Shuru
Apke Nagar Ki App…
सुनो भाईयों चलों मेरे साथ लखनऊ दिल्ली ✍️ उमंग सुल्लेरे लेखक जनपद महोबा उत्तर प्रदेश 9277081255
Writer Umangsullere
सुनो भाईयों चलों मेरे साथ लखनऊ दिल्ली ✍️ उमंग सुल्लेरे लेखक जनपद महोबा उत्तर प्रदेश 9277081255
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- गणेश विसर्जन शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब------ गणेश विसर्जन शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब कुलपहाड़/महोबा। तहसील कुलपहाड़ क्षेत्र में सोमवार को गणेश महोत्सव के समापन पर भगवान गणेश की भव्य विसर्जन शोभायात्रा श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। डीजे की भक्तिमय धुनों पर श्रद्धालु नाचते-गाते और ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। भांगड़ा, रवि बैंड, घोड़े सहित आकर्षक प्रस्तुतियों ने शोभायात्रा की रौनक बढ़ाई। विशेष आकर्षण अघोरी बाबा की अनूठी कला और नृत्य प्रस्तुति रही, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। नगरवासियों की सहभागिता से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। शांतिपूर्ण माहौल में गणेश विसर्जन कार्यक्रम संपन्न हुआ।2
- भारतीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष के बेटे पर रंगदारी अपहरण ओर मारपीट का लगा आरोप पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार महोबा में रजिस्ट्री कार्यालय के अंदर मारपीट और रंगदारी का मामला: पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां सब-रजिस्ट्रार कार्यालय के भीतर कुछ दबंगों द्वारा एक परिवार के साथ मारपीट करने, अपहरण का प्रयास करने और लाखों रुपये की रंगदारी वसूलने का आरोप लगा है। पीड़ित ने इस संबंध में महोबा के पुलिस अधीक्षक (SP) को एक लिखित प्रार्थना पत्र सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने की मांग की है।खन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम खन्ना निवासी पीड़ित शिवशंकर (पुत्र जगदीश सोनी) द्वारा दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार, यह घटना 14 सितंबर 2026 की दोपहर करीब 3:00 से 3:30 बजे के बीच की है। शिवशंकर अपने भाई रविशंकर, पत्नी अनीता सोनी और गवाह संत कुमारी के साथ सब-रजिस्ट्रार कार्यालय महोबा में बैनामा (रजिस्ट्री) कराने गए थे। ,,,,कार्यालय के अंदर खींचकर की मारपीट, कार में डालने का प्रयास ,,पीड़ित का आरोप है कि जब वे कार्यालय के अंदर अपने वकील के साथ मौजूद थे, तभी ग्राम सिरसी खुर्द निवासी उपेन्द्र शुक्ला,पुत्र रामखिलावान शुक्ला,शिवा शुक्ला और राज शुक्ला अपने साथ 5 अन्य अज्ञात हमलावरों को लेकर वहां पहुंचे। इन लोगों ने जबरन शिवशंकर और उनके भाई रविशंकर को घसीटकर ओर मारते हुए सब-रजिस्ट्रार कार्यालय से बाहर निकाल लिया। कार्यालय के बाहर सड़क पर खड़ी एक काले रंग की कार में उन्हें जबरन डालने का प्रयास किया गया और बेरहमी से मारपीट की गई। यह पूरी घटना रजिस्ट्रार कार्यालय में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों में भी रिकॉर्ड होने का दावा किया गया है।3.90 लाख रुपये लूटे, 7 लाख की मांगी रंगदारीशिकायती पत्र में आगे कहा गया है कि हमलावर पीड़ित को मारपीट करते हुए राधारानी मोटर्स के बगल की एक दुकान में ले गए। वहां आरोपियों ने शिवशंकर और उनके भाई को जान से मारने की धमकी देकर 7,00,000 रुपये (सात लाख रुपये) की रंगदारी (फिरौती) मांगी। दहशत में आकर पीड़ित ने अपने पास मौजूद 3,90,000 रुपये (तीन लाख नब्बे हजार रुपये) हमलावरों को दे दिए। 8 दिन के अंदर बाकी पैसे न देने पर गांव में न रहने देने की दी धमकी ,,,रुपये वसूलने के बाद आरोपियों ने दोनों भाइयों को छोड़ तो दिया, लेकिन जाते-जाते धमकी दी कि अगर शेष रकम अगले 8 दिनों के भीतर नहीं पहुंचाई गई, तो उन्हें खन्ना गांव में रहने नहीं दिया जाएगा। इस घटना के बाद से पीड़ित का पूरा परिवार खौफ में है।पीड़ित शिवशंकर ने आज (21 सितंबर 2026) पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र सौंपा है और मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ तत्काल प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज करने की गुहार लगाई है।1
- महोबा: ताश के पत्तों की तरह बहा दुलारा का पुल, ग्रामीणों में भारी आक्रोश, प्रशासन पर उठे सवाल महोबा: ताश के पत्तों की तरह बहा दुलारा का पुल, ग्रामीणों में भारी आक्रोश, प्रशासन पर उठे सवाल1
- गुजरात छत्तीसगढ़ उन इलाकों में इतनी जोर से बाढ़ आई के कुछ जाने वाले यात्री जो द 40 लोग वहीं पर फंस गए गुजरात छत्तीसगढ़ उन इलाकों में इतनी जोर से बाढ़ आई के कुछ जाने वाले यात्री जो द 40 लोग वहीं पर फंस गए1
- *हमीरपुर: पियूष राजपूत का कनिष्ठ सहायक के पद पर चयन, बताया सफलता का मंत्र* *हमीरपुर।* जनपद के होनहार युवा पियूष राजपूत ने कड़ी मेहनत के बल पर सफलता हासिल की है। पियूष का चयन कनिष्ठ सहायक (Junior Assistant) के पद पर हुआ है। उनके चयन से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सफलता के बाद पियूष राजपूत ने बताया कि इस मुकाम तक पहुंचना आसान नहीं था। उन्होंने कहा कि *निरंतर पढ़ाई, समय का सही प्रबंधन और धैर्य ही सफलता का असली मंत्र है।* पियूष ने बताया कि उन्होंने बिना कोचिंग के सेल्फ स्टडी पर फोकस किया और रोजाना 6 से 8 घंटे पढ़ाई की। सोशल मीडिया से दूरी बनाकर लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि असफलता से घबराएं नहीं, बल्कि उसे सीख के रूप में लें। पियूष की इस सफलता पर परिवार, दोस्तों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।1
- सरकारी नौकरी और सरकारी स्कूल की पढ़ाई को लेकर एक बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। एक लड़की ने कहा कि अगर सरकारी नौकरी के लिए सरकारी स्कूल से पढ़ाई करने की शर्त रखी जाए, तो सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को ज्यादा अवसर मिल सकते हैं और उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि को भी महत्व मिलेगा। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कुछ यूजर्स सरकारी स्कूल की पृष्ठभूमि को सरकारी नौकरी के अवसरों से जोड़ने की बात कर रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया योग्यता, निर्धारित पात्रता और मौजूदा आरक्षण व्यवस्था के आधार पर होनी चाहिए। सवाल यह है कि क्या सरकारी नौकरी की पात्रता तय करते समय उम्मीदवार की स्कूल शिक्षा को भी आधार बनाया जाना चाहिए? इस मुद्दे पर सोशल मीडिया पर अलग-अलग राय सामने आ रही हैं।1
- झांसी गरौठा दुर खुरू नई बस्ती में महिला जागरूकता स्वास्थ जांच और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी *दुरखुरू नई बस्ती में महिला जागरूकता, स्वास्थ्य जांच और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी* गरौठा। सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम का आयोजन ग्राम दुरखुरू में किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिविर के साथ महिला जनजागरूकता तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य अनुपमा सिंह लोधी रहीं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरौठा से डॉ. विवेक सोनी तथा स्वास्थ्य केंद्र बामौर से विमल गौतम सहित स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। आंगनबाड़ी विभाग की सुपरवाइजर हेमा, कुमकुम, निशा सहित कार्यकत्रियों ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कर उन्हें पोषण आहार भेंट किया। कृषि विभाग की ओर से भगवान दास, कृष्णपाल, संदीप वर्मा और एडीओ जनवेंद्र सिंह ने किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया समझाई। समाज कल्याण विभाग ने काउंटर लगाकर वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, आवास योजना समेत अन्य योजनाओं की जानकारी दी। मुख्य अतिथि अनुपमा सिंह लोधी ने कहा कि ‘सेवा मेरा योगदान’ का उद्देश्य निस्वार्थ भाव से समाज के लिए कार्य करना है। जरूरतमंदों तक सरकारी योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी पहुंचाना भी सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। कार्यक्रम में धर्मेंद्र बुंदेला, मयंक गुप्ता, जितेंद्र सिंह परिहार, छत्रपाल पाल, शैलेंद्र सिंह फौजी, कृष्णकांत गौतम, हरेंद्र प्रताप, आईटी सेल गरौठा, भारती अग्रवाल, विनीता आर्या, ग्राम प्रधान राजेंद्र अहिरवार, जमुना बूथ अध्यक्ष सहित भाजपा कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष मौजूद रहे। रिपोर्ट -निर्दोश राजपूत गरौठा4
- गणेश महोत्सव में नन्हे कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा-------- गणेश महोत्सव में नन्हे कलाकारों ने बिखेरी प्रतिभा कुलपहाड़/महोबा। ग्राम सुगिरा में आयोजित गणेश महोत्सव में नन्हे कलाकारों ने अपनी शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। बच्चों ने भक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य, बूगी-बूगी डांस और गरबा प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। निशिका पटेरिया ने “जब जिद में आ गए गौरव-पार्वती” गीत पर आकर्षक नृत्य किया। बूगी-बूगी डांस में 21 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वहीं रश्मि सोनी, नैंसी गुप्ता, चंचल गुप्ता, रागिनी सोनी और कंचन सोनी ने गरबा नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास से पूरा पंडाल तालियों और जयकारों से गूंज उठा। ग्रामीणों ने आयोजन को बच्चों की प्रतिभा निखारने का बेहतर मंच बताया।3