logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सासाराम में सोलर मेला सह लोन मेला आयोजित* *ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन, सब्सिडी व आसान ऋण की सुविधा से उपभोक्ताओं को बड़ा लाभ* *स्वच्छ, सस्ती एवं आत्मनिर्भर ऊर्जा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल* सासाराम /रोहतास। आम नागरिकों को सस्ती, सुलभ एवं स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं सोलर अधिष्ठापन में तेजी लाने हेतु जिला पदाधिकारी, रोहतास के निर्देश के आलोक में सोमवार को डीआरडीए भवन, समाहरणालय परिसर, सासाराम में विद्युत विभाग एवं बैंकों के संयुक्त तत्वावधान में सोलर मेला सह लोन मेला का सफल आयोजन किया गया। इस मेले का मुख्य उद्देश्य आम उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर प्रणाली के प्रति जागरूक करना एवं उन्हें योजना से जोड़ना था। मेले में विशेषज्ञों एवं तकनीकी टीम द्वारा सोलर पैनल की स्थापना, कार्यप्रणाली, रख-रखाव, लागत, अनुदान (सब्सिडी) तथा इससे होने वाले आर्थिक लाभ की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, उपभोक्ताओं की जिज्ञासाओं एवं समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। मेले की विशेषता यह रही कि इच्छुक उपभोक्ताओं के लिए ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध कराई गई, जिससे वे तुरंत आवेदन कर योजना का लाभ लेने की प्रक्रिया शुरू कर सके। विभिन्न अधिकृत वेंडर्स एवं एजेंसियों ने भाग लेकर उपभोक्ताओं को उपयुक्त सोलर समाधान उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सहयोग किया। विद्युत अधीक्षण अभियंता, सासाराम ई. इंद्रदेव कुमार ने बताया कि इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को अपने घरों की छत पर सोलर पैनल स्थापित करने पर सरकार द्वारा अनुदान प्रदान किया जाता है, जिससे बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आती है। यह योजना उपभोक्ताओं के आर्थिक बोझ को कम करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत 1 किलोवाट पर 30,000 रुपये, 2 किलोवाट पर 60,000 रुपये तथा 3 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता पर 78,000 रुपये तक की सब्सिडी प्रदान की जाती है। इसके अतिरिक्त, सोलर संयंत्र स्थापना हेतु बैंकों के माध्यम से लगभग 7 प्रतिशत की रियायती ब्याज दर पर 2 लाख रुपये तक का ऋण भी उपलब्ध कराया जा रहा है। जिले में अब तक 305 उपभोक्ताओं के छत पर सोलर पैनल स्थापित किए जा चुके हैं, जिनमे से 164 उपभोक्ताओं का बिजली बिल शून्य हो चूका है। मेले में स्थानीय वेंडरों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। उनके द्वारा आश्वस्त किया गया कि आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत निर्धारित समयावधि में सोलर पैनल का अधिष्ठापन सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही, करारनामा अवधि के अंतर्गत 7 वर्षों तक निःशुल्क मरम्मत एवं रख-रखाव की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। जिलाधिकारी, रोहतास उदिता सिंह ने कहा कि इस योजना को जन जन तक पहुंचाई जाय तथा अधिक खपत वाले उपभोक्ताओं को विशेष रूप से सोलर अपनाने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि यह योजना न केवल बिजली बिल में कमी लाती है, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देकर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने आगे बताया कि इस ऋण की अदायगी शहरी क्षेत्रों में 4 से 5 वर्षों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 7 से 8 वर्षों की अवधि में की जा सकती है, जिससे उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ कम पड़ता है। उपभोक्ता अपनी बिजली खपत के अनुसार सोलर पैनल की क्षमता का चयन कर सकते हैं। 150 यूनिट तक की खपत के लिए 1 किलोवाट, 300 यूनिट तक के लिए 2 किलोवाट तथा 300 यूनिट से अधिक के लिए 3 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता उपयुक्त है। सोलर पैनल से उत्पादित बिजली का उपयोग घरेलू कार्यों में किया जा सकता है तथा अतिरिक्त बिजली को ग्रिड में भेजकर बिजली बिल में समायोजन की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे उपभोक्ताओं को अतिरिक्त आर्थिक लाभ प्राप्त होता है। सोलर पैनल हेतु प्रति किलोवाट लगभग 100 वर्गफुट छत की आवश्यकता होती है तथा उचित रख-रखाव के साथ सोलर पैनल लगभग 25 वर्षों तक सुचारु रूप से कार्य करते हैं। विद्युत विभाग ने सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि “प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के लिए एक अत्यंत लाभकारी एवं भविष्य उन्मुख पहल है। इससे न केवल बिजली बिल में कमी आएगी, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा को भी बढ़ावा मिलेगा। सभी उपभोक्ता इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाएं और अपने घरों में सोलर अधिष्ठापन कर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाएं।” कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सासाराम, विशेष कार्य पदाधिकारी, सभी बैंकर्स, विद्युत कार्यपालक अभियंता सासाराम सुजीत कुमार सिन्हा, विद्युत कार्यपालक अभियंता डेहरी संतोष कुमार, जिले के सभी सहायक एवं कनीय विद्युत अभियंता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

6 hrs ago
user_Rajnikant Pandey riport
Rajnikant Pandey riport
काराकाट, रोहतास, बिहार•
6 hrs ago
c5dbfa5d-ca1e-4703-834f-a7f6909558af

*पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सासाराम में सोलर मेला सह लोन मेला आयोजित* *ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन, सब्सिडी व आसान ऋण की सुविधा से उपभोक्ताओं को बड़ा लाभ* *स्वच्छ, सस्ती एवं आत्मनिर्भर ऊर्जा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल* सासाराम /रोहतास। आम नागरिकों को सस्ती, सुलभ एवं स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं सोलर अधिष्ठापन में तेजी लाने हेतु जिला पदाधिकारी, रोहतास के निर्देश के आलोक में सोमवार को डीआरडीए भवन, समाहरणालय परिसर, सासाराम में विद्युत विभाग एवं बैंकों के संयुक्त तत्वावधान में सोलर मेला सह लोन मेला का सफल आयोजन किया गया। इस मेले का मुख्य उद्देश्य आम उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर प्रणाली के प्रति जागरूक करना एवं उन्हें योजना से जोड़ना था। मेले में विशेषज्ञों एवं तकनीकी टीम द्वारा सोलर पैनल की स्थापना, कार्यप्रणाली, रख-रखाव, लागत, अनुदान (सब्सिडी) तथा इससे होने वाले आर्थिक लाभ की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, उपभोक्ताओं की जिज्ञासाओं एवं समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। मेले की विशेषता यह रही कि इच्छुक उपभोक्ताओं के लिए ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध

5718136d-6f47-4e59-b4d2-8fbde3bd7e18

कराई गई, जिससे वे तुरंत आवेदन कर योजना का लाभ लेने की प्रक्रिया शुरू कर सके। विभिन्न अधिकृत वेंडर्स एवं एजेंसियों ने भाग लेकर उपभोक्ताओं को उपयुक्त सोलर समाधान उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण सहयोग किया। विद्युत अधीक्षण अभियंता, सासाराम ई. इंद्रदेव कुमार ने बताया कि इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को अपने घरों की छत पर सोलर पैनल स्थापित करने पर सरकार द्वारा अनुदान प्रदान किया जाता है, जिससे बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आती है। यह योजना उपभोक्ताओं के आर्थिक बोझ को कम करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत 1 किलोवाट पर 30,000 रुपये, 2 किलोवाट पर 60,000 रुपये तथा 3 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता पर 78,000 रुपये तक की सब्सिडी प्रदान की जाती है। इसके अतिरिक्त, सोलर संयंत्र स्थापना हेतु बैंकों के माध्यम से लगभग 7 प्रतिशत की रियायती ब्याज दर पर 2 लाख रुपये तक का ऋण भी उपलब्ध कराया जा रहा है। जिले में अब तक 305 उपभोक्ताओं के छत पर सोलर पैनल स्थापित किए जा चुके हैं, जिनमे से 164 उपभोक्ताओं का बिजली बिल

d0cb1494-58a9-4d84-812a-d51b01e87337

शून्य हो चूका है। मेले में स्थानीय वेंडरों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। उनके द्वारा आश्वस्त किया गया कि आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत निर्धारित समयावधि में सोलर पैनल का अधिष्ठापन सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही, करारनामा अवधि के अंतर्गत 7 वर्षों तक निःशुल्क मरम्मत एवं रख-रखाव की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। जिलाधिकारी, रोहतास उदिता सिंह ने कहा कि इस योजना को जन जन तक पहुंचाई जाय तथा अधिक खपत वाले उपभोक्ताओं को विशेष रूप से सोलर अपनाने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि यह योजना न केवल बिजली बिल में कमी लाती है, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देकर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने आगे बताया कि इस ऋण की अदायगी शहरी क्षेत्रों में 4 से 5 वर्षों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 7 से 8 वर्षों की अवधि में की जा सकती है, जिससे उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ कम पड़ता है। उपभोक्ता अपनी बिजली खपत के अनुसार सोलर पैनल की क्षमता का चयन कर सकते हैं। 150 यूनिट तक की खपत के लिए 1 किलोवाट, 300 यूनिट तक के लिए 2 किलोवाट तथा 300 यूनिट

7b3bd4c8-2103-4a64-8833-865bcb5a9cd0

से अधिक के लिए 3 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता उपयुक्त है। सोलर पैनल से उत्पादित बिजली का उपयोग घरेलू कार्यों में किया जा सकता है तथा अतिरिक्त बिजली को ग्रिड में भेजकर बिजली बिल में समायोजन की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे उपभोक्ताओं को अतिरिक्त आर्थिक लाभ प्राप्त होता है। सोलर पैनल हेतु प्रति किलोवाट लगभग 100 वर्गफुट छत की आवश्यकता होती है तथा उचित रख-रखाव के साथ सोलर पैनल लगभग 25 वर्षों तक सुचारु रूप से कार्य करते हैं। विद्युत विभाग ने सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि “प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के लिए एक अत्यंत लाभकारी एवं भविष्य उन्मुख पहल है। इससे न केवल बिजली बिल में कमी आएगी, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा को भी बढ़ावा मिलेगा। सभी उपभोक्ता इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाएं और अपने घरों में सोलर अधिष्ठापन कर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाएं।” कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सासाराम, विशेष कार्य पदाधिकारी, सभी बैंकर्स, विद्युत कार्यपालक अभियंता सासाराम सुजीत कुमार सिन्हा, विद्युत कार्यपालक अभियंता डेहरी संतोष कुमार, जिले के सभी सहायक एवं कनीय विद्युत अभियंता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

More news from बिहार and nearby areas
  • धूमधाम से भगवान परशुराम की मनाई गई जयंती आचार्य ने मत्रों के द्वारा भगवान परशुराम का किया पूजा अर्चना मानवता सेवा संघ ने भगवान परशुराम के सिद्धांतों पर चलने का किया आह्वान वरिष्ट संवाददाता रजनी कान्त पाण्डेय रिपोर्टर डेहरी /रोहतास । मानवता सेवा संघ के तत्वधान में मंगितपुर में स्थापित भगवान परशुराम मंदिर में धूमधाम से भगवान परशुराम जयंती मनाई गई।भगवान परशुराम के साधना स्थल माने जाने वाले रोहतास की धरती पर डेहरी अनुमंडल के मंगीतपुर में तथा बिक्रमगंज अनुमंडल के दिनारा में डिहरी अनुमंडल मुख्यालय में मनाया गया। मानवता सेवा संघ से जुड़े लोगों ने भगवान परशुराम की जंयती पर उनके उद्देश्य का अनुपालन करने का संकल्प लिया।भगवान परशुराम की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। आचार्यों के सानिध्य में विधिवत किया गया पूजा पाठ ।कार्यक्रम की अध्यक्षता रवि शंकर पांडेय और संचालन प्रदीप पांडेय ने किया । आए हुए मुख्य अतिथियों को ग्रामीणों के द्वारा फूल माला एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया। मुख्य अतिथि शैलेंद्र ओझा ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया श्री ओझा ने अपने संबोधन में भगवान परशुराम को बताए गए मार्गों पर चलने का हवन किया मानवता सेवा संघ के मार्गदर्शक फणींद्र त्रिपाठी ने कहा कि शास्त्र और शास्त्र दोनों की ज्ञान रखना जरूरी है। मानवता सेवा संघ के रविकांत तिवारी ,रजनीकांत पांडेय , अरविंद पांडेय, निरंजन पांडेय ,रौशन चौबे,अमित पाण्डेय सहित सैकड़ो विप्र बन्धु कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं ।
    4
    धूमधाम से भगवान परशुराम की मनाई गई जयंती 
आचार्य ने मत्रों के द्वारा भगवान परशुराम का किया पूजा अर्चना 
मानवता सेवा संघ ने भगवान परशुराम के सिद्धांतों पर चलने का किया आह्वान
वरिष्ट संवाददाता रजनी कान्त पाण्डेय रिपोर्टर 
डेहरी /रोहतास । मानवता सेवा संघ के तत्वधान में मंगितपुर में स्थापित भगवान परशुराम मंदिर में धूमधाम से भगवान परशुराम जयंती मनाई गई।भगवान परशुराम के साधना स्थल माने जाने वाले रोहतास की धरती पर डेहरी अनुमंडल के मंगीतपुर में तथा बिक्रमगंज अनुमंडल के दिनारा में  डिहरी अनुमंडल मुख्यालय में मनाया गया। मानवता सेवा संघ से जुड़े लोगों ने भगवान परशुराम की जंयती पर उनके उद्देश्य का अनुपालन करने का संकल्प लिया।भगवान परशुराम की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। आचार्यों के सानिध्य में विधिवत किया गया पूजा पाठ ।कार्यक्रम की अध्यक्षता रवि शंकर पांडेय और संचालन प्रदीप पांडेय ने किया  । आए हुए मुख्य अतिथियों को ग्रामीणों के द्वारा फूल माला एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया। मुख्य अतिथि शैलेंद्र ओझा ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया श्री ओझा ने अपने संबोधन में भगवान परशुराम को बताए गए मार्गों पर चलने का हवन किया मानवता सेवा संघ के मार्गदर्शक फणींद्र त्रिपाठी ने कहा कि शास्त्र और शास्त्र दोनों की ज्ञान रखना जरूरी है। मानवता सेवा संघ के रविकांत तिवारी ,रजनीकांत पांडेय , अरविंद पांडेय, निरंजन पांडेय ,रौशन चौबे,अमित पाण्डेय सहित सैकड़ो विप्र बन्धु कार्यक्रम में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं ।
    user_Rajnikant Pandey riport
    Rajnikant Pandey riport
    काराकाट, रोहतास, बिहार•
    16 hrs ago
  • सम्राट चौधरी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह कह रहे हैं कि जब तक नीतीश जी के इस्तीफे का प्रबंध नहीं करवा दूंगा, तब तक शांत नहीं बैठूंगा, यह बात उन्होंने पहले ही कही थी और अब इस्तीफा दिलवा दिया गया है।#smratchaudhri #बिहार #nitishkumar @हाइलाइट Samrat Choudhary
    1
    सम्राट चौधरी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह कह रहे हैं कि जब तक नीतीश जी के इस्तीफे का प्रबंध नहीं करवा दूंगा, तब तक शांत नहीं बैठूंगा, यह बात उन्होंने पहले ही कही थी और अब इस्तीफा दिलवा दिया गया है।#smratchaudhri #बिहार #nitishkumar 
@हाइलाइट Samrat Choudhary
    user_RRP न्यूज़
    RRP न्यूज़
    Local News Reporter Haspura, Aurangabad•
    4 hrs ago
  • हसपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित चिकित्सा प्रभारी कक्ष में बैठक हुई।बैठक में चिकित्सा प्रभारी ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण जरूरी
    1
    हसपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित चिकित्सा प्रभारी कक्ष में बैठक हुई।बैठक में चिकित्सा प्रभारी ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण जरूरी
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    पत्रकारीता का कार्य बिगत 18 वर्षो से हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
    9 hrs ago
  • हसपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित चिकित्सा प्रभारी के अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण जरूरी है
    1
    हसपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित चिकित्सा प्रभारी के अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण जरूरी है
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    Photographer हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
    10 hrs ago
  • Post by Arun bhaiya
    1
    Post by Arun bhaiya
    user_Arun bhaiya
    Arun bhaiya
    Social worker सासाराम, रोहतास, बिहार•
    1 hr ago
  • सोमवार को रोहतास जिले के डेहरी-ऑन-सोन स्थित DAV पब्लिक स्कूल कटार के पास एक बस और फोर-व्हीलर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस चालक ने सवारी चढ़ाने के लिए अचानक वाहन रोक दिया, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही फोर-व्हीलर चालक नियंत्रण नहीं रख सका और बस से जा टकराई। हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
    1
    सोमवार को रोहतास जिले के डेहरी-ऑन-सोन स्थित DAV पब्लिक स्कूल कटार के पास एक बस और फोर-व्हीलर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस चालक ने सवारी चढ़ाने के लिए अचानक वाहन रोक दिया, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही फोर-व्हीलर चालक नियंत्रण नहीं रख सका और बस से जा टकराई। हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है। घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
    user_Pushpa kumari
    Pushpa kumari
    Sasaram, Rohtas•
    2 hrs ago
  • 19 तारीख अरवल जिला के कलेर प्रखंड अंतर्गत डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के मूर्ति आवरण में पहुंचे प्रोफेसर लक्ष्मण यादव! लक्ष्मण यादव ने पूरे भारत देश के सभी नागरिकों को उन्होंने एक संदेश दिया की अंबेडकर जी अगर ना होते इतना हमें पढ़ने की आजादी मिलती ना हमें खटिया पर बैठने की आजादी मिलती ना अच्छे-अच्छे कपड़े पहनने की आजादी मिलती ना कहीं भी जाने की आजादी मिलती क्योंकि इस तरीका से देश के अंदर सामंतवादी लोग कब्जा में कर रखा था इसलिए उन्होंने यह भी कहा कि अगर अंबेडकर जी ना होते तो यह सब से मुक्ति नहीं मिलता! इसलिए बाबा भीमराव अंबेडकर जी के तीन बातें याद रखो शिक्षित बनो, संगठित हो,संघर्ष करो
    1
    19 तारीख अरवल जिला के कलेर प्रखंड अंतर्गत डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के मूर्ति आवरण में पहुंचे प्रोफेसर लक्ष्मण यादव! लक्ष्मण यादव ने पूरे भारत देश के सभी नागरिकों को उन्होंने एक संदेश दिया की अंबेडकर जी अगर ना होते इतना हमें पढ़ने की आजादी मिलती ना हमें खटिया पर बैठने की आजादी मिलती ना अच्छे-अच्छे कपड़े पहनने की आजादी मिलती ना कहीं भी जाने की आजादी मिलती क्योंकि इस तरीका से देश के अंदर सामंतवादी लोग कब्जा में कर रखा था इसलिए उन्होंने यह भी कहा कि अगर अंबेडकर जी ना होते तो यह सब से मुक्ति नहीं मिलता! इसलिए बाबा भीमराव अंबेडकर जी के तीन बातें याद रखो शिक्षित बनो, संगठित हो,संघर्ष करो
    user_रिपोर्टर गौरव कुमार
    रिपोर्टर गौरव कुमार
    Arwal, Bihar•
    2 hrs ago
  • चुनाव में सिर्फ वोट खरीदने मे बिहार का (30000 )तीस हजार करोड़ खर्च करना बिहार जैसे गरीब राज्य का,खजाना खाली तो होना ही था,अब हाल यह है कि राज्य के कर्मचारियों को समय पर वेतन और पेंशन नहीं मिल पा रहा है,बिहार सरकार मे आपातकाल की स्थिति बनी है,प्रशांत किशोर,!!
    1
    चुनाव में सिर्फ वोट खरीदने मे बिहार का (30000 )तीस हजार करोड़ खर्च करना बिहार जैसे गरीब राज्य का,खजाना खाली तो होना ही था,अब हाल यह है कि राज्य के कर्मचारियों को समय पर वेतन और पेंशन नहीं मिल पा रहा है,बिहार सरकार मे आपातकाल की स्थिति बनी है,प्रशांत किशोर,!!
    user_Saroj kumar
    Saroj kumar
    Local News Reporter जगदीशपुर, भोजपुर, बिहार•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.