*श्रीमान पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर महोदय द्वारा थाना कटरा का आकस्मिक निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था एवं पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई।* ब्यूरो रिपोर्ट आशीष अवस्थी आज दिनांक 15.04.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर द्वारा जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से थाना कटरा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम महोदय द्वारा थाना परिसर का भ्रमण करते हुए साफ-सफाई की व्यवस्था, बैरक, शौचालय, पेयजल व्यवस्था आदि का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को परिसर को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया। तत्पश्चात कार्यालय अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए महोदय द्वारा अपराध रजिस्टर, आगन्तुक रजिस्टर, जी.डी., बीट बुक, हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर, टॉप-10 अपराधियों की सूची, गुंडा एक्ट/गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही, वारण्ट/समन की तामील, लंबित विवेचनाओं एवं अभियोगों की समीक्षा की गई। लंबित विवेचनाओं के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं अपराध नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। महोदय द्वारा महिला हेल्प डेस्क का विशेष रूप से निरीक्षण कर वहाँ पर नियुक्त महिला पुलिस कर्मियों से संवाद स्थापित किया गया तथा महिलाओं से संबंधित शिकायतों का संवेदनशीलता, प्राथमिकता एवं गोपनीयता के साथ त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही महिला सुरक्षा से संबंधित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया गया। सीसीटीएनएस कक्ष का निरीक्षण करते हुए ऑनलाइन अभिलेखों के अद्यतन, डाटा फीडिंग की गुणवत्ता एवं समयबद्धता की समीक्षा की गई तथा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने हेतु निर्देशित किया गया। मालखाना एवं शस्त्रागार का निरीक्षण करते हुए महोदय द्वारा मालों के सुरक्षित एवं विधिवत रख-रखाव, शस्त्रों की साफ-सफाई एवं उनकी समय-समय पर चेकिंग सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए गए। बंदीगृह का निरीक्षण करते हुए बंदियों की सुरक्षा एवं आवश्यक सुविधाओं का भी जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था की स्थिति, अपराध नियंत्रण, रात्रि गश्त, बैंक/संवेदनशील स्थानों की चेकिंग, एवं बीट पुलिसिंग की प्रभावशीलता की समीक्षा की गई। बीट प्रभारीगण को अपने-अपने क्षेत्रों में सतत भ्रमणशील रहकर संदिग्ध व्यक्तियों/गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर सूचना तंत्र को मजबूत करने हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा उपस्थित पुलिस बल को अनुशासन, समयपालन एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ ड्यूटी करने, आमजन के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने तथा पुलिस की सकारात्मक छवि को सुदृढ़ करने हेतु प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त, थाने पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर उनका त्वरित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। महोदय द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही, शिथिलता अथवा अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं होगी। अंत में महोदय द्वारा समस्त संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को दिए गए निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे एवं आमजन में सुरक्षा की भावना और अधिक सशक्त हो।
*श्रीमान पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर महोदय द्वारा थाना कटरा का आकस्मिक निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था एवं पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई।* ब्यूरो रिपोर्ट आशीष अवस्थी आज दिनांक 15.04.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर द्वारा जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से थाना कटरा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम महोदय द्वारा थाना परिसर का भ्रमण करते हुए साफ-सफाई की व्यवस्था, बैरक, शौचालय, पेयजल व्यवस्था आदि का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को परिसर को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित बनाए
रखने हेतु निर्देशित किया गया। तत्पश्चात कार्यालय अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए महोदय द्वारा अपराध रजिस्टर, आगन्तुक रजिस्टर, जी.डी., बीट बुक, हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर, टॉप-10 अपराधियों की सूची, गुंडा एक्ट/गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही, वारण्ट/समन की तामील, लंबित विवेचनाओं एवं अभियोगों की समीक्षा की गई। लंबित विवेचनाओं के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं अपराध नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। महोदय द्वारा महिला हेल्प डेस्क का विशेष रूप से निरीक्षण कर वहाँ पर नियुक्त महिला पुलिस कर्मियों से संवाद स्थापित किया गया तथा महिलाओं से संबंधित शिकायतों का संवेदनशीलता, प्राथमिकता
