logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मासूम की हत्या के विरोध में घघसरा में निकला कैंडल मार्च, हत्यारे को फांसी देने की उठी मांग मासूम की हत्या के विरोध में घघसरा में निकला कैंडल मार्च, हत्यारे को फांसी देने की उठी मांग घघसरा (गोरखपुर)। मासूम बच्चे की निर्मम हत्या के विरोध में गोरखपुर जिले के विकास खंड पाली क्षेत्र स्थित घघसरा कस्बे में समाजसेवियों, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने कैंडल मार्च निकालकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर शांतिपूर्ण मार्च निकाला और दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की। कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने "हत्यारे को फांसी दो", "मासूम को न्याय दो" और "अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करो" जैसे नारे लगाते हुए सरकार और प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी एवं उन्हें कठोरतम सजा दिलाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मासूम बच्चों के साथ होने वाली ऐसी जघन्य घटनाएं पूरे समाज को झकझोर देती हैं। यदि दोषियों को शीघ्र और कड़ी सजा नहीं मिली तो अपराधियों के हौसले और बढ़ेंगे। समाजसेवियों ने कहा कि किसी भी सभ्य समाज में इस प्रकार की अमानवीय घटनाओं के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर आरोपियों के विरुद्ध फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर उन्हें फांसी की सजा दिलाने की मांग की। कैंडल मार्च घघसरा के प्रमुख मार्गों से होकर निकला, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा, सामाजिक कार्यकर्ता तथा विभिन्न संगठनों के लोग शामिल हुए। मार्च के अंत में सभी ने दिवंगत मासूम को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा तथा ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि मासूम को न्याय मिलने तक वे अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे।

3 hrs ago
user_उपेंद्र राज
उपेंद्र राज
सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

मासूम की हत्या के विरोध में घघसरा में निकला कैंडल मार्च, हत्यारे को फांसी देने की उठी मांग मासूम की हत्या के विरोध में घघसरा में निकला कैंडल मार्च, हत्यारे को फांसी देने की उठी मांग घघसरा (गोरखपुर)। मासूम बच्चे की निर्मम हत्या के विरोध में गोरखपुर जिले के विकास खंड पाली क्षेत्र स्थित घघसरा कस्बे में समाजसेवियों, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने कैंडल मार्च निकालकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर शांतिपूर्ण मार्च निकाला और दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की। कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने "हत्यारे को

फांसी दो", "मासूम को न्याय दो" और "अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करो" जैसे नारे लगाते हुए सरकार और प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी एवं उन्हें कठोरतम सजा दिलाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मासूम बच्चों के साथ होने वाली ऐसी जघन्य घटनाएं पूरे समाज को झकझोर देती हैं। यदि दोषियों को शीघ्र और कड़ी सजा नहीं मिली तो अपराधियों के हौसले और बढ़ेंगे। समाजसेवियों ने कहा कि किसी भी सभ्य समाज में इस प्रकार की अमानवीय घटनाओं के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष एवं त्वरित जांच

कर आरोपियों के विरुद्ध फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर उन्हें फांसी की सजा दिलाने की मांग की। कैंडल मार्च घघसरा के प्रमुख मार्गों से होकर निकला, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा, सामाजिक कार्यकर्ता तथा विभिन्न संगठनों के लोग शामिल हुए। मार्च के अंत में सभी ने दिवंगत मासूम को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा तथा ईश्वर से शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि मासूम को न्याय मिलने तक वे अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सूर्यांश न्यूज़ 24 में आप सबका हार्दिक स्वागत अभिनंदन है आपका अपना लुक भेज चैनल सूर्यांश में 24 हर खबर पर नजर
    1
    सूर्यांश न्यूज़ 24 में आप सबका हार्दिक स्वागत अभिनंदन है आपका अपना लुक भेज चैनल सूर्यांश में 24 हर खबर पर नजर
    user_Vinay kumar giri
    Vinay kumar giri
    Reporter Vinay Kumar Giri सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • गोरखपुर: इमाम हुसैन के चेहल्लुम पर मिशन अहले बैत का मानवता संदेश | बीबी सकीना की याद में निःशुल्क जलपान
    1
    गोरखपुर: इमाम हुसैन के चेहल्लुम पर मिशन अहले बैत का मानवता संदेश | बीबी सकीना की याद में निःशुल्क जलपान
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • दिव्यांश एजेंसी गिडा गोरखपुर thok फुटकर विक्रेता फिनायल एसिड हार्पिक क्लीनर
    1
    दिव्यांश एजेंसी गिडा गोरखपुर thok फुटकर विक्रेता फिनायल एसिड हार्पिक क्लीनर
    user_Vinay kumar giri
    Vinay kumar giri
    Reporter Vinay Kumar Giri सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • गोरखपुर: नारियल काटने वाले गड़ासे से सिपाही पर हमला, पुलिस टीम में मचा हड़कंप.....
    1
    गोरखपुर: नारियल काटने वाले गड़ासे से सिपाही पर हमला, पुलिस टीम में मचा हड़कंप.....
    user_Abc Hindustan
    Abc Hindustan
    News Anchor Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.