भारतीय किसान यूनियन जिलाध्यक्ष के बेटे पर रंगदारी अपहरण ओर मारपीट का लगा आरोप पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार महोबा में रजिस्ट्री कार्यालय के अंदर मारपीट और रंगदारी का मामला: पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां सब-रजिस्ट्रार कार्यालय के भीतर कुछ दबंगों द्वारा एक परिवार के साथ मारपीट करने, अपहरण का प्रयास करने और लाखों रुपये की रंगदारी वसूलने का आरोप लगा है। पीड़ित ने इस संबंध में महोबा के पुलिस अधीक्षक (SP) को एक लिखित प्रार्थना पत्र सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने की मांग की है।खन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम खन्ना निवासी पीड़ित शिवशंकर (पुत्र जगदीश सोनी) द्वारा दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार, यह घटना 14 सितंबर 2026 की दोपहर करीब 3:00 से 3:30 बजे के बीच की है। शिवशंकर अपने भाई रविशंकर, पत्नी अनीता सोनी और गवाह संत कुमारी के साथ सब-रजिस्ट्रार कार्यालय महोबा में बैनामा (रजिस्ट्री) कराने गए थे। ,,,,कार्यालय के अंदर खींचकर की मारपीट, कार में डालने का प्रयास ,,पीड़ित का आरोप है कि जब वे कार्यालय के अंदर अपने वकील के साथ मौजूद थे, तभी ग्राम सिरसी खुर्द निवासी उपेन्द्र शुक्ला,पुत्र रामखिलावान शुक्ला,शिवा शुक्ला और राज शुक्ला अपने साथ 5 अन्य अज्ञात हमलावरों को लेकर वहां पहुंचे। इन लोगों ने जबरन शिवशंकर और उनके भाई रविशंकर को घसीटकर ओर मारते हुए सब-रजिस्ट्रार कार्यालय से बाहर निकाल लिया। कार्यालय के बाहर सड़क पर खड़ी एक काले रंग की कार में उन्हें जबरन डालने का प्रयास किया गया और बेरहमी से मारपीट की गई। यह पूरी घटना रजिस्ट्रार कार्यालय में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों में भी रिकॉर्ड होने का दावा किया गया है।3.90 लाख रुपये लूटे, 7 लाख की मांगी रंगदारीशिकायती पत्र में आगे कहा गया है कि हमलावर पीड़ित को मारपीट करते हुए राधारानी मोटर्स के बगल की एक दुकान में ले गए। वहां आरोपियों ने शिवशंकर और उनके भाई को जान से मारने की धमकी देकर 7,00,000 रुपये (सात लाख रुपये) की रंगदारी (फिरौती) मांगी। दहशत में आकर पीड़ित ने अपने पास मौजूद 3,90,000 रुपये (तीन लाख नब्बे हजार रुपये) हमलावरों को दे दिए। 8 दिन के अंदर बाकी पैसे न देने पर गांव में न रहने देने की दी धमकी ,,,रुपये वसूलने के बाद आरोपियों ने दोनों भाइयों को छोड़ तो दिया, लेकिन जाते-जाते धमकी दी कि अगर शेष रकम अगले 8 दिनों के भीतर नहीं पहुंचाई गई, तो उन्हें खन्ना गांव में रहने नहीं दिया जाएगा। इस घटना के बाद से पीड़ित का पूरा परिवार खौफ में है।पीड़ित शिवशंकर ने आज (21 सितंबर 2026) पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र सौंपा है और मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ तत्काल प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज करने की गुहार लगाई है।

- महोबा यूपी गणेश पंडाल में महिलाएं भजन कीर्तन पेश कर रही है गणेश पंडाल में महिलाएं भजन कीर्तन पेश कर रही है1
- वीरांगना रानी दुर्गावती समिति के तत्वावधान में आयोजित महोत्सव के छठे दिन कलाकारों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांधा। वीरांगना रानी दुर्गावती समिति के तत्वावधान में आयोजित महोत्सव के छठे दिन कलाकारों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर समां बांधा।1
- सरकारी नौकरी और सरकारी स्कूल की पढ़ाई को लेकर एक बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। एक लड़की ने कहा कि अगर सरकारी नौकरी के लिए सरकारी स्कूल से पढ़ाई करने की शर्त रखी जाए, तो सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को ज्यादा अवसर मिल सकते हैं और उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि को भी महत्व मिलेगा। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कुछ यूजर्स सरकारी स्कूल की पृष्ठभूमि को सरकारी नौकरी के अवसरों से जोड़ने की बात कर रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया योग्यता, निर्धारित पात्रता और मौजूदा आरक्षण व्यवस्था के आधार पर होनी चाहिए। सवाल यह है कि क्या सरकारी नौकरी की पात्रता तय करते समय उम्मीदवार की स्कूल शिक्षा को भी आधार बनाया जाना चाहिए? इस मुद्दे पर सोशल मीडिया पर अलग-अलग राय सामने आ रही हैं।1
