नरसिंहपुर - मणिनगेन्द्र सिंह फाउंडेशन की फाउंडर मेंबर सुमनलता पटेल ने मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह में भेंट किए उपहार कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में सामाजिक समरसता और सादगी का सुंदर उदाहरण देखने को मिला, जहां 200 जोड़ों का विधि-विधान से विवाह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में नवविवाहित जोड़ों को शासन की ओर से निर्धारित सहायता प्रदान की गई, जिससे उनके नए जीवन की शुरुआत सशक्त रूप से हो सके इस अवसर पर मणिनगेन्द्र सिंह फाउंडेशन द्वारा भी सराहनीय पहल की गई। फाउंडेशन की फाउंडर मेंबर सुमनलता पटेल ने सभी नवदंपत्तियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रत्येक जोड़े को उपहार भेंट किए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से सामाजिक एकता को बढ़ावा मिलता है और जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहयोग भी मिलता है। कार्यक्रम में अनेक गणमान्य नागरिक एवं मातृशक्ति की उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन की कामना की

- नरसिंहपुर में धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम का प्रकट उत्सव, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब नरसिंहपुर। भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का प्रकट उत्सव नगर में अत्यंत उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विप्र ब्राह्मण समाज द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा ने शहर वासियों का मन मोह लिया। शोभायात्रा में शामिल भगवान परशुराम की मनमोहक मूर्ति और विभिन्न आकर्षक झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। सदर मंदिर से हुआ भव्य आगाज सनातन ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पंकज महाराज के नेतृत्व में आयोजित यह पैदल शोभायात्रा नगर के प्रसिद्ध सदर मंदिर से प्रारंभ हुई। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में विप्र ब्राह्मण बंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा सदर मंदिर से निकलकर शहर के प्रमुख मार्गों जैसे सुभाष पार्क, शनिचरा बाजार, पुराना बस स्टैंड और सकल चौराहा से होती हुई अष्टांग चिकित्सालय के समीप पहुंचकर संपन्न हुई। दिग्गज हस्तियों और युवाओं की रही उपस्थिति इस धार्मिक आयोजन में समाज के प्रबुद्ध जनों और जन प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। शोभायात्रा में गढ़ाकोटा से पधारे युवा समाजसेवी पं. अभिषेक गोपाल भार्गव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मैथिली शरण तिवारी, पूर्व विधायक तेंदूखेड़ा संजय शर्मा सहित समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। महाआरती के साथ समापन शोभायात्रा के समापन पर भगवान परशुराम की महाआरती की गई, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया। आरती के उपरांत महाप्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।2
- Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"1
- Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली1
- ब्राह्मण सभा गोटेगांव के तत्वावधान में नगर में निकाली गई भगवान परशुराम जी कि भव्य शोभायात्रा2
- Post by Dharmendra sahu1
- Post by S k तेज रफ्तार न्यूज़ भारत1
- Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"1
- नरसिंहपुर जिले के पावन तीर्थ स्थल परमहंसी गंगा आश्रम, झोतेश्वर में रविवार को श्री गुरु कृपा गौ सेवा समिति द्वारा निर्मित नवनिर्मित गौशाला का भव्य शुभारंभ श्रद्धा, उत्साह एवं धार्मिक वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर पूज्य शंकराचार्य जी महाराज, मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य विवेक कृष्ण तन्खा, विशिष्ट अतिथि आचार्य महामंडलेश्वर एवं संत समाज के कर-कमलों से किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में गौ माता का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। रविवार इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन, गौसेवक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। आयोजन स्थल पर पूजा-अर्चना एवं गौमाता के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।1
- Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली1