रायपुर : भगवान विश्वकर्मा की आराधना सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री निवास में विधि-विधान से हुई भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना रायपुर, 17 सितम्बर 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के अधिष्ठाता भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री आर. कृष्णा दास, मुख्यमंत्री के प्रेस अधिकारी श्री आलोक सिंह सहित मुख्यमंत्री निवास के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों, विशेषकर श्रमवीरों, शिल्पकारों, कारीगरों, अभियंताओं, तकनीशियनों तथा उद्योग और निर्माण क्षेत्र से जुड़े लोगों को विश्वकर्मा जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजनशीलता, कौशल, कर्मनिष्ठा और उत्कृष्टता के प्रतीक हैं। उनकी आराधना हमें अपने ज्ञान, हुनर और परिश्रम के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा देती है। विश्वकर्मा जयंती आस्था और परंपरा का पर्व होने के साथ-साथ श्रम की प्रतिष्ठा, कौशल के सम्मान और सृजन की शक्ति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रदेश और राष्ट्र की प्रगति में श्रमिकों, कारीगरों, शिल्पकारों, तकनीशियनों और निर्माणकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। खेत-खलिहानों से लेकर कारखानों तक और पारंपरिक शिल्प से लेकर आधुनिक तकनीक तक, मेहनतकश हाथ विकास को आकार देते हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान मेहनतकश लोगों और समृद्ध शिल्प परंपरा से रही है। प्रदेश के शिल्पकारों और कारीगरों ने पीढ़ियों से अपने हुनर के माध्यम से सांस्कृतिक विरासत को सहेजा है। वहीं श्रमिक, अभियंता और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े युवा आधुनिक छत्तीसगढ़ के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। परंपरागत कौशल और आधुनिक तकनीक का समन्वय प्रदेश के विकास को नई दिशा देने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि श्रम केवल आजीविका का माध्यम नहीं, बल्कि सृजन और राष्ट्र निर्माण की शक्ति है। प्रत्येक श्रमिक के परिश्रम और प्रत्येक कारीगर के हुनर का सम्मान करना सामाजिक जिम्मेदारी है। छत्तीसगढ़ के लाखों श्रमिकों, कारीगरों और निर्माण क्षेत्र से जुड़े लोगों का परिश्रम विकसित एवं समृद्ध छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वकर्मा जयंती हमें प्रत्येक कार्य को निष्ठा, अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्टता के साथ करने की प्रेरणा देती है। बदलते समय के अनुरूप कौशल को निखारना और नई तकनीक को अपनाना आज की आवश्यकता है। कौशलयुक्त और परिश्रमी मानव संसाधन के बल पर ही आत्मनिर्भर, आधुनिक और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार किया जा सकता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने भगवान विश्वकर्मा से प्रार्थना की कि वे प्रदेश के सभी श्रमवीरों, कारीगरों, शिल्पकारों, तकनीशियनों, अभियंताओं और उद्यमियों को उनके कार्य में सफलता प्रदान करें तथा उनके कौशल और परिश्रम से छत्तीसगढ़ निरंतर प्रगति, समृद्धि और खुशहाली के पथ पर आगे बढ़ता रहे।
रायपुर : भगवान विश्वकर्मा की आराधना सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री निवास में विधि-विधान से हुई भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना रायपुर, 17 सितम्बर 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के अधिष्ठाता भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री आर. कृष्णा दास, मुख्यमंत्री के प्रेस अधिकारी श्री आलोक सिंह सहित मुख्यमंत्री निवास के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेशवासियों, विशेषकर श्रमवीरों, शिल्पकारों, कारीगरों, अभियंताओं, तकनीशियनों तथा उद्योग और निर्माण क्षेत्र से जुड़े लोगों को विश्वकर्मा जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजनशीलता, कौशल, कर्मनिष्ठा और उत्कृष्टता के प्रतीक हैं। उनकी आराधना हमें अपने ज्ञान, हुनर और परिश्रम के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा देती है। विश्वकर्मा जयंती आस्था और परंपरा का पर्व होने के साथ-साथ श्रम की प्रतिष्ठा, कौशल के सम्मान और सृजन की शक्ति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रदेश और राष्ट्र की प्रगति में श्रमिकों, कारीगरों, शिल्पकारों, तकनीशियनों और निर्माणकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। खेत-खलिहानों से लेकर कारखानों तक और पारंपरिक शिल्प से लेकर आधुनिक तकनीक तक,
मेहनतकश हाथ विकास को आकार देते हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान मेहनतकश लोगों और समृद्ध शिल्प परंपरा से रही है। प्रदेश के शिल्पकारों और कारीगरों ने पीढ़ियों से अपने हुनर के माध्यम से सांस्कृतिक विरासत को सहेजा है। वहीं श्रमिक, अभियंता और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े युवा आधुनिक छत्तीसगढ़ के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। परंपरागत कौशल और आधुनिक तकनीक का समन्वय प्रदेश के विकास को नई दिशा देने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि श्रम केवल आजीविका का माध्यम नहीं, बल्कि सृजन और राष्ट्र निर्माण की शक्ति है। प्रत्येक श्रमिक के परिश्रम और प्रत्येक कारीगर के हुनर का सम्मान करना सामाजिक जिम्मेदारी है। छत्तीसगढ़ के लाखों श्रमिकों, कारीगरों और निर्माण क्षेत्र से जुड़े लोगों का परिश्रम विकसित एवं समृद्ध छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वकर्मा जयंती हमें प्रत्येक कार्य को निष्ठा, अनुशासन, समर्पण और उत्कृष्टता के साथ करने की प्रेरणा देती है। बदलते समय के अनुरूप कौशल को निखारना और नई तकनीक को अपनाना आज की आवश्यकता है। कौशलयुक्त और परिश्रमी मानव संसाधन के बल पर ही आत्मनिर्भर, आधुनिक और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार किया जा सकता है। मुख्यमंत्री श्री साय ने भगवान विश्वकर्मा से प्रार्थना की कि वे प्रदेश के सभी श्रमवीरों, कारीगरों, शिल्पकारों, तकनीशियनों, अभियंताओं और उद्यमियों को उनके कार्य में सफलता प्रदान करें तथा उनके कौशल और परिश्रम से छत्तीसगढ़ निरंतर प्रगति, समृद्धि और खुशहाली के पथ पर आगे बढ़ता रहे।
- फर्रुखाबाद के पपियापुर से सामने आए इस वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया। 😱 सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक दिव्यांग दुकानदार को कथित तौर पर सड़क पर गिराकर लात-घूंसों से पीटते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि स्टॉल लगाने को लेकर विवाद के बाद यह हमला हुआ। पीड़ित ने हमलावरों पर गला दबाकर जान से मारने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, मामले में केस दर्ज कर,,,,, फर्रुखाबाद के पपियापुर से सामने आए इस वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया। 😱 सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक दिव्यांग दुकानदार को कथित तौर पर सड़क पर गिराकर लात-घूंसों से पीटते हुए देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि स्टॉल लगाने को लेकर विवाद के बाद यह हमला हुआ। पीड़ित ने हमलावरों पर गला दबाकर जान से मारने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 🚨 वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।1
- चकरभाटा थाना क्षेत्र की 19 वर्षीय यूवती बिन बताएं घर से हुई फरार परिजनों ने थाना चकरभाटा थाना क्षेत्र की 19 वर्षीय यूवती बिन बताएं घर से हुई फरार परिजनों ने थाना चकरभाठा में दर्ज कराई रिपोर्ट बुधवार की रात 9:30 बजे मिली जानकारी के अनुसार सूचक चकरभाठा थाना छेत्र की गुम यूवती की मा ने बुधवार की रात 8.40 बजे थाना चकरभाठा मे हमराह देवर के साथ थाना उपस्थित आकर आज मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसकी लडकी उम्र 19 साल पता चकरभाठा थाना छेत्र दिनांक 12/09/2026 के दोपहर करीबन 12/00 बजे अपने घर से बिना बताये कही चली गई है जो अभी तक वापस नहीं आई है जिसकी आस पास रिश्तेदारो मे पता तलाश किये कही पता नहीं चला है जिसका हुलिया कद 4 फिट 5 इंच, रंग सांवली, चेहरा गोल बाल काला, शरीर सामान्य है छत्तीसगढी, हिन्दी भाषा बोलती है कक्षा 09 वी तक पढ़ाई की है, गुलाबी रंग की सलवार सुट पहनी है सूचक की सूचना पर गुम इंसान कायम कर पतासाजी में लिया गया एवं लापता व्यक्ति का ठीकाना एवं सुरक्षा अज्ञात होने से उसके किसी अज्ञात व्यकित व्यक्तियों के द्वारा ले जाकर अज्ञात स्थान पर रखे जाने के संभावना से इस स्तर पर इंकार नहीं जा सकता जिसकी तत्काल विवेचना आवश्यक है। अतः माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिये गये निदेशों के अनुपालन में तथा वर्तमान परिस्थितियों एवं लापता होने के प्रकृति को दृष्टिगत रखते हुए अज्ञात व्यक्ति/ व्यक्तियो के विरूद्ध अपराध धारा 140(3) BNS 2023 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है1
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर हर जगह दिपक जलाये जाएंगे #pmmodibirthday #chhattisgarhnews #pmmodibirthdaychhattisgarh प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर हर जगह दिपक जलाये जाएंगे #pmmodibirthday #chhattisgarhnews #pmmodibirthdaychhattisgarh1
- एसईसीएल में श्रमवीरों के हुनर को सलाम, 75 कर्मियों को मिला ‘विश्वकर्मा अवार्ड’ एसईसीएल में श्रमवीरों के हुनर को सलाम, 75 कर्मियों को मिला ‘विश्वकर्मा अवार्ड’1
- बिलासपुर में बंद हो जाएगी जोमैटो सर्विस! सड़क पर उतरे कर्मचारी बिलासपुर में जोमैटो की ऑनलाइन डिलीवरी सेवा से जुड़े कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। सत्यम चौक पर बड़ी संख्या में जोमैटो डिलीवरी कर्मचारियों ने एकजुट होकर नारेबाजी की और कंपनी प्रबंधन के सामने अपनी मांगें रखीं |1
- बिलासपुर में किसानों का 11 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन, धान खरीदी और बकाया राशि पर उठाई आवाज बिलासपुर। भारतीय किसान संघ ने बिलासपुर तहसील में किसानों की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। तहसील अध्यक्ष खगेश के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष माधव सिंह और प्रदेश कोषाध्यक्ष गजानन दीघ्रस्कर मौजूद रहे। किसानों ने धान खरीदी वर्ष 2022-23 की लंबित 1700 करोड़ रुपये की राशि देने, समर्थन मूल्य में 800 रुपये जोड़ने, गौवंदन योजना लागू करने, टोकन व्यवस्था सुधारने, सिंचाई परियोजनाओं में तेजी और खाद की कालाबाजारी रोकने सहित अन्य मांगें रखीं।1
- ग्राम महोदा में खड़े ट्रेलर के केबिन मे सार्ट सर्किट से लगी आग हिर्री थाना में आ ग्राम महोदा में खड़े ट्रेलर के केबिन मे सार्ट सर्किट से लगी आग हिर्री थाना में आगजनी रिपोर्ट दर्ज बुधवार की रात 9:30 बजे मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी महेश जैसवाल पिता ठाकुर जायसवाल पता इंदिरा नगर कोरबा ने बुधवार की दोपहर 2 बजे के करीब थाना उपस्थित आ कर आग जनी रिपोर्ट दर्ज कराई की बुधवार की सुबह 10:00 बजे के करीब ग्राम महोड़ा के राइस मिल के आगे ट्रेलर क्रमांक सीजी 12 बी एल 5766 खड़ी थी उसी वक्त अचानक सार्ट सर्किट हुवा जिसकी वजह से ट्रेलर के केबिन में अचानक आग लग गई जिसकी वजह से ट्रेलर का केबिन बुरी तरह से जलकर खाक हो गया जिसकी सूचना डाल 112 को दी गई इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है1
- जोगी जगत की खबरों का असर! मुंगेली CMHO डॉ. शीला साहा पद से हटाईं गईं जोगी जगत की खबरों का असर! मुंगेली CMHO डॉ. शीला साहा पद से हटाईं गईं1
- नेपाल बाढ़ आपदा: मौतों की संख्या 1400 के पार, चिलिमे हाइड्रोपावर सुरंग से 5 शव बरामद (स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़) 26 अगस्त 2026 को नेपाल-तिब्बत सीमा के पास आइस-रॉक एवलांच (बर्फ-चट्टान का गिरना) से ट्रिगर हुई विनाशकारी फ्लैश फ्लड ने नेपाल के उत्तरी और मध्य हिस्सों में भारी तबाही मचाई। भोटेकोशी नदी में बाढ़ का पानी, कीचड़ और मलबा घरों, सड़कों, पुलों और कई हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स को बहा ले गया। ताजा आंकड़े (16 सितंबर 2026 तक) नेपाल में मृतक: 1,403 से 1,404 लापता: लगभग 6,150 (जिनमें सैकड़ों विदेशी नागरिक शामिल) बचाए गए: 13,700 से अधिक चीन (तिब्बत) पक्ष: 43 मृतक, 500 से अधिक लापता चिटवन जिले में सबसे ज्यादा 364 शव बरामद हुए हैं। इसके बाद नवलपरासी पूर्व (232), नवलपरासी पश्चिम (222) और अन्य जिलों (नुवाकोट, रसुवा, गोरखा आदि) में भी बड़ी संख्या में शव मिले हैं। पहचान एक बड़ी चुनौती बनी हुई है—अभी तक केवल 100 के आसपास शवों की पहचान हो पाई है और परिवारों को सौंपे गए हैं। DNA टेस्टिंग चल रही है। चिलिमे हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट में ऑपरेशन भारत के नेपाल में राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने बताया कि भारतीय और नेपाली बचाव दलों ने कई दिनों की मेहनत के बाद चिलिमे हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट की सुरंग और पावरहाउस तक पहुंच बनाई। भारी कीचड़, मलबा, बड़े पत्थर और पानी की वजह से यह ऑपरेशन बेहद मुश्किल था। अंत में मैनुअल (हाथ से) खुदाई और डाइविंग की मदद से पहुंचा गया। सुरंग/पावरहाउस से 5 लोगों के शव बरामद हुए। कोई जीवित व्यक्ति नहीं मिला। छठा व्यक्ति अभी भी लापता बताया जा रहा है। यह ऑपरेशन नेपाली सेना, भारतीय सेना के विशेषज्ञों और अन्य टीमों के संयुक्त प्रयास से पूरा हुआ। पहले कई हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स (अपर त्रिशूली-1, चिलिमे आदि) में सैकड़ों मजदूर लापता बताए जा रहे थे। कुछ जगहों पर सर्च जारी है, लेकिन कई प्रोजेक्ट्स में अब सर्च रोक दी गई है। और क्या जानना जरूरी है? 14 हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट्स को नुकसान पहुंचा, जिससे नेपाल की बिजली उत्पादन क्षमता का बड़ा हिस्सा प्रभावित हुआ। बाढ़ ने हजारों घरों को नष्ट कर दिया और सड़कें/पुल बह गए, जिससे बचाव कार्य और भी कठिन हो गया। भारत ने शुरू से ही राहत सामग्री, विशेषज्ञ टीम और तकनीकी सहायता भेजी है। यह नेपाल की 2015 भूकंप के बाद सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदाओं में से एक है। सर्च और राहत कार्य जारी हैं, लेकिन तीन हफ्ते बीतने के बाद जीवित मिलने की उम्मीद बहुत कम रह गई है। स्रोत: नेपाल पुलिस, NDRRMA बुलेटिन, भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव के बयान, और अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट्स (16-17 सितंबर 2026 तक के अपडेट)। SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH हमेशा फुल फैक्ट्स के साथ आपके साथ। 🔥 #swatantraupdates #स्वतंत्रन्यूज़छत्तीसगढ़ #swatantranewschhattisgarh #swatantralive #swatantrashort #CGNewsUpdate #CGNews #swatantranewscg Vinod Kumar Pandey SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH1