बहेड़ी में निर्माणाधीन बाईपास पर बोलेरो ने 52 वर्षीय व्यक्ति को कुचला मौके पर... बहेड़ी थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड-4 स्थित पकड़ी गांव के पास निर्माणाधीन बाईपास सड़क पर बुधवार को भीषण सड़क हादसे में 52 वर्षीय अरुण लालदेव की मौत हो गई। मृतक पकड़ी गांव निवासी स्वर्गीय श्रीकांत लालदेव के पुत्र थे। बताया जाता है कि अरुण लालदेव पकड़ी चौक के समीप किसी काम से खड़े थे। इसी दौरान बहेड़ी से समधपुरा की ओर जा रही तेज रफ्तार सफेद रंग की बोलेरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बोलेरो चालक उन्हें घसीटते हुए काफी दूर तक ले गया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बोलेरो समेत उसमें सवार दो लोगों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन और दोनों आरोपियों को कब्जे में लेकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान बोलेरो संख्या BR-07-PB-4666 से करीब 300 ग्राम गांजा बरामद होने की बात सामने आई। पुलिस दोनों आरोपियों को वाहन के साथ थाने ले गई। इसी दौरान आक्रोशित लोगों द्वारा मारपीट किए जाने से दोनों के घायल होने पर उनका प्राथमिक उपचार कराया गया। मृतक के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया। थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि सीओ रविकांत की मौजूदगी में बरामद गांजे का वजन कर जब्ती सूची तैयार की गई है। हिरासत में लिए गए दोनों व्यक्तियों की पहचान सोनमा गांव निवासी प्रमोद सिंह और ठाठोपुर गांव निवासी चंदन सिंह के रूप में हुई है। आवेदन के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बहेड़ी में निर्माणाधीन बाईपास पर बोलेरो ने 52 वर्षीय व्यक्ति को कुचला मौके पर... बहेड़ी थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड-4 स्थित पकड़ी गांव के पास निर्माणाधीन बाईपास सड़क पर बुधवार को भीषण सड़क हादसे में 52 वर्षीय अरुण लालदेव की मौत हो गई। मृतक पकड़ी गांव निवासी स्वर्गीय श्रीकांत लालदेव के पुत्र थे। बताया जाता है कि अरुण लालदेव पकड़ी चौक के समीप किसी काम से खड़े थे। इसी दौरान बहेड़ी से समधपुरा की ओर जा रही तेज रफ्तार सफेद रंग की बोलेरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बोलेरो चालक उन्हें घसीटते हुए काफी दूर तक ले गया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बोलेरो समेत उसमें सवार दो लोगों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन और दोनों आरोपियों को कब्जे में लेकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान बोलेरो संख्या BR-07-PB-4666 से करीब 300 ग्राम गांजा बरामद होने की बात सामने आई। पुलिस दोनों आरोपियों को वाहन के साथ थाने ले गई। इसी दौरान आक्रोशित लोगों द्वारा मारपीट किए जाने से दोनों के घायल होने पर उनका प्राथमिक उपचार कराया गया। मृतक के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया। थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि सीओ रविकांत की मौजूदगी में बरामद गांजे का वजन कर जब्ती सूची तैयार की गई है। हिरासत में लिए गए दोनों व्यक्तियों की पहचान सोनमा गांव निवासी प्रमोद सिंह और ठाठोपुर गांव निवासी चंदन सिंह के रूप में हुई है। आवेदन के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
- रक्षाबंधन पर सम्राट सरकार का बड़ा तोहफा बिहार के छात्रा को बिहार में रक्षाबंधन के मौके पर बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अभया ब्रिगेड यानी ‘पुलिस दीदी’ के लिए 4,700 स्कूटर और मोटरसाइकिल का फ्लैग-ऑफ किया है। सरकार के मुताबिक, इन वाहनों के जरिए स्कूल और कॉलेज के आसपास छात्राओं की सुरक्षा और संरक्षण को मजबूत किया जाएगा। इसके साथ ही बिहार में करीब 1,000 छात्राओं के लिए मुख्यमंत्री बालिका पीएचडी फेलोशिप की शुरुआत की गई है, जिसके तहत चार वर्षों तक हर महीने 10 हजार रुपये की सहायता देने की बात कही गई है। वहीं, ‘बिहार की बेटी स्टार्टअप चैलेंज योजना’ के तहत बेटियों को अपना काम शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता देने का भी ऐलान किया गया है। रक्षाबंधन पर सरकार के इन ऐलानों को बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा और आत्मनिर्भरता से जोड़कर देखा जा रहा है।1
- क्षेत्रक उप-स्वास्थ्य केंद्र आ मुख्य सड़कक वर्तमान हाल देखिकय मोन बहुत चिंतित रहैत अछि एकांत में बैसि कऽ सदिखन सोचैत रहैत छी आखिर केना हेतै एहि सभ समस्याक समाधान।? एकटा बात हर समय अपन गार्जियन सँ सीख जरूर भेटैत अछि जीवन में सार्थक संघर्ष कखनो व्यर्थ नहि जाइत अछि। जीवन अहाँक अछि आ एकरा केना नीक जकाँ चलायब ई निर्णय सेहो अहाँकेँ स्वयं लेबऽ पड़त। जय मिथिला।✊🙏🏻1
- रक्षाबंधन के मौके पर बिहार की बहनों के लिए खास! रक्षाबंधन के पावन अवसर पर ज्ञान भवन, पटना में गृह विभाग एवं शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर बिहार की बहनों की सुरक्षा, शिक्षा और आत्मनिर्भरता के संकल्प का नव आरंभ किया। महिलाओं की उच्च शिक्षा एवं उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए 1,000 महिलाओं को PhD हेतु प्रतिमाह ₹10,000 की फेलोशिप तथा 2,100 महिलाओं को स्टार्टअप के लिए ₹50 हजार से ₹2 लाख तक की सहायता की शुरुआत की। साथ ही महिला सुरक्षा के लिए "पुलिस दीदी" योजना के तहत पूरे बिहार में करीब 2,700 स्कूटी एवं 2,000 से अधिक मोटरसाइकिल से स्कूल-कॉलेज के आसपास बहनों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। स्कूल-कॉलेजों में पुलिस दीदी की तैनाती से छात्राओं एवं महिलाओं की सुरक्षा और मजबूत होगी। आज बिहार की करीब 1.81 करोड़ महिलाएं जीविका से जुड़ी हैं और लगभग 43 लाख महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। अगले दो वर्षों में एक लाख और जीविका दीदियों को लखपति बनाने का लक्ष्य है। सुरक्षित, शिक्षित और आत्मनिर्भर महिलाएं ही सुरक्षित, समृद्ध एवं विकसित बिहार की पहचान बनेंगी।1
- बहेड़ी में बोलेरो का कहर! 😱 45 साल के अरुण की मौत, गाड़ी से 302 ग्राम गांजा बरामद! बहेड़ी में बोलेरो का कहर! 😱 45 साल के अरुण की मौत, गाड़ी से 302 ग्राम गांजा बरामद!1
- स्वतंत्रता सेनानी के पुत्र 2 साल से अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं आखिर कब मिलेगा न्याय बिहार के दरभंगा जिला के बहादुरपुर प्रखंड के भरतपुर देवासी राजेश पासवान जिनके पिताजी स्वतंत्रता सेनानी थे उन्हें जो जमीन का पर्चा दिया गया था और जिस जमीन लिए थे जिसे उनके पास कागजात है लेकिन उन्हें वह बाहर में माधुरी करते थे और अपनी जमीन विश्वास पर किसी को दिए हुए थे जब उन्हें पता चला कि हमारे जमीन को कुछ लोगों के द्वारा भेज दिया गया है या बचा जा रहा है तो उन्होंने आवेदन रजिस्ट्री ऑफिस कर्मचारी थाना एवं कई जगह पर गए हैं 2 साल के चक्कर काट रहे हैं लेकिन अभी तक नहीं मिला नहीं उन्होंने कहा कि अगर मुझे निष्पक्ष जांच कर हमारी जमीन को मुझे दिया जाए जो 2 साल से मजदूरी करते हैं आखिर उन्होंने कहा कि जब कभी हम जाते हैं तो हमें जान से मारने की धमकी एवं थाना खरीदने की बात करते हैं और कहते हैं कि जो इनका मदद करेगा उसे भी बक्सा नहीं जाएगा आखिर प्रशासन से न्याय की को हर लगाते हुए क्या कुछ कहे चलिए अच्छी पूरा इंटरव्यू1
- बहेड़ी में निर्माणाधीन बाईपास पर बोलेरो ने 52 वर्षीय व्यक्ति को कुचला मौके पर... बहेड़ी थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड-4 स्थित पकड़ी गांव के पास निर्माणाधीन बाईपास सड़क पर बुधवार को भीषण सड़क हादसे में 52 वर्षीय अरुण लालदेव की मौत हो गई। मृतक पकड़ी गांव निवासी स्वर्गीय श्रीकांत लालदेव के पुत्र थे। बताया जाता है कि अरुण लालदेव पकड़ी चौक के समीप किसी काम से खड़े थे। इसी दौरान बहेड़ी से समधपुरा की ओर जा रही तेज रफ्तार सफेद रंग की बोलेरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बोलेरो चालक उन्हें घसीटते हुए काफी दूर तक ले गया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बोलेरो समेत उसमें सवार दो लोगों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन और दोनों आरोपियों को कब्जे में लेकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान बोलेरो संख्या BR-07-PB-4666 से करीब 300 ग्राम गांजा बरामद होने की बात सामने आई। पुलिस दोनों आरोपियों को वाहन के साथ थाने ले गई। इसी दौरान आक्रोशित लोगों द्वारा मारपीट किए जाने से दोनों के घायल होने पर उनका प्राथमिक उपचार कराया गया। मृतक के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया। थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि सीओ रविकांत की मौजूदगी में बरामद गांजे का वजन कर जब्ती सूची तैयार की गई है। हिरासत में लिए गए दोनों व्यक्तियों की पहचान सोनमा गांव निवासी प्रमोद सिंह और ठाठोपुर गांव निवासी चंदन सिंह के रूप में हुई है। आवेदन के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।1
- छठ्ठी समारोह में गूंज रही थीं खुशियां, घर में चली गोली... पति पर पत्नी की हत्या समस्तीपुर के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही गांव से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पति पर अपनी ही पत्नी 26 वर्षीय मंजुला कुमारी को गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के वक्त घर के बगल में बच्चे की छठ्ठी का समारोह चल रहा था और लोग खुशियां मना रहे थे। इसी बीच गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि आरोपी पहले भी उसकी बहन को गोली मारने की धमकी दे चुका था। भाई ने सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाते हुए आरोपी को फांसी या कठोरतम सजा देने की मांग की है। सूचना पर पहुंची हलई थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस परिजनों का फर्द बयान लेकर मामले की जांच में जुटी है। हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।1
- ट्रेन की चपेट में आने से बच्चे की मौत, रैली के दौरान दर्दनाक हादसा समस्तीपुर जिले के विद्यापति क्षेत्र से इस वक्त एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। पैगंबर साहब के जन्मदिन के अवसर पर निकाली गई रैली के दौरान एक बच्चे की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रैली विद्यापति के कालिमीनगर से निकलकर मलकालीपुर की ओर जा रही थी। इसी रास्ते में विद्यापति और मलकालीपुर के बीच विद्यापति धाम रेलवे स्टेशन पड़ता है। रैली के दौरान कुछ बच्चे रेलवे पटरी पार कर रहे थे। इसी बीच पाटलिपुत्र से पूर्णिया की ओर जा रही जनहित एक्सप्रेस वहां पहुंच गई। बताया जा रहा है कि इसी दौरान एक बच्चा ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में मातम पसर गया। रेलवे पटरी पार करते समय हुई इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर लापरवाही और सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी और मृतक बच्चे की पहचान की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। ऐसी ही स्थानीय और जनसरोकार से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहिए जनक्रांति हिंदी न्यूज़ बुलेटिन के साथ। धन्यवाद।1