
    1
    भदोही में कुश्ती को नई दिशा देने की पहल, जिला इकाई का गठन, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत
गोपीगंज। भदोही जनपद में कुश्ती खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय राष्ट्रीय कुश्ती महासंघ की जिला इकाई का गठन मंगलवार को सारीपुर स्थित पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिनेश सिंह के फार्म हाउस पर किया गया। इस महत्वपूर्ण बैठक का नेतृत्व उत्तर प्रदेश कुश्ती महासंघ के महासचिव सुरेशचन्द उपाध्याय ने किया, जिसमें जनपद के अनेक खेलप्रेमी और कुश्ती से जुड़े लोग उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से जिला इकाई के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। इसमें शिव प्रकाश सिंह ‘मुन्ना’ को अध्यक्ष चुना गया, जबकि उपाध्यक्ष पद पर अमित कुमार सिंह, शेर बहादुर सिंह, गोपाल सिंह, राम प्रकट दुबे और अब्दुल माबूद खान को जिम्मेदारी सौंपी गई। सचिव पद पर श्याम धर बटुकनाथ मिश्रा का चयन हुआ। संयुक्त सचिव के रूप में विनोद कुमार मालवीय और जितेंद्र कुमार को चुना गया, जबकि कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी उत्कर्ष कौशिक को दी गई।
कार्यसमिति के सदस्यों में प्रदीप कुमार गुप्ता, जीतू पासवान, जितेंद्र कुमार और अशोक कुमार सिंह को शामिल किया गया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पूर्व ब्लॉक प्रमुख दिनेश सिंह ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर दिनेश सिंह ने कहा कि भदोही जनपद में कुश्ती की समृद्ध परंपरा रही है, जिसे आगे बढ़ाने की जरूरत है। उन्होंने नवनिर्वाचित टीम से अपेक्षा जताई कि वे क्षेत्र के युवाओं और पहलवानों को प्रोत्साहित करें, ताकि वे राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जनपद का नाम रोशन कर सकें।
बैठक में मौजूद लोगों ने भी विश्वास जताया कि नई टीम के गठन से जनपद में कुश्ती खेल को नई ऊर्जा मिलेगी और आने वाले समय में भदोही के पहलवान देश-विदेश में अपनी पहचान बनाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि जनपद में शीघ्र ही प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। इस मौके पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे
    user_Anis Akhtar
    Anis Akhtar
    Local News Reporter औराई, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    11 min ago
  • टोल प्लाजा पर बेहोशी हालत में मिला युवक,जहरखुरानी की आशंका गोपीगंज। थाना क्षेत्र के लाला नगर टोल प्लाजा पर एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोशी की हालत में मिला। उसकी पहचान वाजिद (पुत्र मोहम्मद सिद्दीक), निवासी रेहथु कटहरा हंडिया, प्रयागराज के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वाजिद दुबई से मुंबई हवाई मार्ग से पहुंचे थे और वहां से ट्रेन द्वारा प्रयागराज आए। प्रयागराज से वह बस के जरिए हंडिया के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान अज्ञात परिस्थितियों में उन्हें लाल नगर टोल प्लाजा पर बेहोशी की हालत में उतार दिया गया। बस और उससे जुड़े लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को गोपीगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि युवक के पास तीन बैग थे, जो मौके पर नहीं मिले हैं। घटना की सूचना पर पी आर बी पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई। पीड़ित के परिजनों ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। परिजनों ने आशंका जताई है कि युवक जहरखुरानी का शिकार हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
    4
    टोल प्लाजा पर बेहोशी हालत में मिला युवक,जहरखुरानी की आशंका
गोपीगंज। थाना क्षेत्र के लाला नगर टोल प्लाजा पर एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोशी की हालत में मिला। उसकी पहचान वाजिद (पुत्र मोहम्मद सिद्दीक), निवासी रेहथु कटहरा हंडिया, प्रयागराज के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वाजिद दुबई से मुंबई हवाई मार्ग से पहुंचे थे और वहां से ट्रेन द्वारा प्रयागराज आए। प्रयागराज से वह बस के जरिए हंडिया के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान अज्ञात परिस्थितियों में उन्हें लाल नगर टोल प्लाजा पर बेहोशी की हालत में उतार दिया गया। बस और उससे जुड़े लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को गोपीगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि युवक के पास तीन बैग थे, जो मौके पर नहीं मिले हैं। घटना की सूचना पर पी आर बी पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई। पीड़ित के परिजनों ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। परिजनों ने आशंका जताई है कि युवक जहरखुरानी का शिकार हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
    user_Rajesh pandey
    Rajesh pandey
    ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    25 min ago
  • टोल प्लाजा पर बेहोशी हालत में मिला युवक, जहरखुरानी की आशंका गोपीगंज थाना क्षेत्र के लाला नगर टोल प्लाजा पर एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोशी की हालत में मिला। उसकी पहचान वाजिद (पुत्र मोहम्मद सिद्दीक), निवासी रेहथु कटहरा हंडिया, प्रयागराज के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वाजिद दुबई से मुंबई हवाई मार्ग से पहुंचे थे और वहां से ट्रेन द्वारा प्रयागराज आए। प्रयागराज से वह बस के जरिए हंडिया के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान अज्ञात परिस्थितियों में उन्हें लाल नगर टोल प्लाजा पर बेहोशी की हालत में उतार दिया गया। बस और उससे जुड़े लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को गोपीगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि युवक के पास तीन बैग थे, जो मौके पर नहीं मिले हैं। घटना की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई। पीड़ित के परिजनों ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। परिजनों ने आशंका जताई है कि युवक जहरखुरानी का शिकार हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
