logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मिर्जापुर में जिम की आड़ में धर्मांतरण का मामला, मुख्य आरोपी इमरान खान के घर पहुंची राजस्व टीम — बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी मिर्जापुर में जिम की आड़ में कथित धर्मांतरण के मामले में प्रशासन की कार्रवाई तेज हो गई है। मुख्य आरोपी इमरान खान के घर पर मंगलवार को राजस्व टीम पहुंची और उसके आलीशान मकान की पैमाइश शुरू कर दी गई। लेखपाल और कानूनगो की टीम मौके पर नापजोख कर रही है, जबकि घर के बाहर कई थानों की पुलिस फोर्स भी तैनात की गई है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, जांच में अनियमितताएं मिलने पर इमरान खान के मकान पर बुलडोजर की कार्रवाई भी हो सकती है। बताया जा रहा है कि इमरान खान जिम के माध्यम से फंडिंग का काम करता था और उसी की आड़ में धर्मांतरण का नेटवर्क चलाया जा रहा था। इस मामले में इमरान खान पहले ही गिरफ्तार हो चुका है और जिला न्यायालय ने उसकी जमानत याचिका भी खारिज कर दी है। वहीं इस पूरे मामले में इमरान का भाई लकी खान अभी भी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

5 hrs ago
user_Khulasach TV
Khulasach TV
Court reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

मिर्जापुर में जिम की आड़ में धर्मांतरण का मामला, मुख्य आरोपी इमरान खान के घर पहुंची राजस्व टीम — बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी मिर्जापुर में जिम की आड़ में कथित धर्मांतरण के मामले में प्रशासन की कार्रवाई तेज हो गई है। मुख्य आरोपी इमरान खान के घर पर मंगलवार को राजस्व टीम पहुंची और उसके आलीशान मकान की पैमाइश शुरू कर दी गई। लेखपाल और कानूनगो की टीम मौके पर नापजोख कर रही है, जबकि घर के बाहर कई थानों की पुलिस फोर्स भी तैनात की गई है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, जांच

में अनियमितताएं मिलने पर इमरान खान के मकान पर बुलडोजर की कार्रवाई भी हो सकती है। बताया जा रहा है कि इमरान खान जिम के माध्यम से फंडिंग का काम करता था और उसी की आड़ में धर्मांतरण का नेटवर्क चलाया जा रहा था। इस मामले में इमरान खान पहले ही गिरफ्तार हो चुका है और जिला न्यायालय ने उसकी जमानत याचिका भी खारिज कर दी है। वहीं इस पूरे मामले में इमरान का भाई लकी खान अभी भी फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 👉 गैंगस्टर एक्ट के तहत प्रशासन की कार्रवाई, पुलिस और राजस्व टीम की संयुक्त कार्यवाही मिर्जापुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंग लीडर शैलेश सिंह की करीब 15 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति कुर्क कर दी। यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत की गई। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ और माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। उत्तर प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत जिला मजिस्ट्रेट मिर्जापुर के आदेश पर मंगलवार को उपजिलाधिकारी मड़िहान अनेग सिंह की मौजूदगी में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक राजगढ़ वेद प्रकाश पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक मड़िहान बालमुकुन्द मिश्रा, थानाध्यक्ष संतनगर राजेश राम और थानाध्यक्ष अहरौरा अजय कुमार मिश्रा सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस के अनुसार थाना मड़िहान में पंजीकृत मु0अ0सं0-14/2023 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट से संबंधित गैंग लीडर शैलेश सिंह पुत्र गुलाब सिंह निवासी ददरा थाना राजगढ़ द्वारा अपराध और समाज विरोधी गतिविधियों के माध्यम से अर्जित की गई अचल संपत्ति को कुर्क किया गया। कुर्क की गई संपत्ति में ग्रामसभा राजगढ़ थाना राजगढ़ तहसील मड़िहान स्थित आराजी नंबर 45ख रकबा 33.038 हेक्टेयर तथा ग्राम ददरा सक्तेशगढ़ स्थित आराजी नंबर 255 रकबा 0.5690 हेक्टेयर भूमि शामिल है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 15 करोड़ रुपये बताई जा रही है। आपराधिक इतिहास: पुलिस अभिलेखों के अनुसार शैलेश सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी, अपहरण और गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2006 में धारा 307 व 120बी, वर्ष 2022 में धोखाधड़ी व अपहरण से जुड़े मामले तथा वर्ष 2023 में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा शामिल है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    1
