Shuru
Apke Nagar Ki App…
कॉमेडियन पंकज सोनी ने रो रो कर बतायी अपनी हकीकत
Moolchand saini
कॉमेडियन पंकज सोनी ने रो रो कर बतायी अपनी हकीकत
More news from राजस्थान and nearby areas
- कॉमेडियन पंकज सोनी ने रो रो कर बतायी अपनी हकीकत1
- Post by Breaking Live News1
- Post by Mandeep yadav1
- कुंडल क्षेत्र के खड़का स्थित विद्यालय में मंगलवार को पीईईओ आशा शर्मा ने ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्कूल में शिक्षकों की गंभीर लापरवाही खुलकर सामने आई, जिससे ग्रामीणों में भारी रोष देखने को मिला। ग्रामीणों ने निरीक्षण के दौरान पीईईओ भेड़ोली को शिक्षकों के व्यवहार के बारे में खरी-खोटी सुनाई और आरोप लगाया कि विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से इन अध्यापकों की वजह चरमरा गई है। महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुंडल के एक अध्यापक जनगणना के दौरान सैंथल में ड्यूटी पर होने के बावजूद बिना शिक्षा विभाग के आदेश के खड़का स्कूल में उपस्थित पाए गए। अध्यापक ने विभाग को गुमराह कर रहा हैं। ग्रामीणों ने एक अन्य अध्यापक पर आरोप लगाया कि वह बीएलओ (BLO) कार्य का बहाना बनाकर उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर करने के बाद विद्यालय से गायब हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान में निर्वाचन विभाग द्वारा कोई कार्य नहीं चल रहा है, इसके बावजूद शिक्षक लगातार ड्यूटी का बहाना बना रहा है। ग्रामीणों ने पीईईओ भेड़ोली से दोनों संबंधित शिक्षकों को तत्काल कार्यमुक्त करने की मांग की। ग्रामीणों ने साफ कहा कि जब तक इन शिक्षकों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक वे अपने बच्चों का विद्यालय में नामांकन नहीं करवाएंगे। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि इन शिक्षकों की लापरवाही के कारण बच्चों का भविष्य अंधकार में जा रहा है, जिसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों ने इन दोनों अध्यापकों पर कार्यवाही नहीं की तो जिला कलेक्टर व शिक्षा मंत्री को शिक्षकों के लापरवाही के बारे में ज्ञापन दिया जाएगा। पीईईओ आशा शर्मा ने बताया कि मैंने खंडका स्कूल का निरीक्षण किया है। निरीक्षण में कुंडल विद्यालय के अध्यापक को मैंने कोई आदेश देकर नहीं बुलाया है और मैं उन्हें जानती भी नहीं हूं वह क्यों आए हैं।ग्रामीण रेवड़ बैरवा भेड़ोली व बनवारी लाल सैनी ने पीईईओ मैडम को अध्यापकों की लापरवाही के बारे में बोला इन अध्यापकों ने विद्यालय परिसर में लगे पेड़ को बेच दिए और फंड का दुरुपयोग किया गया है विद्यालय परिसर में इन्होंने उस फंड का उपयोग कहा किया है।महात्मा गांधी विद्यालय के प्रधानाचार्य रामराय कुम्हार ने बताया कि जनगणना में सैंथल ड्यूटी लगी हुई है। वे खड़का स्कूल में क्यों उपस्थित रहे मेरे को मालूम नहीं है3
- *बर्तन मांजने वाली बनी MLA, पश्चिम बंगाल में मिली चौंकाने वाली जीत! अपने क्षेत्र की सभी वायरल विडियोज के लिए डाउनलोड करें शुरू ऐप1
- चरखा सुर ने पाकिस्तान क़ो जन्म दिया इसलिए वो पाकिस्तान के राष्ट्रपिता कहे जासकते है लेकिन भारत तो चरखा सुर के जन्म से हजारों वर्ष पूर्ब से अपने अस्तित्व मे था इसलिए आप भारत का राष्ट्रपिता नहीं कह सकते है1
