Shuru
Apke Nagar Ki App…
#काल्विन अस्पताल के डॉक्टरों ने बताए डेंगू-वायरल से बचाव के उपाय* #डॉ. दीपेश अग्रवाल और डॉ. संदीप पांडे ने दी जनहित में सलाह* *प्रयागराज, काल्विन।* मोती लाल नेहरू हॉस्पिटल के सरकारी चिकित्सक डॉ. दीपेश अग्रवाल और डॉ. संदीप पांडे ने वर्तमान में फैल रहे डेंगू और वायरल फीवर से बचने के उपाय बताए। डॉक्टरों ने लोगों से साफ-सफाई रखने, पानी जमा न होने देने और बुखार होने पर तुरंत जांच कराने की अपील की है।
ASBABE HINDUSTAN HINDUSTAN
#काल्विन अस्पताल के डॉक्टरों ने बताए डेंगू-वायरल से बचाव के उपाय* #डॉ. दीपेश अग्रवाल और डॉ. संदीप पांडे ने दी जनहित में सलाह* *प्रयागराज, काल्विन।* मोती लाल नेहरू हॉस्पिटल के सरकारी चिकित्सक डॉ. दीपेश अग्रवाल और डॉ. संदीप पांडे ने वर्तमान में फैल रहे डेंगू और वायरल फीवर से बचने के उपाय बताए। डॉक्टरों ने लोगों से साफ-सफाई रखने, पानी जमा न होने देने और बुखार होने पर तुरंत जांच कराने की अपील की है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- #काल्विन अस्पताल के डॉक्टरों ने बताए डेंगू-वायरल से बचाव के उपाय* #डॉ. दीपेश अग्रवाल और डॉ. संदीप पांडे ने दी जनहित में सलाह* *प्रयागराज, काल्विन।* मोती लाल नेहरू हॉस्पिटल के सरकारी चिकित्सक डॉ. दीपेश अग्रवाल और डॉ. संदीप पांडे ने वर्तमान में फैल रहे डेंगू और वायरल फीवर से बचने के उपाय बताए। डॉक्टरों ने लोगों से साफ-सफाई रखने, पानी जमा न होने देने और बुखार होने पर तुरंत जांच कराने की अपील की है।1
- कार्यक्रम की शुरुआत सरदार वल्लभभाई पटेल और महात्मा गौतम बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक आर.एस. पटेल ने सभा को संबोधित किया *घीसन का पूरा में जन चेतना रैली सम्पन्न, उमड़े 6 से 7 हजार लोग* प्रयागराज करछना में जनहित संकल्प पार्टी के तत्वाधान में सोमवार को घीसन का पूरा स्थित पटेल सेवा संस्थान में जन चेतना रैली धूमधाम से सम्पन्न हुई। रैली में करछना विधानसभा सहित आसपास क्षेत्रों से लगभग 6 से 7 हजार लोग जुटे। पूरा पंडाल खचाखच भरा रहा। कार्यक्रम की शुरुआत सरदार वल्लभभाई पटेल और महात्मा गौतम बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक आर.एस. पटेल ने सभा को संबोधित किया। *बीजेपी पर जमकर साधा निशाना* सभा में वक्ताओं ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा गया कि गैस सिलेंडर 1000 रुपये के पार चला गया है, गरीब का चूल्हा बुझ रहा है। खाद की आपूर्ति ठप है, किसान खाद के लिए लाइनों में भटक रहे हैं। किसानों के धान का सही रेट नहीं मिल रहा, किसान लूटा जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि सरकार सिर्फ वादे करती है, जमीन पर कुछ नहीं हो रहा। आरक्षण को लेकर केंद्र सरकार द्वारा 64000 वैकेंसियों में की गई लीपापोती के खिलाफ भी जमकर आवाज उठाई गई। कहा गया कि आरक्षण के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। *100 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी* राष्ट्रीय अध्यक्ष आर.एस. पटेल ने ऐलान किया कि पार्टी विधानसभा में 100 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। करछना से विधायक प्रत्याशी प्रदेश अध्यक्ष रमेश पटेल होंगे। इस ऐलान पर पंडाल तालियों से गूंज उठा। *ये रहे मौजूद* रैली में प्रदेश अध्यक्ष रमेश पटेल, जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार पटेल, विधानसभा अध्यक्ष फूलचंद विश्वकर्मा, सरदार सेना के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष प्रकोष्ठ संचार महावीर सिंह पटेल अपने संगठन के साथ उपस्थित रहे। रैली स्थल पर आए सभी लोगों के लिए जल-पान की भी व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।4
- प्रयागराज से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां इलाहाबाद हाईकोर्ट में अधिवक्ता के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला चर्चा में है। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने इस प्रकरण को लेकर मुख्य न्यायमूर्ति को पत्र लिखकर मामले में संज्ञान लेने और उचित कदम उठाने का अनुरोध किया है। प्रयागराज से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां इलाहाबाद हाईकोर्ट में अधिवक्ता के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला चर्चा में है। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने इस प्रकरण को लेकर मुख्य न्यायमूर्ति को पत्र लिखकर मामले में संज्ञान लेने और उचित कदम उठाने का अनुरोध किया है। दरअसल, 27 अक्टूबर को भेजे गए पत्र में न्यायमूर्ति अजय भनोट की अदालत, न्याय कक्ष संख्या 49 में हुई एक घटना का उल्लेख किया गया है। बार एसोसिएशन के पत्र के मुताबिक, अदालत में पुलिस अधिकारियों के बैठने की व्यवस्था को लेकर एक अधिवक्ता को पीछे बैठने के लिए कहे जाने के बाद विवाद की स्थिति बनी। पत्र में अपर महाधिवक्ता की ओर से कथित तौर पर आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल का भी उल्लेख किया गया है। साथ ही, वरिष्ठ अधिवक्ता वी.पी. श्रीवास्तव के संदर्भ में की गई कथित टिप्पणी पर भी आपत्ति जताई गई है। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने अपने पत्र में अधिवक्ताओं के सम्मान और गरिमा का मुद्दा उठाते हुए पूरे मामले पर गंभीरता से विचार करने और आवश्यक कार्रवाई पर विचार करने का अनुरोध किया है। यह पत्र बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सी.पी. उपाध्याय और महासचिव संतोष कुमार मिश्र की ओर से भेजा गया है। पत्र की एक प्रति भारत के मुख्य न्यायाधीश को भी प्रेषित की गई है। हालांकि, पत्र में लगाए गए आरोपों पर संबंधित पक्षों का आधिकारिक पक्ष फिलहाल सामने नहीं आया है। ऐसे में मामले के सभी पहलुओं और संबंधित पक्षों की प्रतिक्रिया के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- 💥 बीकानेर में बड़ा बवाल! पूर्व IPS और कांग्रेस जिलाध्यक्ष के साथ मारपीट! 🚨👇 बीकानेर में वॉर्ड 50 से कांग्रेस प्रत्याशी नवरतन डागा के चुनाव कार्यालय उद्घाटन के दौरान बड़ा हंगामा हो गया! 😱 स्वागत के बहाने बुलाकर पूर्व IPS अधिकारी और कांग्रेस जिला अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल पर टिकट न मिलने को लेकर सवाल उठाए गए और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। 🔥 इस घटना के बाद इलाके में राजनीति गर्मा गई है! आपकी इस पूरे मामले पर क्या राय है? कमेंट्स में ज़रूर बताएं! ✍️👇 #BikanerNews #BreakingNews #TrendingReels #ViralVideo #PoliticsUpdate #RajasthanPolitics #MadanGopalMeghwal #Congress #RajasthanNews #BikanerUpdate #LatestNews 🚨💥1
- प्रयागराज: फूलपुर के बाद करछना के ईसौटा गांव पहुंचे चंद्रशेखर आजाद रावण, बोले- ये डबल इंजन नहीं हत्यारों की सरकार प्रयागराज: फूलपुर के बाद करछना के ईसौटा गांव पहुंचे चंद्रशेखर आजाद रावण, बोले- ये डबल इंजन नहीं हत्यारों की सरकार* प्रयागराज। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण कल फूलपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद आज करछना क्षेत्र के ईसौटा गांव पहुंचे। यहां उन्होंने दलित युवक देवी शंकर हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मुलाकात की। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए चंद्रशेखर आजाद ने कहा ईसौटा गांव में जो घटना हुई थी, कहने को एक लाइन में कहा जा सकता है कि हत्या कर शव जला दिया गया, लेकिन जिस माँ ने 9 महीने पेट में रखा हो, जिसने अपना पिता, भाई, बेटा खोया है, दर्द वही समझ सकती है।" उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली बार जब वह पीड़ित परिवार से मिलने आ रहे थे तो प्रशासन ने उन्हें आने नहीं दिया और उल्टा उनके कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस ने उत्पीड़न किया, कान पकड़वाए, मुर्गा बनवाया। अधिकारियों को 72 घंटे का अल्टीमेटम चंद्रशेखर ने कहा कि परिवार में 19 साल की बेटी, 14-15 साल का और 8-9 साल का बेटा है। उनकी मांग थी कि परिवार को सरकारी नौकरी, आवास, पेंशन और राशन कार्ड जैसी मूलभूत सुविधाएं मिलें, लेकिन सरकार ने नहीं सुनी। उन्होंने कहा,अधिकारियों से बात हुई है, 72 घंटे का समय दिया है। एक हफ्ते बाद फिर लौटूंगा, समीक्षा करूंगा। यही SDM, यही DM होंगे। अगर मांगों पर गंभीरता से काम नहीं हुआ तो दफ्तर का ताला लगाकर वहीं धरने पर बैठ जाएंगे।" सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "ये डबल इंजन की सरकार नहीं, हत्यारों की सरकार है। अगर कानून व्यवस्था अच्छी होती तो देवी शंकर आज जिंदा होते। अपराधियों में खौफ नहीं है तो इसकी जिम्मेदार सरकार है। सरकार का रवैया भेदभावपूर्ण है। जब गरीब, दलित, पिछड़ा होता है तो नौकरी, मुआवजा नहीं मिलता, जहां सजातीय और ताकतवर होते हैं वहां सब मिल जाता है।" उन्होंने कहा कि वह बिना किसी को बताए सुबह ही निकले थे, क्योंकि पहले बताने पर पुलिस बैरिकेडिंग कर बंधक बना लेती। माँ और बेटी की वीडियो देखकर वह बेटा और चाचा होने के नाते जिम्मेदारी निभाने आए हैं।1
- शिव धनुष टूटते ही जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा ग्राम सभा चामू सीता स्वयंवर, रावण-बाणासुर प्रसंग और परशुराम-लक्ष्मण संवाद ने बांधा समां, कलाकारों के अभिनय को मिली सराहना प्रयागराज ग्राम सभा चामू में सोमवार को आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से धनुष यज्ञ लीला का मंचन किया गया। सीता स्वयंवर में भगवान श्रीराम के शिव धनुष तोड़ते ही रामलीला मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद श्रीराम और माता सीता के वरमाला प्रसंग ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। लीला की शुरुआत राजा जनक के दरबार में सीता स्वयंवर के दृश्य से हुई। विभिन्न राज्यों के राजा शिव धनुष उठाने पहुंचे, लेकिन सभी असफल रहे। अंत में गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर श्रीराम ने शिव धनुष तोड़ दिया। धनुष टूटते ही दर्शकों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। इसके बाद श्रीराम और सीता के वरमाला प्रसंग का मंचन हुआ। रावण-बाणासुर संवाद और परशुराम-लक्ष्मण संवाद लीला के प्रमुख आकर्षण रहे। कलाकारों ने प्रभावशाली संवाद और सजीव अभिनय से दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। पूरे आयोजन के दौरान रामलीला मैदान में भक्तिमय माहौल बना रहा। राम की भूमिका रिव्याशू सिंह, लक्ष्मण की विष्णु केसरवानी, सीता की आदित्य तिवारी, बाणासुर की देवेंद्र सिंह, रावण की अवधेश तिवारी और परशुराम की भूमिका प्रकाश तिवारी ने निभाई। गिरीश चंद्र चतुर्वेदी, रामजी वर्मा, रामबली सिंह और आरपी सिंह ने भी मंचन में भूमिका निभाई। व्यास की भूमिका रमेश चंद्र केसरवानी ने निभाई, जबकि कार्यक्रम का संचालन राजू मिश्रा ने किया।1
- जगत बहादुर पटेल उर्फ मुन्ना पुत्र रामसेवक निवासी देवरी खुर्द रीवा महोरी ने थाना प्रभारी करछना को दी तहरीर में बताया कि हमारी पत्नी सरोजा देवी का आवास वर्ष 2022-23 में आया था। आरोप है कि ग्राम प्रधान व सचिव ने आज तक आवास का निर्माण नहीं कराया। *आवास न बना, शिकायत की तो प्रधान ने दी जान से मारने की धमकी* करछना प्रयागराज -करछना थाना क्षेत्र के देवरी खुर्द रीवा महोरी गांव में आवास को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर प्रधान पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। जगत बहादुर पटेल उर्फ मुन्ना पुत्र रामसेवक निवासी देवरी खुर्द रीवा महोरी ने थाना प्रभारी करछना को दी तहरीर में बताया कि हमारी पत्नी सरोजा देवी का आवास वर्ष 2022-23 में आया था। आरोप है कि ग्राम प्रधान व सचिव ने आज तक आवास का निर्माण नहीं कराया। पीड़ित के अनुसार आवास न बनने पर उसने करछना ब्लॉक, करछना तहसील और जनपद प्रयागराज को शिकायत की। इससे नाराज प्रधान ने धमकी दी कि सुख-चैन से रहना है तो शिकायत बंद कर दो, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। पीड़ित ने तहरीर में लिखा है कि उसे प्रधान की ओर से जान से मारने की धमकी दी गई है। मुझे और मेरे परिवार को कुछ भी होता है तो जिम्मेदार प्रधान राज कुमार पटेल होंगे। पीड़ित ने 27 अक्टूबर को करछना थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।3
- नैनी स्टेशन रोड पर कुंभ मेले में बनी सड़क जर्जर, बीचों-बीच खोखली हुई सड़क से हादसे का खतरा प्रयागराज। नैनी स्टेशन रोड चीनी मिल चकदोंदी के पास महाकुंभ मेले के दौरान बनाई गई सड़क के बीचों-बीच अंदर से खोखली होने की आशंका के चलते कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। सड़क की इस स्थिति से राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय निवासी पप्पू ने बताया कि सड़क के बीच में दिखाई देने वाला गड्ढा महज ऊपर से खराब नहीं है, बल्कि सड़क अंदर से पूरी तरह खोखली हो चुकी है। उन्होंने किसी वाहन के गड्ढे में जाने से बचाने के लिए पेड़ की डाल तोड़कर वहां लगा दी है, ताकि वाहन चालकों को खतरे का अंदाजा हो सके। स्थानीय लोगों के अनुसार, यदि समय रहते सड़क की जांच कराकर मरम्मत नहीं कराई गई, तो यहां कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। खासकर रात के समय सड़क पर गड्ढा दिखाई न देने से वाहन चालकों के लिए खतरा और बढ़ सकता है। अब देखना यह है कि संबंधित विभाग इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए सड़क की जांच और मरम्मत कब कराता है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि हादसे की आशंका को देखते हुए तत्काल सुरक्षा के इंतजाम किए जाएं और सड़क को दुरुस्त कराया जाए।1