अछल्दा स्टेशन पर DRM का निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी अछल्दा स्टेशन पर DRM का निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी अछल्दा (औरैया)। उत्तर मध्य रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक रंजीत अग्रवाल शुक्रवार को सुबह 11:13 बजे निरीक्षण यान से अछल्दा स्टेशन पहुंचे। उनके आगमन पर प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर ट्रेन को रोका गया और उन्होंने स्टेशन की यात्री सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान DRM ने सबसे पहले पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया। वाटर कूलर में ड्रेनेज और ट्रे की व्यवस्था न होने पर उन्होंने स्टेशन अधीक्षक अनिल त्यागी को कड़ी फटकार लगाई। मौके पर ही उन्होंने स्टेशन अधीक्षक से वही पानी पीने को कहा, लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यात्री सुविधाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने दो IWB कर्मियों को सख्त निर्देश दिए कि शाम तक वाटर कूलर की व्यवस्था दुरुस्त की जाए, अन्यथा निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद DRM ने स्टेशन पर लगे CCTV कैमरों का निरीक्षण किया। 10 कैमरों में से एक भी चालू नहीं मिला। SNT कर्मियों ने बताया कि कैमरे इंस्टॉलेशन प्रक्रिया में हैं और टेंडर रेलटेल कंपनी के पास है, जहां से देरी हो रही है। इस पर DRM ने तत्काल कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कंट्रोल रूम बिल्डिंग का जर्जर छज्जा भी देखा गया, जिसे तोड़कर नया बनाने के प्रस्ताव पर DRM ने सहमति दी। साथ ही उन्होंने फुट ओवरब्रिज का निरीक्षण करते हुए प्लेटफॉर्म नंबर 1 से 4 तक नए फुट ओवरब्रिज निर्माण की संभावनाएं भी देखीं। प्लेटफॉर्म पर बने शौचालयों की स्थिति का भी जायजा लिया गया। करीब 20 मिनट के निरीक्षण के बाद DRM रंजीत अग्रवाल सुबह 11:33 बजे निरीक्षण यान से वापस रवाना हो गए। इस निरीक्षण में जनसमर्क अधिकारी अमित मालवी, डिप्टी सीटीएम अमित आनंद व एडीएसटी भी टीम के साथ मौजूद रहे। DRM के दौरे से स्टेशन प्रशासन में हड़कंप मचा रहा और व्यवस्थाओं को सुधारने की कवायद तेज हो गई।
अछल्दा स्टेशन पर DRM का निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी अछल्दा स्टेशन पर DRM का निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी अछल्दा (औरैया)। उत्तर मध्य रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक रंजीत अग्रवाल शुक्रवार को सुबह 11:13 बजे निरीक्षण यान से अछल्दा स्टेशन पहुंचे। उनके आगमन पर प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर ट्रेन को रोका गया और उन्होंने स्टेशन की यात्री सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान DRM ने सबसे पहले पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया। वाटर कूलर में ड्रेनेज और ट्रे
की व्यवस्था न होने पर उन्होंने स्टेशन अधीक्षक अनिल त्यागी को कड़ी फटकार लगाई। मौके पर ही उन्होंने स्टेशन अधीक्षक से वही पानी पीने को कहा, लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यात्री सुविधाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने दो IWB कर्मियों को सख्त निर्देश दिए कि शाम तक वाटर कूलर की व्यवस्था दुरुस्त की जाए, अन्यथा निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद DRM ने स्टेशन पर लगे CCTV कैमरों का निरीक्षण
किया। 10 कैमरों में से एक भी चालू नहीं मिला। SNT कर्मियों ने बताया कि कैमरे इंस्टॉलेशन प्रक्रिया में हैं और टेंडर रेलटेल कंपनी के पास है, जहां से देरी हो रही है। इस पर DRM ने तत्काल कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कंट्रोल रूम बिल्डिंग का जर्जर छज्जा भी देखा गया, जिसे तोड़कर नया बनाने के प्रस्ताव पर DRM ने सहमति दी। साथ ही उन्होंने फुट ओवरब्रिज का निरीक्षण करते हुए प्लेटफॉर्म नंबर 1
से 4 तक नए फुट ओवरब्रिज निर्माण की संभावनाएं भी देखीं। प्लेटफॉर्म पर बने शौचालयों की स्थिति का भी जायजा लिया गया। करीब 20 मिनट के निरीक्षण के बाद DRM रंजीत अग्रवाल सुबह 11:33 बजे निरीक्षण यान से वापस रवाना हो गए। इस निरीक्षण में जनसमर्क अधिकारी अमित मालवी, डिप्टी सीटीएम अमित आनंद व एडीएसटी भी टीम के साथ मौजूद रहे। DRM के दौरे से स्टेशन प्रशासन में हड़कंप मचा रहा और व्यवस्थाओं को सुधारने की कवायद तेज हो गई।
