NH-52 पर बस में पीछे से घुसा ट्रक, दो लोग घायल, 112 से पहुंचाया जिला अस्पताल शाजापुर जिले के सुनेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-52 पर पनवाड़ी गांव के पास 31 मार्च की रात 1 से 2 बजे के बीच ट्रक और बस की टक्कर हो गई। हादसा उस समय हुआ जब आगे चल रही बस ने स्पीड ब्रेकर के पास अचानक ब्रेक लगाया और पीछे से तेज रफ्तार में आ रहा ट्रक बस से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। हादसे में बस में सवार यात्रियों को कोई गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन ट्रक चालक राजा खान निवासी ग्वालियर और हेल्पर रमेश परिहार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल-112 टीम के पायलट सुरेश और आरक्षक बृजमोहन यादव मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तत्काल शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि अशोक ट्रेवल्स की बस इंदौर से झांसी जा रही थी, जबकि ट्रक इंदौर से ग्वालियर की ओर जा रहा था। सुनेरा थाना प्रभारी अंकित मुकाती ने बताया कि घायलों के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
NH-52 पर बस में पीछे से घुसा ट्रक, दो लोग घायल, 112 से पहुंचाया जिला अस्पताल शाजापुर जिले के सुनेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-52 पर पनवाड़ी गांव के पास 31 मार्च की रात 1 से 2 बजे के बीच ट्रक और बस की टक्कर हो गई। हादसा उस समय हुआ जब आगे चल रही बस ने स्पीड ब्रेकर के पास अचानक ब्रेक लगाया और पीछे से तेज रफ्तार में आ रहा ट्रक बस से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। हादसे में बस में सवार यात्रियों को कोई गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन ट्रक चालक राजा खान निवासी ग्वालियर और हेल्पर रमेश परिहार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल-112 टीम के पायलट सुरेश और आरक्षक बृजमोहन यादव मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तत्काल शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि अशोक ट्रेवल्स की बस इंदौर से झांसी जा रही थी, जबकि ट्रक इंदौर से ग्वालियर की ओर जा रहा था। सुनेरा थाना प्रभारी अंकित मुकाती ने बताया कि घायलों के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- 📡 *_साधना प्लस न्यूज_* *कृषि उपज मंडी मोहन बड़ोदिया सचिव का हुआ विदाई समारोह आयोजित,तहसीलदार,व्यापारी सहित किसान रहे मौजूद* *गोविंद कुम्भकार की रिपोर्ट* 📱 *9584097180*1
- दतिया:दतिया में वार्ड क्रमांक 1 से भाजपा पार्षद कल्लू कुशवाह की गोली मारकर हत्या। कोतवाली थाना क्षेत्र के सेवड़ा चुंगी की घटना! अज्ञात हमलावारो ने सिर में मारी गोली मौके पर ही मौत! मौके पर पहुंची भारी पुलिस जांच में जुटी! हमलावर गोली मारकर फरार, पुलिस हमलावारो की जांच में जुटी! तड़के सुबह 9 बजे पार्षद की गोली मारकर हत्या से फैली सनसनी!1
- तेज गर्मी के बीच मौसम का मिजाज बदलने वाला है तेज आंधी के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है सोमवार को आंधी तूफान के साथ शाजापुर क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की सी बारिश हुई यहा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण 4 अप्रैल तक मौसम में यह बदलाव जारी रहेगा अधिकतम तापमान 35.,5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि अगले रविवार तक हल्की या मध्यम बारिश की संभावना है उन्होंने स्पष्ट किया है की बारिश ज्यादा देर तक नहीं होगी लेकिन तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी1
- Rahul 👑 king and queen1
- शाजापुर के टंकी चौराहे पर सोमवार को बाइक में आग लग गई। दमकल कर्मियों की त्वरित कार्रवाई से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। अज्ञात कारणों से बाइक में अचानक आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वाहन देखते ही देखते आग की लपटों में घिर गया। गनीमत रही कि उसी समय वहां से दमकल की गाड़ी गुजर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक कुछ ही पलों में पूरी तरह आग की चपेट में आ गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि उसी दौरान दमकल की गाड़ी मौके के पास से गुजर रही थी। दमकल कर्मियों ने बिना देरी किए तुरंत कार्रवाई की और आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझ जाने से कोई बड़ा नुकसान या जनहानि नहीं हुई। फिलहाल बाइक में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।1
