कोटपूतली -बहरोड़ जिले के स्थित जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांगटेरा पुलिया के पास सर्विस रोड की बदहाली और खतरनाक टेपर के कारण आज एक बड़ा हादसा हो गया। मंगलवार (22 सितंबर 2026) सुबह करीब 9:00 बजे एसिड से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। सूचना मिलते ही सहायक उप-निरीक्षक (ASI) सुरेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दुर्घटनाग्रस्त टैंकर का नंबर GJ 03 CU 3925 है, जिसमें ज्वलनशील एसिड भरा हुआ है। एसिड के खतरे को देखते हुए एहतियात के तौर पर तुरंत फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया। फिलहाल क्रेनों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त टैंकर को हटाने और मार्ग को सुरक्षित करने की प्रक्रिया जारी है। खराब सर्विस रोड बनी हादसों का कारण: स्थानीय लोगों का कहना है कि सांगटेडा पुलिया के पास चल रहे निर्माण कार्य के दौरान सर्विस लाइन पर गहरे गड्ढे बने हुए हैं और हाईवे पर चढ़ते समय सड़क का टेपर (मोड़) सही न होने से आए दिन गाड़ियां अनियंत्रित होकर पलट रही हैं। प्रशासन की अनदेखी के चलते इस स्थान पर लगातार हादसे हो रहे हैं।
कोटपूतली -बहरोड़ जिले के स्थित जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांगटेरा पुलिया के पास सर्विस रोड की बदहाली और खतरनाक टेपर के कारण आज एक बड़ा हादसा हो गया। मंगलवार (22 सितंबर 2026) सुबह करीब 9:00 बजे एसिड से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। सूचना मिलते ही सहायक उप-निरीक्षक (ASI) सुरेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दुर्घटनाग्रस्त टैंकर का नंबर GJ 03 CU 3925 है, जिसमें ज्वलनशील एसिड भरा हुआ है। एसिड के खतरे को देखते हुए एहतियात के तौर पर तुरंत फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया गया। फिलहाल क्रेनों की मदद से दुर्घटनाग्रस्त टैंकर को हटाने और मार्ग को सुरक्षित करने की प्रक्रिया जारी है। खराब सर्विस रोड बनी हादसों का कारण: स्थानीय लोगों का कहना है कि सांगटेडा पुलिया के पास चल रहे निर्माण कार्य के दौरान सर्विस लाइन पर गहरे गड्ढे बने हुए हैं और हाईवे पर चढ़ते समय सड़क का टेपर (मोड़) सही न होने से आए दिन गाड़ियां अनियंत्रित होकर पलट रही हैं। प्रशासन की अनदेखी के चलते इस स्थान पर लगातार हादसे हो रहे हैं।
- चाइल्ड सर्वाइवल इंडिया द्वारा सोडावास के डीस गांव में आयोजित हुआ पोषण कार्यक्रम, 30 बालिकाओं ने लिया हिस्सा डीस गांव में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में रंगोली एवं योगा करवा के पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित ....30 बालिकाओं ने लिया भाग सोडावास. सोडावास के समीप डीस गांव में पोषण माह के अवसर पर चाइल्ड सुर्विवाल इंडिया द्वारा आरोग्यम 2.0 परियोजना के अंतर्गत परनोड़ रिकार्ड इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से पोषण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को पौष्टिक आहार में मौजूद आवश्यक पोषक तत्वों तथा उनके महत्व के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही, घर में तैयार किए जाने वाले स्थानीय एवं पौष्टिक भोजन और पैक्ड जंक फूड के बीच अंतर को समझाते हुए दैनिक जीवन में स्वस्थ एवं सही भोजन का चुनाव करने के लिए जागरूक किया गया। रंगोली एवं योगा करवाए गए। प्रतिभागियों को बताया गया कि पैकेट वाले जंक फूड का अत्यधिक सेवन बच्चों एवं युवाओं में गैर-संचारी रोगों के जोखिम को बढ़ा सकता है। साथ ही, भ्रामक विज्ञापनों से सावधान रहने और अपने भोजन में पौष्टिक, संतुलित एवं प्राकृतिक खाद्य पदार्थों को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया गया। संतुलित आहार हमारे शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कार्यक्रम में प्रिंसिपल ममता गुप्ता एवं सुनीता देवी का सहयोग रहा। चाइल्ड सुर्विवाल इंडिया की ओर से सरोज शर्मा एवं ऋतु की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को पौष्टिक आहार को बढ़ावा देने तथा अपने-अपने घरों में पैकेट वाले जंक फूड के सेवन से बचने की शपथ दिलाई गई।1