    👉 गैंगस्टर एक्ट के तहत प्रशासन की कार्रवाई, पुलिस और राजस्व टीम की संयुक्त कार्यवाही
मिर्जापुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंग लीडर शैलेश सिंह की करीब 15 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति कुर्क कर दी। यह कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत की गई।
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ और माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। उत्तर प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत जिला मजिस्ट्रेट मिर्जापुर के आदेश पर मंगलवार को उपजिलाधिकारी मड़िहान अनेग सिंह की मौजूदगी में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक राजगढ़ वेद प्रकाश पाण्डेय, प्रभारी निरीक्षक मड़िहान बालमुकुन्द मिश्रा, थानाध्यक्ष संतनगर राजेश राम और थानाध्यक्ष अहरौरा अजय कुमार मिश्रा सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
पुलिस के अनुसार थाना मड़िहान में पंजीकृत मु0अ0सं0-14/2023 धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट से संबंधित गैंग लीडर शैलेश सिंह पुत्र गुलाब सिंह निवासी ददरा थाना राजगढ़ द्वारा अपराध और समाज विरोधी गतिविधियों के माध्यम से अर्जित की गई अचल संपत्ति को कुर्क किया गया।
कुर्क की गई संपत्ति में ग्रामसभा राजगढ़ थाना राजगढ़ तहसील मड़िहान स्थित आराजी नंबर 45ख रकबा 33.038 हेक्टेयर तथा ग्राम ददरा सक्तेशगढ़ स्थित आराजी नंबर 255 रकबा 0.5690 हेक्टेयर भूमि शामिल है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 15 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
आपराधिक इतिहास:
पुलिस अभिलेखों के अनुसार शैलेश सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी, अपहरण और गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2006 में धारा 307 व 120बी, वर्ष 2022 में धोखाधड़ी व अपहरण से जुड़े मामले तथा वर्ष 2023 में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा शामिल है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    user_Shriyam News Network
    Shriyam News Network
    Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मिर्जापुर के मां विंध्यवासिनी मंदिर में आज एक महिला के गले से सोने की जंजीर कट जाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि विंध्याचल क्षेत्र के थाना विंध्याचल में कई शातिर चोरों के खिलाफ पहले से मुकदमे दर्ज हैं, लेकिन इसके बावजूद वे खुलेआम घूम रहे हैं। बताया जा रहा है कि पहले नवरात्र के पहले ऐसे संदिग्ध और शातिर अपराधियों को एहतियातन 15–20 दिनों के लिए जेल भेज दिया जाता था, जिससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा बनी रहे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं किया गया, जिस वजह से चोरी की घटनाएं बढ़ने का खतरा भी जताया जा रहा है। घटना के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और ऐसे अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
    1
    मिर्जापुर के मां विंध्यवासिनी मंदिर में आज एक महिला के गले से सोने की जंजीर कट जाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि विंध्याचल क्षेत्र के थाना विंध्याचल में कई शातिर चोरों के खिलाफ पहले से मुकदमे दर्ज हैं, लेकिन इसके बावजूद वे खुलेआम घूम रहे हैं।
बताया जा रहा है कि पहले नवरात्र के पहले ऐसे संदिग्ध और शातिर अपराधियों को एहतियातन 15–20 दिनों के लिए जेल भेज दिया जाता था, जिससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा बनी रहे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं किया गया, जिस वजह से चोरी की घटनाएं बढ़ने का खतरा भी जताया जा रहा है।
घटना के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और ऐसे अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
    user_Khulasach TV
    Khulasach TV
    Court reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • मिर्जापुर - मृतक के शव को मोर्चरी हाउस में चूहे खा रहे हैं ! क्या इससे भी ज्यादा शर्मनाक कुछ हो सकता है इस मिर्जापुर के लिए! मैं जिलाधिकारी मिर्जापुर से मांग करता हूं इस प्रकरण की गंभीरता से जांच की जाए और भ्रष्टाचार्यों के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही की जाए ,कम से कम स्वास्थ्य विभाग में इतनी बड़ी लापरवाही नहीं होनी चाहिए!
