नशे के खिलाफ जींद पुलिस का सर्जिकल स्ट्राइक — “ऑपरेशन आक्रमण” में 400 पुलिसकर्मियों ने लिया भाग उप पुलिस अधीक्षक नरवाना श्री कमलदीप राणा ने प्रैस कांफ्रेंस के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह आईपीएस के कुशल दिशा-निर्देशन में जिला जींद पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत एक व्यापक और सुनियोजित कार्रवाई करते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों में “ऑपरेशन आक्रमण” चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व श्री कमलदीप राणा (उप पुलिस अधीक्षक नरवाना), श्री संजय कुमार (उप पुलिस अधीक्षक उचाना) व श्री गौरव शर्मा (उप पुलिस अधीक्षक सफीदों) द्वारा किया गया। करीब 400 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की संयुक्त टीमों द्वारा पांच चिन्हित हॉटस्पॉट क्षेत्रों — गांव लोहचब, गांव आफताबगढ़, , डेरा सच्चा सिंह ,सैंडिल तथा शहर नरवाना की चमेला कॉलोनी — में एक साथ सघन तलाशी अभियान चलाया गया। नरवाना क्षेत्र में चमेला कॉलोनी नरवाना में यह अभियान डीएसपी नरवाना के नेतृत्व में , थाना सदर नरवाना एवं थाना गढ़ी, सी आईए नरवाना की टीमों द्वारा चलाया गया। सफीदों क्षेत्र में डीएसपी सफीदों के नेतृत्व में एसएचओ सदर सफीदों राजेश शर्मा सहित चार विशेष टीमों का गठन कर तथा थाना प्रभारी अलेवा द्वारा योजनाबद्ध तरीके से तलाशी अभियान संचालित किया गया। बहु-विभागीय समन्वय की मिसाल अभियान में डॉग स्क्वाड, बिजली विभाग तथा आमजन का सक्रिय सहयोग लिया गया। चमेला कॉलोनी नरवाना में बिजली विभाग द्वारा 10 चालान किए गए, जिनसे लगभग ₹3,00,000 का जुर्माना लगाया गया। तलाशी के दौरान 2 लैपटॉप, 1 कार (स्विफ्ट डिजायर) तथा 6 मोटरसाइकिलें संदिग्ध अवस्था में पाई गईं, जिन्हें नियमानुसार कब्जा पुलिस में लिया गया। उप पुलिस अधीक्षक ने नशा तस्करों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि नशा बेचने वालों को स्पष्ट संदेश दिया गया कि अवैध गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नशा तस्करों द्वारा अर्जित अवैध संपत्ति एवं अवैध निर्माणों की भी गहन जांच की गई जिसकी अलग से कार्यवाही जारी है। उन्होंने PIT NDPS के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि PIT NDPS एक्ट के अंतर्गत कई नशा तस्करों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है तथा भविष्य में भी अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। उप पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी कोई व्यक्ति नशा बेचता या सेवन करता दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत निकटतम थाना में दें। सूचना देने वाले का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा। जींद पुलिस का संकल्प स्पष्ट है — नशे के नेटवर्क पर लगातार प्रहार, अवैध संपत्ति पर सख्त कार्रवाई और समाज को सुरक्षित, स्वस्थ व नशामुक्त बनाना।
नशे के खिलाफ जींद पुलिस का सर्जिकल स्ट्राइक — “ऑपरेशन आक्रमण” में 400 पुलिसकर्मियों ने लिया भाग उप पुलिस अधीक्षक नरवाना श्री कमलदीप राणा ने प्रैस कांफ्रेंस के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह आईपीएस के कुशल दिशा-निर्देशन में जिला जींद पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत एक व्यापक और सुनियोजित कार्रवाई करते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों में “ऑपरेशन आक्रमण” चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व श्री कमलदीप राणा (उप पुलिस अधीक्षक नरवाना), श्री संजय कुमार (उप पुलिस अधीक्षक उचाना) व श्री गौरव शर्मा (उप पुलिस अधीक्षक सफीदों) द्वारा किया गया। करीब 400 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की संयुक्त टीमों द्वारा पांच चिन्हित हॉटस्पॉट क्षेत्रों — गांव लोहचब, गांव आफताबगढ़, , डेरा सच्चा सिंह ,सैंडिल तथा शहर नरवाना की चमेला कॉलोनी — में एक साथ सघन तलाशी अभियान चलाया