- देवास शहर में भाजपा नेत्री नीतु जाधव बडती लोकप्रियता के चलते हुई सजिश और षंडयत्र का शिकार हुई।उन्होने बताया की वह धार्मिक और समाज सेविका है और बड चडकर हिस्सा लेती है सभी कार्यों में अग्रणी रहती हे राजु सोनी को भाई मानती हे जिन्होने मुझसे राखी बदवाई है वह मुझे बहन मानते हैं उनकी पत्नी चरित्रहिन है जिसका अफेयर राजेश सेन नामक व्यक्ति से है और उनके पुत्र द्वारा दर्पण सोनी को आपत्ति जनक स्थिति में देख लिया गया था उसके चलते दोनों पति पत्नी मे काफी समय से मन मुटाव चला रहा था और मरपीट भी होती थी मुझे तो पता भी नही था उनकी पत्नी दर्पण सोनी ने खुद मुझे बताया था की मुझे मेरे पति ने खुद मुझे किसी राजेश सेन नामक व्यक्ति के साथ आपत्ति जनक स्थिति में देख लिया हे जिसके कारण मेरे पति राजू सोनी मेरे हाथ का पानी भी नहीं पीते हे और हम दोनों अलग अलग रहते है।मेरे द्वारा दोनों को साथ में रहने की समझाइश भी दी गई थी लोकिन उस चला बाज अय्याश औरत ने मुझे अपने भाई राजु सोनी के साथ खडे करके फोटो खिचे और आज शोसल मडिया पर गलत तरीके से बताकर समाज मे मेरी छबी और राजनिति खराब करने के लिए षंडयत्र रचा गया है। कुछ मडिया कर्मी के लोग मेरा वर्जन लिए बिना गलत खबर मेरे विरोधी के द्वारा चलवाई जा रही है मे उसकी निंदा करती हु मेरे द्वारा दोनो को समझ भी गया था। जो भी अरोप लगाया जा रहे है वह सरासर गलत है मेरी परिवार मे और समाज मे छाबी खबर की जा रही है। राजु सोनी की पत्नी दर्पण सोनी खुद देवास थाने में समझौता लिखकर दे चुकी है गलती से देवास की नीतू जाधव का नाम लिख गया वास्तविक मे बागली की कोई जौदान है दिनांक 23/3/2026 को थाने मे समझौता लिखकर दिया गया है जिसकी फोटो कॉपी मेरे पास है लोकिन देवास शहर पत्रकारों द्वारा खंडन नही करते हुए आज फिर नीतू जाधव को बार बार टारगेट किसके ईशार पर किया जा रहा यह एक जॉच का विषय है जो लडाई का झगडे विडियों दोनो पति पत्नी का जो उनके घर के बाहर का है 15 दिन पुराना है जो अभी चला रहा है उसकी भी जॉच की जाए दोषी लोगों पर उचित करवाई की जाए। जिस दिन का ये वीडियो हे उस समय में अपनी सहेलियों के साथ बीसी की पार्टी कर रही थी। मेरी सभी सहेलियां भी बयान देने के लिए तैयार हे क्योंकि मेरा उस लड़ाई झगड़े से कोई वास्ता ही नहीं था। में आप सभी पत्रकार बंधुओं को बताना चाहूंगी की दर्पण सोनी ने कहा हे की मुझे डराया धमकाया गया जान से मारने की बात कही नीतू जाधव ने तो मुझे इसका प्रूफ चाहिए मैने इसे कब और कहा धमकी दी। क्योंकि में इस बात का भी खंडन करती हु इससे मेरी बात तक नहीं हुई। मेरा पत्रकार बंधुओं से एक और निवेदन हे कि एक वर्जन दर्पण सोनी के पति राजू सोनी का भी लिया जाए और उनसे भी पूछा जाए दर्पण सोनी के चरित्र के बारे में और राजेश सेन नामक व्यक्ति से दर्पण सोनी का क्या मामला था जिसके रहते आप दोनों पति पत्नी में मन मुटाव था और लड़ाइयां और मार पीट आप दोनों के बीच में होती थी। भवदीय नीतु जाधव देवास3
- Post by Kulkarni jyotish News channel1
- शाजापुर जिले के सुनेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-52 पर पनवाड़ी गांव के पास 31 मार्च की रात 1 से 2 बजे के बीच ट्रक और बस की टक्कर हो गई। हादसा उस समय हुआ जब आगे चल रही बस ने स्पीड ब्रेकर के पास अचानक ब्रेक लगाया और पीछे से तेज रफ्तार में आ रहा ट्रक बस से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। हादसे में बस में सवार यात्रियों को कोई गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन ट्रक चालक राजा खान निवासी ग्वालियर और हेल्पर रमेश परिहार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही डायल-112 टीम के पायलट सुरेश और आरक्षक बृजमोहन यादव मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तत्काल शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि अशोक ट्रेवल्स की बस इंदौर से झांसी जा रही थी, जबकि ट्रक इंदौर से ग्वालियर की ओर जा रहा था। सुनेरा थाना प्रभारी अंकित मुकाती ने बताया कि घायलों के बयान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।1