    1
    मिर्जापुर - मृतक के शव को मोर्चरी हाउस में चूहे खा रहे हैं !
क्या इससे भी ज्यादा शर्मनाक कुछ हो सकता है इस मिर्जापुर के लिए!
मैं जिलाधिकारी मिर्जापुर से मांग करता हूं इस प्रकरण की गंभीरता से जांच की जाए और भ्रष्टाचार्यों के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही की जाए ,कम से कम स्वास्थ्य विभाग में इतनी बड़ी लापरवाही नहीं होनी चाहिए!
    user_Mirzapur Samachar
    Mirzapur Samachar
    पत्रकार गौरव विश्वकर्मा मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • ग्राम सभा पीपर गांव
    2
    ग्राम सभा पीपर गांव
    user_ज्वाला प्रसाद
    ज्वाला प्रसाद
    औराई, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ज्ञानपुर। थाना क्षेत्र ज्ञानपुर अंतर्गत ग्राम इब्राहिमपुर में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण को लेकर हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जिसमें एक वृद्धा की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम इब्राहिमपुर में ग्राम प्रधान द्वारा गांव के मुख्य रास्ते पर इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इसी रास्ते में मृतका चंद्रावती (65 वर्ष) पत्नी जितनारायण यादव का वर्षों पुराना पक्का दालान बना हुआ था। आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान दालान हटाने को लेकर पिछले एक सप्ताह से प्रधानपति और मृतका के परिवार के बीच विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि सोमवार की रात एक बार फिर इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी और झगड़ा हो गया। परिजनों का आरोप है कि प्रधानपति सहित पांच लोग उनके दरवाजे पर आकर विवाद करने लगे। इसी दौरान हुई धक्कामुक्की में चंद्रावती गिरकर बेहोश हो गईं। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल महाराजा चेतसिंह ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें ट्रामा सेंटर औराई रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के परिजनों ने विपक्षियों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाना ज्ञानपुर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, गांव में संभावित तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    ज्ञानपुर। थाना क्षेत्र ज्ञानपुर अंतर्गत ग्राम इब्राहिमपुर में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण को लेकर हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया, जिसमें एक वृद्धा की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम इब्राहिमपुर में ग्राम प्रधान द्वारा गांव के मुख्य रास्ते पर इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इसी रास्ते में मृतका चंद्रावती (65 वर्ष) पत्नी जितनारायण यादव का वर्षों पुराना पक्का दालान बना हुआ था। आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान दालान हटाने को लेकर पिछले एक सप्ताह से प्रधानपति और मृतका के परिवार के बीच विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि सोमवार की रात एक बार फिर इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी और झगड़ा हो गया। परिजनों का आरोप है कि प्रधानपति सहित पांच लोग उनके दरवाजे पर आकर विवाद करने लगे। इसी दौरान हुई धक्कामुक्की में चंद्रावती गिरकर बेहोश हो गईं। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल महाराजा चेतसिंह ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें ट्रामा सेंटर औराई रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के परिजनों ने विपक्षियों पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाना ज्ञानपुर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।
उधर, गांव में संभावित तनाव को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Anis Akhtar
    Anis Akhtar
    Local News Reporter औराई, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • भदोही। कटरा बाजार में बरनवाल समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें होली मिलन समारोह की तैयारी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बरनवाल समाज का होली मिलन समारोह 17 मार्च को शाम 6 बजे आयोजित किया जाएगा। बैठक में कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पदाधिकारियों का चयन भी किया गया। इसमें संध्या बरनवाल को अध्यक्ष, रीना बरनवाल को उपाध्यक्ष, मोनी बरनवाल को मंत्री तथा एकता बरनवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं कार्यक्रम के संयोजक के रूप में रंजन बरनवाल और रेखा बरनवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि होली मिलन समारोह में हर वर्ष की तरह इस बार भी गीत-संगीत, रंग-गुलाल और गुजिया के साथ आपसी भाईचारे और उत्साह के बीच कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने कहा कि इस बार समारोह को पहले से और बेहतर तरीके से आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर ममता बरनवाल, रीना बरनवाल, पूजा, प्रीति, पूर्णिमा, रीना (कटरा), रीना (रामरायपुर), रंजन बरनवाल (रजपुरा), रंजन (भदोही), ममता, अनामिका, माला, यशी, सरिता, मनी, रेनू, निखिल बरनवाल, विनीत बरनवाल सहित समाज के कई लोग मौजूद रहे।
    1
    भदोही। कटरा बाजार में बरनवाल समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें होली मिलन समारोह की तैयारी को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बरनवाल समाज का होली मिलन समारोह 17 मार्च को शाम 6 बजे आयोजित किया जाएगा।
बैठक में कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पदाधिकारियों का चयन भी किया गया। इसमें संध्या बरनवाल को अध्यक्ष, रीना बरनवाल को उपाध्यक्ष, मोनी बरनवाल को मंत्री तथा एकता बरनवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं कार्यक्रम के संयोजक के रूप में रंजन बरनवाल और रेखा बरनवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि होली मिलन समारोह में हर वर्ष की तरह इस बार भी गीत-संगीत, रंग-गुलाल और गुजिया के साथ आपसी भाईचारे और उत्साह के बीच कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने कहा कि इस बार समारोह को पहले से और बेहतर तरीके से आयोजित करने का प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर ममता बरनवाल, रीना बरनवाल, पूजा, प्रीति, पूर्णिमा, रीना (कटरा), रीना (रामरायपुर), रंजन बरनवाल (रजपुरा), रंजन (भदोही), ममता, अनामिका, माला, यशी, सरिता, मनी, रेनू, निखिल बरनवाल, विनीत बरनवाल सहित समाज के कई लोग मौजूद रहे।
    user_Chandra balak roy
    Chandra balak roy
    भदोही, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *पीड़ित महिलाओ की समस्याओं का प्राथमिकता पर सुनवाई करते हुए किया जाए निस्तारण -डाॅ0 बबिता सिंह चौहान* अष्टभुजा निरीक्षण गृह सभागार में अधिकारियो के साथ बैठक कर की समीक्षा, पीड़ित महिलाओ की सुनी समस्याएं मीरजापुर | उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष (राज्य मंत्री स्तर प्राप्त) डाॅ0 बबीता सिंह चौहान ने जनपद भ्रमण के दौरान जिला महिला चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव, गोदभराई तथा अन्न प्राशन कार्यक्रम सम्पन्न कराने के पश्चात अष्टभुजा निरीक्षण गृह में अधिकारियो के साथ बैठक कर महिलाओ के शिक्षा, सुरक्षा व सम्मान हेतु संचालित विभिन्न योजनाओ के बारे में जानकारी देते हुए महिला जन सुनवाई कार्यक्रम में महिलाओं की शिकायते यथा-घरेलू हिंसा, दहेज, कार्यक्रम स्थल पर उत्पीड़न आदि से सम्बन्धित शिकायतो को सुना तथा सम्बन्धित अधिकारियो को निस्तारण के निर्देश दिए। अध्यक्ष राज्य महिला आयोग डाॅ0 बबिता सिंह चौहान ने अष्टभुजा निरीक्षण गृह में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नितेश सिंह के अलावा जनपद के अन्य विकासपरक अधिकारियो के साथ बैठक कर विभागो में महिलाओ के लिए संचालित योजनाओ व लाभान्वित किए जाने वाले महिलाओ के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने राज्य महिला आयोग में पीड़ित महिलाओ द्वारा प्राप्त शिकायती पत्रो को विभागो को भेजने के पश्चात की गई कार्यवाही के बारे में बिन्दुवार जानकारी प्राप्त की। पुलिस विभाग में अधिक लम्बित शिकायतो को तत्काल निस्तारण कर आख्या भेजने का निर्देश दिया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, मातृ वंदन योजना, जननी सुरक्षा योजना, आशा कार्यकत्रियो के मानदेय का भुगतान, ग्राम स्वास्थ्य पोषण योजना, बाल विकास पुष्टाहार विभाग, माध्यमिक शिक्षा के विद्यालयो, रानी लक्ष्मीबाई सुरक्षा योजना एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम, कस्तूरबा गांधी विद्यालयो की स्थिति, दिव्यांग सशक्तिकरण, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, परिवहन सहित अनेक विभागो के अधिकारियो से बिन्दुवार जानकारी प्राप्त की गई। परिवहन विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक आटो/टेम्पो एवं ओला आदि संचालित वाहनो के वाहन चालक सीट के पीछे वाहन चालक का नाम, मोबाइल नम्बर स्पष्ट अक्षरो में लिखवाया जाए। उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक सरकारी कार्यालयो व व निजी क्षेत्रो, स्कूल कालेज जहां पर महिलाएं कार्यरत है व 10 से अधिक महिला कर्मचारी है उन कार्यालयो में आन्तरिक शिकायत समिति का गठन हुआ है अथवा नहीं स्वंय निरीक्षण करते हुए शत प्रतिशत गठन सुनिश्चित कराया जाए तथा उसका प्रभावी ढंग से संचालन भी कराया जाए। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा के दृष्टिगत किए जा रहे कार्यो/योजनाओ का जन जागरूकता कार्यक्रम चलाकर ग्रामीण अंचलो सहित स्कूलो की छात्राओ को भी जागरूक करते हुए हेल्पलाइन नम्बरो के बारे में अवगत कराया जाए यह भी कहा कि प्रमुख बाजारो या स्थलो पर बीच-बीच में साइन बोर्ड पर हेल्पलाइन नम्बर भी लिखवाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रायः बच्चियो के गायब होने की शिकायते प्राप्त होती रहती है जो चिंतनीय है इसके लिए भी जन जागरूकता कार्यक्रम कराते हुए शासकीय योजनाओ के बारे में जानकारी दी जाए तथा बालिकाओ को शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रतिष्ठानो पर शिकायत पेटिका लगाई जाए। प्रत्येक प्रमुख स्थलो, कालेजो में सेनेटरी नैपकीन की सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था पर बल दिया गया। अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं की समस्याओं का प्राथमिकता पर संज्ञान लेते हुए समाधान कराया जाए ताकि उन्हें न्याय मिल सकें परन्तु यह भी सुनिश्चित किया जाए कि किसी के साथ अन्याय न होने पाए। उन्होंने कन्या सुमंगला योजना के महत्वा के बारे में जानकारी देते हुए अधिक से अधिक का रजिस्ट्रेशन करवाने पर बल दिया। तत्पश्चात अष्टभुजा निरीक्षण गृह में अध्यक्ष राज्य महिला आयोग डाॅ बबिता सिंह चैहान द्वारा उपस्थित लगभग 20 से अधिक पीड़ित महिलाओ की एक-एक से मिलकर समस्याओ को सुना गया तथा सम्बन्धित अधिकारियो को प्राथमिकता पर निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कई समस्याएं जो छोटे-छोटे बातो को लेकर है उसे परिवार परामर्श केन्द्र में दोनो पक्षो को बुलाकर सुलह समझौता के आधार पर समाधान किया जा सकता है यहां पर भी प्राप्त शिकायतो में जिन्हें परिवार परामर्श केन्द्र के लिए निर्देशित किया गया है उन्हें दोनो पक्षो को बुलाकर सुलह समझौता के आधार पर समाधान कराया जाए। इसके पूर्व अष्टभुजा निरीक्षण में पहुंचने पर जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत व अभिनन्दन किया गया। अध्यक्ष के द्वारा अष्टभुजा गेस्ट हाउस सभागार में विभिन्न विभागो की समीक्षा बैक्ठ व पीड़ित महिलाओं की जनसुनावई आयोजित की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अध्यक्ष को जिलाधिकारी द्वारा ओ.डी.ओ.