Shuru
Apke Nagar Ki App…
मध्यप्रदेश से जुड़ी आज की बड़ी खबरें देखिए, #जनसंपर्क_खबरें 🗓️ 29 सितम्बर 2026 मध्यप्रदेश से जुड़ी आज की बड़ी खबरें देखिए, #जनसंपर्क_खबरें 🗓️ 29 सितम्बर 2026
रामदत्त दाहिया
मध्यप्रदेश से जुड़ी आज की बड़ी खबरें देखिए, #जनसंपर्क_खबरें 🗓️ 29 सितम्बर 2026 मध्यप्रदेश से जुड़ी आज की बड़ी खबरें देखिए, #जनसंपर्क_खबरें 🗓️ 29 सितम्बर 2026
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- रीवा की बड़ी खबर “साहब, हमारा रास्ता बचा लीजिए…” कलेक्टर के सामने छलक पड़े सैनिक के आंसू रीवा। रतहरा क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां प्लाट खरीदने वाले सैनिकों ने रास्ते को लेकर प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। सैनिकों का आरोप है कि प्लाट की रजिस्ट्री के समय उन्हें 20 फीट का रास्ता दिखाया गया था, लेकिन अब उसी रास्ते को बंद करने की कोशिश की जा रही है। सैनिकों का कहना है कि जिस रास्ते का उल्लेख और उपयोग प्लाट खरीदते समय किया गया था, अब वहां रास्ता बंद कर शासकीय भूमि की ओर रास्ता दिखाने का प्रयास किया जा रहा है। अपनी समस्या लेकर सैनिक कलेक्टर के सामने पहुंचे। इसी दौरान अपनी बात रखते हुए एक सैनिक भावुक हो गया और उसकी आंखों से आंसू छलक पड़े। सैनिक ने प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा— “साहब, हमारा रास्ता बचा लीजिए…” सैनिकों ने पूरे मामले की जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट कराने और रास्ते को लेकर उचित कार्रवाई की मांग की है। अब सवाल यह है कि रजिस्ट्री के समय दिखाया गया रास्ता वास्तव में कहां था और वर्तमान में उसे लेकर विवाद की स्थिति कैसे बनी? मामले में प्रशासन की जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। रीवा की बड़ी खबर “साहब, हमारा रास्ता बचा लीजिए…” कलेक्टर के सामने छलक पड़े सैनिक के आंसू रीवा। रतहरा क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां प्लाट खरीदने वाले सैनिकों ने रास्ते को लेकर प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। सैनिकों का आरोप है कि प्लाट की रजिस्ट्री के समय उन्हें 20 फीट का रास्ता दिखाया गया था, लेकिन अब उसी रास्ते को बंद करने की कोशिश की जा रही है। सैनिकों का कहना है कि जिस रास्ते का उल्लेख और उपयोग प्लाट खरीदते समय किया गया था, अब वहां रास्ता बंद कर शासकीय भूमि की ओर रास्ता दिखाने का प्रयास किया जा रहा है। अपनी समस्या लेकर सैनिक कलेक्टर के सामने पहुंचे। इसी दौरान अपनी बात रखते हुए एक सैनिक भावुक हो गया और उसकी आंखों से आंसू छलक पड़े। सैनिक ने प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा— “साहब, हमारा रास्ता बचा लीजिए…” सैनिकों ने पूरे मामले की जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट कराने और रास्ते को लेकर उचित कार्रवाई की मांग की है। अब सवाल यह है कि रजिस्ट्री के समय दिखाया गया रास्ता वास्तव में कहां था और वर्तमान में उसे लेकर विवाद की स्थिति कैसे बनी? मामले में प्रशासन की जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।1
- नागौद के पूर्व विधायक श्री रामप्रताप जी का पार्थिव शरीर धवारी स्थित निवास पहुं चानागौद के पूर्व विधायक श्री रामप्रताप जी का पार्थिव शरीर एंबुलेंस के माध्यम से सुबह करीब 8 बजे धवारी स्थित उनके निवास पर पहुंचा। नागौद के पूर्व विधायक श्री रामप्रताप जी का पार्थिव शरीर धवारी स्थित निवास पहुं चानागौद के पूर्व विधायक श्री रामप्रताप जी का पार्थिव शरीर एंबुलेंस के माध्यम से सुबह करीब 8 बजे धवारी स्थित उनके निवास पर पहुंचा। पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए परिजनों एवं शुभचिंतकों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। जानकारी के अनुसार, श्री रामप्रताप जी का अंतिम संस्कार प्रयागराज में किया जाएगा। रेवांचल न्यूज़ एक्सप्रेस — हर खबर, आप तक। 🙏 विनम्र श्रद्धांजलि।1