- उमेश यादव के स्वागत में उमड़ा सपा का कारवां, फूल-मालाओं और नारों से गूंजा बांदा। बांदा। सपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष उमेश यादव के पहली बार बांदा आगमन पर रविवार को कार्यकर्ताओं का जोश सड़क से लेकर पार्टी कार्यालय तक दिखाई दिया। चिल्ला से बांदा शहर तक जगह-जगह फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच उनका स्वागत किया गया। चिल्ला, तारा, अतरहट, पपरेन्दा, जमालपुर, मवई, महाराणा प्रताप चौराहा, रेलवे स्टेशन, पीली कोठी और कालू कुआं समेत कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने उमेश यादव का अभिनंदन किया। कचहरी चौराहे पर उन्होंने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।इसके बाद सपा कार्यालय पहुंचने पर नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ. मधुसूदन कुशवाहा ने उन्हें गले लगाकर बधाई दी।स्वागत से अभिभूत उमेश यादव ने कहा कि संगठन में सभी को साथ लेकर चलेंगे और कार्यकर्ताओं को सम्मान देंगे। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने की बात कही। कार्यक्रम में विधायक विशंभर सिंह यादव समेत बड़ी संख्या में नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- बड़ामलहरा नगर में क्षेत्रीय यादव समाज के द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आयोजित भव्य मटकी फोड़ एवं शोभायात्रा कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। छतरपुर। नगर के श्री बिहारी जी मंदिर प्रांगण से प्रारंभ यह शोभायात्रा नगर के प्रमुख स्थानों से होते हुए श्री रामबाग आश्रम पर आरती, प्रसाद के साथ सम्पन्न हुई। भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, उत्साह और सनातन संस्कृति के अनूठे रंगों से सराबोर यह आयोजन अत्यंत अलौकिक एवं स्मरणीय रहा। माखनचोर, जगद्गुरु भगवान श्रीदेव मुरलीधर जी के चरणों में नमन करते हुए समस्त क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और आरोग्य की प्रार्थना करता हूँ।1
- पुलिस कम, ड्यूटी ज्यादा... शिक्षक कम, जिम्मेदारी ज्यादा... आखिर सिस्टम की सीमा क्या है? थाने में कम पुलिस,स्कूल में कम शिक्षक...व्यवस्था चल कैसे रही है ? #SystemAccountability #PoliceReform #PublicSafety #GovernmentAccountability #AdministrativeReform #PoliceWorkload #ElectionDuty #PublicService #MadhyaPradesh #Chhatarpur #MPNews #GroundReport #PublicInterest #SamirAwasthi #VoiceOfPeople1
- प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के सुशासन पर जिला मुख्यालय में होंगे नाट्य कार्यक्रम शकुंतला निषाद प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के सुशासन पर जिला मुख्यालय में होंगे नाट्य कार्यक्रम शकुंतला निषाद1
- सरकारी नौकरी और सरकारी स्कूल की पढ़ाई को लेकर एक बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। एक लड़की ने कहा कि अगर सरकारी नौकरी के लिए सरकारी स्कूल से पढ़ाई करने की शर्त रखी जाए, तो सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को ज्यादा अवसर मिल सकते हैं और उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि को भी महत्व मिलेगा। इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कुछ यूजर्स सरकारी स्कूल की पृष्ठभूमि को सरकारी नौकरी के अवसरों से जोड़ने की बात कर रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया योग्यता, निर्धारित पात्रता और मौजूदा आरक्षण व्यवस्था के आधार पर होनी चाहिए। सवाल यह है कि क्या सरकारी नौकरी की पात्रता तय करते समय उम्मीदवार की स्कूल शिक्षा को भी आधार बनाया जाना चाहिए? इस मुद्दे पर सोशल मीडिया पर अलग-अलग राय सामने आ रही हैं।1
- तिंदवारी के माटा में जनसेवा केंद्र से रुपये निकालने जा रहे थे वृद्ध, विपरीत दिशा से आए ट्रक ने मारी टक्कर, हुई मौत। तिंदवारी के माटा में जनसेवा केंद्र से रुपये निकालने जा रहे थे वृद्ध, विपरीत दिशा से आए ट्रक ने मारी टक्कर, हुई मौत।1