logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ईकरी की पानी टंकी का स्टार्टर खराब, ग्रामीणों ने जल्द मरम्मत की उठाई मांग महेवा/इटावा। विकास खंड महेवा की ग्राम पंचायत विधिपुर के अंतर्गत गांव ईकरी में बनी पानी की टंकी का स्टार्टर 8मार्च 2026 शाम से खराब पड़ा है, जिससे गांव में पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई है। पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि टंकी का स्टार्टर खराब होने के कारण घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द स्टार्टर ठीक कराकर पेयजल आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की है। ग्रामीण कुंज बिहारी त्रिपाठी, बल्लन शुक्ला, लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी और किशन स्वरूप सहित कई लोगों ने प्रशासन से समस्या का तत्काल समाधान कराने की अपील की है। इस संबंध में जल निगम के एई उमेश चौहान ने बताया कि मामले की जानकारी आपके द्वारा मिली हैऔर संबंधित कर्मचारियों को सूचित कर रहे है। जल्द ही स्टार्टर ठीक कराकर पानी की आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।

2 hrs ago
user_Ankur Tripathi
Ankur Tripathi
चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago
9b8c4c12-b829-4d33-a42c-aee11466796e

ईकरी की पानी टंकी का स्टार्टर खराब, ग्रामीणों ने जल्द मरम्मत की उठाई मांग महेवा/इटावा। विकास खंड महेवा की ग्राम पंचायत विधिपुर के अंतर्गत गांव ईकरी में बनी पानी की टंकी का स्टार्टर 8मार्च 2026 शाम से खराब पड़ा है, जिससे गांव में पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई है। पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा

520a3e3f-7d2b-494e-a4eb-a3a074e0a36a

रही है। ग्रामीणों का कहना है कि टंकी का स्टार्टर खराब होने के कारण घरों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द स्टार्टर ठीक कराकर पेयजल आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की है। ग्रामीण कुंज बिहारी त्रिपाठी, बल्लन शुक्ला, लक्ष्मी नारायण

