Shuru
Apke Nagar Ki App…
ब्राह्मण सभा गोटेगांव के तत्वावधान में नगर में निकाली गई भगवान परशुराम जी कि भव्य शोभायात्रा
DEEPAK SAHU
ब्राह्मण सभा गोटेगांव के तत्वावधान में नगर में निकाली गई भगवान परशुराम जी कि भव्य शोभायात्रा
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- ब्राह्मण सभा गोटेगांव के तत्वावधान में नगर में निकाली गई भगवान परशुराम जी कि भव्य शोभायात्रा2
- भगवान परशुराम जी के प्रकटोत्सव का महोत्सव मिनी स्टेडियम में श्रद्धा एवं भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ब्रह्मचारी निर्विकल्प स्वरूप जी महाराज का पादुका पूजन संपन्न हुआ। इस दौरान ब्रह्मचारी निर्विकल्प स्वरूप जी महाराज ने अपने उद्बोधन में युवाओं से नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने का आह्वान किया और संस्कारवान जीवन जीने की प्रेरणा दी। पंडित देवेंद्र पाठक, नरसिंहपुर ने कहा कि भगवान परशुराम केवल किसी एक समाज के नहीं, बल्कि संपूर्ण सनातन और सर्वजन के भगवान हैं। उन्होंने सभी युवाओं से एकजुट होकर चलने का संदेश दिया और सभी समाज के लोगों से भगवान परशुराम जयंती को मिलकर मनाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि भगवान परशुराम, विष्णु जी के छठे अवतार हैं, इसलिए उनका महत्व सभी के लिए समान है। कार्यक्रम में श्री संजय शर्मा (पूर्व विधायक) ने कहा कि भगवान परशुराम त्याग, तप और धर्म रक्षा के प्रतीक हैं, जिनके आदर्शों को अपनाकर समाज में नैतिकता और संस्कारों को मजबूत किया जा सकता है। इस दौरान श्री संजय शर्मा एवं मणिनगेन्द्र सिंह फाउंडेशन के सचिव सरदार सिंह पटेल जी, पंडित संतोष दुबे, सत्यनारायण मिश्रा, लक्ष्मीनारायण तिवारी, मनीष मिश्रा ,दीपक पाण्डेजी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और आशीर्वाद प्राप्त किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजन-अर्चन एवं धार्मिक आयोजनों में शामिल हुए।3
- Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"1
- नरसिंहपुर जिले के पावन तीर्थ स्थल परमहंसी गंगा आश्रम, झोतेश्वर में रविवार को श्री गुरु कृपा गौ सेवा समिति द्वारा निर्मित नवनिर्मित गौशाला का भव्य शुभारंभ श्रद्धा, उत्साह एवं धार्मिक वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर पूज्य शंकराचार्य जी महाराज, मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य विवेक कृष्ण तन्खा, विशिष्ट अतिथि आचार्य महामंडलेश्वर एवं संत समाज के कर-कमलों से किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में गौ माता का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। रविवार इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन, गौसेवक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। आयोजन स्थल पर पूजा-अर्चना एवं गौमाता के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।1
- मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 200 जोड़ों का हुआ परिणय संस्कार, मंत्री उदय प्रताप सिंह ने दिया आशीर्वाद करेली। मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाय योजना के तहत आज स्थानीय नवीन कृषि उपज मंडी प्रांगण में एक भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पुनीत आयोजन में कुल 200 जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर अपने नए जीवन की सुखद शुरुआत की। इस विवाह समारोह में जिले भर से आए वर-वधू और उनके परिजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। मंत्री और जनप्रतिनिधियों ने की शिरकत समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के परिवहन एवं उच्च शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह रहे। उन्होंने नव-विवाहित जोड़ों को उपहार भेंट कर उनके सुखद और सफल वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में तेंदूखेड़ा विधायक श्री विश्वनाथ सिंह पटेल, गोटेगांव विधायक श्री महेंद्र नागेश, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राम स्नेही पाठक, मंडल अध्यक्ष श्री जितेंद्र स्वामी और नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुशीला ममार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रशासनिक व्यवस्था रही चाक-चौबंद इस गरिमामयी आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय प्रशासन की अहम भूमिका रही। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशन में कार्यक्रम की समस्त व्यवस्थाएँ सुचारू रूप से संचालित की गईं। आयोजन स्थल पर विवाह संस्कार के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण थीं, जिसमें विभिन्न सामाजिक और सरकारी प्रतिनिधि भी सक्रिय रहे। पार्षद श्रीमती संगीता शर्मा सहित स्थानीय जन-प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और वर-वधू को आशीर्वाद दिया। योजना के प्रति दिखा उत्साह मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाय योजना के माध्यम से आयोजित इस सामूहिक विवाह ने गरीब परिवारों को बड़ी राहत प्रदान की है। उपस्थित अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरकार की यह योजना निर्धन परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, जो सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के साथ-साथ बेटियों के मान-सम्मान को भी सुरक्षित करती है1
- साईंखेड़ा में भ्रष्टाचार के विरोध में 22 अप्रैल से तीन दिवसीय धरना एवं क्रमिक भूंख हड़ताल, जांच तक कार्य रोकने की मांग स्वदेश समाचार साईंखेड़ा। नगर परिषद साईंखेड़ा में निर्माण कार्यों में कथित अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार के विरोध में राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो ने आंदोलन की घोषणा की है। संगठन के प्रदेश सचिव रंजीत सिंह तोमर के नेतृत्व में 22 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक तीन दिवसीय शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद अगले दिवस से क्रमिक भूख हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी गई है। जानकारी के अनुसार, संगठन द्वारा 13 अप्रैल को प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर सात दिवस के भीतर उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं होने पर यह कदम उठाया जा रहा है। संगठन का आरोप है कि नगर परिषद के अंतर्गत बस स्टैंड, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, नाला निर्माण, मुक्तिधाम, नगर परिषद भवन एवं तालाब सौंदर्यीकरण जैसे कार्यों में गुणवत्ता एवं तकनीकी मानकों की अनदेखी की गई है। आंदोलनकारियों ने प्रशासन से मांग की है कि माननीय कलेक्टर द्वारा निष्पक्ष जांच पूरी होने तक सभी संबंधित निर्माण कार्यों पर यथास्थिति (स्टेटस क्वो) बनाए रखने के निर्देश जारी किए जाएं, ताकि साक्ष्यों से छेड़छाड़ न हो सके। साथ ही, उन्होंने यह भी आशंका जताई है कि उनके विरुद्ध झूठे प्रकरण दर्ज कराए जा सकते हैं, जिस पर निष्पक्षता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई है। इस संबंध में तहसीलदार साईंखेड़ा को सूचना पत्र सौंपा गया है, जिसकी प्रतिलिपि एसडीएम गाडरवारा एवं थाना प्रभारी साईंखेड़ा को भी भेजी गई है। संगठन ने स्पष्ट किया है कि आंदोलन पूर्णतः शांतिपूर्ण एवं जनहित में होगा।2
- TET परीक्षा के विरोध में पूरे प्रदेश के शिक्षकों ने भोपाल में किया जंगी प्रदर्शन1
- Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"1