सपा की बैठक में जुटे हजारो लोग, बोले 15 मार्च को कार्यालय पर हुंकार भरेगे कार्यकर्ता -काशीराम की जयंती को पीडीए दिवस के रूप में मनायेगेः देवी प्रसाद चौधरी* मीरजापुर। समाजवादी पार्टी के जनपद के राजगढ़, छानबे, लालगंज, कोन, मझवां, सीटी, चुनार, मीरजापुर नगर के जिला व ब्लाक कार्यालय पर मंगलवार को मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। मीरजापुर नगर की बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा को सत्ता से हटाने की क्षमता केवल समाजवादी पार्टी के पास है। उन्होंने विश्वास जताया कि सपा आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। बैठक में 15 मार्च को कांशीराम की जयंती को बहुजन समाज दिवस पीडीए के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। कार्यक्रम पार्टी कार्यालय लोहियाट्रस्ट में पूर्वाहन 11 बजे से रखा गया है। उन्होने भाजपा पर पीडीए समाज के अधिकारों को कमजोर करने का आरोप लगाया और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम की तैयारी में जुटने को कहा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर कांशीराम की जयंती को बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। इसके लिए सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अभी से तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक बूथ से कम से कम 50 पीडीए समाज के लोगों को कार्यक्रम स्थल तक लाने का प्रयास किया जाए, ताकि कार्यक्रम व्यापक व प्रभावी हो सके। बैठक मंे नगर अध्यक्ष रवि सोनकर, संतोष गोयल, शक्ति श्रीवास्तव, अनीस खान, संतोष यादव, गिरधारी यादव, विनोद यादव आदि मौजूद रहें। इसी क्रम में सीटी ब्लाक गुरूसण्डी में सपा के ब्लाक अध्यक्ष भोला यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर पूर्व सांसद रमेश चन्द बिन्द ने आरोप लगाया कि भाजपा पीडीए समाज के हक व अधिकारों को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। ऐसे में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पीडीए समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूती से संघर्ष करना होगा। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष यादव, चन्दू यादव, विनोद पासी, श्याम लाल यादव, भुलन बिन्द, ओमसागर कोरी आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में सीटी आंशिक की बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष झल्लू यादव ने किया। इस अवसर पर 15 मार्च को काशीराम जयंती पर भारी से भारी संख्या में पहुॅचने पर बल दिया गया। इस मौके पर लाल बहादुर यादव, मुन्नी यादव आदि मौजूद रहें। लालगंज के सपा की बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष सोकिम अहमद ने किया। वक्ताओ ने कहा कि 15 मार्च को पार्टी कार्यालय पर होने वाले पीडीए दिवस में दलित व पिछड़े समाज के लोग पहुॅचने का काम करें। बैठक में कीर्ति कोल, जुम्मन खान, हरिशंकर यादव, लल्लू दूबे मौजूद रहें। छानबे ब्लाक की बैठक में जिला महासचिव आदर्श यादव, सुशील सिंह, संग्राम बिन्द आदि मौजूद रहें। राजगढ़, कोन, मझवां, चुनार की बैठक में वक्ताओ ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव मंे समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत प्राप्त कर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनाने का काम करेंगी। बैठक में संतबीर मौर्या, गणेश केशरी, कान्धा यादव, निजाम राईन, कुतुबुद्दीन अंसारी, शिवपूजन यादव, अप्पू कन्नौजिया आदि मौजूद रहें।

- Post by Anupam Newspaper1
- मुंबई के अंधेरी में गूंजी नारी शक्ति की हुंकार! विश्व महिला दिवस के खास मौके पर अंधेरी स्थित 'शकुंतलम स्टूडियो' में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुनिब खान द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में साहित्य जगत में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाली चार प्रख्यात महिलाओं—डॉ. नीलिमा पाण्डेय, रेखा किंगर, कुसुम त्रिपाठी और तबस्सुम नाडिवाल को 'नारी शक्ति साहित्य सम्मान' से नवाजा गया। इस आयोजन की खास बात यह रही कि मुनिब खान की सुपुत्री ने भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग दिया। देखिए हमारी खास रिपोर्ट कि कैसे साहित्य के माध्यम से महिलाएं समाज को नई दिशा दे रही हैं।1
- मिर्जापुर जनपद के मड़िहान क्षेत्र में गैंगस्टर के तहत कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने गैंग लीडर शैलेश सिंह की लगभग 15 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली। यह कार्रवाई पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई। अधिकारियों के अनुसार शैलेश सिंह पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है और उसकी संपत्ति को अवैध तरीके से अर्जित माना गया है। प्रशासन ने जांच के बाद संपत्ति को कुर्क करते हुए उसका कब्जा राज्य सरकार के पक्ष में दर्ज कर लिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल मौके पर तैनात रहा और संपत्ति पर कुर्की का बोर्ड भी लगा दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि अपराध से अर्जित संपत्ति पर आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।1