एवं गोपनीयता के साथ त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही महिला सुरक्षा से संबंधित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया गया। सीसीटीएनएस कक्ष का निरीक्षण करते हुए ऑनलाइन अभिलेखों के अद्यतन, डाटा फीडिंग की गुणवत्ता एवं समयबद्धता की समीक्षा की गई तथा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने हेतु निर्देशित किया गया। मालखाना एवं शस्त्रागार का निरीक्षण करते हुए महोदय द्वारा मालों के सुरक्षित एवं विधिवत रख-रखाव, शस्त्रों की साफ-सफाई एवं उनकी समय-समय पर चेकिंग सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए गए। बंदीगृह का निरीक्षण करते हुए बंदियों की सुरक्षा
एवं आवश्यक सुविधाओं का भी जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था की स्थिति, अपराध नियंत्रण, रात्रि गश्त, बैंक/संवेदनशील स्थानों की चेकिंग, एवं बीट पुलिसिंग की प्रभावशीलता की समीक्षा की गई। बीट प्रभारीगण को अपने-अपने क्षेत्रों में सतत भ्रमणशील रहकर संदिग्ध व्यक्तियों/गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर सूचना तंत्र को मजबूत करने हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा उपस्थित पुलिस बल को अनुशासन, समयपालन एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ ड्यूटी करने, आमजन के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने तथा पुलिस की सकारात्मक छवि को सुदृढ़
करने हेतु प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त, थाने पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर उनका त्वरित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। महोदय द्वारा स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही, शिथिलता अथवा अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं होगी। अंत में महोदय द्वारा समस्त संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को दिए गए निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया, जिससे जनपद में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे एवं आमजन में सुरक्षा की भावना और अधिक सशक्त हो।
- कांट में सियाराम फिलिंग स्टेशन पर बवाल, पेट्रोल को लेकर विवाद में मारपीट; CCTV वीडियो वायरल शाहजहांपुर। जनपद के कांट क्षेत्र स्थित सियाराम फिलिंग स्टेशन पर पेट्रोल डलवाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है1
- शाहजहांपुर के थाना मदनापुर क्षेत्र के ग्राम बरीखास में 14/15 अप्रैल 2026 की रात हुए विवाद में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। क्षेत्राधिकारी सदर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच जारी है। पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी की है।1
- Post by Ashish Awasthi Ljp R प्रदेश सच5
- Post by Ravi Kaithwar1
- शाहजहांपुर,15 अप्रेल। उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहांपुर के मदनापुर थानाक्षेत्र के गांव बरीखास में मंगलवार की देर रात श्याम सुंदर(25) नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।घटना में मृतक का भाई घायल हो गया।घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक श्याम सुंदर(25) के बचपन से ही अपने नाना विश्राम के साथ रहा था। विश्राम ने अपनी जमीन भी श्याम सुंदर को दे दी थी, जिससे वजह से विश्राम के भतीजे धनवीर और उसके पुत्र अजयभान आदि श्याम सुंदर से नाराजगी मानते थे। मंगलवार को दिन में धनवीर आदि की श्याम सुंदर से किसी बात पर कहासुनी हो गई उस वक्त तो मामला शांत हो गया। लेकिन देर रात धनवीर, अजयभान आदि का श्याम सुंदर से फिर विवाद हो गया और इसी दौरान आरोपी पक्ष ने श्याम सुंदर को गोली मार दी, जबकि घटना में उसका भाई ब्रजमोहन (22)घायल हो गया। परिवार वाले घायलो को लेकर राजकीय मेडकिल कॉलेज पहुंचे जहां डॉक्टरों ने श्याम सुंदर को मृत घोषित कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार ने बताया कि श्याम सुंदर नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है।र3
- शाहजहाँपुर। नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को थाना कलान पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार 6 मार्च 2026 को दर्ज मुकदमे में पीड़िता की मां ने शिकायत दी थी कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री को धर्मेन्द्र पुत्र श्याम सिंह निवासी ग्राम लालपुर ढका बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान और शैक्षिक अभिलेखों के आधार पर मुकदमे में बीएनएस की धारा 87/64(1) व 3/4 पॉक्सो एक्ट जोड़े गए थे और आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में 14 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आँधीदेई तिराहे से आँधीदेई जाने वाली सड़क पर घेराबंदी कर आरोपी धर्मेन्द्र (20 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम उ0नि0 मनोज कुमार उपाध्याय का0 गौरव तोमर का0 जितेन्द्र पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि महिलाओं व बच्चों से जुड़े अपराधों पर जिले में सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।1
- Post by Raaz Raaz1
- तिलहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तमंचा और कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार1