Shuru
Apke Nagar Ki App…
Gram Panchayat Barima mein hathi ke dwara ek mahila ko maar diya gaya forest vibhag ke laparvahi se
Dhanesh yadav
Gram Panchayat Barima mein hathi ke dwara ek mahila ko maar diya gaya forest vibhag ke laparvahi se
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- Gram Panchayat Barima mein hathi ke dwara ek mahila ko maar diya gaya forest vibhag ke laparvahi se1
- जिला सरगुजा में ठगी के एक मामले में थाना गांधीनगर एवं साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में पुलिस पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। प्रकरण के अनुसार, 1 लाख रुपये की ठगी के मामले में आरोपी ने स्वयं को सब्जी विक्रेता बताकर पीड़ित को झांसे में लिया और अपराध से संबंधित राशि खाते में ट्रांसफर करवा कर नगद ले ली। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी अनूप कुमार चौबे को अंबिकापुर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी मूलतः झारखंड के पलामू जिले का निवासी है। पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है और वह संगठित सिंडीकेट बनाकर ठगी की रकम निकालने व ट्रांसफर करने में शामिल था। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल भी जब्त किया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। न्यूज़ द गुलेल एवं शुरू न्यूज के लिए सुनील गुप्ता की रिपोर्ट1
- ठगी का आरोपी गिरफ्तार पुलिस टीम द्वारा प्रकरण में पूर्व मे कार्रवाही करते हुए 03 आरोपियों को किया जा चूका है गिरफ्तार.... वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा निर्देशन मे थाना गांधीनगर एवं साइबर सेल पुलिस टीम की कार्यवाही। पुलिस टीम द्वारा प्रकरण मे पूर्व मे कार्यवाही करते हुए 03 आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्तार। :-गिरफ़्तार आरोपी आदतन अपराधी किस्म का व्यक्ति है, पूर्व मे राजपुर जिला बलरामपुर सहित कई अन्य जगहों पर घटना की गई है कारित। :- आरोपियों द्वारा सिंडीकेट बनाकर अपराध से सम्बंधित रकम को ट्रांसफर कर नगदी रकम लेकर घटना कारित की जा रही थी। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी सुजीत मंडल साकिन सकालो थाना गांधीनगर द्वारा दिनांक 16/11/25 को थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 01/11/25 को प्रार्थी के दुकान काली माई च्वाइस सेंटर में बरवल चम्पारण बिहार निवासी अनीश गिरी नामक युवक आकर स्वयं को सब्जी विक्रेता होना बताया, एवं उक्त युवक का खाता ठीक से ना चलने एवं सेठ द्वारा पैसे भेजनें की बात बताकर झांसे मे लेकर 01 लाख रूपये प्रार्थी के खाता में ट्रांसफर करवा दिया, तब प्रार्थी के द्वारा अनिष गिरी को 01 लाख रूपये दिया, जो बाद मे जानकारी प्राप्त हुआ कि अनिष गिरी अपराध का रूपये प्राप्त करने के लिये छल पूर्वक झूठ बोलकर दूसरे के खाता से अपराध से सम्बंधित रूपये ट्रांसफर कराकर झांसा देकर नगदी ले लिया है। प्रार्थी का खाता ब्लाक होने से उसे लगातार क्षति होना बताने पर मामले मे प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 649/25 धारा 318(4) बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा प्रार्थी का कथन दर्ज कर सीसीटीव्ही फुटेज एवं तकनिकी जानकारी के आधार पर आरोपी की पतासाजी की गयी, दौरान पत्ता तलाश मामले मे शामिल आरोपी सद्दाम अंसारी को पकड़कर हिरासत मे लेकर पूछताछ करने पर बताया कि सद्दाम अंसारी अपने साथी अनिश गिरी एवं अन्य के साथ मिलकर अपराध से संबंधित रूपये को अपने व अन्य के बैंक खाता में मंगाकर रूपये निकासी कर अनिष गिरी को दिया करता था एवं सीडीएम मशीन से ट्रांसफर किया करता था। जिसका उन्हे कमिशन मिलता था। प्रकरण मे धारा 61(2), 317(4) बी. एन. एस. जोड़कर प्रकरण के आरोपी सद्दाम अंसारी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया था। मामले मे पुलिस टीम द्वारा अग्रिम कार्यवाही करते हुए प्रकरण मे शामिल आरोपी अनीस