ऊना में भाजपा सेवानिवृत प्रकोष्ठ ने कांग्रेस सरकार पर कर्मचारियों और पेंशनरों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है । भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस ने चुनावों के दौरान कर्मचारियों, पेंशनरों और आम जनता से बड़े-बड़े वायदे किए थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद उन वादों को पूरा करने में पूरी तरह विफल रही है। भाजपा सेवानिवृत प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एचएस गुलेरिया, सह संयोजक राजीव वशिष्ट, पूर्व कर्मचारी नेता यशपाल रायजादा, प्रकाश ठाकुर, कुलदीप दयाल, किशन चंद, अजय पराशर और शिव मैहन ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस समर्थित कर्मचारी नेता सरकार के “पिठू” बने हुए हैं और कर्मचारियों की वास्तविक समस्याओं को सरकार तक सही तरीके से नहीं पहुंचा रहे। उनका कहना है कि कर्मचारियों और पेंशनरों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मामलों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। नेताओं ने कहा कि राज्य के कर्मचारियों को 1 जनवरी 2016 से वर्ष 2021 तक के संशोधित वेतनमान का लाभ अब तक नहीं मिल पाया है। इसके अलावा ग्रेच्युटी, कम्यूटेशन और चिकित्सा बिलों के भुगतान भी पिछले तीन वर्षों से लंबित पड़े हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई विभागों, विशेषकर परिवहन विभाग और विद्युत विभाग के कर्मचारियों को समय पर पेंशन नहीं मिल रही है और उन्हें पुरानी पेंशन योजना का लाभ भी नहीं दिया गया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनरों को 60 प्रतिशत महंगाई भत्ते की किश्त जारी कर दी है, जबकि हिमाचल प्रदेश सरकार अब तक केवल 45 प्रतिशत महंगाई भत्ता ही दे पाई है। शेष 15 प्रतिशत डीए और 55 महीनों के पुराने डीए एरियर का भुगतान अब तक लंबित है, जिससे कर्मचारियों और पेंशनरों में भारी रोष व्याप्त है। नेताओं ने कहा कि कर्मचारियों और पेंशनरों के मुद्दों को ऊना सदर से भाजपा विधायक Satpal Satti ने विधानसभा में भी उठाया था, लेकिन कांग्रेस सरकार ने इन मांगों पर कोई गंभीर कदम नहीं उठाया। भाजपा नेताओं ने कर्मचारियों और पेंशनरों से पंचायतीराज चुनावों में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों को “आईना दिखाने” की अपील करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि सरकार को उसकी कथनी और करनी का जवाब दिया जाए।

- User7336Una, Himachal Pradesh👏3 hrs ago
- 11 सूत्रीय विजन के साथ चुनावी मैदान में उतरे टक्का वार्ड-7 से कांग्रेस समर्पित सुमित शर्मा ऊना।1
- महिला ने परिवार सहित आत्मदाह की दी चेतावनी, घर का बिजली पानी कनेक्शन काटने के बाद बढ़ा आक्रोश, डीसी कार्यालय पहुंचकर सुनाई आपबीती। नगर परिषद संतोषगढ़ के वार्ड पांच निवासी सुनीता देवी ने मूलभूत सुविधाओं से वंचित किए जाने के बाद परिवार सहित आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। सोमवार को सुनीता देवी अपने पति और दोनों बच्चों के साथ जिला मुख्यालय स्थित डीसी कार्यालय पहुंचीं और डीसी ऊना के समक्ष अपनी पीड़ा रखी। उपायुक्त ऊना को सौंपे गए शिकायत पत्र में सुनीता देवी ने आरोप लगाया कि उनके जेठ और सास ने जबरन उनके घर का बिजली और पानी कनेक्शन काट दिया है। इसके चलते परिवार पिछले करीब एक महीने से अंधेरे और पानी की समस्या के बीच जीवन यापन करने को मजबूर है। सुनीता ने बताया कि बिजली न होने के कारण उनके बच्चे स्ट्रीट लाइट के नीचे बैठकर पढ़ाई कर रहे हैं, जहां हर समय किसी अनहोनी का खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बीच बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं न मिलने से उनका और बच्चों का जीवन बेहद कठिन हो गया है। परिवार को इधर-उधर से पानी मांगकर काम चलाना पड़ रहा है। वहीं पति दिहाड़ी मजदूरी कर किसी तरह घर का खर्च चला रहे हैं। परिवार ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग करते हुए कहा कि कई बार अधिकारियों से गुहार लगाने के बावजूद उन्हें न्याय नहीं मिला। महिला ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह परिवार सहित आत्मदाह करने को मजबूर होगी, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन और सरकार की होगी।1
- हिमाचल प्रदेश में GSSS अरलू, ऊना की एक छात्रा ने दसवीं कक्षा में दसवीं रैंक प्राप्त की है। इस शानदार उपलब्धि से उसने अपने विद्यालय, माता-पिता और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है, जो उसकी कड़ी मेहनत का परिणाम है।1
- जंगल रोपा वार्ड से भाजपा समर्थित उम्मीदवार सोनी कुमार ने भरा नामांकन जंगलरोपा वार्ड से भाजपा समर्थित प्रत्याशी सोनी कुमार ने नामांकन भरने के बाद कहा कि जनता के लिए चौबीस घंटे सेवारत रहूगा और कभी भी कोई व्यक्ति मुझे संपर्क कर सकता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में कोई भी कहीं से चुनाव लड सकता है और पार्टी के बाहर जाकर लोग चुनाव लड रहे है इस पर कोई कुछ नही कह सकता है। उन्हांेने कहा कि वार्ड में नशे के खिलाफ मुहिम चलाएंगे और लोगो को हर सुविधा देने का प्रयास किया जाएगा।2
- पंजाब के रूपनगर स्थित नूरपुरबेदी में हुए गो*ली*कांड में एक युवक ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस अब इस सनसनीखेज वारदात की गहराई से जांच कर रही है।1
- सुजानपुर ब्लॉक् अध्यक्ष पार्टी राजेंद्र वरमा ने कहा भाजपा जिला में चार गुटों में बांटी, जिला में नेतृत्व पर आपसे खिंचातनी1
- सुजानपुर के आजाद उम्मीदवार मुनीश कुमार गुप्ता ने वार्ड नंबर 2 में श्मशान घाट की सुरक्षा दीवार में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि ₹8.85 लाख के टेंडर में ठेकेदार ने सिर्फ ₹1.5 लाख का काम किया, जिसका खुलासा RTI से हुआ। गुप्ता ने चुनाव के बाद पूरी जांच करवाने की बात कही है, जो स्थानीय कांग्रेस नेता से ठेकेदार के संबंध पर सवाल उठाती है।2
- हमीरपुर के साई द घाट गाँव में साइकिल चलाते समय नाले में गिरने से 17 वर्षीय अंकित कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। अपने माता-पिता का इकलौता बेटा अंकित 12वीं की परीक्षा पास कर चुका था, जिसकी मौत से पूरे क्षेत्र में शोक छा गया है। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग के पैराफिट की खराब गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए हादसे के लिए उसे जिम्मेदार ठहराया है।1