logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोटा में जान-माल की सुरक्षा में ढाल बनी कालिका यूनिट, राष्ट्रीय मेला दशहरा नगर निगम कोटा के 133वें राष्ट्रीय मेला दशहरा में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट महिलाओं, बच्चों और आमजन की सुरक्षा में मुस्तैदी से जुटी है। हेड कांस्टेबल ज्योति हाड़ा, महिला कांस्टेबल गजमोतीन, बोरखेड़ा की वरिष्ठ महिला सुरक्षा सखी सहयोगी मधु शर्मा, रेखा और गायत्री सहित टीम मेले में लोगों की सहायता कर रही है। टीम ने सुनीता महावर का खोया हुआ पर्स सुरक्षित लौटाकर उनके चेहरे पर खुशी लौटाई। वहीं, एक गुम मोबाइल भी उसके मालिक को वापस दिलाया गया। मेले में बिछड़े एक बच्चे को भी सकुशल उसके परिजनों तक पहुंचाया गया। इन सराहनीय प्रयासों से कालिका यूनिट और महिला सुरक्षा सखियों के प्रति आमजन का भरोसा मजबूत हो रहा है। 133वें राष्ट्रीय मेला दशहरा में सुरक्षा और जनसेवा की यह पहल सराहनीय है। मीडिया हाउस कोटा | विशेष रिपोर्ट #MediaHouseKota #KotaPolice #KotaNews #KotaRajasthan #KalikaUnit #कालिका_यूनिट #कोटा_पुलिस #महिला_सुरक्षा #बेटियों_की_सुरक्षा #महिला_सुरक्षा_सखी #मधु_शर्मा #ज्योति_हाड़ा #गजमोतीन #दशहरा_मेला #राष्ट्रीय_मेला_दशहरा #कोटा_दशहरा_मेला #बच्चों_की_सुरक्षा #खोया_पाया #पुलिस_की_सराहनीय_पहल #जनसेवा #राजस्थान_पुलिस #KotaDussehraMela #WomenSafety #ChildSafety #PoliceHelpingPeople #RajasthanPolice #GoodWork #ViralNews #TrendingNews #ViralReels Rajasthan Tourism

18 hrs ago
user_MHR News Agency
MHR News Agency
Media house Ladpura, Kota•
18 hrs ago

कोटा में जान-माल की सुरक्षा में ढाल बनी कालिका यूनिट, राष्ट्रीय मेला दशहरा नगर निगम कोटा के 133वें राष्ट्रीय मेला दशहरा में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट महिलाओं, बच्चों और आमजन की सुरक्षा में मुस्तैदी से जुटी है। हेड कांस्टेबल ज्योति हाड़ा, महिला कांस्टेबल गजमोतीन, बोरखेड़ा की वरिष्ठ महिला सुरक्षा सखी सहयोगी मधु शर्मा, रेखा और गायत्री सहित टीम मेले में लोगों की सहायता कर रही है। टीम ने सुनीता महावर का खोया हुआ पर्स सुरक्षित लौटाकर उनके चेहरे पर खुशी लौटाई। वहीं, एक गुम मोबाइल भी उसके मालिक को वापस दिलाया गया। मेले में बिछड़े एक बच्चे को भी सकुशल उसके परिजनों तक पहुंचाया गया। इन सराहनीय प्रयासों से कालिका यूनिट और महिला सुरक्षा सखियों के प्रति आमजन का भरोसा मजबूत हो रहा है। 133वें राष्ट्रीय मेला दशहरा में सुरक्षा और जनसेवा की यह पहल सराहनीय है। मीडिया हाउस कोटा | विशेष रिपोर्ट #MediaHouseKota #KotaPolice #KotaNews #KotaRajasthan #KalikaUnit #कालिका_यूनिट #कोटा_पुलिस #महिला_सुरक्षा #बेटियों_की_सुरक्षा #महिला_सुरक्षा_सखी #मधु_शर्मा #ज्योति_हाड़ा #गजमोतीन #दशहरा_मेला #राष्ट्रीय_मेला_दशहरा #कोटा_दशहरा_मेला #बच्चों_की_सुरक्षा #खोया_पाया #पुलिस_की_सराहनीय_पहल #जनसेवा #राजस्थान_पुलिस #KotaDussehraMela #WomenSafety #ChildSafety #PoliceHelpingPeople #RajasthanPolice #GoodWork #ViralNews #TrendingNews #ViralReels Rajasthan Tourism

More news from राजस्थान and nearby areas