- आधी से खुद को बचाता हुआ एक व्यक्ति1
- Post by Kanhaiya lal1
- औरैया में बुलडोजर की दहाड़, अवैध प्लाटिंग का करोड़ों का खेल खत्म!1
- औरैया। महिला आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर कांग्रेस ने उग्र प्रदर्शन किया। ग्राम बिचौली में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सरिता दौहरे के नेतृत्व में महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा पर महिला आरक्षण बिल लागू न करने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार महिलाओं के साथ छल कर रही है। राहुल गांधी व मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ प्रदर्शन पर भी नाराजगी जताई।1
- बैठा नीली झील किनारे. baitha Neeli jhil kinare1
- मथुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय ट्रक चोर गिरोह के 4 शातिर गिरफ्तार चोरी का ट्रक बरामद, अंदर से मिले 90 लाख के लैपटॉप, टैबलेट और मोबाइल रिफाइनरी थाना पुलिस ने गिरोह का किया पर्दाफाश, 80 हजार नकद भी बरामद हाईटेक चोरी करने वाला गैंग गिरफ्तार, महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान की बड़ी रिकवरी ASP/थाना प्रभारी ने दी जानकारी, अंतरराज्यीय गिरोह पर मथुरा पुलिस की बड़ी सफलता1
- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* महिला आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन। ग्राम बिचौली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फूंका पुतला। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता दौहरे के नेतृत्व में महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन। भाजपा पर महिला आरक्षण बिल लागू न करने का लगाया बड़ा आरोप। कांग्रेस ने कहा महिलाओं के साथ छल कर रही है केंद्र व प्रदेश सरकार। राहुल गांधी व मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ प्रदर्शन पर कांग्रेस ने जताई नाराजगी।1
- बेटे की आखिरी इच्छा: जन्मदिन पर स्कूल जाने की भावुक अपील पिता की मार्मिक गुहार: "मेरे बीमार बेटे को एक बार स्कूल जाने दें" डीपीएस स्कूल के प्रिंसिपल से भावुक अनुरोध: "मई 4 को मेरा बेटा आना चाहता है" भावुक पिता का वीडियो: स्कूल परिसर, शिक्षक और दोस्तों से मिलने की अंतिम आस नर्सरी से 10वीं तक का सफर: यादों को समेटने की एक मासूम कोशिश "कोई प्रोटोकॉल न दिखाएँ, बस आशीर्वाद दें" - पिता की स्कूल प्रशासन से विनती एक पिता का दर्द: "बेटे के जन्मदिन का सबसे कीमती तोहफा उसका स्कूल है" बीमार छात्र की स्कूल से जुड़ी यादें: आखिरी बार कैंपस देखने की तड़प "शास्त्रीपुरम आगरा डीपीएस के नाम संदेश": सोशल मीडिया पर वायरल पिता-पुत्र की भावुक अपील मंडे सुबह 7 बजे: एक बीमार बच्चे की अपने स्कूल को 'अलविदा' कहने की तैयारी #dpsagra #agranews1
- औरैया। अजीतमल तहसील क्षेत्र के रसूलपुर स्थित बौद्ध विद्या निकेतन विद्यालय में बौद्ध पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। सुखरानी देवी जन कल्याण एवं शिक्षा प्रसार समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत गौतम बुद्ध के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं कैंडिल प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से बुद्ध के जीवन, उनके उपदेशों तथा अहिंसा, करुणा और शांति के संदेश को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया, जिससे उपस्थित लोग भावविभोर हो उठे। मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने बुद्ध के विचारों की वर्तमान समय में बढ़ती प्रासंगिकता पर जोर देते हुए समाज में प्रेम, भाईचारे और अहिंसा को अपनाने की अपील की। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंधक सियाराम गौतम ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उन्हें भारतीय संस्कृति व महान विभूतियों के विचारों से जोड़ते हैं। इस अवसर पर राजबहादुर सिंह, पूरन सिंह, हरिशंकर यादव, संकल्प राव गौतम सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी द्वारा बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने के संकल्प के साथ हुआ। पूरे आयोजन ने शांति, सकारात्मकता और प्रेरणा का संदेश देते हुए सभी के मन में नई ऊर्जा का संचार किया।1