Shuru
Apke Nagar Ki App…
ग्वालियर से भगवान श्रीराम की 51 फीट ऊंची प्रतिमा पहुंची रायपुर ग्वालियर से चंदखुरी स्थित कौशल्या माता मंदिर परिसर में स्थापना के लिए आ रही भगवान श्रीराम की 51 फीट ऊंची वनवासी प्रतिमा रायपुर पहुंच गई है. ये प्रभु श्रीराम की नई प्रतिमा की स्थापना कांग्रेस शासनकाल में कौशल्या धाम परिसर में वर्ष 2021 में 51 फीट ऊंची श्रीराम की प्रतिमा के जगह पर की जाएगी.
Shweksha Pathak
ग्वालियर से भगवान श्रीराम की 51 फीट ऊंची प्रतिमा पहुंची रायपुर ग्वालियर से चंदखुरी स्थित कौशल्या माता मंदिर परिसर में स्थापना के लिए आ रही भगवान श्रीराम की 51 फीट ऊंची वनवासी प्रतिमा रायपुर पहुंच गई है. ये प्रभु श्रीराम की नई प्रतिमा की स्थापना कांग्रेस शासनकाल में कौशल्या धाम परिसर में वर्ष 2021 में 51 फीट ऊंची श्रीराम की प्रतिमा के जगह पर की जाएगी.
More news from Chhattisgarh and nearby areas
- ग्वालियर से चंदखुरी स्थित कौशल्या माता मंदिर परिसर में स्थापना के लिए आ रही भगवान श्रीराम की 51 फीट ऊंची वनवासी प्रतिमा रायपुर पहुंच गई है. ये प्रभु श्रीराम की नई प्रतिमा की स्थापना कांग्रेस शासनकाल में कौशल्या धाम परिसर में वर्ष 2021 में 51 फीट ऊंची श्रीराम की प्रतिमा के जगह पर की जाएगी.1
- देखिए कैसे ये बच्चे चुराने का काम कर रहे है घर मे भीख माँगने के नाम पर घर के बच्चे को बलगला रहे है और बच्चे से घर कि पूरी जानकारी ले के ये चोर उस बच्चे को बेहोश वाली लड्डू खाने को बार बार केह रहे हैँ........1
- होली के पहले दुर्ग पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया है। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई में कुल 27 लोगों की पहचान की गई, जिन्होंने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से धारदार हथियार मंगाकर उनके साथ फोटो और वीडियो पोस्ट किए थे। पुलिस के मुताबिक, इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म की मॉनिटरिंग तकनीकी सेल और एसीसीयू की मदद से की गई। जांच में सामने आया कि कुछ लोग ऑनलाइन हथियार मंगाकर खुलेआम सोशल मीडिया पर प्रदर्शन कर रहे थे। इससे आम लोगों में भय का माहौल बन रहा था। कार्रवाई के दौरान थाना छावनी में दो आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। बाकी मामलों में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। पुलिस ने दो धारदार हथियार भी जब्त किए हैं।नाबालिगों द्वारा डाले गए आपत्तिजनक पोस्ट के मामलों में उनके अभिभावकों को थाने बुलाकर समझाइश दी गई और संबंधित पोस्ट हटवाए गए। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।1
- छतरपुर में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, कैलाश विजयवर्गीय का पुतला दहन करने की कोशिश1
- खैरागढ़। बस स्टैंड स्थित यात्री प्रतीक्षालय की खराब स्थिति को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी ने निरीक्षण किया। परिसर में गंदगी, शराब की खाली बोतलें, नशे की सामग्री और मवेशियों का डेरा मिला। बैठने की कुर्सियां टूटी हुई और पेयजल की व्यवस्था भी नहीं थी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अरुण भारद्वाज के नेतृत्व में पहुंचे नेताओं ने नगर पालिका पर लापरवाही का आरोप लगाया और तीन दिन में सुधार नहीं होने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च कर विरोध दर्ज कराया।1
- Post by पत्रकार1
- बलौदा बाजार जिला के ग्राम पंचायत चांपा में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज द्वारा 80 वां दो दिवसी महा अधिवेशन हुआ जिसमें में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिसके स्वागत के लिए समाज के पदाधिकारी और पार्टी के कार्यकर्ता भी पहुंचे जैसे ही चांपा के स्वागत गेट के पास पहुंचे तो कार्यकरता द्वारा पटाखे फोड़े गए और फूल माला गुलदस्ता से स्वागत किया गया और मांदर के धून में छत्तीसगढ़ के सांस्कृतिक नृत्य से स्वागत करने पहुंचे जिसमें मुख्य रूप से पूर्व छत्तीसगढ़ पाठक पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, कसडोल विधानसभा सभा विधायक संदिप साहू,बलौदा बाजार जिला के पूर्व विधायक जनक राम वर्मा, राजीव गांधी विचार मंच प्रदेश सचिव घनश्याम वर्मा, पूर्व पलारी जनपद अध्यक्ष खिलेन्द्र वर्मा, और ब्लाक अध्यक्ष, आस-पास के कांग्रेस कार्यकर्ता और युवा कांग्रेस नेता लिलाधर यादव, और समाज के कार्यकर्ता गण बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।1
- बड़ामलहरा कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर बवाल, कांग्रेस ने पुतला दहन कर किया जोरदार विरोध।1