  • कोटा में किडनी फेल्योर से 12 दिन में चार प्रसूताओं की मौत से दहशत -सरकारी अस्पतालों में मातृ सुरक्षा फिर सवालों के घेरे में कोटा। कोटा के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की मौत के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पिछले 12 दिनों में चार प्रसूताओं की मौत से मातृ सुरक्षा फिर से सवालों के घेरे में आ गई। ताजा मामला मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का है, जहां बारां जिले के शाहबाद निवासी 25 वर्षीय रेशू की मंगलवार तड़के मौत हो गई। रेशू को पहले जेकेलोन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी हालत गंभीर थी, किडनी काम नहीं कर रही थी और गर्भ में ही बच्चे की मौत हो चुकी थी। जेके लोन में प्रसव कराने के बाद भी यूरिन आउटपुट नहीं हुआ तो सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में शिफ्ट किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने रात में ब्लड चढ़ाने के बाद तेज पेट दर्द और घबराहट की बात कही है। रेशू की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर शव बारां ले जाने के लिए निःशुल्क एम्बुलेंस नहीं देने का आरोप लगाया। मृतका के परिजनों ने कहा कि जब मध्यप्रदेश तक निःशुल्क एम्बुलेंस भेजी जा सकती है तो बारां के लिए क्यों नहीं मिली। विजी एम्बुलेंसकर्मी शव ले जाने के लिए पैसे मांग रहे थे। उन्होंने रेशू के बच्चों के लिए आर्थिक सहायता की मांग भी की। इससे पहले तीन की मौत 25 अक्टूबर जेकेलोन अस्पताल में बारां जिले के छबड़ा निवासी प्रसूता शबनम बानो (26) की मौत हो गई थी। 23 अक्टूबर को सीजेरियन से बच्ची का जन्म हुआ था। 16 अक्टूबर सिजेरियन के बाद किडनी फेल होने से प्रसूता रेशमा (40) की मौत हो गई थी। 17 अक्टूबरः सिजेरियन के बाद अधिक रक्तस्त्राव होने कारण रोशन बैरवा की मौत हो गई थी। मई जून में हो चुकी हैं 13 मौतें गौरतलब है कि इसी साल मई जून में एक के बाद एक लगातार न्यू मेडिकल कॉलेज और जेके लोन सहित एमबीएस में 13 प्रसूताओं की मौत पूरे राजस्थान में चर्चा का विषय बन चुकी हैं। कई तरह की जांचों के बाद भी अभी तक किसी की नहीं हुई है। सबको क्लीन चिट मिल चुकी है। अब 4-5 महीने बाद मौतें फिर शुरू हो चुकी हैं। लेकिन इसका भी कोई नतीजा निकलेगा, लगता नहीं।
    1
    कोटा में किडनी फेल्योर से 12 दिन में चार प्रसूताओं की मौत से दहशत 
-सरकारी अस्पतालों में मातृ सुरक्षा फिर सवालों के घेरे में
कोटा। 
कोटा के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की मौत के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पिछले 12 दिनों में चार प्रसूताओं की मौत से मातृ सुरक्षा फिर से सवालों के घेरे में आ गई। ताजा मामला मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का है, जहां बारां जिले के शाहबाद निवासी 25 वर्षीय रेशू की मंगलवार तड़के मौत हो गई। रेशू को पहले जेकेलोन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी हालत गंभीर थी, किडनी काम नहीं कर रही थी और गर्भ में ही बच्चे की मौत हो चुकी थी। जेके लोन में प्रसव कराने के बाद भी यूरिन आउटपुट नहीं हुआ तो सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में शिफ्ट किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने रात में ब्लड चढ़ाने के बाद तेज पेट दर्द और घबराहट की बात कही है। रेशू की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर शव बारां ले जाने के लिए निःशुल्क एम्बुलेंस नहीं देने का आरोप लगाया। मृतका के परिजनों ने कहा कि जब मध्यप्रदेश तक निःशुल्क एम्बुलेंस भेजी जा सकती है तो बारां के लिए क्यों नहीं मिली। विजी एम्बुलेंसकर्मी शव ले जाने के लिए पैसे मांग रहे थे। उन्होंने रेशू के बच्चों के लिए आर्थिक सहायता की मांग भी की।
इससे पहले तीन की मौत
25 अक्टूबर जेकेलोन अस्पताल में बारां जिले के छबड़ा निवासी प्रसूता शबनम बानो (26) की मौत हो गई थी। 23 अक्टूबर को सीजेरियन से बच्ची का जन्म हुआ था। 16 अक्टूबर सिजेरियन के बाद किडनी फेल होने से प्रसूता रेशमा (40) की मौत हो गई थी। 17 अक्टूबरः सिजेरियन के बाद अधिक रक्तस्त्राव होने कारण रोशन बैरवा की मौत हो गई थी। 
