Shuru
Apke Nagar Ki App…
पंजाब नेशनल बैंक ने शामली जिले के थाना भवन में मेघा कृषि आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें किसानों को कृषि योजनाओं और ऋणों की जानकारी दी गई, जिसके तहत लगभग 4.30 करोड़ रुपये के कृषि ऋण मंजूर किए गए। बैंक अधिकारियों ने किसानों से बिचौलियों से बचकर सीधे बैंक शाखा से संपर्क करने की अपील की।
News. 24
पंजाब नेशनल बैंक ने शामली जिले के थाना भवन में मेघा कृषि आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें किसानों को कृषि योजनाओं और ऋणों की जानकारी दी गई, जिसके तहत लगभग 4.30 करोड़ रुपये के कृषि ऋण मंजूर किए गए। बैंक अधिकारियों ने किसानों से बिचौलियों से बचकर सीधे बैंक शाखा से संपर्क करने की अपील की।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पंजाब नेशनल बैंक ने शामली जिले के थाना भवन में मेघा कृषि आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें किसानों को कृषि योजनाओं और ऋणों की जानकारी दी गई, जिसके तहत लगभग 4.30 करोड़ रुपये के कृषि ऋण मंजूर किए गए। बैंक अधिकारियों ने किसानों से बिचौलियों से बचकर सीधे बैंक शाखा से संपर्क करने की अपील की।5
- कोरोनावायरस के बीच अब एक और नए वायरस के फैलने की आशंका जताई जा रही है। इस खतरे से बचने के लिए लोगों को अत्यधिक सावधानी बरतने और नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है। मुजफ्फरनगर सहित सभी क्षेत्रों में सुरक्षा प्रोटोकॉल अपनाने पर जोर दिया जा रहा है।1
- बागपत के संस्कार किड इंटरनेशनल स्कूल में मदर्स डे: मां के सम्मान मे सजा मंच, बच्चों की प्रस्तुति देख माताए भावुक बागपत के संस्कार किड इंटरनेशनल स्कूल मे आयोजित मदर्स डे समारोह सिर्फ एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नही रहा, बल्कि मां और बच्चों के अटूट रिश्ते का भावनात्मक उत्सव बन गया। नन्हे बच्चों ने गीत, नृत्य, कविताओं और भावुक संदेशों के जरिए अपनी माताओं के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त किया। बच्चों की मासूम अभिव्यक्तियों ने ऐसा माहौल बना दिया कि कई माताओं की आंखे नम हो गईं। पूरे कार्यक्रम के दौरान स्कूल परिसर तालियों, मुस्कानो और भावनाओ से गूंजता रहा। दीप प्रज्वलन के साथ हुई शुरुआत कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ किया गया। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने मां की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मां केवल जन्म देने वाली नहीं, बल्कि जीवन को दिशा देने वाली पहली गुरु होती है। शुरुआत से ही समारोह में उत्साह और अपनापन दिखाई दिया। बच्चों की प्रस्तुतियो ने बांधा समां नर्सरी से लेकर बड़ी कक्षाओं तक के बच्चों ने मंच पर शानदार प्रस्तुतिया दीं। किसी ने मां के त्याग को कविता में पिरोया तो किसी ने गीतों के माध्यम से मां के प्रेम को अभिव्यक्त किया। बच्चों के मासूम शब्द और अभिनय देखकर उपस्थित अभिभावक भावुक हो उठे। कई बच्चों ने अपनी माताओं के लिए विशेष संदेश भी पढ़े, जिन्हें सुनकर माहौल भावनात्मक हो गया। मंच पर उतरा मां-बेटे का अनमोल रिश्ता कार्यक्रम में प्रस्तुत नृत्य और गीतों मे मां-बच्चे के रिश्ते की झलक साफ दिखाई दी। बच्चों ने बताया कि मां हर परिस्थिति में अपने बच्चों का सहारा बनती है। प्रस्तुतियों के जरिए यह संदेश दिया गया कि मां का प्यार निस्वार्थ और अनमोल होता है। दर्शकों ने बच्चों की प्रस्तुति पर जमकर तालियां बजाई। माताओं ने भी दिखाया उत्साह विद्यालय प्रशासन की ओर से माताओं के लिए म्यूजिकल चेयर, डांस और अन्य मनोरंजक प्रतियोगिताए आयोजित की गईं। माताओं ने भी पूरे उत्साह के साथ इनमें भाग लिया। बच्चों ने अपनी माताओं का उत्साह बढ़ाया और पूरा परिसर पारिवारिक माहौल मे बदल गया। विजेता माताओं को सम्मानित भी किया गया।1
- मुज़फ्फरनगर में जॉब लोन के नाम पर साइबर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार मुज़फ्फरनगर में कस्बा खतौली में पुलिस ने जॉब और लोन दिलाने के नाम पर लोगों से साइबर ठगी करने वाले दो आरोपियों शाह आलम ओर संगीत उर्फ राहुल को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर सोशल मीडिया और मोबाइल कॉल के जरिए बेरोजगार युवाओं तथा जरूरतमंद लोगों को निशाना बनाकर ठगी करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार आरोपी फर्जी नौकरी और आसान लोन का झांसा देकर लोगों से रजिस्ट्रेशन फीस, प्रोसेसिंग चार्ज और दस्तावेज सत्यापन के नाम पर रकम वसूलते थे। शिकायत मिलने के बाद साइबर सेल और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान आरोपियों के कब्जे से कई मोबाइल फोन, फर्जी दस्तावेज, एटीएम कार्ड और बैंक खातों से संबंधित सामग्री बरामद हुई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है और ठगी की कुल रकम कितनी है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, मैसेज या सोशल मीडिया विज्ञापन के जरिए नौकरी और लोन के नाम पर मांगी जाने वाली रकम जमा न करें। किसी भी ऑफर की सत्यता जांचने के बाद ही आगे की प्रक्रिया अपनाएं।2
- मुजफ्फरनगर के जिला महिला चिकित्सालय में फायर सेफ्टी वीक के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। इसका उद्देश्य अस्पताल स्टाफ, मरीजों और आमजन को आग से बचाव तथा आपातकालीन सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक करना है। सीएमएस आभा आत्रेय ने बताया कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थानों पर फायर सेफ्टी मानकों का पालन बेहद ज़रूरी है।3
- उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक AC सर्विस सेंटर में देर रात भीषण आग लग गई। AC गैस सिलेंडरों और कंप्रेसरों में हुए धमाकों से आग तेजी से फैली, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।1
- मानव कल्याण मंच ने देवबंद में 87 ज़रूरतमंदों के लिए निःशुल्क चश्मा वितरण और नेत्र जांच शिविर आयोजित किया। इस पहल से कई लोगों के जीवन में रोशनी आई, जिसकी मुख्य अतिथि सुमन सिंघल ने भी सराहना की।1
- मुजफ्फरनगर के बुढाना में लापता 5 वर्षीय मासूम का शव परासौली रजवाहे से बरामद हुआ है। जांच में सामने आया कि बच्चा अन्य बच्चों के साथ नहर में नहाने गया था, जहां डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।1
- मंगलमय शनि दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। शनिदेव आप सभी पर अपनी कृपा और आशीर्वाद बनाए रखें।1