- मिर्जापुर में जिम की आड़ में कथित धर्मांतरण के मामले में प्रशासन की कार्रवाई तेज हो गई है। मुख्य आरोपी इमरान खान के घर पर मंगलवार को राजस्व टीम पहुंची और उसके आलीशान मकान की पैमाइश शुरू कर दी गई। लेखपाल और कानूनगो की टीम मौके पर नापजोख कर रही है, जबकि घर के बाहर कई थानों की पुलिस फोर्स भी तैनात की गई है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, जांच में अनियमितताएं मिलने पर इमरान खान के मकान पर बुलडोजर की कार्रवाई भी हो सकती है। बताया जा रहा है कि इमरान खान जिम के माध्यम से फंडिंग का काम करता था और उसी की आड़ में धर्मांतरण का नेटवर्क चलाया जा रहा था। इस मामले में इमरान खान पहले ही गिरफ्तार हो चुका है और जिला न्यायालय ने उसकी जमानत याचिका भी खारिज कर दी है। वहीं इस पूरे मामले में इमरान का भाई लकी खान अभी भी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।2
- उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर स्थित जिला अस्पताल से मानवता को झकझोर देने वाली एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ मोर्चरी हाउस (शवगृह) में रखे एक मृतक के शव को चूहों द्वारा बुरी तरह क्षतिग्रस्त करने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना को लेकर सतीश मिश्रा ने जिलाधिकारी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।1
- मिर्जापुर: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री अनुप्रिया पटेल का यह जिला मिर्जापुर है, यहां की स्वास्थ्य व्यवस्था पर एक नजर डालिए, कहने को डिजिटल एक्स-रे हो रहा है, मगर एक्स-रे के लिए मरीजों को घंटो इंतजार करना पड़ रहा है, वही अगर कोई पहुंच वाला व्यक्ति आता है उसके लिए VIP प्रोटोकॉल रहता है उसके बिना लाइन में लगे ही उसका नंबर आ जाता है, जहां एक तरफ केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर बहुत दंभ भरती है। वही दूसरी तरफ जो हालत 10 साल पहले था वही आज भी है, वही 14 साल पुराना डॉक्टर इमर्जेंसी में बैठ कर लूट खसोट करने में लगा है, कल एक शव को चूहों ने कुतर दिया. एक शब्द किसी जनप्रतिनिधि ने नहीं , नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा करना तो बहुत कुछ चाहते है लेकिन नगर विधायक की अस्पताल प्रशासन सुनता ही नहीं है। देखिए आगे और क्या क्या देखना पड़ता है4
- Post by Roshan Bhartiya1
- जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने नवरात्र मेले में यात्रियो के सुविधा के दृष्टिगत नाविको, वाहन पार्किंग धारको व नाई समाज के लोगा के साथ बैठक कर दिया आवश्यक दिशा निर्देश वाहन पार्किंग में कार्यरत कर्मचारियों का निर्धारित होगा ड्रेस कोड, वाहन स्टैण्डो मेे वाहन चालको के रूकने व पेयजल, साफ सफाई व्यवस्था के साथ ही शौचालय का भी कराना होगा प्रबंधन -जिलाधिकारी प्रत्येक नाव में नाव में उपलब्ध रहेगा लाइफ जैकेट व ट्यूब तथा रस्सी, श्रद्धालुओ के सुरक्षा के दृष्टिगत नवरात्र के अवधि में गंगापार नही होगा नौका संचालन -पुलिस अधीक्षक मीरजापुर 10 मार्च 2026- जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने आज नवरात्र मेला में आने वाले श्रद्धालुओ के सुरक्षा व सुविधा के दृष्टिगत प्रशासनिक भवन विन्ध्याचल में नाव संचालको, वाहन स्टैण्ड मालिको, गोताखोरो के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक वाहन स्टैण्ड के ठेकेदार/प्रोपराइटर यह सुनिश्चित करेंगे कि वाहन स्टैण्डो पर रसीद काटने वाले अथवा अन्य कार्य हेतु लगाए गए कार्मिको का ड्रेस कोड निर्धारित कर ही वाहन स्टैण्ड पर कार्य करायेंगे। कोई भी वाहन स्टैण्ड नगर क्षेत्र में नगर पालिका एवं ग्रामीण क्षेत्र जिला पंचायत के अनुमति/लाइसेंस प्राप्त करने के बाद ही वाहन पार्किंग चलायेंगे। प्रत्येक वाहन पार्किंग पर स्पष्ट अक्षरो में बोर्ड पर प्रत्येक वाहन का रेट लिस्ट जो भी नगर पालिका द्वारा निर्धारित किया जाएग लिखा जाएगा। वाहन पार्किंग स्थलो पर आने वाले वाहन चालको केे रूकने के साथ ही पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सफाई, पेयजल, शौचालय व सुरक्षा की व्यवस्था करनी होगी। उन्होंने नाई समाज को भी निर्देशित करते हुए कहा कि मुंडन के लिए मुंडन कैम्प/स्थल के पास तथा अन्य स्थलो पर रेट लिस्ट निर्धारित कर उसे चस्पा किया जाए ताकि ओवररेटिंग न हो सके एवं श्रद्धालुओ के साथ किसी तरह का विवाद की स्थिति उत्पन्न न होने पाए। नाविको/नाव संचालको को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक नाव पर नाव संचालको के द्वारा नाव में लाइफ जैकेट, ट्यूब व रस्सी रखना अनिवार्य होगा तथा श्रद्धालुओ की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। नाव का संचालन निर्धारित सीमा तक ही किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि गंगापार नाव का संचालन नही किया जाएगा। जिलाधिकारी ने ने विद्युत विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि लटके खम्भो व ढीले जारो को तत्काल सही कराया जाए। उन्होंने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को निर्देशित करते हुए कहा कि गत वर्ष के सापेक्ष गोताखोरो की संख्या बढ़ाई जाए। उन्होंने सभी अधिकारियो, नाविको, वाहन स्टैण्ड धारको को निर्देशित करते हुए कहा कि नवरात्र मेला में आने वाले श्रद्धालुओ की सुविधा व सुरक्षा पूरा ध्यान रखा जाए ताकि वे दर्शन पूजन कर खुशी मन से अपने गंतव्य को वापस जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्ष नितेश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर विवेक जावला सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।1