चौबेपुर रक्षाबंधन पर चौबेपुर पुलिस रही मुस्तैद चौराहे पर खुद कमान संभाले थाना प्रभारीभीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था दुरुस्त हुड़दंगियों को चेतावनी सम्पादक हाजी हफीजुल्ला वारसी की खास रिपोर्ट चौबेपुर क्षेत्र वाराणसी रक्षाबंधन पर्व को लेकर गुरुवार शाम चौबेपुर चौराहा पुलिस की निगरानी में नजर आया चौबेपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा अपने हमराहियों के साथ अचानक चौराहे पर पहुंच गए और सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद संभाल ली बाजार में बढ़ी भीड़, पुलिस रही सक्रिय पर्व को लेकर बाजार और चौराहे पर बढ़ती भीड़ के बीच पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी थाना प्रभारी ने पुलिसकर्मियों को यातायात व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने और किसी भी तरह की अव्यवस्था न होने देने के निर्देश दिए पुलिस का संदेश पुलिस की सक्रियता से चौराहे पर आने-जाने वाले वाहनों को व्यवस्थित कराया गया रक्षाबंधन के मौके पर चौबेपुर पुलिस का साफ संदेश रहा पर्व मनाइए बेफिक्र लेकिन नियम तोड़ने वालों पर नजर रहेगी पुलिस की इस सक्रियता से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
चौबेपुर रक्षाबंधन पर चौबेपुर पुलिस रही मुस्तैद चौराहे पर खुद कमान संभाले थाना प्रभारीभीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था दुरुस्त हुड़दंगियों को चेतावनी सम्पादक हाजी हफीजुल्ला वारसी की खास रिपोर्ट चौबेपुर क्षेत्र वाराणसी रक्षाबंधन पर्व को लेकर गुरुवार शाम चौबेपुर चौराहा पुलिस की निगरानी में नजर आया चौबेपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा अपने हमराहियों के साथ अचानक चौराहे पर पहुंच गए और सुरक्षा व्यवस्था की कमान खुद संभाल ली बाजार में बढ़ी भीड़, पुलिस रही सक्रिय पर्व को लेकर बाजार और चौराहे पर बढ़ती भीड़ के बीच पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी थाना प्रभारी ने पुलिसकर्मियों को यातायात व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने और किसी भी तरह की अव्यवस्था न होने देने के निर्देश दिए पुलिस का संदेश पुलिस की सक्रियता से चौराहे पर आने-जाने वाले वाहनों को व्यवस्थित कराया गया रक्षाबंधन के मौके पर चौबेपुर पुलिस का साफ संदेश रहा पर्व मनाइए बेफिक्र लेकिन नियम तोड़ने वालों पर नजर रहेगी पुलिस की इस सक्रियता से स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
- चोलापुर । NDRF जवानों को छात्राओं ने बांधी राखी, देशसेवा के प्रति जताया सम्मान जनता न्यूज़ टीवी संवाददाता रितेश कुमार वाराणसी वाराणसी। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर श्री आदित्य नारायण सिंह पब्लिक स्कूल, चोलापुर की छात्राओं ने वाराणसी स्थित एनडीआरएफ कार्यालय पहुंचकर देशसेवा में समर्पित जवानों के साथ रक्षाबंधन का पर्व भावपूर्ण वातावरण में मनाया। छात्राओं ने जवानों को तिलक लगाकर उनकी कलाई पर राखी बांधी और मिठाई खिलाकर उनके प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त की। छात्राओं ने कहा कि आपदा के समय लोगों की सहायता और देश की सेवा के लिए एनडीआरएफ जवानों का साहस, समर्पण और निष्ठा सभी के लिए प्रेरणादायक है। इस अवसर पर एनडीआरएफ-11 के कमांडेंट अनुप कुमार बिष्ट ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल जवानों को और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने छात्राओं के इस भावपूर्ण प्रयास की सराहना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में देशभक्ति, सामाजिक संवेदना, सेवा-भाव और राष्ट्रीय कर्तव्य की भावना विकसित करते हैं। देश की सेवा करने वाले जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त करना विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण संस्कार है। कार्यक्रम में अंशुमान देव गुप्ता, उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन, विद्यालय की शिक्षिकाएं सीमा सिंह एवं कांती पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। राखी बांधने के दौरान छात्राओं और एनडीआरएफ जवानों के बीच आत्मीयता एवं अपनत्व का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम ने राष्ट्रसेवा, भाईचारे, सम्मान और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।1
