नवयुवक मित्र मंडल देवरी खवासा द्वारा 28वां सामूहिक सुंदरकांड का किया गया आयोजन मनासा। क्षेत्र के गांव देवरी खवासा में नवयुवक मित्र मंडल के तत्वावधान में मंगलवार को कृष्णा पेट्रोल पंप परिसर में सामूहिक सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया।आयोजन में गांव के युवाओं के साथ- साथ वरिष्ठजनों ने भी बड़ी संख्या में सहभागिता कर भक्ति रस में डूबकर सुंदरकांड का आनंद लिया। इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे गांव में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। नवयुवक मित्र मंडल द्वारा यह 28वां सामूहिक सुंदरकांड आयोजित किया गया। मंडल द्वारा मंदिरों के साथ-साथ निजी निवासों पर भी संगीत के साथ सामूहिक सुंदरकांड पाठ कराया जा रहा है, जिससे धार्मिक चेतना निरंतर मजबूत हो रही है। लगातार हो रहे इन आयोजनों में युवाओं के साथ-साथ बालक- बालिकाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी भी विशेष रूप से देखने को मिल रही है। नवयुवक मित्र मंडल के इस धार्मिक प्रयास की चर्चा अब आसपास के गांवों में भी एक सकारात्मक विषय बनी हुई है।
नवयुवक मित्र मंडल देवरी खवासा द्वारा 28वां सामूहिक सुंदरकांड का किया गया आयोजन मनासा। क्षेत्र के गांव देवरी खवासा में नवयुवक मित्र मंडल के तत्वावधान में मंगलवार को कृष्णा पेट्रोल पंप परिसर में सामूहिक सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया।आयोजन में गांव के युवाओं के साथ- साथ वरिष्ठजनों ने भी बड़ी संख्या में सहभागिता कर भक्ति रस में डूबकर सुंदरकांड का आनंद लिया। इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे गांव में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। नवयुवक मित्र मंडल द्वारा यह 28वां सामूहिक सुंदरकांड आयोजित किया गया। मंडल द्वारा मंदिरों के साथ-साथ निजी निवासों पर भी संगीत के साथ सामूहिक सुंदरकांड पाठ कराया जा रहा है, जिससे धार्मिक चेतना निरंतर मजबूत हो रही है। लगातार हो रहे इन आयोजनों में युवाओं के साथ-साथ बालक- बालिकाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी भी विशेष रूप से देखने को मिल रही है। नवयुवक मित्र मंडल के इस धार्मिक प्रयास की चर्चा अब आसपास के गांवों में भी एक सकारात्मक विषय बनी हुई है।
- मनासा। क्षेत्र के गांव देवरी खवासा में नवयुवक मित्र मंडल के तत्वावधान में मंगलवार को कृष्णा पेट्रोल पंप परिसर में सामूहिक सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया।आयोजन में गांव के युवाओं के साथ- साथ वरिष्ठजनों ने भी बड़ी संख्या में सहभागिता कर भक्ति रस में डूबकर सुंदरकांड का आनंद लिया। इस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरे गांव में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। नवयुवक मित्र मंडल द्वारा यह 28वां सामूहिक सुंदरकांड आयोजित किया गया। मंडल द्वारा मंदिरों के साथ-साथ निजी निवासों पर भी संगीत के साथ सामूहिक सुंदरकांड पाठ कराया जा रहा है, जिससे धार्मिक चेतना निरंतर मजबूत हो रही है। लगातार हो रहे इन आयोजनों में युवाओं के साथ-साथ बालक- बालिकाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी भी विशेष रूप से देखने को मिल रही है। नवयुवक मित्र मंडल के इस धार्मिक प्रयास की चर्चा अब आसपास के गांवों में भी एक सकारात्मक विषय बनी हुई है।1
- शामगढ़ में श्री कृष्णा तलैया नगर परिषद के द्वारा नवनिर्मित कर उद्यान के रूप में विकसित किया जा रहा है वही बनने जा रहे उद्यान को लेकर उसका नाम नगर परिषद अध्यक्ष कविता यादव द्वारा बताया गया है कि पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष संतोष काला के नाम से जाना जाएगा दी गई जानकारी1
- भारतीय अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुरक्षा कंपनी स्थाई नियुक्ति की जा रही है मंदसौर जिले की बेरोजगार युवक रोजगार दिया जा रहा है जब की 100% गारंटी किसी भी जिला और किसी भी राज्य का अप्लाई कर सकता है दिनांक 09-02-2026 जनपद पंचायत मल्हारगढ़ 10-02-2026 जनपद पंचायत मंदसौर 11-02-2026 जनपद पंचायत सीतामऊ 12-02-2026 जनपद पंचायत गरोठ 13-02-2026 जनपद पंचायत भानपुरा2
- रीको इंडस्ट्रियल एरिया में आग से मची अफरा-तफरी, कोई जनहानि नहीं। चित्तौड़गढ़। जिले के कपासन कस्बे स्थित रीको इंडस्ट्रियल एरिया में मंगलवार देर रात एक बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। मरून इंडस्ट्रीज नामक केमिकल फैक्ट्री में रात करीब 11:15 बजे जोरदार धमाका हुआ, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। धमाका इतना तेज था कि इसकी आवाज करीब पांच किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। लोग इसे भूकंप समझकर घरों से बाहर निकल आए। धमाके के तुरंत बाद फैक्ट्री परिसर में भीषण आग लग गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटें दूर से साफ नजर आ रही थीं। आसपास के गांवों और कॉलोनियों में अफरा-तफरी मच गई। कई परिवार अपने बच्चों को लेकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागते दिखाई दिए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाका अचानक हुआ और कुछ ही सेकंड में फैक्ट्री से धुआं व आग की लपटें उठने लगीं। आग इतनी विकराल थी कि पास स्थित एक स्क्रैप फैक्ट्री भी इसकी चपेट में आ गई। धमाके के असर से स्क्रैप यूनिट की टीन की चद्दरें उड़ गईं और दीवारों को नुकसान पहुंचा। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फैक्ट्री से उछलकर एक भारी लोहे की दीवार करीब 500 मीटर दूर एक मकान पर जा गिरी, जिससे छत की पट्टी टूट गई। हालांकि, घर में मौजूद लोग सुरक्षित रहे। यदि यह हादसा दिन में होता, तो बड़ा नुकसान हो सकता था। सूचना मिलते ही कपासन सहित आसपास के क्षेत्रों से दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मियों ने करीब दो घंटे तक लगातार पानी की बौछारें कीं। जेसीबी मशीन की मदद से मलबा हटाकर आग को फैलने से रोका गया। कड़ी मशक्कत के बाद देर रात आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में बॉयलर फटने से धमाका होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। फैक्ट्री में मौजूद केमिकल पदार्थों के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया, जिससे दमकलकर्मियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतनी पड़ी। हादसे की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर आलोक रंजन, पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी और कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की। प्रशासन ने क्षेत्र को घेराबंदी में लेकर अनावश्यक आवाजाही रोक दी है। आसपास की फैक्ट्रियों और मकानों में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर ने बताया कि मरून केमिकल फैक्ट्री में रंग (कलर) बनाने का कार्य होता है। सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस को अवगत कराया गया। दमकल और प्रशासन की तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। उन्होंने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने बताया कि फैक्ट्री में इंटरमीडिएट केमिकल का उत्पादन किया जाता है। फैक्ट्री मालिक से बातचीत कर प्राथमिक जानकारी ली गई है। प्रारंभिक रिपोर्ट में किसी भी तरह की जनहानि सामने नहीं आई है, जो राहत की बात है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है और घटना के कारणों की विस्तृत जांच कराई जाएगी। पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सूचना देने की अपील की है। इस घटना ने एक बार फिर औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था और केमिकल फैक्ट्रियों में सतर्कता को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे उद्योगों में सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन होना चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।1
- Post by Nand Lal meena3
- अयोध्या में सब इंस्पेक्टर की हत्या या आत्महत्या हकीकत सामने आनी चाहिए1
- भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा 9 फरवरी 2026 से 13 फरवरी 2026 तक वित्तीय साक्षरता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिसका थीम सुरक्षित बैंकिंग की दिशा में आपका पहला कदम रखा है। इसी क्रम में वित्तीय साक्षरता केंद्र CFL भैंसरौड़गढ़ की ओर से ग्राम बोराव में री-केवाईसी को लेकर एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान CFL केंद्र प्रबंधक लक्ष्मण लाल ने उपस्थित ग्रामीणों को सुरक्षित बैंकिंग लेन देन, अपने बैंक खाते का दुरुपयोग न होने देने, किसी भी प्रकार के प्रलोभन में आकर मनी म्यूल न बनने तथा डिजिटल व पारंपरिक बैंकिंग में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बचत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आरडी, एफडी, पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि योजना, सुरक्षा बीमा एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के बारे में भी जागरूक किया। इस अवसर पर राजस्थान ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक सौरव नवीन ने केवाईसी प्रक्रिया, एटीएम उपयोग, अटल पेंशन योजना, ऑनलाइन बैंकिंग तथा साइबर फ्रॉड से बचाव के उपायों पर जानकारी साझा की। शिविर में उपस्थित बोरव क्लस्टर मैनेजर सीमा वर्मा, बैंक मित्रा इंद्रा द्वारा ग्रामीणों को विभिन्न बैंकिंग एवं सरकारी योजनाओं से जोड़ने का कार्य किया गया तथा री-केवाईसी से संबंधित समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय जागरूकता बढ़ाना, केवाईसी प्रक्रिया को सरल बनाना तथा सुरक्षित बैंकिंग व्यवहार को प्रोत्साहित करना रहा।1
- सदर बाजार स्थित स्वस्तिक ज्वैलर्स से सोमवार शाम 5 से 6 बजे के बीच चांदी से भरा एक बॉक्स चोरी हो गया। दुकानदार सुरेश सोनी के अनुसार बॉक्स में लगभग एक किलो चांदी रखी थी। बताया गया कि चार महिलाएं चांदी बेचने के बहाने दुकान पर आई थीं और बातचीत के दौरान चालाकी से बॉक्स उठा ले गईं। चोरी इतनी सफाई से की गई कि तत्काल किसी को भनक नहीं लगी।1