मई जून में हो चुकी हैं 13 मौतें 
गौरतलब है कि इसी साल मई जून में एक के बाद एक लगातार न्यू मेडिकल कॉलेज और जेके लोन सहित एमबीएस में 13 प्रसूताओं की मौत पूरे राजस्थान में चर्चा का विषय बन चुकी हैं। कई तरह की जांचों के बाद भी अभी तक किसी की नहीं हुई है। सबको क्लीन चिट मिल चुकी है। अब 4-5 महीने बाद मौतें फिर शुरू हो चुकी हैं। लेकिन इसका भी कोई नतीजा निकलेगा, लगता नहीं।
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • आमजन का पुलिस में विश्वास पैदा करना मेरा प्रथम लक्ष्य: तेजस्विनी। एक दिन पूर्व ट्रैफिक पुलिस के सिपाही द्वारा आम नागरिक से गाली गलौज करने के वीडियो को गंभीरता से लेते हुए शहर पुलिस कप्तान तेजस्विनी गौतम ने ट्रैफिक के सिपाही को सस्पेंड कर दिया है।
    1
    आमजन का पुलिस में विश्वास पैदा करना मेरा प्रथम लक्ष्य: तेजस्विनी। 
एक दिन पूर्व ट्रैफिक पुलिस के सिपाही द्वारा आम नागरिक से गाली गलौज करने के वीडियो को गंभीरता से लेते हुए शहर पुलिस कप्तान तेजस्विनी गौतम ने ट्रैफिक के सिपाही को सस्पेंड कर दिया है।
    user_रमेश गांधी
    रमेश गांधी
    कोटा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • कोटा के 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में हुड़दंगियों पर पुलिस का कड़ा प्रहार: उत्पात मचा रहे 7 असामाजिक तत्व गिरफ्तार कोटा ब्यूरो कोटा के ऐतिहासिक 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले की सुरक्षा व्यवस्था और गरिमा को भंग करने की कोशिश करने वालों पर पुलिस प्रशासन ने सख्त शिकंजा कस दिया है। मेले में आने वाले आम नागरिकों, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किशोरपुरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उपद्रव मचा रहे 7 आरोपियों को धर दबोचा। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सघन अभियान कोटा शहर में मेले के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए पुलिस अधीक्षक (एसपी) तेजस्वनी गौतम ने असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी और तुरंत कार्रवाई के कड़े निर्देश दिए थे। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुभाषचंद्र मिश्रा और वृताधिकारी (सीओ) मनीष शर्मा के सुपरविजन में किशोरपुरा थानाधिकारी चेतन शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मेला क्षेत्र में सघन गश्त के दौरान यह धरपकड़ की। शांतिभंग के आरोप में 7 युवक गिरफ्तार मेला परिसर में अशांति फैलाने और आमजन के बीच उत्पात मचाने के आरोप में पुलिस ने निम्नलिखित 7 लोगों को गिरफ्तार किया है: प्रदीप निहाल सिंह अभिषेक यादव अजय भगत सिंह दयाशंकर शाक्यवाल सोनू उर्फ झिंगूर पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि राष्ट्रीय स्तर के इस सांस्कृतिक आयोजन में हुड़दंग, छेड़छाड़ या शांति व्यवस्था बिगाड़ने की किसी भी हरकत को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संदिग्ध गतिविधियों पर सादा वर्दी में तैनात पुलिसकर्मियों और तीसरी आंख (सीसीटीवी कैमरों) से लगातार नजर रखी जा रही है
    1
    कोटा के 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले में हुड़दंगियों पर पुलिस का कड़ा प्रहार: उत्पात मचा रहे 7 असामाजिक तत्व गिरफ्तार
कोटा ब्यूरो
कोटा के ऐतिहासिक 133वें राष्ट्रीय दशहरा मेले की सुरक्षा व्यवस्था और गरिमा को भंग करने की कोशिश करने वालों पर पुलिस प्रशासन ने सख्त शिकंजा कस दिया है। मेले में आने वाले आम नागरिकों, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किशोरपुरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उपद्रव मचा रहे 7 आरोपियों को धर दबोचा।
उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सघन अभियान
कोटा शहर में मेले के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए पुलिस अधीक्षक (एसपी) तेजस्वनी गौतम ने असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी और तुरंत कार्रवाई के कड़े निर्देश दिए थे।
इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुभाषचंद्र मिश्रा और वृताधिकारी (सीओ) मनीष शर्मा के सुपरविजन में किशोरपुरा थानाधिकारी चेतन शर्मा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मेला क्षेत्र में सघन गश्त के दौरान यह धरपकड़ की।
शांतिभंग के आरोप में 7 युवक गिरफ्तार
मेला परिसर में अशांति फैलाने और आमजन के बीच उत्पात मचाने के आरोप में पुलिस ने निम्नलिखित 7 लोगों को गिरफ्तार किया है:
प्रदीप
निहाल सिंह
अभिषेक यादव
अजय
भगत सिंह
दयाशंकर शाक्यवाल
सोनू उर्फ झिंगूर
पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि राष्ट्रीय स्तर के इस सांस्कृतिक आयोजन में हुड़दंग, छेड़छाड़ या शांति व्यवस्था बिगाड़ने की किसी भी हरकत को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संदिग्ध गतिविधियों पर सादा वर्दी में तैनात पुलिसकर्मियों और तीसरी आंख (सीसीटीवी कैमरों) से लगातार नजर रखी जा रही है
    user_Jitendra Kumar
    Jitendra Kumar
    Local News Reporter लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों की गंभीरता से पालना सुनिश्चित करें: जिला कलक्टर कोचिंग एवं हॉस्टल संचालकों की बैठक में दिए आवश्यक निर्देश विद्यार्थियों के मानसिक संबलन और सुरक्षा के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने पर जोर कोटा, कोचिंग संस्थानों पर प्रभावी नियंत्रण तथा विद्यार्थियों को मानसिक संबल और सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला कलक्टर पीयूष समारिया की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कोचिंग संस्थानों के लिए राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पालना की समीक्षा की गई तथा कोचिंग एवं हॉस्टल संचालकों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि कोचिंग संस्थान एवं हॉस्टल संचालक विद्यार्थियों के मानसिक संबल और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सकारात्मक वातावरण का निर्माण करें। राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों को गंभीरता से लेते हुए उनकी पूर्ण पालना सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि कोचिंग संस्थान नियमित काउंसलिंग की प्रभावी व्यवस्था विकसित करें तथा सकारात्मक गतिविधियों को बढ़ावा दें, ताकि विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ अपनी रुचियों को भी विकसित कर सकें और बिना किसी दबाव के अध्ययन कर सकें। उन्होंने हॉस्टल एवं पीजी संचालकों को भी विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने कहा कि विद्यार्थियों के साथ निरंतर संवाद स्थापित कर उनकी मनोदशा को समझा जाए। विभिन्न परिस्थितियों में विद्यार्थियों की मानसिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर विशेष काउंसलिंग एवं मोटिवेशनल सत्र आयोजित किए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य और उनके लिए बेहतर वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रत्येक संस्थान अपनी प्रभावी कार्ययोजना तैयार करे तथा इसकी विस्तृत रिपोर्ट उन्हें उपलब्ध कराए। विद्यार्थियों से नियमित संवाद पर जोर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुभाष मिश्रा ने विद्यार्थियों के साथ नियमित संवाद बनाए रखने पर जोर दिया। बैठक में कोचिंग संस्थानों के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के लिए अपने संस्थानों में की गई व्यवस्थाओं की जानकारी दी तथा उन्हें और बेहतर बनाने के संबंध में सुझाव प्रस्तुत किए। बैठक में उप जिला कलक्टर राजेश जोशी, प्रशिक्षु आईएएस उत्कर्ष यादव, साइकोलॉजिस्ट डॉ. विनोद कुमार, डॉ. पूर्ति शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा कोटा हॉस्टल एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन मित्तल, चंबल हॉस्टल एसोसिएशन के राजेश कटारिया तथा विभिन्न कोचिंग संस्थानों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
    3
    राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों की गंभीरता से पालना सुनिश्चित करें: जिला कलक्टर
कोचिंग एवं हॉस्टल संचालकों की बैठक में दिए आवश्यक निर्देश
विद्यार्थियों के मानसिक संबलन और सुरक्षा के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाने पर जोर
कोटा,  कोचिंग संस्थानों पर प्रभावी नियंत्रण तथा विद्यार्थियों को मानसिक संबल और सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से मंगलवार को जिला कलक्टर पीयूष समारिया की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कोचिंग संस्थानों के लिए राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पालना की समीक्षा की गई तथा कोचिंग एवं हॉस्टल संचालकों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि कोचिंग संस्थान एवं हॉस्टल संचालक विद्यार्थियों के मानसिक संबल और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सकारात्मक वातावरण का निर्माण करें। राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों को गंभीरता से लेते हुए उनकी पूर्ण पालना सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि कोचिंग संस्थान नियमित काउंसलिंग की प्रभावी व्यवस्था विकसित करें तथा सकारात्मक गतिविधियों को बढ़ावा दें, ताकि विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ अपनी रुचियों को भी विकसित कर सकें और बिना किसी दबाव के अध्ययन कर सकें। उन्होंने हॉस्टल एवं पीजी संचालकों को भी विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने कहा कि विद्यार्थियों के साथ निरंतर संवाद स्थापित कर उनकी मनोदशा को समझा जाए। विभिन्न परिस्थितियों में विद्यार्थियों की मानसिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर विशेष काउंसलिंग एवं मोटिवेशनल सत्र आयोजित किए जाएं।
उन्होंने निर्देश दिए कि विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य और उनके लिए बेहतर वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रत्येक संस्थान अपनी प्रभावी कार्ययोजना तैयार करे तथा इसकी विस्तृत रिपोर्ट उन्हें उपलब्ध कराए।
विद्यार्थियों से नियमित संवाद पर जोर
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुभाष मिश्रा ने विद्यार्थियों के साथ नियमित संवाद बनाए रखने पर जोर दिया। बैठक में कोचिंग संस्थानों के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के लिए अपने संस्थानों में की गई व्यवस्थाओं की जानकारी दी तथा उन्हें और बेहतर बनाने के संबंध में सुझाव प्रस्तुत किए।
बैठक में उप जिला कलक्टर राजेश जोशी, प्रशिक्षु आईएएस उत्कर्ष यादव, साइकोलॉजिस्ट डॉ. विनोद कुमार, डॉ. पूर्ति शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अलावा कोटा हॉस्टल एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन मित्तल, चंबल हॉस्टल एसोसिएशन के राजेश कटारिया तथा विभिन्न कोचिंग संस्थानों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
