Shuru
Apke Nagar Ki App…
अलीगढ़ के बीजेपी सांसद सतीश गौतम के द्वारा एक सार्वजनिक मंच से दिए गए बड़े बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। सांसद के इस बयान के बाद समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष ने उन पर पलटवार किया है और अपनी प्रतिक्रिया दी है।
MD News ( Aligarh)
अलीगढ़ के बीजेपी सांसद सतीश गौतम के द्वारा एक सार्वजनिक मंच से दिए गए बड़े बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। सांसद के इस बयान के बाद समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष ने उन पर पलटवार किया है और अपनी प्रतिक्रिया दी है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अलीगढ़ के बीजेपी सांसद सतीश गौतम के द्वारा एक सार्वजनिक मंच से दिए गए बड़े बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। सांसद के इस बयान के बाद समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष ने उन पर पलटवार किया है और अपनी प्रतिक्रिया दी है।1
- Post by AP NEWS NEWS1
- उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के इगलास में एक मौलाना ने बेहद विवादित बयान दिया है। मौलाना का दावा है कि भगवान कृष्ण और उनके पांच भक्त नमाजी थे। इसके साथ ही मौलाना ने अपने इस विवादित बयान में भगवान कृष्ण को मुसलमान भी बताया है।1
- उत्तर प्रदेश के हाथरस में पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में नगर क्षेत्र में एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत पुलिस और यातायात विभाग की संयुक्त टीम ने शहर के बॉर्डर और संवेदनशील स्थानों पर बैरियर लगाकर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच की। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 250 वाहनों के चालान किए गए और 30 वाहनों को सीज कर दिया गया। यह कार्रवाई मुख्य रूप से गलत नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट जैसे नियमों के उल्लंघन पर की गई है। अभियान के दौरान पुलिस ने आम जनमानस को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए अपील की कि चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का प्रयोग करें और दो पहिया वाहन चालक हेलमेट जरूर पहनें। वाहन चालकों को नशे की हालत में या मोबाइल पर बात करते हुए वाहन न चलाने, ओवरलोडिंग से बचने और भीड़भाड़ वाले इलाकों में निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने की हिदायत दी गई। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि वाहनों में काली फिल्म, हूटर, प्रेशर हॉर्न और मोडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है। सुरक्षा के दृष्टिगत सभी चालकों से अपने साथ जरूरी कागजात रखने और नियमों का पालन करने का आग्रह किया गया है ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके।1
- अलीगढ़ के एक गांव में एक विधवा महिला ने अपने स्वर्गीय पति रसीद खां की पैतृक छह बीघा जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला का कहना है कि यह जमीन उनकी दो बेटियों के भविष्य का सहारा है। मामले की शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने संज्ञान लिया है और राजस्व विभाग की टीम को जांच के लिए मौके पर भेजा है। इस मामले में जिला प्रशासन से निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कराकर वास्तविक हकदार को न्याय दिलाने का अनुरोध किया गया है। कानून से बढ़कर कोई नहीं है और हर मां-बेटी को उनके अधिकार मिलने ही चाहिए, इसी वजह से विधवा मां को न्याय और बेटियों के हक की मांग पुरजोर तरीके से उठाई जा रही है।1
- हाथरस के सदर कोतवाली क्षेत्र में तालाब चौराहा पर मथुरा रोड की तरफ एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया था। शव मिलने के 72 घंटे बीत जाने के बाद भी जब उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी, तो पुलिस ने उसे लावारिस घोषित कर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद पुलिस के अनुरोध पर शहर के प्रमुख समाजसेवी सुनीत आर्य और सामाजिक संस्था ADHR व NSS के सहयोग से इस अज्ञात शव का अंतिम संस्कार किया गया। हाथरस शहर के पत्थरवाली शमशान पर पुलिस की मौजूदगी में पूरे धार्मिक रीति-रिवाज के साथ शव का अंतिम संस्कार संपन्न कराया गया।1