41e3aae5-d1c1-4d5d-bba7-9c36c5e95f00

त्रिपाठी और किशन स्वरूप सहित कई लोगों ने प्रशासन से समस्या का तत्काल समाधान कराने की अपील की है। इस संबंध में जल निगम के एई उमेश चौहान ने बताया कि मामले की जानकारी आपके द्वारा मिली हैऔर संबंधित कर्मचारियों को सूचित कर रहे है। जल्द ही स्टार्टर ठीक कराकर पानी की आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • इटावा के महेवा ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत मेंहदीपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में छात्रों से झाड़ू लगवाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक अम्बरीश कुमार पर विद्यार्थियों से विद्यालय परिसर में साफ-सफाई करवाने का आरोप लगाया है। इस मामले में एबीएसए महेवा उदयराज सिंह ने प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी किया है और विभागीय कार्रवाई की बात कही है। घटना सोमवार की है। विद्यालय परिसर में विद्यार्थी पढ़ाई के बजाय साफ-सफाई करते दिखाई दिए। प्रधानाध्यापक पर विशेष रूप से छात्रा दीक्षा से यह काम करवाने का आरोप है। बच्चों से झाड़ू लगवाते हुए वीडियो और तस्वीरें भी सामने आई हैं। जिसके बाद अभिभावकों ने इस पर चिंता जताई है। शिक्षा विभाग से कार्रवाई की मांग ग्रामीणों और अभिभावकों ने इस घटना पर नाराजगी व्यक्त की है। अभिभावकों मुनेश सिंह, बिश्राम सिंह और विमल कुमार ने कहा कि स्कूल शिक्षा का केंद्र है। हम अपने बच्चों को स्कूल में पढ़ने के लिए भेजते हैं। अगर वहां जाकर बच्चे पढ़ाई के बजाए कक्षा की सफाई कराई जा रही है तो यह नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने शिक्षा विभाग से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
    1
    इटावा के महेवा ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत मेंहदीपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में छात्रों से झाड़ू लगवाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक अम्बरीश कुमार पर विद्यार्थियों से विद्यालय परिसर में साफ-सफाई करवाने का आरोप लगाया है। इस मामले में एबीएसए महेवा उदयराज सिंह ने प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी किया है और विभागीय कार्रवाई की बात कही है। घटना सोमवार की है।
विद्यालय परिसर में विद्यार्थी पढ़ाई के बजाय साफ-सफाई करते दिखाई दिए। प्रधानाध्यापक पर विशेष रूप से छात्रा दीक्षा से यह काम करवाने का आरोप है। बच्चों से झाड़ू लगवाते हुए वीडियो और तस्वीरें भी सामने आई हैं। जिसके बाद अभिभावकों ने इस पर चिंता जताई है।
शिक्षा विभाग से कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों और अभिभावकों ने इस घटना पर नाराजगी व्यक्त की है। अभिभावकों मुनेश सिंह, बिश्राम सिंह और विमल कुमार ने कहा कि स्कूल शिक्षा का केंद्र है। हम अपने बच्चों को स्कूल में पढ़ने के लिए भेजते हैं। अगर वहां जाकर बच्चे पढ़ाई के बजाए कक्षा की सफाई कराई जा रही है तो यह नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने शिक्षा विभाग से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
    user_Ankur Tripathi
    Ankur Tripathi
    चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • Post by PK Crime Story
    1
    Post by PK Crime Story
    user_PK Crime Story
    PK Crime Story
    Media company इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • औरैया शहर के न्यू तिलक नगर इलाके में स्थित प्रेमानंद आश्रम के पास कार से टक्कर मारने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सोनू शुक्ला ने अपनी Maruti Suzuki Wagon R कार से दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसे में घायल हुए युवकों की पहचान आदेश राठौर और अवधेश राठौर के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें 100 शैय्या अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां भी स्थिति नाजुक होने पर डॉक्टरों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए कानपुर के हायर सेंटर भेज दिया। बताया जा रहा है कि पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है और घटना की सभी पहलुओं से पड़ताल की जा रही है।
    2
    औरैया शहर के न्यू तिलक नगर इलाके में स्थित प्रेमानंद आश्रम के पास कार से टक्कर मारने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सोनू शुक्ला ने अपनी Maruti Suzuki Wagon R कार से दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि हादसे में घायल हुए युवकों की पहचान आदेश राठौर और अवधेश राठौर के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें 100 शैय्या अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां भी स्थिति नाजुक होने पर डॉक्टरों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए कानपुर के हायर सेंटर भेज दिया।
बताया जा रहा है कि पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है और घटना की सभी पहलुओं से पड़ताल की जा रही है।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Kanhaiya lal
    1
    Post by Kanhaiya lal
    user_Kanhaiya lal
    Kanhaiya lal
    Doctor भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *शराब के पैग पर पैग! इटावा में बिजली विभाग के दो जेई का वीडियो वायरल, बियर पीते और गालियां देते दिखे* *इटावा। जनपद में बिजली विभाग के दो अवर अभियंताओं का कथित वीडियो सामने आने के बाद चर्चा तेज हो गई है।* *बताया जा रहा है कि काली वाहन मंदिर इटावा में तैनात जेई रतन भूषण और इकदिल क्षेत्र में तैनात प्रभारी अवर अभियंता जितेन्द्र कुमार (टीजी-2) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।* *वायरल वीडियो में दोनों अधिकारी आपस में पैग से पैग टकराकर बियर पीते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही वीडियो में अभद्र भाषा और गाली-गलौज भी सुनाई दे रही है, जिसे लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है।* *स्थानीय लोगों का कहना है कि जिम्मेदार पद पर तैनात अधिकारियों का इस तरह का आचरण विभाग की छवि को खराब करता है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर जांच और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।* *हालांकि वीडियो की सत्यता और यह किस स्थान का है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। वहीं मामला सामने आने के बाद विभागीय अधिकारियों में भी हलचल मची हुई है।* *अब देखना होगा कि बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इस वायरल वीडियो पर क्या कार्रवाई करते हैं।* *रजत यादव पत्रकार 7417197064*
    1
    *शराब के पैग पर पैग! इटावा में बिजली विभाग के दो जेई का वीडियो वायरल, बियर पीते और गालियां देते दिखे*
*इटावा। जनपद में बिजली विभाग के दो अवर अभियंताओं का कथित वीडियो सामने आने के बाद चर्चा तेज हो गई है।*
*बताया जा रहा है कि काली वाहन मंदिर इटावा में तैनात जेई रतन भूषण और इकदिल क्षेत्र में तैनात प्रभारी अवर अभियंता जितेन्द्र कुमार (टीजी-2) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।*
*वायरल वीडियो में दोनों अधिकारी आपस में पैग से पैग टकराकर बियर पीते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही वीडियो में अभद्र भाषा और गाली-गलौज भी सुनाई दे रही है, जिसे लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है।*
*स्थानीय लोगों का कहना है कि जिम्मेदार पद पर तैनात अधिकारियों का इस तरह का आचरण विभाग की छवि को खराब करता है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर जांच और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।*
*हालांकि वीडियो की सत्यता और यह किस स्थान का है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। वहीं मामला सामने आने के बाद विभागीय अधिकारियों में भी हलचल मची हुई है।*
*अब देखना होगा कि बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इस वायरल वीडियो पर क्या कार्रवाई करते हैं।*
*रजत यादव पत्रकार 7417197064*
    user_नव भारत संवाद
    नव भारत संवाद
    Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by Rohit Kumar
    1
    Post by Rohit Kumar
    user_Rohit Kumar
    Rohit Kumar
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    1
    Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Etawah, Uttar Pradesh•
    23 hrs ago
  • Post by PK Crime Story
    1
    Post by PK Crime Story
    user_PK Crime Story
    PK Crime Story
    Media company इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.