- एक साथ कई पेट्रोल पंपों पर RAID- ‘चोरी’ का खुलासा, लोगों को लगा रहे थे चूना उपभोक्ता मामलात मंत्री सुमित गोदारा के निर्देश पर सोमवार को जयपुर के 15 पेट्रोल पंपों पर औचक छापेमारी की गई, जिसमें घटतौली का बड़ा खुलासा हुआ है। क्या आप जानते हैं कि जब आप अपनी गाड़ी की टंकी फुल करवाते हैं, तो आपकी आँखों के सामने ही आपकी जेब पर डाका डाला जा रहा है? जयपुर में उपभोक्ता मामलात विभाग की ताज़ा छापेमारी में जो खुलासा हुआ है, उसने राजधानी के वाहन स्वामियों के होश उड़ा दिए हैं। मंत्री सुमित गोदारा के आदेश पर निकली जाँच टीमों ने शहर के नामी पेट्रोल पंपों पर न केवल घटतौली पकड़ी, बल्कि उनके नोजल भी सीज कर दिए हैं। ऑपरेशन क्लीन': 15 पंपों पर हड़कंप सोमवार को जयपुर जिले के अजमेर रोड, सीकर रोड और दिल्ली रोड पर उपभोक्ता मामलात विभाग की तीन टीमों ने एक साथ औचक निरीक्षण शुरू किया। विधिक माप विज्ञान अधिनियम-2009 के तहत की गई इस कार्रवाई का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि ग्राहकों को उनके पैसे की पूरी कीमत मिले। 15 पंपों की जाँच में 3 पंपों पर खेल सीधा और साफ पकड़ा गया। केस 1: विनायक इंडियन ऑयल (नींदड) - महीने का ₹1 लाख का चूना आमेर तहसील स्थित इस पंप पर जब टीम ने 5 लीटर का माप लिया, तो पता चला कि हर 5 लीटर पर 25 से 30 मिलीलीटर तेल कम दिया जा रहा था। गणित: यहाँ रोजाना 8000 लीटर डीजल बिकता है। इस हिसाब से रोज 45 लीटर और महीने का 1350 लीटर डीजल ग्राहकों को कम दिया जा रहा था। चपत: ग्राहकों की जेब से हर महीने ₹1 लाख से अधिक की चोरी की जा रही थी। केस 2: महेंद्र शर्मा एंड कंपनी (बगरू) - नोजल से हो रही थी लूट बगरू रीको इंडस्ट्रियल एरिया स्थित इस पंप पर तो हेराफेरी की सीमा और अधिक थी। यहाँ प्रति 5 लीटर पर 40 मिलीलीटर पेट्रोल कम मिल रहा था। नुकसान: रोजाना 5000 लीटर की बिक्री के हिसाब से महीने का 1200 लीटर पेट्रोल ग्राहकों को कम मिला। यहाँ भी ग्राहकों को प्रतिमाह ₹1 लाख से ज्यादा का घाटा हो रहा था। केस 3: झंडी प्रसाद परमेश्वर लाल (दिल्ली रोड) - ₹70,000 की मासिक ठगी पुराना दिल्ली रोड, शाहपुरा स्थित इस पंप पर भी प्रति 5 लीटर पर 30 मिलीलीटर की घटतौली पाई गई। प्रभाव: यहाँ महीने का करीब 810 लीटर तेल कम दिया जा रहा था, जिसकी कीमत लगभग ₹70,000 आँकी गई है। जुर्माना और सख्त चेतावनी विभाग ने अनियमितता पाए जाने पर दिल्ली रोड स्थित हाईवे सर्विस स्टेशन, आमेर को भी नोटिस जारी किया है। पूरी कार्रवाई के दौरान कुल ₹37,000 का जुर्माना वसूला गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान केवल जयपुर तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे राजस्थान में पेट्रोल पंपों की नियमित जाँच की जाएगी। क्या आपका पसंदीदा पेट्रोल पंप भी है इस लिस्ट में? विभाग की इस कार्रवाई ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है- क्या जयपुर के अन्य इलाकों और प्रदेश के अन्य शहरों में भी यही खेल चल रहा है? 40 मिलीलीटर सुनने में छोटा लगता है, लेकिन जब इसे लाखों उपभोक्ताओं से जोड़कर देखा जाए, तो यह करोड़ों का घोटाला बन जाता है। क्या सरकार अब प्रदेश के हर पंप की डिजिटल ऑडिट कराएगी?1
- बिना हड्डी की जीभ ही इंसान का भविष्य तय करती है… सही शब्द ऊंचाइयों तक पहुंचाते हैं, और गलत शब्द सब कुछ गिरा देते हैं। जीभ छोटी जरूर होती है, लेकिन इंसान की ऊंचाई और गिरावट इसी पर टिकी होती है।1