Shuru
Apke Nagar Ki App…
CITY NEWS फर्जी दस्तावेजों से जीएसटी चोरी में एक और आरोपी गिरफ्तार
CITY NEWS
CITY NEWS फर्जी दस्तावेजों से जीएसटी चोरी में एक और आरोपी गिरफ्तार
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बढ़ती गर्मी और प्रदूषण को देखते हुए वन विभाग बाराबंकी वन प्रभाग में प्रभागीय वनाधिकारी *श्री आकाशदीप बधावन (आई.एफ.एस.)* के मार्गदर्शन में देवा रेंज द्वारा वर्ष 2026 में किसान पथ पर आयरन गार्ड वृक्षारोपण किया गया है। जिसमें वर्तमान में लगभग 1000 आयरन गार्ड में छायादार एवम शोभाकार *कचनार,महोगनी, चकरेसिया तथा छितवन* प्रजाति के पौधों का रोपण किसान पथ की पटरियों पर किया गया है। भविष्य में *3000 आयरन गार्ड वृक्षारोपण* और किए जाने वृक्षारोपण प्रस्तावित है। बताते चलें कि वर्तमान में किसान पथ पर एक भी छायादार वृक्ष न होने से राहगीरों एवं यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, कहीं-कहीं वृक्ष लगे हैं लेकिन वह खजूर प्रजाति के हैं जिससे किसी भी प्रकार की छाया प्राप्त नहीं होती है। देव रेंज द्वारा इन्हीं समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए स्थानीय ग्रामीण एवं राहगीरों के अनुरोध पर वृक्षारोपण कराया जा रहा है तथा भीषण गर्मी को देखते हुए पौधों की *निरंतर सिंचाई* भी सुनिश्चित की जा रही है *वन क्षेत्राधिकारी देवा मयंक सिंह* के नेतृत्व में तथा स्थानीय वन दरोगा श्री मनोज कुमार एवं बीट प्रभारी श्री राजेश मिश्रा द्वारा पौधों की शत प्रतिशत सफलता सुनिश्चित की जा रही है।2
- Post by CITY NEWS1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- एंकर----- फर्रुखाबाद: मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम कुबेरपुर घाट पर उस समय सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों को बालू में दबा एक नर कंकाल दिखाई दिया। जानकारी के अनुसार, मछुआरे गंगा किनारे मछली पकड़ रहे थे, तभी उनकी नजर बालू में आधे दबे कंकाल पर पड़ी। यह दृश्य देखते ही उनमें हड़कंप मच गया और उन्होंने तत्काल चौकीदार के माध्यम से पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए। वहीं, थाना मऊ दरवाजा प्रभारी निरीक्षक अजब सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में कंकाल का कुछ हिस्सा मिट्टी और बालू में दबा पाया गया, जिसे सावधानीपूर्वक बाहर निकाला गया। इसके बाद फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलन की कार्रवाई शुरू कराई गई।ग्रामीणों के अनुसार, करीब सात माह पूर्व इसी क्षेत्र से लगभग एक किलोमीटर दूर एक चौकीदार बाढ़ के दौरान लापता हो गया था। उस समय पुलिस ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इस मामले में थाना मऊ दरवाजा में गुमशुदगी दर्ज होने के साथ ही दो लोगों के खिलाफ मुकदमा भी कायम किया गया था। अब बरामद कंकाल को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं कि यह उसी लापता चौकीदार का हो सकता है। सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल रहा। प्रभारी निरीक्षक अजब सिंह ने बताया कि कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और पहचान सुनिश्चित करने हेतु डीएनए परीक्षण कराया जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है। बाईट - अभय वर्मा सीओ सिटी3
- थाना मऊदरवाजा क्षेत्रान्तर्गत तालाब के पास एक अज्ञात कंकाल बरामद होने के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा दी गई बाइट ।#Fatehgarhpolice2
- लखनऊ में जो कल आग लगी थी वहां आज के कैसे हालात हैं ?देखिए. #उत्तर प्रदेश #लखनऊ #फर्रुखाबाद #अमृतपुर1
- *महिला थाने में दरोगा पर मारपीट का आरोप: शिकायतकर्ता को थाने बुलाकर बेरहमी से पीटा!,दोपहर 2:30 बजे थाने में हुई घटना, चेहरे-कान पर आई गंभीर चोटें; CCTV रिकॉर्डिंग मिटाने की आशंका* संवाददाता रामू राजपूत *फर्रुखाबाद* जिले के महिला थाना फतेहगढ़ में तैनात दरोगा पर गंभीर आरोप लगे हैं। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि दरोगा ने उसे थाने बुलाकर बेरहमी से मारपीट की और गाली-गलौज कर अपमानित किया। मामले को लेकर जिलाधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की गई है। नाली विवाद से शुरू हुआ पूरा मामला प्रार्थी श्याम सिंह पुत्र महाराम सिंह निवासी नगला नैन, भोलेपुर थाना कोतवाली फतेहगढ़ जनपद फर्रुखाबाद ने दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी पत्नी निर्मला देवी वार्ड नंबर 4 (नानकगंज) नगर पालिका परिषद फर्रुखाबाद की सभासद हैं। वार्ड में सफाई और निर्माण कार्य उनकी देखरेख में होते हैं। करीब एक सप्ताह पूर्व नगला नैन में नाली निर्माण को लेकर तीन पक्षों में विवाद हो गया था। दो पक्षों ने आपसी सहमति से 9-9 फीट जमीन देकर रास्ता और नाली बनवा दी, लेकिन तीसरे पक्ष की महिला राखी पत्नी ब्रजेंद्र सिंह ने अपनी जमीन से रास्ता नहीं बनने दिया और इसे अपनी निजी जमीन बताया। थाने में समझौते के बाद भी कार्रवाई श्याम सिंह के अनुसार उन्होंने मोहल्ले के लोगों के साथ मिलकर मामला सुलझा दिया था, लेकिन इसके बावजूद राखी ने महिला थाने में कुछ लोगों के खिलाफ प्रार्थना पत्र दे दिया। दरोगा ने घर से बुलाकर थाने में पीटा आरोप है कि महिला थाना फतेहगढ़ में तैनात दरोगा मिथलेश कुमार यादव ने 11 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे श्याम सिंह को घर से बुलवाकर थाने लाया और वहां लात-घूंसों से बेरहमी से मारपीट की। पीड़ित का कहना है कि उसके चेहरे और कान में गंभीर चोटें आई हैं, सूजन आ गई और शरीर के कई हिस्सों में अंदरूनी चोटें आईं। इसके बाद उसका चालान धारा 170 BNSS के तहत कर दिया गया, जबकि विपक्षियों के खिलाफ धारा 123 BNSS में कार्रवाई की गई। CCTV फुटेज डिलीट होने का खतरा पीड़ित ने आरोप लगाया है कि महिला थाने में हुई मारपीट की घटना CCTV कैमरों में कैद है, लेकिन उसे आशंका है कि पुलिसकर्मी साक्ष्य मिटाने के लिए रिकॉर्डिंग डिलीट कर सकते हैं। जांच कर कार्रवाई की मांग श्याम सिंह ने जिलाधिकारी से शिकायत कर दरोगा मिथलेश कुमार यादव और हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मामले ने तूल पकड़ लिया है और अब पुलिस महकमे की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं कुछ लोग तो कहते हैं कि इस भाजपा सरकार को बदनाम करने के लिए ऐसे कृत किये जा रहे हैं।4
- Post by CITY NEWS1