पी. प्रोडक्ट, मां विन्ध्यवासिनी की स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ उपहार स्वरूप देकर अभिवादन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समीक्षा बैठक में जनपद के विकास व प्रगति की स्थिति से अध्यक्ष को अवगत कराया गया, जिसपर अध्यक्ष ने हर्ष व्यक्त करते हुए सराहना की गई। जनसुनवाई के दौरान कुल 17 प्रकरण प्राप्त हुए, जिसमें अध्यक्ष के द्वारा उचित कार्यवाही करते हुए निस्तारण किया गया। उक्त कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी महोदय श्री पवन कुमार गंगवार, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि०रा०) अजय कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सीटी नीतेश सिंह, उप जिलाधिकारी, सदर, क्षेत्राधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, उपायुक्त उद्योग व अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।
    1
    *पीड़ित महिलाओ की समस्याओं का प्राथमिकता पर सुनवाई करते हुए किया जाए निस्तारण -डाॅ0 बबिता सिंह चौहान*
अष्टभुजा निरीक्षण गृह सभागार में अधिकारियो के साथ बैठक कर की समीक्षा, पीड़ित महिलाओ की सुनी समस्याएं
मीरजापुर | उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष (राज्य मंत्री स्तर प्राप्त) डाॅ0 बबीता सिंह चौहान ने जनपद भ्रमण के दौरान जिला महिला चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव, गोदभराई तथा अन्न प्राशन कार्यक्रम सम्पन्न कराने के पश्चात अष्टभुजा निरीक्षण गृह में अधिकारियो के साथ बैठक कर महिलाओ के शिक्षा, सुरक्षा व सम्मान हेतु संचालित विभिन्न योजनाओ के बारे में जानकारी देते हुए महिला जन सुनवाई कार्यक्रम में महिलाओं की शिकायते यथा-घरेलू हिंसा, दहेज, कार्यक्रम स्थल पर उत्पीड़न आदि से सम्बन्धित शिकायतो को सुना तथा सम्बन्धित अधिकारियो को निस्तारण के निर्देश दिए। 
अध्यक्ष राज्य महिला आयोग डाॅ0 बबिता सिंह चौहान ने अष्टभुजा निरीक्षण गृह में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नितेश सिंह के अलावा जनपद के अन्य विकासपरक अधिकारियो के साथ बैठक कर विभागो में महिलाओ के लिए संचालित योजनाओ व लाभान्वित किए जाने वाले महिलाओ के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने राज्य महिला आयोग में पीड़ित महिलाओ द्वारा प्राप्त शिकायती पत्रो को विभागो को भेजने के पश्चात की गई कार्यवाही के बारे में बिन्दुवार जानकारी प्राप्त की। पुलिस विभाग में अधिक लम्बित शिकायतो को तत्काल निस्तारण कर आख्या भेजने का निर्देश दिया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, मातृ वंदन योजना, जननी सुरक्षा योजना, आशा कार्यकत्रियो के मानदेय का भुगतान, ग्राम स्वास्थ्य पोषण योजना, बाल विकास पुष्टाहार विभाग, माध्यमिक शिक्षा के विद्यालयो, रानी लक्ष्मीबाई सुरक्षा योजना एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम, कस्तूरबा गांधी विद्यालयो की स्थिति, दिव्यांग सशक्तिकरण, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता, परिवहन सहित अनेक विभागो के अधिकारियो से बिन्दुवार जानकारी प्राप्त की गई। परिवहन विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक आटो/टेम्पो एवं ओला आदि संचालित वाहनो के वाहन चालक सीट के पीछे वाहन चालक का नाम, मोबाइल नम्बर स्पष्ट अक्षरो में लिखवाया जाए। उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक सरकारी कार्यालयो व व निजी क्षेत्रो, स्कूल कालेज जहां पर महिलाएं कार्यरत है व 10 से अधिक महिला कर्मचारी है उन कार्यालयो में आन्तरिक शिकायत समिति का गठन हुआ है अथवा नहीं स्वंय निरीक्षण करते हुए शत प्रतिशत गठन सुनिश्चित कराया जाए तथा उसका प्रभावी ढंग से संचालन भी कराया जाए। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा के दृष्टिगत किए जा रहे कार्यो/योजनाओ का जन जागरूकता कार्यक्रम चलाकर ग्रामीण अंचलो सहित स्कूलो की छात्राओ को भी जागरूक करते हुए हेल्पलाइन नम्बरो के बारे में अवगत कराया जाए यह भी कहा कि प्रमुख बाजारो या स्थलो पर बीच-बीच में साइन बोर्ड पर हेल्पलाइन नम्बर भी लिखवाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रायः बच्चियो के गायब होने की शिकायते प्राप्त होती रहती है जो चिंतनीय है इसके लिए भी जन जागरूकता कार्यक्रम कराते हुए शासकीय योजनाओ के बारे में जानकारी दी जाए तथा बालिकाओ को शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रतिष्ठानो पर शिकायत पेटिका लगाई जाए। प्रत्येक प्रमुख स्थलो, कालेजो में सेनेटरी नैपकीन की सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था पर बल दिया गया। अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं की समस्याओं का प्राथमिकता पर संज्ञान लेते हुए समाधान कराया जाए ताकि उन्हें न्याय मिल सकें परन्तु यह भी सुनिश्चित किया जाए कि किसी के साथ अन्याय न होने पाए। उन्होंने कन्या सुमंगला योजना के महत्वा के बारे में जानकारी देते हुए अधिक से अधिक का रजिस्ट्रेशन करवाने पर बल दिया। 
तत्पश्चात अष्टभुजा निरीक्षण गृह में अध्यक्ष राज्य महिला आयोग डाॅ बबिता सिंह चैहान द्वारा उपस्थित लगभग 20 से अधिक पीड़ित महिलाओ की एक-एक से मिलकर समस्याओ को सुना गया तथा सम्बन्धित अधिकारियो को प्राथमिकता पर निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कई समस्याएं जो छोटे-छोटे बातो को लेकर है उसे परिवार परामर्श केन्द्र में दोनो पक्षो को बुलाकर सुलह समझौता के आधार पर समाधान किया जा सकता है यहां पर भी प्राप्त शिकायतो में जिन्हें परिवार परामर्श केन्द्र के लिए निर्देशित किया गया है उन्हें दोनो पक्षो को बुलाकर सुलह समझौता के आधार पर समाधान कराया जाए। इसके पूर्व अष्टभुजा निरीक्षण में पहुंचने पर जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत व अभिनन्दन किया गया। अध्यक्ष के द्वारा अष्टभुजा गेस्ट हाउस सभागार में विभिन्न विभागो की समीक्षा बैक्ठ व पीड़ित महिलाओं की जनसुनावई आयोजित की गई। समीक्षा बैठक के दौरान अध्यक्ष को जिलाधिकारी द्वारा ओ.डी.ओ.पी. प्रोडक्ट, मां विन्ध्यवासिनी की स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ उपहार स्वरूप देकर अभिवादन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा समीक्षा बैठक में जनपद के विकास व प्रगति की स्थिति से अध्यक्ष को अवगत कराया गया, जिसपर अध्यक्ष ने हर्ष व्यक्त करते हुए सराहना की गई। जनसुनवाई के दौरान कुल 17 प्रकरण प्राप्त हुए, जिसमें अध्यक्ष के द्वारा उचित कार्यवाही करते हुए निस्तारण किया गया। 
उक्त कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी महोदय श्री पवन कुमार गंगवार, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि०रा०) अजय कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सीटी नीतेश सिंह, उप जिलाधिकारी, सदर, क्षेत्राधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, उपायुक्त उद्योग व अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहें।
    user_Anupam Newspaper
    Anupam Newspaper
    Classified ads newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • मिर्जापुर। मण्डलीय अस्पताल के पीछे स्थित मोर्चरी में रखे एक युवक के शव को चूहों द्वारा कुतरने का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा करते हुए अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। बताया जा रहा है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के तरकापुर निवासी किशन लाल माली (पुत्र श्याम लाल माली) की फांसी के फंदे से मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मण्डलीय अस्पताल भेजा था। शव को अस्पताल के पीछे स्थित मोर्चरी में रखा गया था। आरोप है कि मोर्चरी में साफ-सफाई और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण चूहों ने शव को कई स्थानों पर कुतर दिया। जब परिजनों ने पोस्टमार्टम से पहले शव की हालत देखी तो वे आक्रोशित हो उठे। इसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का कहना है कि यह बेहद अमानवीय और शर्मनाक घटना है, जो अस्पताल प्रशासन की घोर लापरवाही को दर्शाती है। उनका आरोप है कि मोर्चरी की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का कोई ध्यान नहीं रखा जाता, जिसके कारण ऐसी घटना हुई। उन्होंने मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह समझा-बुझाकर परिजनों को शांत कराया। वहीं इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मोर्चरी की व्यवस्था में सुधार और नियमित निगरानी बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों। फिलहाल अस्पताल प्रशासन की ओर से मामले की जांच कराने की बात कही जा रही है।
    1
    मिर्जापुर। मण्डलीय अस्पताल के पीछे स्थित मोर्चरी में रखे एक युवक के शव को चूहों द्वारा कुतरने का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा करते हुए अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया।
बताया जा रहा है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के तरकापुर निवासी किशन लाल माली (पुत्र श्याम लाल माली) की फांसी के फंदे से मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मण्डलीय अस्पताल भेजा था। शव को अस्पताल के पीछे स्थित मोर्चरी में रखा गया था।
आरोप है कि मोर्चरी में साफ-सफाई और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण चूहों ने शव को कई स्थानों पर कुतर दिया। जब परिजनों ने पोस्टमार्टम से पहले शव की हालत देखी तो वे आक्रोशित हो उठे। इसके बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
परिजनों का कहना है कि यह बेहद अमानवीय और शर्मनाक घटना है, जो अस्पताल प्रशासन की घोर लापरवाही को दर्शाती है। उनका आरोप है कि मोर्चरी की साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का कोई ध्यान नहीं रखा जाता, जिसके कारण ऐसी घटना हुई। उन्होंने मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह समझा-बुझाकर परिजनों को शांत कराया। वहीं इस घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मोर्चरी की व्यवस्था में सुधार और नियमित निगरानी बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।
फिलहाल अस्पताल प्रशासन की ओर से मामले की जांच कराने की बात कही जा रही है।
    user_Shriyam News Network
    Shriyam News Network
    Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सपा नेता सतीश मिश्रा ने की पूछा हाल अपने शहर की राजनीति का तो लोगों ने मुस्कराकर कहा — “नेता तो ज़िंदा हैं, मगर उनके ज़मीर का पता नहीं!” मिर्जापुर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। मोर्चरी हाउस में रखे एक मृतक के शव को चूहों द्वारा कुतरे जाने की बात सामने आई है। इस घटना ने स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या इससे ज्यादा शर्मनाक स्थिति किसी शहर के लिए हो सकती है? यह केवल लापरवाही नहीं बल्कि व्यवस्था की बड़ी विफलता है। जिलाधिकारी मिर्जापुर से मांग है कि इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराई जाए और जो भी दोषी हों, उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए। कम से कम स्वास्थ्य विभाग जैसी संवेदनशील व्यवस्था में इतनी बड़ी लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं होनी चाहिए।
    1
    सपा नेता सतीश मिश्रा ने की पूछा हाल अपने शहर की राजनीति का तो लोगों ने मुस्कराकर कहा — “नेता तो ज़िंदा हैं, मगर उनके ज़मीर का पता नहीं!”
मिर्जापुर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। मोर्चरी हाउस में रखे एक मृतक के शव को चूहों द्वारा कुतरे जाने की बात सामने आई है। इस घटना ने स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
क्या इससे ज्यादा शर्मनाक स्थिति किसी शहर के लिए हो सकती है?
यह केवल लापरवाही नहीं बल्कि व्यवस्था की बड़ी विफलता है।
जिलाधिकारी मिर्जापुर से मांग है कि इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराई जाए और जो भी दोषी हों, उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए। कम से कम स्वास्थ्य विभाग जैसी संवेदनशील व्यवस्था में इतनी बड़ी लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं होनी चाहिए।
    user_Khulasach TV
    Khulasach TV
    Court reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.