सूरजगढ़ में देर रात दो अलग-अलग हादसे, चार लोग घायल; अस्पताल में भर्ती सूरजगढ़ में देर रात दो अलग-अलग हादसे, चार लोग घायल; अस्पताल में भर्ती सूरजगढ़। गुरुवार देर रात सूरजगढ़ क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही जीवन ज्योति रक्षा समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। पहली घटना अनाज मंडी स्थित संतोषी माता मंदिर के पास हुई, जहां आपसी झगड़े के दौरान दो व्यक्ति छत से गिरकर घायल हो गए। घायलों की पहचान लालबहादुर (41) पुत्र रामबिलास, जाति गड़रिया एवं लालबाबू (32) पुत्र बसेसर, जाति माली, निवासी बिहार के रूप में हुई। दोनों को सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। इसके कुछ समय बाद लोहारू रोड पर घरडू चौराहे और पुलिस थाने के बीच एक अन्य हादसा हुआ। बाइक के सामने अचानक नीलगाय आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में राजकुमार (55) पुत्र गिरधारी एवं महेंद्र (42) पुत्र तुलसीराम, जाति कुम्हार, निवासी चिड़ावा घायल हो गए। दोनों को भी उपचार के लिए सूरजगढ़ सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जीवन ज्योति रक्षा समिति के सदस्यों ने दोनों घटनाओं में त्वरित सहायता पहुंचाकर घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस दोनों मामलों की आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

- प्रधानमंत्री ने कहा जंतर मंतर पर गाली देने वालों को माफ करना चाहता हूं प्रधानमंत्री ने कहा जंतर मंतर पर गाली देने वालों को माफ करना चाहता हूं1
- जयपुर में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर टंकी पर चढ़े 3 छात्र, पुलिस और प्रशासन मौके पर तैनात1
- हरियाणा में मौसम में बड़ा बदलाव देखिए 1 अगस्त 20261
- गाली कभी कुछ हल नहीं करते। आइए गुमराह लोगों का मार्गदर्शन करें। चलो एक साथ काम करते हैं। चलो भारत के लिए काम करते हैं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी1
- पलवल में बड़ी कार्रवाई! बिना डिग्री चल रहा था क्लीनिक, एक व्यक्ति काबूCM उड़नदस्ते की बड़ी कार्रवाई, पलवल में कथित अवैध क्लीनिक से दवाएं बरामद1
- गोविंद सिंह डोटासरा के बयान पर क्या बोले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गोविंद सिंह डोटासरा के बयान पर क्या बोले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत हम1
- कासनी के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, सुबह हुई पहचान कासनी के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, सुबह हुई पहचान सूरजगढ़। सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के कासनी गांव के पास गुरुवार देर रात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सूरजगढ़ पुलिस और जीवन ज्योति रक्षा समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे। पुलिस प्रशासन की निगरानी में समिति के सदस्यों ने मृतक के शव को सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। प्रारंभ में युवक की पहचान नहीं हो सकी थी, जिसके बाद पुलिस और समिति ने आमजन से शिनाख्त कराने की अपील की। शुक्रवार सुबह परिजनों ने मृतक की पहचान कृष्ण पुत्र सुरेश (25 वर्ष), निवासी कासनी, जाति मेघवाल के रूप में की। पहचान होने के बाद परिजन सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल और पुलिस थाना सूरजगढ़ पहुंचे तथा पुलिस को आवश्यक जानकारी दी। पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई पूरी करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।1