- जिला अस्पताल सतना से बच्ची को चुराएं जाने की बारदात पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर ले गए जिला अस्पताल सतना से बच्ची को चुराएं जाने की बारदात पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर ले गए1
- ग्राम पंचायत जोधपुर - सरपंच उपचुनाव स्थान: ग्राम पंचायत जोधपुर पूर्व सरपंच के आकस्मिक निधन के बाद हो रहे उपचुनाव और नवीन प्रत्याशी के साथ विशेष बातचीत। ग्राम पंचायत जोधपुर: सरपंच उपचुनाव का बिगुल) ग्राम पंचायत जोधपुर में पूर्व सरपंच के आकस्मिक निधन के बाद एक बार फिर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अचानक हुए इस दुखद घटनाक्रम के बाद अब यहाँ उपचुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है और गाँव में विकास की नई दिशा तय करने के लिए नवीन प्रत्याशी मैदान में उतर चुके हैं। आज हमारी टीम पहुँची है ग्राम पंचायत जोधपुर के धरातल पर, जहाँ हमारे संवाददाता ने जायजा लिया चुनावी माहौल का और बात की एक नवीन प्रत्याशी से, कि आखिर उनके पास गाँव के विकास का क्या रोडमैप है। "ग्राम पंचायत जोधपुर का माहौल इन दिनों आम दिनों से काफी अलग है। पूर्व सरपंच के असमय चले जाने का शोक तो गाँव के हर चेहरे पर झलकता है, लेकिन साथ ही गाँव के रुके हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाने की चिंता भी साफ नज़र आती है। पानी, सड़क, बिजली और युवाओं के रोज़गार जैसे अहम मुद्दों को लेकर अब नए चेहरे अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं।" 1
- संध्या आरती। मैहर मां शारदा मैहर वाली की संध्या काल आरती संध्या आरती।1
- 🔴 बड़ी खबर सिंगरौली से जनसुनवाई में पहुंची महिला ने महिला थाना प्रभारी पर लगाया मारपीट का आरोप! ASP ने दिए जांच के आदेश, थाना प्रभारी ने आरोपों को किया खारिज सिंगरौली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है... जनसुनवाई में अपनी शिकायत लेकर पहुंची एक पीड़िता ने महिला थाना प्रभारी आराधना सिंह परिहार पर मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता सुनीता शाह का आरोप है कि वह अपनी शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची थी। इसी दौरान आवेदन की पावती को लेकर विवाद हुआ और महिला थाना प्रभारी ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की। पीड़िता का दावा है कि उसे थप्पड़ मारा गया और कान तथा नाक पर भी चोट पहुंचाई गई। घटना के बाद पीड़िता रोती-बिलखती कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंची और मीडिया के सामने अपनी बात रखते हुए न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि मारपीट के बाद उसके कान और नाक में दर्द हो रहा है। वहीं, इस पूरे मामले में महिला थाना प्रभारी ने पीड़िता के आरोपों को खारिज किया है। मामला सामने आने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने जांच के आदेश दिए हैं। अब बड़ा सवाल यही है कि जनसुनवाई के दौरान आखिर हुआ क्या था? क्या वाकई पीड़िता के साथ मारपीट हुई या फिर विवाद को लेकर लगाए गए आरोपों में कोई और सच्चाई है? इन तमाम सवालों का जवाब अब पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा। फिलहाल सिंगरौली के इस मामले में जांच शुरू हो गई है और सभी की नजर जांच के निष्कर्ष पर टिकी है। 🔴 बड़ी खबर सिंगरौली से जनसुनवाई में पहुंची महिला ने महिला थाना प्रभारी पर लगाया मारपीट का आरोप! ASP ने दिए जांच के आदेश, थाना प्रभारी ने आरोपों को किया खारिज सिंगरौली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है... जनसुनवाई में अपनी शिकायत लेकर पहुंची एक पीड़िता ने महिला थाना प्रभारी आराधना सिंह परिहार पर मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता सुनीता शाह का आरोप है कि वह अपनी शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची थी। इसी दौरान आवेदन की पावती को लेकर विवाद हुआ और महिला थाना प्रभारी ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की। पीड़िता का दावा है कि उसे थप्पड़ मारा गया और कान तथा नाक पर भी चोट पहुंचाई गई। घटना के बाद पीड़िता रोती-बिलखती कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंची और मीडिया के सामने अपनी बात रखते हुए न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि मारपीट के बाद उसके कान और नाक में दर्द हो रहा है। वहीं, इस पूरे मामले में महिला थाना प्रभारी ने पीड़िता के आरोपों को खारिज किया है। मामला सामने आने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने जांच के आदेश दिए हैं। अब बड़ा सवाल यही है कि जनसुनवाई के दौरान आखिर हुआ क्या था? क्या वाकई पीड़िता के साथ मारपीट हुई या फिर विवाद को लेकर लगाए गए आरोपों में कोई और सच्चाई है? इन तमाम सवालों का जवाब अब पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा। फिलहाल सिंगरौली के इस मामले में जांच शुरू हो गई है और सभी की नजर जांच के निष्कर्ष पर टिकी है।1
- रीवा में छेड़छाड़ के आरोपी पर कार्रवाई, सैफ पठान गिरफ्तार रीवा में छेड़छाड़ के आरोपी पर कार्रवाई, सैफ पठान गिरफ्तार ▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬▬ रीवा। अमहिया थाना क्षेत्र में युवतियों की शिकायत पर पुलिस ने छेड़छाड़ समेत अन्य गंभीर आरोपों के मामले में सैफ पठान निवासी अमहिया को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद प्रकरण दर्ज कर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की गई। नगर पुलिस अधीक्षक आलोक वर्मा के अनुसार थाना प्रभारी मनोज गौतम ने पुलिस टीम के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश क मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।1
- रीवा/सीधी, छुहिया घाटी में फिल्मी वारदात। ओडिशा पुलिस की कस्टडी से "रीवा के कुख्यात तस्कर" को छुड़ा ले गए बदमाश। छुहिया घाटी में फिल्मी वारदात। ओडिशा पुलिस की कस्टडी से "रीवा के कुख्यात तस्कर" को छुड़ा ले गए बदमाश। उड़ीसा से रीवा पेशी मे ला रही थी पुलिस, बदमाशों ने तीन वाहनों मे घेरा, मिर्ची और स्प्रे झोंका, फायरिंग की भी सूचना। रीवा, सीधी में हाई अलर्ट।आईजी-डीआईजी मौके पर, पुलिस टीमे सक्रिय। पचास हजार का इनामी तस्कर आदित्य मिश्रा हुआ फरार। जानकारी के अनुसार हथियारबंद बदमाशों ने ओडिशा पुलिस के वाहन को घेरकर चारों टायरों में गोली मारी, जिसके बाद वाहन रुक गया। इसके बाद बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर मिर्ची पाउडर और स्प्रे का इस्तेमाल किया तथा हवा में फायरिंग करते हुए 15 टन गांजा मामले के आरोपी आदित्य मिश्रा को पुलिस अभिरक्षा से छुड़ा लिया। वारदात के बाद आरोपी और उसके साथी मौके से फरार हो गए। लगातार पुलिस छुहिया घाटी के जंगलों में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही।1
- फसल गिरदावरी करने गए युवक की सर्वदंत से मौत। सरकार कुंभकर्ण की नीद से कब जागेगी। सरकार को जल्द से जल्द समस्या का निराकरण करना चाहिए आए दिन लोकल युवा सर्वेयरों को सर्वदंत से मौत का सामना करना पड़ रहा है।1