गया। नरवाना क्षेत्र में चमेला कॉलोनी नरवाना में यह अभियान डीएसपी नरवाना के नेतृत्व में , थाना सदर नरवाना एवं थाना गढ़ी, सी आईए नरवाना की टीमों द्वारा चलाया गया। सफीदों क्षेत्र में डीएसपी सफीदों के नेतृत्व में एसएचओ सदर सफीदों राजेश शर्मा सहित चार विशेष टीमों का गठन कर तथा थाना प्रभारी अलेवा द्वारा योजनाबद्ध तरीके से तलाशी अभियान संचालित किया गया। बहु-विभागीय समन्वय की मिसाल अभियान में डॉग स्क्वाड, बिजली विभाग तथा आमजन का सक्रिय सहयोग लिया गया। चमेला कॉलोनी नरवाना में बिजली विभाग द्वारा 10 चालान किए गए, जिनसे लगभग ₹3,00,000 का जुर्माना लगाया गया। तलाशी के दौरान 2 लैपटॉप, 1 कार (स्विफ्ट डिजायर) तथा 6 मोटरसाइकिलें संदिग्ध अवस्था में पाई गईं, जिन्हें नियमानुसार कब्जा पुलिस में लिया गया। उप पुलिस अधीक्षक ने नशा तस्करों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि नशा बेचने वालों को स्पष्ट संदेश दिया गया
कि अवैध गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नशा तस्करों द्वारा अर्जित अवैध संपत्ति एवं अवैध निर्माणों की भी गहन जांच की गई जिसकी अलग से कार्यवाही जारी है। उन्होंने PIT NDPS के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि PIT NDPS एक्ट के अंतर्गत कई नशा तस्करों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है तथा भविष्य में भी अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। उप पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी कोई व्यक्ति नशा बेचता या सेवन करता दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत निकटतम थाना में दें। सूचना देने वाले का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा। जींद पुलिस का संकल्प स्पष्ट है — नशे के नेटवर्क पर लगातार प्रहार, अवैध संपत्ति पर सख्त कार्रवाई और समाज को सुरक्षित, स्वस्थ व नशामुक्त बनाना।
- उचाना में सर्व जातीय दाडऩ खाप चबूतरा पालवां पर खाप की मीटिंग हुई। मीटिंग में खाप के गांवों से लोग पहुंचे। अध्यक्षता प्रधान सूरजभान घसो ने की। मीटिंग का आयोजन प्रधान एवं कार्यकारिणी चुनने के लिए किया गया। प्रधान एवं कार्यकारिणी चुनने की कार्यवाही कृष्ण उचाना खुर्द, राजेश नंबरदार मखंड, रामधन पूर्व सरपंच घसो, प्रेम झील, जिले सिंह पालवां की देखरेख में हुआ। खाप के गांवों से आए लोगों से विचार-विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से सुंदरपुरा के रणधीर श्योकंद को प्रधान चुना गया। डूमरखा कलां के कृष्ण, मंगलपुर के महावीर, छैन के रामभगत, जाजनपुर के जवाहरमल, मखंड के पं. पंकज, घसो खुर्द के सोनू सरपंच को उप प्रधान, खरकभूरा के राजेश श्योकंद को प्रवक्ता पालवां के प्रदीप श्योकंद को कोषाध्यक्ष चुना गया। सूरजभान घसो ने कहा कि उनका प्रधान पद एवं कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा होने पर मीटिंग बुलाई गई। मीटिंग में सभी ने सर्वसम्मति से प्रधान एवं कार्यकारिणी चुनी गई।1
- कुम्हार धर्मशाला बरवाला में कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने सरकार की उपलब्धियों का किया बखान1
- जुलाना: क्षेत्र के रामकली गांव में दो दिवसीय सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला। गांव के खेल मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता में पहले दिन कुल 34 टीमों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सुबह से ही दर्शकों की भारी भीड़ मैदान में जुटनी शुरू हो गई थी और दिनभर रोमांचक मुकाबले चलते रहे। प्रतियोगिता के पहले दिन कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता मोहित लाठर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को नशे से दूर रखती हैं और उन्हें अपनी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगाने का अवसर देती हैं। पहले दिन खेले गए मुकाबलों में सिवाहा को मेहरड़ा की टीम ने 8 के मुकाबले 21 अंकों से हराया, कोंथ कलां ने शामलों कलां को 10 के मुकाबले 21 अंकों से शिकस्त दी, अहर ने कुम्भा को 7 के मुकाबले 21 अंकों से पराजित किया। मोरखी ने भावड़ को 6 के मुकाबले 21 अंकों से हराया। बहु अकबरपुर और नदगढ़ के बीच हुए