Shuru
Apke Nagar Ki App…
जाते जाते बिहार के लोगों के बारे में क्या बोले नीतीश कुमार #news #biharnews #BreakingNews #breakingnewstoday
Golu Kumar Soni
जाते जाते बिहार के लोगों के बारे में क्या बोले नीतीश कुमार #news #biharnews #BreakingNews #breakingnewstoday
More news from बिहार and nearby areas
- जहानाबाद : बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में जहानाबाद पुलिस ने शराब के मामले में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध रूप से शराब का सेवन और तस्करी कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान तीन लोगों को शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस ने आरोपियों के पास से शराब भी बरामद की है। गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को थाना लाकर पूछताछ की गई, जिसके बाद उनके खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू किया जा रहा है और अवैध शराब के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आम लोगों से भी अपील की गई है कि अगर कहीं शराब के अवैध कारोबार की सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को जानकारी1
- Post by Swaminath vlogs1
- गोह(औरंगाबाद) शनिवार की दोपहर करीब 1:00 बजे गोह थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में अतिक्रमण के कार्रवाई के बाद दो पक्ष आपस मे भीड़ गए, और जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्षों से कुल छह लोग घायल हुए हैं। घायलों में प्रथम पक्ष से अरुण सिंह की 34 वर्षीय पत्नी मीणा देवी, किशोर सिंह के 18 वर्षीय पुत्र पवन कुमार व लक्ष्मण सिंह के 60 वर्षीय पपत्नी मीणा देवी जबकि दूसरे पक्ष से उपेन्द्र सिंह के 30 वर्षीय पुत्र धर्मेन्द्र कुमार व उनकी पत्नी चंद्रवती देवी शामिल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को ही लक्ष्मण सिंह के घर को अतिक्रमण मुक्त कराया गया था, जिसका जिम्मेवार लक्ष्मण ने गांव के ही धर्मेन्द्र को ठहराया, इसी बात पर दोनों बीच कहासुनी हुई और दोनों पक्ष आपस मे भीड़ गए। जिसमें कुल छह लोग घायल हुए। जिसमें धर्मेन्द्र कुमार की हालत नाजुक बनी हुई है। जिसे मगध मेडिकल कॉलेज गयाजी में इलाज जारी है। मामले में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के विवाद में दो पक्ष में मारपीट की घटना घटी है। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रथम पक्ष के पवन कुमार सहित एक अन्य को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष ने कहा कि पीड़ित के आवेदन पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- रफीगंज प्रखंड क्षेत्र के सिहुली और भेटनीयां पैक्स चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 18 मार्च को मतदान कराया जाएगा। वहीं 11 मार्च को नाम वापसी एवं चुनाव चिन्ह (सिंबल) का वितरण किया जाएगा। भेटनीयां पैक्स अध्यक्ष पद के उम्मीदवार डॉ. धर्मेंद्र यादव ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद उनका मुख्य उद्देश्य किसानों के हित में काम करना होगा। उन्होंने कहा कि पैक्स के माध्यम से किसानों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा। प्रशासन की ओर से चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि चुनाव प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।1
- मन में उठे टीस जी बरत बाटे खीस जी बीतल का पचीस जी छोड़ के CM के कुर्सी जात बानी नीतीश जी अजबे पलटल पासा जी टूटल सभकर आशा जी भईल ग़ज़ब तमाशा जी कईसे करीं विश जी बरल बाटे खीस जी छोड़ के CM के कुर्सी जात बानी नीतीश जी केतनो काम करीं केहु एतना दिन ना अड़ी केहु जगह ना राउर भरी केहु सब केहु करी मिस जी केहु ना करी विस जी छोड़ के CM के कुर्सी जात बानी नीतीश जी1
- Ara to patna virodh pradarshan karne ja rahe yuvak dekhiye saikadon ki San.....2
- रफीगंज प्रखंड क्षेत्र के वाघासोती गांव में अचानक आग लगने से किसान कमलेश यादव का पुआल जलकर राख हो गया। इस घटना के बाद पीड़िता किसान ने प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है। वाघासोती गांव निवासी कमलेश यादव ने बताया कि घर के बगल स्थित खलिहान में अचानक पुआल में आग लग गई। आग की सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक पूरा पुआल जलकर राख हो चुका था। पीड़ित किसान कमलेश यादव ने बताया कि वह एक गरीब किसान हैं और घर में पालतू जानवरों के चारे के लिए रखा गया सारा पुआल आग में जल गया, जिससे उनके सामने पशुओं के चारे की समस्या उत्पन्न हो गई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए क्षति का आकलन कर उचित मुआवजा प्रदान किया जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके। अंचलाधिकारी भारतेन्दु सिंह ने बताया कि जांच की गई ,जांचों उपरांत पीड़िता को मुआवजा दिया जाएगा।1
- नगर निगम आरा, भोजपुर के मेयर के तरफ से वंन्सोत्सव होली मिलन समारोह होटल आरा ग्रांड रामना आरा में मनाया गया जिसमें प्रेम पंकज उर्फ़ लल्लन व अलोक रंजन उर्फ़ छोटे की भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ, प्रदेश सह संयोजक बिहार कैट जिला अध्यक्ष भोजपुर की अध्यक्षता में सभी अतिथियों की गरिमामयी उपस्थित रही जिसमें लव बाबा ने संस्कृति कार्यक्रम का उद्घाटन अपनी गायन के साथ किया to be continue.........1
- भोजपुर जिले के बड़हरा विधानसभा अंतर्गत ग्राम पिपरपाती मठ में श्री हनुमत प्राण प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है।2