जर्जर एचटी लाइन का तार टूटने से खेत में फैला करंट, किसान की मौत; दो मजदूर घायल बिधनू थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में मंगलवार सुबह एक खेत में हाईटेंशन (एचटी) लाइन का तार टूटकर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से 30 वर्षीय किसान कपिल कुरील की मौत हो गई। उन्हें बचाने के प्रयास में दो मजदूर भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे हुई। जगदीशपुर निवासी कपिल कुरील (पुत्र शिवदत्त) अपने खेत में मजदूरों के साथ धान की रोपाई की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रही 11 केवी एचटी लाइन का जर्जर तार अचानक टूटकर पानी भरे खेत में गिर गया। खेत में पानी भरा होने के कारण पूरे क्षेत्र में करंट फैल गया और कपिल उसकी चपेट में आ गए। उन्हें तड़पता देख खेत के दूसरे हिस्से में काम कर रहे मजदूर अमन (18) पुत्र कल्लू सिंह और सृष्टि (20) पुत्री बालकिशन बचाने दौड़े, जिससे वे भी करंट की चपेट में आकर झुलस गए। ग्रामीणों ने चीख-पुकार सुनकर तत्काल बिजली विभाग को सूचना दी, जिसके बाद बिजली आपूर्ति बंद की गई। तीनों घायलों को खेत से निकालकर बिधनू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने कपिल कुरील को मृत घोषित कर दिया। घायल मजदूरों अमन और सृष्टि का इलाज जारी है। पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद मृतक कपिल कुरील की पत्नी सुधा और उनकी दो मासूम बेटियों पारुल व पल्लवी का बुरा हाल है। कपिल अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि एचटी लाइन के तार लंबे समय से जर्जर थे। उनकी शिकायत के बावजूद तारों को बदला नहीं गया था। बिजली विभाग के अवर अभियंता करन सिंह ने मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है। लेखपाल कल्पना गुप्ता ने भी घटना की रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी है। बिधनू थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि परिजनों से तहरीर मिलने पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
जर्जर एचटी लाइन का तार टूटने से खेत में फैला करंट, किसान की मौत; दो मजदूर घायल बिधनू थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में मंगलवार सुबह एक खेत में हाईटेंशन (एचटी) लाइन का तार टूटकर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से 30 वर्षीय किसान कपिल कुरील की मौत हो गई। उन्हें बचाने के प्रयास में दो मजदूर भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे हुई। जगदीशपुर निवासी कपिल कुरील (पुत्र शिवदत्त) अपने खेत
में मजदूरों के साथ धान की रोपाई की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रही 11 केवी एचटी लाइन का जर्जर तार अचानक टूटकर पानी भरे खेत में गिर गया। खेत में पानी भरा होने के कारण पूरे क्षेत्र में करंट फैल गया और कपिल उसकी चपेट में आ गए। उन्हें तड़पता देख खेत के दूसरे हिस्से में काम कर रहे मजदूर अमन (18) पुत्र कल्लू सिंह और सृष्टि (20) पुत्री बालकिशन बचाने दौड़े, जिससे वे भी करंट की चपेट में आकर झुलस
गए। ग्रामीणों ने चीख-पुकार सुनकर तत्काल बिजली विभाग को सूचना दी, जिसके बाद बिजली आपूर्ति बंद की गई। तीनों घायलों को खेत से निकालकर बिधनू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने कपिल कुरील को मृत घोषित कर दिया। घायल मजदूरों अमन और सृष्टि का इलाज जारी है। पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद मृतक कपिल कुरील की पत्नी सुधा और उनकी दो मासूम बेटियों पारुल व पल्लवी का बुरा हाल है। कपिल अपने परिवार के एकमात्र
कमाऊ सदस्य थे। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि एचटी लाइन के तार लंबे समय से जर्जर थे। उनकी शिकायत के बावजूद तारों को बदला नहीं गया था। बिजली विभाग के अवर अभियंता करन सिंह ने मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है। लेखपाल कल्पना गुप्ता ने भी घटना की रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी है। बिधनू थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि परिजनों से तहरीर मिलने पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
- श्रावण मास के प्रथम सोमवार को आपके कानपुर नगर थाना जाजमऊ सिद्धनाथ घाट पर उत्तर प्रदेश शासन प्रशासन का संपूर्ण सहयोग देखा गया नगर निगम के कर्मचारियों के द्वारा विशेष सबसे पहले व्यवस्था रखी गई कानपुर नगर थाना जाजमऊ सिद्धनाथ मंदिर और सिद्धनाथ घाट पर शासन प्रशासन का संपूर्ण सहयोग नगर निगम अधिकारी और नगर निगम के कर्मचारियों के द्वारा सिद्धनाथ मंदिर में साफ सफाई की संपूर्ण व्यवस्था वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ एवं समृद्ध भारत समाचार पत्र और नेशनल मीडिया प्रेस क्लब संगठन परिवार की ओर से श्रावण मास के प्रथम सोमवार को आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं1
- स्क्रिप्ट - स्लग - दुकान पर सफाई कराने गई महिला से मारपीट व छेड़छाड़ का आरोप, 50 हजार रुपये छीनने की शिकायत एंकर - ख़बर उन्नाव से है जहां थाना एफ-84 क्षेत्र में दुकान की साफ-सफाई कराने गई एक महिला के साथ मारपीट, छेड़छाड़ और रुपये से भरा पर्स छीनने का आरोप सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बता दे कि पीड़िता के अनुसार, घटना 2 अगस्त को दिन में करीब 11 बजे लखनऊ-बांगरमऊ रोड किनारे स्थित उसकी दुकान पर हुई। वह कुछ मजदूरों के साथ दुकान की साफ-सफाई कराने पहुंची थी। आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोग मौके पर पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए महिलाओं के साथ अभद्रता व छेड़छाड़ करने लगे। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विरोध करने पर लाठी-डंडों, बेल्ट और धारदार वस्तुओं से हमला किया गया, जिसमें पीड़िता सहित अन्य महिलाएं घायल हो गईं। एक महिला के सिर में चोट लगने के बाद उसका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। मारपीट के दौरान एक महिला की चूड़ियां टूट गईं और उसके हाथ से खून निकलने लगा। पीड़िता का यह भी आरोप है कि वह मजदूरों को भुगतान करने के लिए अपने पर्स में 50 हजार रुपये लेकर गई थी, जिसे विवाद के दौरान आरोपी छीनकर ले गए। जाते समय शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िता ने घटना का वीडियो उपलब्ध होने का दावा करते हुए पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। फिलहाल, पुलिस की ओर से मामले में कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है।1
- *उन्नाव बिग ब्रेकिंग* उन्नाव में “रीलबाज़” ट्रैफिक पुलिसकर्मि चर्चा का विषय बन चुके है | उन्नाव की सड़कों पर यातायात नियमों की धज्जियाँ उड़ती दिखाई दे रही हैं। बिना हेलमेट और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चालकों को रोककर कार्रवाई करने के बजाय केवल समझाइश देकर छोड़ दिया जा रहा है। क्या सड़क सुरक्षा अब सिर्फ जागरूकता अभियानों तक सीमित रह गई है? *सबसे बड़ा सवाल यह है* जब बिना हेलमेट, तीन सवारी और बिना लाइसेंस वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई नहीं होगी, तो यातायात नियमों का पालन कैसे सुनिश्चित होगा?” सड़क सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी होगी ? अब दिलचस्पी की बात यह रहेगी ऐसे रील बाज ट्रैफिक पुलिसकर्मियो पर क्या कारवाही होगी1
- कानपुर: गोविंद नगर में फर्नीचर शोरूम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख, यूपी,कानपुर। गोविंद नगर थाना क्षेत्र स्थित गौरव फर्नीचर शोरूम में सुबह अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक शोरूम में रखा अधिकांश फर्नीचर जलकर राख हो चुका था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से लाखों रूपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस और फायर विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। कम1