logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मधेपुरा में नवजात की मौत पर बड़ा आरोप: निजी अस्पताल में अवैध वसूली और लापरवाही, पीड़िता न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर मधेपुरा से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां निजी अस्पतालों और दलालों के गठजोड़ ने एक गरीब परिवार की खुशियां छीन लीं। आरोप है कि इलाज के नाम पर अवैध वसूली, दबाव और लापरवाही की वजह से एक नवजात की जान चली गई। मामला मधेपुरा शहर के कर्पूरी चौक स्थित सत्यम इमरजेंसी हॉस्पिटल का है। पीड़ित परिवार ग्वालपाड़ा प्रखंड के रसना पंचायत, वार्ड नंबर 09 का रहने वाला है। प्रकाश मंडल और उनकी पत्नी मीरा कुमारी ने इस पूरे मामले को लेकर जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन को लिखित शिकायत दी है। पीड़िता मीरा कुमारी का आरोप है कि तीन फरवरी को जब उन्हें प्रसव पीड़ा हुई तो पहले ग्वालपाड़ा सीएचसी ले जाया गया, लेकिन वहां संसाधनों की कमी का हवाला देकर रेफर कर दिया गया। इसके बाद उदाकिशुनगंज के एक नर्सिंग होम ने भी हायर सेंटर भेज दिया। पीड़ित परिवार का कहना है कि जैसे ही वे मधेपुरा पहुंचे, दो दलालों ने एंबुलेंस को रोक लिया और सदर अस्पताल में बेड नहीं होने की बात कहकर उन्हें जबरन कर्पूरी चौक स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने नवजात को ICU में रखने के नाम पर पहले पांच हजार और फिर चार हजार रुपये जबरन वसूले। इतना ही नहीं, डॉक्टरों ने इलाज के नाम पर पचास हजार रुपये तक खर्च होने की धमकी दी। मीरा कुमारी का कहना है कि जब उन्होंने अपनी गरीबी और असमर्थता बताई, तो अस्पताल कर्मियों ने उनके साथ बदसलूकी की, यहां तक कि उन्हें अपने नवजात को देखने तक नहीं दिया गया। इलाज में देरी और लापरवाही के चलते नवजात की हालत लगातार बिगड़ती चली गई और आखिरकार उसकी मौत हो गई। दर्दनाक बात यह है कि बच्चे की मौत के बाद भी अस्पताल प्रशासन ने मामले को दबाने की कोशिश की और परिजनों को अस्पताल से बाहर निकाल दिया। बाइट --पीड़िता मीरा कुमारी ने रोते हुए कहा— "मेरी गरीबी का फायदा उठाया गया, मेरे बच्चे की जान चली गई… हमें सिर्फ न्याय चाहिए।" इस मामले में जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने आरोपों को गंभीर बताते हुए जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं सिविल सर्जन ने कहा है कि यदि आरोप सही पाए गए, तो ऐसे फर्जी और अवैध निजी क्लिनिकों को सील किया जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। फिलहाल सवाल यही है— क्या इस गरीब परिवार को न्याय मिलेगा, या यह मामला भी कागजों में दबकर रह जाएगा?

7 hrs ago
user_RAMAN KUMAR
RAMAN KUMAR
REPORTER मधेपुरा, मधेपुरा, बिहार•
7 hrs ago

मधेपुरा में नवजात की मौत पर बड़ा आरोप: निजी अस्पताल में अवैध वसूली और लापरवाही, पीड़िता न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर मधेपुरा से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां निजी अस्पतालों और दलालों के गठजोड़ ने एक गरीब परिवार की खुशियां छीन लीं। आरोप है कि इलाज के नाम पर अवैध वसूली, दबाव और लापरवाही की वजह से एक नवजात की जान चली गई। मामला मधेपुरा शहर के कर्पूरी चौक स्थित सत्यम इमरजेंसी हॉस्पिटल का है। पीड़ित परिवार ग्वालपाड़ा प्रखंड के रसना पंचायत, वार्ड नंबर 09 का रहने वाला है। प्रकाश मंडल

