Shuru
Apke Nagar Ki App…
खास खबर उत्तर प्रदेश बाराबंकी
Rahul katheriya
खास खबर उत्तर प्रदेश बाराबंकी
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कानपुर समाचार महाशिवरात्रि के दृष्टिगत परमट पहुंचे डीएम, व्यवस्थाओं को लेकर दिए कड़े निर्देश* आगामी महाशिवरात्रि पर्व को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने परमट स्थित आनंदेश्वर मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि महाशिवरात्रि पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और सभी व्यवस्थाएं पूर्व से ही दुरुस्त रखी जाएं। जिलाधिकारी ने नगर निगम अधिकारियों को निर्देशित किया कि नियमित सफाई कर्मियों की ड्यूटी रोस्टर के अनुसार लगाई जाए तथा प्रतिदिन उसकी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। मंदिर परिसर और आसपास के मार्गों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही के लिए पुरुष एवं महिला श्रद्धालुओं की अलग-अलग कतारें सुनिश्चित करते हुए मजबूत बैरिकेडिंग कराई जाए और प्रमुख स्थानों पर स्पष्ट दिशा-सूचक साइन बोर्ड लगाए जाएं। प्रकाश व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने खराब स्ट्रीट लाइटों को तत्काल ठीक कराने तथा आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त अस्थायी प्रकाश की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि पर्व के दौरान रातभर आवागमन रहेगा, इसलिए अंधेरा या अव्यवस्था की स्थिति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पार्किंग की समुचित व्यवस्था, पेयजल की उपलब्धता, पर्याप्त अस्थायी शौचालय तथा भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस बल की प्रभावी तैनाती सुनिश्चित करने को कहा। मंदिर प्रबंधन समिति के साथ बैठक कर उन्होंने समन्वय आधारित कार्ययोजना पर चर्चा की और कहा कि प्रशासन व प्रबंधन आपसी तालमेल से कार्य करें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जनपद के सभी प्रमुख शिवालयों में भी इसी प्रकार की तैयारियां सुनिश्चित की जाएं। सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे, पब्लिक एड्रेस सिस्टम तथा एक समन्वित कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए, जिसमें नगर निगम, पुलिस, विद्युत, जल संस्थान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें, जिससे किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जा सके। निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त नगर निगम, पुलिस विभाग, केस्को, जल संस्थान एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।1
- फर्रुखाबाद व्यूरो रिपोर्ट सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान ।1
- फर्रुखाबाद: मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र के ग्राम नटवारा में राम खिलाड़ी सक्सेना के घर में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग में एक साइकिल जलकर खाक हो गई, एक बकरा जलकर मर गया (कीमत करीब 15,000 रुपये), एक गाय का बच्चा और एक भैंस का बच्चा गंभीर रूप से झुलस गए। घरेलू सामान भी जलकर राख हो गया। सूचना पर ग्राम प्रधान और लेखपाल मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था। ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाई।1
- अमृतपुर कस्बे में फर्रुखाबाद-बदायूं मार्ग स्थित पुराने बस स्टॉप के पास एक बिजली के ट्रांसफार्मर से तेल और अन्य कीमती सामान चोरी हो गया। अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रांसफार्मर को काटकर वारदात को अंजाम दिया। सुबह जब स्थानीय लोगों की नजर क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर पर पड़ी, तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया गया है कि ट्रांसफार्मर से केवल 11000 की लाइन जुड़ी हुई थी। यह ट्रांसफार्मर कुछ दिनों पूर्व ही कस्बे में बढ़ते बिजली के भार को देखते हुए लगाया गया था। इससे अभी एलटी लाइन नहीं जुड़ी हुई थी। स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है। उनका आरोप है कि चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि सार्वजनिक स्थानों पर लगे सरकारी उपकरण भी सुरक्षित नहीं हैं। घटना की सूचना संबंधित बिजली विभाग के अधिकारियों और पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।3
- कन्नौज ब्रेकिंग अज्ञात चोरों ने परचून की दुकान को बनाया निशाना। दुकान के पीछे नकब लगाकर चोरों ने नगदी सहित पार किया लाखों का सामान। परचून दुकानदार अनिल कुमार की दुकान को इससे पहले भी अज्ञात चोर बना चुके हैं अपना निशाना। अज्ञात चोरों द्वारा परचून की दुकान पर की गई लाखों की चोरी से स्थानीय दुकानदारों में हड़कंप । घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस जूटी जांच पड़ताल में । दुकानदार अनिल कुमार ने अज्ञात चोरों के विरूध कोतवाली में दिया प्रार्थना पत्र । सदर कोतवाली के मकरंद नगर में स्थित अनिल कुमार की परचून की दुकान को अज्ञात चोरों ने बनाया अपना निशाना2
- प्रत्येक राशन कार्ड का सत्यापन होना चाहिए। ताकि यह पता चल सके कि कौन पात्र है कौन अपात्र सबसे ज्यादा चारपहिया वाहन, सरकारी नौकर, पेंशनर, अत्यधिक भूमि ,jst भरने वाले , आदि के राशन कार्ड जारी किए गए हैं। इनपर कार्यवाही की जाए एवं पात्र लाभार्थियों को लाभ दिया जा सके1
- शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र के गांव याकूबपुर में अज्ञात कारणों के चलते युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या परिवार में मची चीख परिजनों का रो रो कर बुरा हाल1
- उत्तर प्रदेश बाराबंकी1