    3
    टोल प्लाजा पर बेहोशी हालत में मिला युवक, जहरखुरानी की आशंका
गोपीगंज थाना क्षेत्र के लाला नगर टोल प्लाजा पर एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोशी की हालत में मिला। उसकी पहचान वाजिद (पुत्र मोहम्मद सिद्दीक), निवासी रेहथु कटहरा हंडिया, प्रयागराज के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार वाजिद दुबई से मुंबई हवाई मार्ग से पहुंचे थे और वहां से ट्रेन द्वारा प्रयागराज आए। प्रयागराज से वह बस के जरिए हंडिया के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान अज्ञात परिस्थितियों में उन्हें लाल नगर टोल प्लाजा पर बेहोशी की हालत में उतार दिया गया। बस और उससे जुड़े लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को गोपीगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि युवक के पास तीन बैग थे, जो मौके पर नहीं मिले हैं।
घटना की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई। पीड़ित के परिजनों ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। परिजनों ने आशंका जताई है कि युवक जहरखुरानी का शिकार हुआ है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
    user_शेरू दुबे
    शेरू दुबे
    Local News Reporter ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • हेडलाइन: 22 वर्षों से सामान्य नहीं हुआ वार्ड 16, जनरल कराने की मांग तेज समाचार: भदोही जनपद के डीघ विकास खण्ड अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 16 की सीट लगभग 22 वर्षों से सामान्य (जनरल) नहीं हो पाई है, जिससे क्षेत्र के सामान्य वर्ग के लोगों में लगातार असंतोष बढ़ता जा रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वार्ड में सामान्य वर्ग की आबादी अधिक होने के बावजूद उन्हें चुनाव लड़ने का अवसर नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों और क्षेत्रीय नागरिकों ने इस मुद्दे को लेकर आवाज उठानी शुरू कर दी है। उनका कहना है कि लोकतंत्र में सभी वर्गों को समान अवसर मिलना चाहिए, लेकिन लंबे समय से एक ही श्रेणी में सीट आरक्षित रहने के कारण कई योग्य उम्मीदवार चुनावी प्रक्रिया से वंचित हो रहे हैं। लोगों की मांग है कि आगामी चुनाव में वार्ड नंबर 16 की सीट को सामान्य घोषित किया जाए, ताकि सभी वर्गों के प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतर सकें और जनता को बेहतर विकल्प मिल सके। क्षेत्र के बुद्धिजीवियों और युवाओं का भी मानना है कि यदि सीट को जनरल किया जाता है तो इससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया मजबूत होगी और विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। अब देखना यह है कि प्रशासन और संबंधित अधिकारी इस मांग पर क्या निर्णय लेते हैं।
    1
    हेडलाइन:
22 वर्षों से सामान्य नहीं हुआ वार्ड 16, जनरल कराने की मांग तेज
समाचार:
भदोही जनपद के डीघ विकास खण्ड अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 16 की सीट लगभग 22 वर्षों से सामान्य (जनरल) नहीं हो पाई है, जिससे क्षेत्र के सामान्य वर्ग के लोगों में लगातार असंतोष बढ़ता जा रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि वार्ड में सामान्य वर्ग की आबादी अधिक होने के बावजूद उन्हें चुनाव लड़ने का अवसर नहीं मिल पा रहा है।
ग्रामीणों और क्षेत्रीय नागरिकों ने इस मुद्दे को लेकर आवाज उठानी शुरू कर दी है। उनका कहना है कि लोकतंत्र में सभी वर्गों को समान अवसर मिलना चाहिए, लेकिन लंबे समय से एक ही श्रेणी में सीट आरक्षित रहने के कारण कई योग्य उम्मीदवार चुनावी प्रक्रिया से वंचित हो रहे हैं।
लोगों की मांग है कि आगामी चुनाव में वार्ड नंबर 16 की सीट को सामान्य घोषित किया जाए, ताकि सभी वर्गों के प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतर सकें और जनता को बेहतर विकल्प मिल सके।
क्षेत्र के बुद्धिजीवियों और युवाओं का भी मानना है कि यदि सीट को जनरल किया जाता है तो इससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया मजबूत होगी और विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। अब देखना यह है कि प्रशासन और संबंधित अधिकारी इस मांग पर क्या निर्णय लेते हैं।
    user_Ram sajivan pandey
    Ram sajivan pandey
    Local News Reporter ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Devesh pandey समाचार संपादक B
    1
    Post by Devesh pandey समाचार संपादक B
    user_Devesh pandey समाचार संपादक B
    Devesh pandey समाचार संपादक B
    ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बुनकर की पत्नी से दुष्कर्म, दो मजदूरों पर केस दर्ज — एक आरोपी पुलिस के शिकंजे में दूसरे की तलाश जारी
    1
    बुनकर की पत्नी से दुष्कर्म, दो मजदूरों पर केस दर्ज — एक आरोपी पुलिस के शिकंजे में दूसरे की तलाश जारी
    user_Anis Akhtar
    Anis Akhtar
    Local News Reporter औराई, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    1 day ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.