    user_पत्रकार दुष्यंत सिंह गहलोत
    पत्रकार दुष्यंत सिंह गहलोत
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • कोटा में जान-माल की सुरक्षा में ढाल बनी कालिका यूनिट, राष्ट्रीय मेला दशहरा नगर निगम कोटा के 133वें राष्ट्रीय मेला दशहरा में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट महिलाओं, बच्चों और आमजन की सुरक्षा में मुस्तैदी से जुटी है। हेड कांस्टेबल ज्योति हाड़ा, महिला कांस्टेबल गजमोतीन, बोरखेड़ा की वरिष्ठ महिला सुरक्षा सखी सहयोगी मधु शर्मा, रेखा और गायत्री सहित टीम मेले में लोगों की सहायता कर रही है। टीम ने सुनीता महावर का खोया हुआ पर्स सुरक्षित लौटाकर उनके चेहरे पर खुशी लौटाई। वहीं, एक गुम मोबाइल भी उसके मालिक को वापस दिलाया गया। मेले में बिछड़े एक बच्चे को भी सकुशल उसके परिजनों तक पहुंचाया गया। इन सराहनीय प्रयासों से कालिका यूनिट और महिला सुरक्षा सखियों के प्रति आमजन का भरोसा मजबूत हो रहा है। 133वें राष्ट्रीय मेला दशहरा में सुरक्षा और जनसेवा की यह पहल सराहनीय है। मीडिया हाउस कोटा | विशेष रिपोर्ट #MediaHouseKota #KotaPolice #KotaNews #KotaRajasthan #KalikaUnit #कालिका_यूनिट #कोटा_पुलिस #महिला_सुरक्षा #बेटियों_की_सुरक्षा #महिला_सुरक्षा_सखी #मधु_शर्मा #ज्योति_हाड़ा #गजमोतीन #दशहरा_मेला #राष्ट्रीय_मेला_दशहरा #कोटा_दशहरा_मेला #बच्चों_की_सुरक्षा #खोया_पाया #पुलिस_की_सराहनीय_पहल #जनसेवा #राजस्थान_पुलिस #KotaDussehraMela #WomenSafety #ChildSafety #PoliceHelpingPeople #RajasthanPolice #GoodWork #ViralNews #TrendingNews #ViralReels Rajasthan Tourism
    1
    कोटा में जान-माल की सुरक्षा में ढाल बनी कालिका यूनिट, राष्ट्रीय मेला दशहरा 
नगर निगम कोटा के 133वें राष्ट्रीय मेला दशहरा में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट महिलाओं, बच्चों और आमजन की सुरक्षा में मुस्तैदी से जुटी है। हेड कांस्टेबल ज्योति हाड़ा, महिला कांस्टेबल गजमोतीन, बोरखेड़ा की वरिष्ठ महिला सुरक्षा सखी सहयोगी मधु शर्मा, रेखा और गायत्री सहित टीम मेले में लोगों की सहायता कर रही है।
टीम ने सुनीता महावर का खोया हुआ पर्स सुरक्षित लौटाकर उनके चेहरे पर खुशी लौटाई। वहीं, एक गुम मोबाइल भी उसके मालिक को वापस दिलाया गया। मेले में बिछड़े एक बच्चे को भी सकुशल उसके परिजनों तक पहुंचाया गया। इन सराहनीय प्रयासों से कालिका यूनिट और महिला सुरक्षा सखियों के प्रति आमजन का भरोसा मजबूत हो रहा है।
133वें राष्ट्रीय मेला दशहरा में सुरक्षा और जनसेवा की यह पहल सराहनीय है।
मीडिया हाउस कोटा | विशेष रिपोर्ट
#MediaHouseKota #KotaPolice #KotaNews #KotaRajasthan #KalikaUnit #कालिका_यूनिट #कोटा_पुलिस #महिला_सुरक्षा #बेटियों_की_सुरक्षा #महिला_सुरक्षा_सखी #मधु_शर्मा #ज्योति_हाड़ा #गजमोतीन #दशहरा_मेला #राष्ट्रीय_मेला_दशहरा #कोटा_दशहरा_मेला #बच्चों_की_सुरक्षा #खोया_पाया #पुलिस_की_सराहनीय_पहल #जनसेवा #राजस्थान_पुलिस #KotaDussehraMela #WomenSafety #ChildSafety #PoliceHelpingPeople #RajasthanPolice #GoodWork #ViralNews #TrendingNews #ViralReels Rajasthan Tourism
    user_MHR News Agency
    MHR News Agency
    Media house Ladpura, Kota•
    18 hrs ago
  • कोटा पुलिस का सख्त एक्शन: पटाखों जैसी आवाज निकालने वाली 78 मॉडिफाइड बाइक जब्त, दो दिन में बड़ी कार्रवाई कोटा पुलिस का सख्त एक्शन: पटाखों जैसी आवाज निकालने वाली 78 मॉडिफाइड बाइक जब्त, दो दिन में बड़ी कार्रवाई
    1