और उनकी पत्नी मीरा कुमारी ने इस पूरे मामले को लेकर जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन को लिखित शिकायत दी है। पीड़िता मीरा कुमारी का आरोप है कि तीन फरवरी को जब उन्हें प्रसव पीड़ा हुई तो पहले ग्वालपाड़ा सीएचसी ले जाया गया, लेकिन वहां संसाधनों की कमी का हवाला देकर रेफर कर दिया गया। इसके बाद उदाकिशुनगंज के एक नर्सिंग होम ने भी हायर सेंटर भेज दिया। पीड़ित परिवार का कहना है कि जैसे ही वे मधेपुरा पहुंचे, दो दलालों ने एंबुलेंस को रोक लिया और सदर अस्पताल में बेड नहीं होने की बात कहकर उन्हें जबरन कर्पूरी चौक स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती

करा दिया। आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने नवजात को ICU में रखने के नाम पर पहले पांच हजार और फिर चार हजार रुपये जबरन वसूले। इतना ही नहीं, डॉक्टरों ने इलाज के नाम पर पचास हजार रुपये तक खर्च होने की धमकी दी। मीरा कुमारी का कहना है कि जब उन्होंने अपनी गरीबी और असमर्थता बताई, तो अस्पताल कर्मियों ने उनके साथ बदसलूकी की, यहां तक कि उन्हें अपने नवजात को देखने तक नहीं दिया गया। इलाज में देरी और लापरवाही के चलते नवजात की हालत लगातार बिगड़ती चली गई और आखिरकार उसकी मौत हो गई। दर्दनाक बात यह है कि बच्चे की मौत के बाद भी

अस्पताल प्रशासन ने मामले को दबाने की कोशिश की और परिजनों को अस्पताल से बाहर निकाल दिया। बाइट --पीड़िता मीरा कुमारी ने रोते हुए कहा— "मेरी गरीबी का फायदा उठाया गया, मेरे बच्चे की जान चली गई… हमें सिर्फ न्याय चाहिए।" इस मामले में जिला पदाधिकारी अभिषेक रंजन ने आरोपों को गंभीर बताते हुए जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं सिविल सर्जन ने कहा है कि यदि आरोप सही पाए गए, तो ऐसे फर्जी और अवैध निजी क्लिनिकों को सील किया जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। फिलहाल सवाल यही है— क्या इस गरीब परिवार को न्याय मिलेगा, या यह मामला भी कागजों में दबकर रह जाएगा?