- महिलाओं को बंधक बनाकर अश्लील वीडियो बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत चार गिरफ्तार न्यूज टू इंडिया से संवाददाता विनीत कुमार गुप्ता जिला चीफ ब्यूरो की खास रिपोर्ट मकान व नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिलाओं को बुलाते, कमरे में बंद कर बनाते थे वीडियो; वायरल करने की धमकी देकर परिजनों से वसूलते थे रकम चंदौली। मुगलसराय थाना पुलिस, साइबर सेल और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए महिलाओं को बंधक बनाकर अश्लील वीडियो बनाने, ब्लैकमेलिंग और धन उगाही करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत तीन पुरुष और एक महिला सहित चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से आठ मोबाइल फोन, 72,300 रुपये नकद, नौ एटीएम कार्ड, फर्जी व कूटरचित पहचान पत्र, बैंक पासबुक-चेकबुक, पोर्टेबल वाईफाई डिवाइस तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और स्कूटी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार गिरोह के सदस्य महिलाओं को ऑनलाइन मकान दिखाने और नौकरी दिलाने का झांसा देकर रामनगर चौराहे पर बुलाते थे। इसके बाद उन्हें डहिया स्थित बद्रीपुरम कॉलोनी के एक मकान में ले जाया जाता था। आरोप है कि वहां महिलाओं को जबरन कमरे में बंद कर उनके साथ मारपीट की जाती और अश्लील वीडियो बनाए जाते थे। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िताओं के परिजनों को व्हाट्सएप कॉल कर फिरौती मांगी जाती थी। इसके अलावा पीड़िताओं के मोबाइल फोन और बैंकिंग माध्यमों से जबरन धनराशि भी ट्रांसफर कराई जाती थी। मामले में मुगलसराय थाने पर मुकदमा अपराध संख्या 443/2026 और 444/2026 के तहत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।मुखबिर की सूचना पर मकान में दबिश वांछित अभियुक्तों की तलाश में चलाए जा रहे अभियान के दौरान थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सूरज, साइबर थाना के उपनिरीक्षक अभिषेक शुक्ला और पुलिस टीम ने सर्विलांस टीम की मदद से 27 अगस्त को डहिया-बद्रीपुरम कॉलोनी स्थित मकान पर घेराबंदी कर दबिश दी। मौके से तीन पुरुष और एक महिला अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक मौके पर मौजूद वादिनियों ने अभियुक्तों की पहचान भी की। लोकांटो वेबसाइट से शुरू हुआ खेल पूछताछ में मुख्य अभियुक्त विजय कुमार गुप्ता उर्फ रॉकी ने पुलिस को बताया कि वह लोकांटो वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन एस्कॉर्ट सेवा संचालित करता था। पुलिस के अनुसार वर्ष 2023 में एक महिला से ठगी होने के बाद उसने कथित तौर पर कॉल गर्ल्स/एस्कॉर्ट महिलाओं को निशाना बनाने और अवैध धन कमाने के लिए अपने भाई कृष्ण कुमार, पत्नी अंजली गुप्ता और परिचित विशम्भर विश्वकर्मा के साथ मिलकर गिरोह बनाया। पुलिस के मुताबिक विशम्भर महिलाओं को मकान और नौकरी का झांसा देकर बद्रीपुरम स्थित मकान तक पहुंचाता था, जबकि अंजली गुप्ता फर्जी दस्तावेज और बैंक खातों के माध्यम से धनराशि प्राप्त करने तथा वित्तीय लेनदेन संभालने में भूमिका निभाती थी यह सामान हुआ बरामद 08 एंड्रॉइड मोबाइल फोन ₹72,300 नकद 09 एटीएम कार्ड 05 फर्जी/कूटरचित आधार कार्ड पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, श्रम कार्ड व कोविड कार्ड विभिन्न बैंकों की पासबुक व चेकबुक पोर्टेबल वाईफाई डिवाइस व टॉर्चर किट एक स्कूटी और एक पल्सर मोटरसाइकिल पुलिस ने दोनों वाहनों को धारा 207 एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया है। मामले में धोखाधड़ी और कूटरचित दस्तावेजों से संबंधित धाराओं की भी बढ़ोतरी करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त विजय कुमार गुप्ता उर्फ संजय गुप्ता उर्फ रॉकी, निवासी प्रयागराज, वर्तमान पता मुगलसराय। कृष्ण कुमार गुप्ता, निवासी प्रयागराज, वर्तमान पता मुगलसराय विशम्भर विश्वकर्मा, निवासी सुजाबाद, वाराणसी। अंजली गुप्ता, पत्नी विजय कुमार गुप्ता, निवासी प्रयागराज, वर्तमान पता मुगलसराय कार्रवाई में थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह, उपनिरीक्षक सूरज, उपनिरीक्षक अभिषेक शुक्ला सहित मुगलसराय थाना, साइबर थाना और सर्विलांस टीम के पुलिसकर्मी शामिल रहे।1
- पांडेपुर लालपुर थाना क्षेत्र में युवक पर हमला कर आरोपी फरार सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग युवक की पिटाई करते दिख रहे है। वीडियो वाराणसी के पांडेपुर लालपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। Varanasi Breking News1
- कलम की तेज धार से हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास के खिलाफ निषाद समाज का फूटा गुस्सा, गुप्तारघाट पर फूंका पुतला - दी बड़े आंदोलन की चेतावनी अयोध्या। अयोध्या हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास द्वारा निषाद समाज को गाली दिए जाने के आरोप से अयोध्या का निषाद समाज उबल पड़ा है। आज फूलन देवी घाट, गुप्तार घाट पर हजारों की संख्या में नाविक और गोताखोर समाज के लोगों ने एकजुट होकर महंत राजू दास का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। जय निषाद राज, निषाद एकता जिंदाबाद" से गूंजा गुप्तार घाट गुप्तार घाट पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में निषाद समाज के लोगों ने हाथों में बैनर लेकर "जय निषाद राज" और "निषाद एकता जिंदाबाद" के नारे लगाए। समाज के लोगों का कहना है कि एक धर्माचार्य की जुबान से पूरे समाज के लिए अपशब्द का प्रयोग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि महंत राजू दास पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। प्रशासन को दो टूक चेतावनी - नहीं हुई कार्रवाई तो जाम होगा निषादराज चौराहा आक्रोशित निषाद समाज ने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि यदि जल्द ही राजू दास पर कार्रवाई नहीं हुई, तो अयोध्या जिले के निषाद राज चौराहे पर बहुत बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस प्रदर्शन में प्रमुख रूप से प्रदीप निषाद गोताखोर, भगवान दीन निषाद, जल्लू निषाद, रामजी निषाद, राम रतन निषाद, लाला निषाद, भगत जी, राम सजीवन निषाद, श्याम बाबू निषाद, अमरजीत निषाद, अमन निषाद, राजकुमार निषाद, राजा निषाद, रमेश निषाद, राजेश निषाद, संतोष निषाद, मुखिया सूरज निषाद, हिमांशु निषाद, रामनरेश निषाद, किशन निषाद, नाटे निषाद, छोटू निषाद, बैरागी यादव, लंगड़ यादव, बाबूराम यादव, आनंद राज, श्याम जी निषाद, सनोज निषाद, जितेंद्र निषाद, अरुण निषाद, राजू निषाद, फूलचंद निषाद, ललन निषाद, शिवसागर यादव, मनोज यादव, कामता यादव, पहाड़ी निषाद, सुरेंद्र निषाद सहित हजारों लोग मौजूद रहे।3
- भंदहाकला में बिजली व्यवस्था बदहाल, ग्रामीणों में बढ़ा आक्रोश1
- रक्षाबंधन का त्योहार केवल रेशम के धागे और उपहारों का लेन-देन नहीं है। सनातन परंपरा में इसके पीछे गहरे वैज्ञानिक, रक्षाबंधन का त्योहार केवल रेशम के धागे और उपहारों का लेन-देन नहीं है। सनातन परंपरा में इसके पीछे गहरे वैज्ञानिक, मनोवैज्ञानिक और आध्यात्मिक रहस्य छिपे हैं।जब हम इन पौराणिक कथाओं की परतों को खोलते हैं, तो हमें जीवन जीने के अनमोल सूत्र मिलते हैं।पौराणिक ग्रंथों (जैसे भविष्य पुराण, श्रीमद्भागवत पुराण और विष्णु पुराण) में रक्षाबंधन की शुरुआत से जुड़ी ऐसी कथाएं मिलती हैं, जो इस त्योहार को केवल इंसानों का नहीं, बल्कि देवताओं, दानवों और स्वयं त्रिमूर्ति (ब्रह्मा, विष्णु, महेश) का त्योहार बनाती हैं।उत्तर प्रदेश के सुराना, बेनीपुर चक और भीखमपुर जगत पुरवा गांवों में रक्षाबंधन न मनाने के पीछे सदियों पुरानी ऐतिहासिक और दर्दनाक कहानियां छिपी हैं। इन गांवों के लोग आज भी रक्षाबंधन को उत्सव के बजाय एक शोक या खौफनाक दिन के रूप में देखते हैं।1
- लखनऊ: रक्षाबंधन के मौके पर CM योगी आदित्यनाथ को स्कूली बच्चियों ने बांधी राखी, मुख्यमंत्री ने दिया उपहार न्यूज़ टू इंडिया से उप संपादक प्रदीप कुमार वर्मा उर्फ राजन की खास रिपोर्ट लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर उत्सव का माहौल रहा। स्कूली बच्चियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को राखी बांधी। इस दौरान बच्चियों ने मुख्यमंत्री को तिलक लगाकर आरती उतारी और कलाई पर राखी बांधी। मुख्यमंत्री योगी ने भी बच्चियों को स्नेह दिया और उन्हें चॉकलेट, गिफ्ट और मिठाई देकर आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक है। सरकार बेटियों की सुरक्षा और सम्मान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस मौके पर मुख्यमंत्री आवास पर बड़ी संख्या में स्कूली बच्चियां और अधिकारी मौजूद रहे। बच्चियों ने मुख्यमंत्री को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं, वहीं मुख्यमंत्री ने भी सभी प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की बधाई दी।1
- स्वर्वेद महामंदिर में रक्षाबंधन पर दिखी आस्था की अनोखी तस्वीर1