गिरी, वर्षा सिंह पोर्ते को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया एवं दुकान पर आने वाला व्यक्ति जो स्वयं को अनिष गिरी होना बताकर आधार दिखाया दिखाया था उक्त आरोपी का पत्ता तलाश कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम अनूप कुमार चौबे आत्मज नागेंद्र नाथ चौबे उम्र 30 वर्ष साकिन केतात रेहला जिला पलामू झारखण्ड हाल मुकाम बौरीपारा केनाबांध अंबिकापुर का होना बताया, आरोपी से पूछताछ किये जाने पर घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त मोबाइल जप्त किया गया है, प्रकरण के आरोपी अनुप कुमार चौबे का पूर्व अपराधिक इतिहास है गिरफ्तार आरोपियों के द्वारा आपराधिक सिंडीकेट बनाकर छल से प्राप्त रकम को खाता से नगद आहरण कर अन्य खातों में ट्रांसफर कर कमिशन में रूपये प्राप्त किया करते है। प्रकरण में धारा 111 बीएनएस जोड़कर प्रकरण के आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है। सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा,सहायक उप निरीक्षक धनंजय पाठक, सहायक उप निरीक्षक सुभाष ठाकुर, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान्, विकास सिन्हा, जयदीप सिंह, आरक्षक जितेश साहू, मनीष सिंह, घनश्याम देवांगन, अरविन्द उपाध्याय, ऋषभ सिंह, सुल्तान अहमद, सैनिक रोशन गुप्ता सक्रिय रहे।1
- कैमरे में कैद धमकी! ओडिशा से आए पिता-पुत्र पर दुकानदार को जान से मारने की धमकी का आरोप | Viral Video1
- जहाँ एक दर्दनाक सडक दूर्घटना में शिक्षक धनंजय कमार मिश्रा की मौत हो गई। बताया जा रहा है, वे प्रतिदिन की तरह घर से अपना ड्यूटी के लिए निकले थे,स्वामी आत्मानंद उत्कष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय फरसाबहार के लिए,उसी दौरान सिंगीबहार मेन रोड पर उनकी बाइक और ट्रक आमने-सामने भिडंत हो गई और शिक्षक कि मौत हो गई ।1
- कुनकुरी पण्डरीपानी में बोरिंग को बौर किया गया था दोनों ही खराब हो चुका है ठेकेदार द्वारा लपरवाही बारता गया1
- Post by Dhananajy jangde1
- सीतापुर के ग्राम सरगा में सत्संग के दौरान बाबा के विवादित बयान, मर्यादित मंच पर अमर्यादित भाषा सीतापुर जनपद अंतर्गत ग्राम सरगा में आयोजित एक सत्संग कार्यक्रम के दौरान मंच पर बैठे एक बाबा द्वारा दिए गए कथित बयान विवाद का विषय बन सकता है।कार्यक्रम से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें बाबा प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को लेकर आपत्तिजनक और व्यंग्यात्मक टिप्पणी करते हुए सुने जा सकते हैं। वीडियो में बाबा कथित तौर पर यह कहते नजर आ रहे हैं कि “साय, अंडा–मुर्गी सब खाए, मुख्यमंत्री बन गए साय”, इसके बाद वे मंच से अंडा, मुर्गी और भैंस की टांग खाने जैसे कथन भी करते हैं। जब कि यह भाषा न केवल राजनीतिक रूप से बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से भी मर्यादाओं के विपरीत है, खासकर तब जब इसे एक धार्मिक सत्संग जैसे मंच से कहा गया हो। इतना ही नहीं, बाबा द्वारा “गरीब” शब्द की परिभाषा को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। वीडियो में वे गरीब व्यक्ति को पापी, चोर आदि शब्दों से संबोधित करते सुने जा रहे हैं, जिससे समाज के एक बड़े वर्ग की भावनाओं को ठेस पहुंचने की बात कही जा रही है। यह वीडियो किसी व्यक्ति द्वारा रिकॉर्ड कर भेजा गया है और अब सार्वजनिक चर्चा में है। हालांकि, स्थानीय स्तर पर यह भी कहा जा रहा है कि पूरे वीडियो को विस्तार से देखने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि बाबा ने किन संदर्भों में ये शब्द कहे और उनके पीछे उनका उद्देश्य क्या था। फिलहाल, इस मामले में किसी आधिकारिक शिकायत या प्रशासनिक कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मर्यादित मंच पर अमर्यादित भाषा के प्रयोग को लेकर स्थानीय नागरिकों में नाराजगी है। मामला सामने आने के बाद घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।यदि बयान आपत्तिजनक पाए जाते हैं तो उचित कार्रवाई हो।2