मुकाबले में बहु अकबरपुर ने 24-21 से जीत दर्ज की। वहीं गंगोली और मोरखी के बीच कांटे की टक्कर में मोरखी ने 23-22 से जीत हासिल की। गांव के सरपंच रामतीर्थ मलिक ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि दूसरे दिन हरियाणा और पंजाब की टीमों के बीच विशेष मुकाबला आकर्षण का केंद्र रहेगा, जिसका खेल प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार है। इस अवसर पर समाजसेवी आनंद लाठर, बिजेंद्र मलिक, जितेंद्र शर्मा, नरेश पहलवान, गोविंद यादव, सतीश मलिक, शक्ति मोर, रामनिवास अहलावत, राजा नंबरदार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। फोटो कैप्शन: 21 जुलाना 01: विजेता टीम के साथ मुख्यातिथि व अन्य गणमान्य लोग।1
- हरियाणवी कलाकार मासूम शर्मा की मुसीबतें लगातार बढ़ती नजर आ रही है सरपंच संगठन उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और कहां है कि मैं सरपंच प्रतिनिधि से माफी मांगे नहीं तो उनका विरोध प्रदर्शन तेज किया जाएगा1
- Post by Baljeetsingh Singh2
- #PVRC भजन #लोक गायक इन्दर सिंह लाम्बा #बाबा ठाड़े श्री धाम गाम बजीना #बाबा ठाड़े श्री धाम चरखी #बाबा की महिमा गाउ, श्री ठाड़े श्री को श्रद्धा शीश निवाऊ1
- Bhiwani1
- उप पुलिस अधीक्षक नरवाना श्री कमलदीप राणा ने प्रैस कांफ्रेंस के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह आईपीएस के कुशल दिशा-निर्देशन में जिला जींद पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत एक व्यापक और सुनियोजित कार्रवाई करते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों में “ऑपरेशन आक्रमण” चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व श्री कमलदीप राणा (उप पुलिस अधीक्षक नरवाना), श्री संजय कुमार (उप पुलिस अधीक्षक उचाना) व श्री गौरव शर्मा (उप पुलिस अधीक्षक सफीदों) द्वारा किया गया। करीब 400 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की संयुक्त टीमों द्वारा पांच चिन्हित हॉटस्पॉट क्षेत्रों — गांव लोहचब, गांव आफताबगढ़, , डेरा सच्चा सिंह ,सैंडिल तथा शहर नरवाना की चमेला कॉलोनी — में एक साथ सघन तलाशी अभियान चलाया गया। नरवाना क्षेत्र में चमेला कॉलोनी नरवाना में यह अभियान डीएसपी नरवाना के नेतृत्व में , थाना सदर नरवाना एवं थाना गढ़ी, सी आईए नरवाना की टीमों द्वारा चलाया गया। सफीदों क्षेत्र में डीएसपी सफीदों के नेतृत्व में एसएचओ सदर सफीदों राजेश शर्मा सहित चार विशेष टीमों का गठन कर तथा थाना प्रभारी अलेवा द्वारा योजनाबद्ध तरीके से तलाशी अभियान संचालित किया गया। बहु-विभागीय समन्वय की मिसाल अभियान में डॉग स्क्वाड, बिजली विभाग तथा आमजन का सक्रिय सहयोग लिया गया। चमेला कॉलोनी नरवाना में बिजली विभाग द्वारा 10 चालान किए गए, जिनसे लगभग ₹3,00,000 का जुर्माना लगाया गया। तलाशी के दौरान 2 लैपटॉप, 1 कार (स्विफ्ट डिजायर) तथा 6 मोटरसाइकिलें संदिग्ध अवस्था में पाई गईं, जिन्हें नियमानुसार कब्जा पुलिस में लिया गया। उप पुलिस अधीक्षक ने नशा तस्करों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि नशा बेचने वालों को स्पष्ट संदेश दिया गया कि अवैध गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नशा तस्करों द्वारा अर्जित अवैध संपत्ति एवं अवैध निर्माणों की भी गहन जांच की गई जिसकी अलग से कार्यवाही जारी है। उन्होंने PIT NDPS के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि PIT NDPS एक्ट के अंतर्गत कई नशा तस्करों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है तथा भविष्य में भी अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। उप पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी कोई व्यक्ति नशा बेचता या सेवन करता दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत निकटतम थाना में दें। सूचना देने वाले का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा। जींद पुलिस का संकल्प स्पष्ट है — नशे के नेटवर्क पर लगातार प्रहार, अवैध संपत्ति पर सख्त कार्रवाई और समाज को सुरक्षित, स्वस्थ व नशामुक्त बनाना।3