    कोटा पुलिस का सख्त एक्शन: पटाखों जैसी आवाज निकालने वाली 78 मॉडिफाइड बाइक जब्त, दो दिन में बड़ी कार्रवाई
कोटा पुलिस का सख्त एक्शन: पटाखों जैसी आवाज निकालने वाली 78 मॉडिफाइड बाइक जब्त, दो दिन में बड़ी कार्रवाई
    user_KOTA City Digital Media
    KOTA City Digital Media
    जर्नलिज्म,पत्रकारिता लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • बैंक ऑफ़ बड़ौदा का महिला स्वयं सहायता समूह ऋण वितरण शिविर हुआ आयोजित बूंदी मे बैंक ऑफ़ बड़ौदा का महिला स्वयं सहायता समूह ऋण वितरण शिविर शहर के गणगौर रिसोर्ट में सशक्त नारी सशक्त समाज के धय पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम बैंक ऑफ़ बड़ौदा कोटा क्षेत्र जयपुर अंचल द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र में संचालित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को अपना उद्योग लगाने एवं कार्य करने तथा कार्य को आगे बढ़ाने के लिए करीबन 5 करोड रुपए के ऋण वितरित किए गए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बैंक ऑफ़ बड़ौदा की महा प्रबंधक एवं राजस्थान प्रमुख सुश्री परिमिता मिश्रा रही, अध्यक्षता कोटा रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक अभिषेक श्रीवास्तव ने की। कार्यक्रम में कोटा रीजन में संचालित महिला सहायता समूह की महिलाएं मौजूद रही।
    4
    बैंक ऑफ़ बड़ौदा का महिला स्वयं सहायता समूह ऋण वितरण शिविर हुआ आयोजित
बूंदी मे बैंक ऑफ़ बड़ौदा का महिला स्वयं सहायता समूह ऋण वितरण शिविर 
शहर के गणगौर रिसोर्ट में सशक्त नारी सशक्त समाज के धय पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम बैंक ऑफ़ बड़ौदा कोटा क्षेत्र जयपुर अंचल द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र में संचालित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को अपना उद्योग लगाने एवं कार्य करने तथा कार्य को आगे बढ़ाने के लिए करीबन 5 करोड रुपए के ऋण वितरित किए गए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बैंक ऑफ़ बड़ौदा की महा प्रबंधक एवं राजस्थान प्रमुख सुश्री परिमिता मिश्रा रही, अध्यक्षता कोटा रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक अभिषेक श्रीवास्तव ने की। कार्यक्रम में कोटा रीजन में संचालित महिला सहायता समूह की महिलाएं  मौजूद रही।
    user_Bundi hashtag News
    Bundi hashtag News
    बूंदी, बूंदी, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • मॉडिफाइड साइलेंसर वाली 78 बाइक्स जब्त: मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई: अब केवल कोर्ट से मिलेगी राहत कोटा। शहर की सड़कों पर बुलेट मोटरसाइकिल से तेज आवाज और 'पटाखे छोड़कर दहशत फैलाने वालों पर कोटा पुलिस ने कड़ा शिकंजा कसा है। इनके खिलाफ कोटा सिटी ट्रैफिक पुलिस ने एक विशेष अभियान छेड़ा है, इसमें शुरुआती तीन दिन में ही 78 बुलेट बाइक जब्त की है। आईजी और एसपी के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा यह विशेष अभियान शहर के लगभग एक दर्जन प्वाइंट्स पर चलाया जा रहा है। डीएसपी (यातायात) शक्ति दायमा के नेतृत्व में टीम ने शहर के स्कूल, कॉलेज, भीड़भाड़ वाले और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट मोटरसाइकिलों के खिलाफ यह कार्रवाई की। यह कार्रवाई मॉडिफाइड साइलेंसर, पावर हॉर्न को तेज आवाज में बजाने और पावर बीम लाइट का अनधिकृत उपयोग करने वाले तथा दस्तावेजों के अभाव वाले वाहनों पर की गई है। पुलिस की अपील : पैरेंट्स ऐसा करने से बच्चों को रोकें यातायात पुलिस के उपनिरीक्षक गोबरी लाल मीणा ने आमजन और खास तौर से पैरेंट्स से अपील की है कि वे