More news from बिहार and nearby areas
  • नगर पंचायत सौर बाजार वार्ड नंबर 6 निवासी विष्णुदेव पासवान पर्चे द्वारा प्राप्त जमीन में आ रही अरचन को लेकर हो रहे हैं परेशान प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप।
    1
    नगर पंचायत सौर बाजार वार्ड नंबर 6 निवासी विष्णुदेव पासवान पर्चे द्वारा प्राप्त जमीन में आ रही अरचन को लेकर हो रहे हैं परेशान प्रशासन पर लगाया गंभीर आरोप।
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    रिपोर्टर सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    19 hrs ago
  • Welcome Friends
    1
    Welcome Friends
    user_Lock Mood News
    Lock Mood News
    News Anchor Sonbarsa, Saharsa•
    2 hrs ago
  • गेट बंद देख बेकाबू हुए छात्र। बिहार बोर्ड के नियमों के मुताबिक परीक्षा शुरू होने से पहले तय समय पर केंद्र का गेट बंद कर दिया जाता है और इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं होती। देर से पहुंचे छात्रों को रोके जाने पर हालात बिगड़े और गेट तोड़ दिया गया। पूरे बिहार से ऐसी घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
    1
    गेट बंद देख बेकाबू हुए छात्र। बिहार बोर्ड के नियमों के मुताबिक परीक्षा शुरू होने से पहले तय समय पर केंद्र का गेट बंद कर दिया जाता है और इसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं होती। देर से पहुंचे छात्रों को रोके जाने पर हालात बिगड़े और गेट तोड़ दिया गया। पूरे बिहार से ऐसी घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
    user_Preety panchal
    Preety panchal
    Beauty tips Supaul, Bihar•
    16 hrs ago
  • sabhi ke sabhi bevkuf Hai Bhai video aise banta hai achcha Lage to follow karke rakhna #shuruapps #entertainment #news #viral #biharnews #madhepuranews
    1
    sabhi ke sabhi bevkuf Hai Bhai video aise banta hai achcha Lage to follow karke rakhna #shuruapps #entertainment #news #viral #biharnews #madhepuranews
    user_Vijay kumar
    Vijay kumar
    Artist कुमारखंड, मधेपुरा, बिहार•
    20 hrs ago
  • 🥲😢😢😢😭😭😭😭
    1
    🥲😢😢😢😭😭😭😭
    user_Raju yadav
    Raju yadav
    मुरलीगंज, मधेपुरा, बिहार•
    21 hrs ago
  • राज्य सदन में गरजे PM / खबर DAT NEWS/ दैनिक अयोध्या टाइम्स
    1
    राज्य सदन में गरजे  PM / खबर DAT NEWS/ दैनिक अयोध्या टाइम्स
    user_S.alam D.A.T/M.D.E news
    S.alam D.A.T/M.D.E news
    पत्रकार छातापुर, सुपौल, बिहार•
    5 hrs ago
  • बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ संयुक्त संघर्ष मोर्चा/ जिला सुपौल डिग्री कॉलेज के सामने, सामूहिक धरना-प्रदर्शन
    1
    बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ संयुक्त संघर्ष मोर्चा/ जिला सुपौल डिग्री कॉलेज के सामने, सामूहिक धरना-प्रदर्शन
    user_S.alam D.A.T/M.D.E news
    S.alam D.A.T/M.D.E news
    पत्रकार छातापुर, सुपौल, बिहार•
    6 hrs ago
  • बेलदौर (खगड़िया)। बेलदौर अंचल क्षेत्र के बेलनाबाद निवासी संजय कुमार अग्रवाल ने प्रशासनिक लापरवाही और सरकारी अभिलेखों में कथित छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि वर्षों से पूर्वजों के नाम पर संचालित जमाबंदी रिकॉर्ड के साथ हेरफेर कर खाता-खेसरा की प्रविष्टियों में बदलाव किया गया है, लेकिन लगातार शिकायतों और आदेशों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। #Beldour #KhagariaNews #BiharNews #LandScam #JamaBandi #Register2 #LandRecordTampering #RTIExpose #BiharAdministration #RevenueDepartment #LandDispute #JusticeDelayed #GroundReport #MatterOfFactBihar #AnishKumarReports #BreakingNews #LocalNews #CorruptionCase #BiharUpdates #PublicVoice
    1
    बेलदौर (खगड़िया)।
बेलदौर अंचल क्षेत्र के बेलनाबाद निवासी संजय कुमार अग्रवाल ने प्रशासनिक लापरवाही और सरकारी अभिलेखों में कथित छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि वर्षों से पूर्वजों के नाम पर संचालित जमाबंदी रिकॉर्ड के साथ हेरफेर कर खाता-खेसरा की प्रविष्टियों में बदलाव किया गया है, लेकिन लगातार शिकायतों और आदेशों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
#Beldour
#KhagariaNews
#BiharNews
#LandScam
#JamaBandi
#Register2
#LandRecordTampering
#RTIExpose
#BiharAdministration
#RevenueDepartment
#LandDispute
#JusticeDelayed
#GroundReport
#MatterOfFactBihar
#AnishKumarReports
#BreakingNews
#LocalNews
#CorruptionCase
#BiharUpdates
#PublicVoice
    user_ANISH KUMAR
    ANISH KUMAR
    बेलदौर, खगड़िया, बिहार•
    7 hrs ago
  • बटेश्वर धाम मंदिर गुफा में पानी है हम गुफा में खो गएथे
    1
    बटेश्वर धाम मंदिर गुफा में पानी है हम गुफा में खो गएथे
    user_Dilkhush Kumar
    Dilkhush Kumar
    बरहरा, पूर्णिया, बिहार•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.