- जयपुर जिले के 🇮🇳 वीर शहीद मुकेश कुमार बुनकर अमर रहें! 🇮🇳 शाहपुरा के गौरव, शौर्य वीरता पदक से सम्मानित, CRPF कोबरा बटालियन के शहीद मुकेश कुमार बुनकर के शहादत दिवस पर आयोजित होने जा रही है एक ऐतिहासिक विशाल तिरंगा रैली! 🔥 चलो रामपुरा! चलो शाहपुरा! 🔥 📍 कब: 24 सितंबर, प्रातः 9:00 बजे 📍 कहाँ से: शहीद स्मारक, ग्राम रामपुरा (शाहपुरा) 📍 रूट: रामपुरा से शाहपुरा कस्बा (मुख्य मार्ग) होते हुए पुनः शहीद स्मारक तक। विशेष आकर्षण: जगह-जगह होगी भव्य पुष्प वर्षा! 🌸 पोस्टर विमोचन के साथ जनसम्पर्क शुरू हो चुका है। आप सभी राष्ट्रभक्तों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में तिरंगा हाथ में लेकर पहुंचें और हमारे वीर शहीद को सच्ची श्रद्धांजलि दें। 🙏 👉 इस मैसेज को आंधी की तरह फैला दो, हर ग्रुप में शेयर करो! #Shahpura #ShaheedMukeshBunkar #TirangaYatra #SaluteToHeroes #Rajasthan #ViralPost1
- विधिक सेवा योजनाओं को लेकर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन ताल्लुका सचिव भाग्यश्री मीणा ने बताया कि माननीय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अलवर व अध्यक्ष ताल्लुका विधिक सेवा समिति, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश राजगढ़ श्री लेखपाल शर्मा के निर्देशानुसार राजगढ़ मुख्यालय स्थित सरस्वती बाल विद्या मंदिर, टहला में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में पैरा लीगल वोलेन्टियर श्रीमती रेखा शर्मा ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को उनके अधिकारों के बारे में बताया। शिक्षा का अधिकार कानून, बाल विवाह व बाल श्रम रोकथाम अधिनियम की जानकारी दी गई। साथ ही बंदियों के अधिकार से संबंधित कानूनी जानकारी देते हुए निःशुल्क विधिक सहायता के तहत निःशुल्क पैरवी के संबंध में जानकारी दी व नालसा स्पृहा योजना 2025 के बारे में जानकारी जानकारी दी।4
- एसडीएम योगेश सैनी ने महेंद्रगढ़ नगर पालिका कार्यालय का किया औचक निरीक्षण ग़ैरहाज़िर मिले कर्मचारियों को जारी किए नोटिस1
- तिजारा में कांग्रेस प्रत्याशी राम अवतार सैनी बने सभापति, जिला अध्यक्ष बलराम यादव, पूर्व विधायक संदीप यादव तथा कांग्रेस नेता इमरान खान सहित क्षेत्र के हजारों लोग रहे मौजूद क्षेत्र की तमाम लेटेस्ट अपडेट जाने के लिए कृपा हमारे चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूले धन्यवाद जय हिंद वंदे मातरम आपका दिन शुभ और मंगलमय हो1
- जयपुर जिले के शाहपुरा नगरपरिषद की उपसभापति बनीं बीजेपी समर्थित निर्दलीय पार्षद पूजा गुप्ता शाहपुरा नगरपरिषद उपसभापति पद के चुनाव में निर्दलीय पार्षद पूजा गुप्ता ने जीत दर्ज कर उपसभापति पद हासिल किया। जीत के बाद बीजेपी समर्थित निर्दलीय पार्षद पूजा गुप्ता ने शाहपुरा के आमजन का आभार जताया। रिटर्निंग अधिकारी जेपी बैरवा ने दी जानकारी।1
- श्री रामलीला परिषद महेंद्रगढ़ में पूर्वाभ्यास करते बाल कलाकार1
- जाजोद में पुराने पेट्रोल पंप के पास फिसला थ्री व्हीलर रेहड़ी, हादसे में एक व्यक्ति घायल, सीकर रेफर1
- dainik news rewari एक्सीडेंट होने के बाद ड्रामा में पहुंचाया गया जिसमें करीब 12 छात्र सवार थीं जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। *ट्रॉमा सेंटर में उपचाराधीन छात्राएं और परिजन।* रेवाड़ी में गुरुवार दोपहर सेक्टर-18 मोड़ पर ऑटो और कार की टक्कर हो गई। कार से टकराने के बाद ऑटो पलट गया। जिससे मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने ऑटो में फंसी छात्राओं को निकाला और पुलिस को सूचना दी। घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना के समय ऑटो में करीब 12 छात्राएं सवार थी। जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। *कार से टक्कर होने के बाद क्षतिग्रस्त ऑटो *ट्रॉमा सेंटर में उपचाराधीन छात्राएं और परिजनl1