अपनी बुलेट मोटरसाइकिलों में मॉडिफाइड साइलेंसर या अनधिकृत प्रेशर हॉर्न का उपयोग बिल्कुल न करें। वाहन में केवल निर्धारित मानकों के अनुरूप ही साइलेंसर और हॉर्न का इस्तेमाल करें तथा यातायात नियमों का पालन कर एक जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें। पैरेंट्स भी इन पर निगरानी रखें और बच्चों को बाइक में ऐसे मॉडिफिकेशन करने से रोकें। दहशत फैलाने वालों के खिलाफ जारी रहेगा अभियान पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि जब्त की गई सभी मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट की नियमानुसार जांच करवाई जाएगी और उसके बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई होगी। इन वाहनों को अब थाने से नहीं छोड़ा जाएगा, बल्कि इन्हें केवल न्यायालय द्वारा ही रिलीज किया जा सकेगा। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि दहशत फैलाने वालों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा। अब इन वाहनों को कोर्ट के आदेश पर जब भी छोड़ा जाएगा तो पुलिस अनाधिकृत रूप से लगे साइलेंसर, बीम लाइट्स और प्रेशर हार्न को हटवाएगी, उसके बाद ही वाहनों को रिलीज किया जाएगा।
    1
    मॉडिफाइड साइलेंसर वाली 78 बाइक्स जब्त: मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई: 
अब केवल कोर्ट से मिलेगी राहत
कोटा।
शहर की सड़कों पर बुलेट मोटरसाइकिल से तेज आवाज और 'पटाखे छोड़कर दहशत फैलाने वालों पर कोटा पुलिस ने कड़ा शिकंजा कसा है।
इनके खिलाफ कोटा सिटी ट्रैफिक पुलिस ने एक विशेष अभियान छेड़ा है, इसमें शुरुआती तीन दिन में ही 78 बुलेट बाइक जब्त की है। आईजी और एसपी के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा यह विशेष अभियान शहर के लगभग एक दर्जन प्वाइंट्स पर चलाया जा रहा है। डीएसपी (यातायात) शक्ति दायमा के नेतृत्व में टीम ने शहर के स्कूल, कॉलेज, भीड़भाड़ वाले और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट मोटरसाइकिलों के खिलाफ यह कार्रवाई की। यह कार्रवाई मॉडिफाइड साइलेंसर, पावर हॉर्न को तेज आवाज में बजाने और पावर बीम लाइट का अनधिकृत उपयोग करने वाले तथा दस्तावेजों के अभाव वाले वाहनों पर की गई है।
पुलिस की अपील : पैरेंट्स ऐसा करने से बच्चों को रोकें
यातायात पुलिस के उपनिरीक्षक गोबरी लाल मीणा ने आमजन और खास तौर से पैरेंट्स से अपील की है कि वे अपनी बुलेट मोटरसाइकिलों में मॉडिफाइड साइलेंसर या अनधिकृत प्रेशर हॉर्न का उपयोग बिल्कुल न करें। वाहन में केवल निर्धारित मानकों के अनुरूप ही साइलेंसर और हॉर्न का इस्तेमाल करें तथा यातायात नियमों का पालन कर एक जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें। पैरेंट्स भी इन पर निगरानी रखें और बच्चों को बाइक में ऐसे मॉडिफिकेशन करने से रोकें।
दहशत फैलाने वालों के खिलाफ जारी रहेगा अभियान 
पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि जब्त की गई सभी मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट की नियमानुसार जांच करवाई जाएगी और उसके बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई होगी। इन वाहनों को अब थाने से नहीं छोड़ा जाएगा, बल्कि इन्हें केवल न्यायालय द्वारा ही रिलीज किया जा सकेगा। पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि दहशत फैलाने वालों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा। अब इन वाहनों को कोर्ट के आदेश पर जब भी छोड़ा जाएगा तो पुलिस अनाधिकृत रूप से लगे साइलेंसर, बीम लाइट्स और प्रेशर हार्न को हटवाएगी, उसके बाद ही वाहनों को रिलीज किया जाएगा।
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.