रफीगंज प्रखंड क्षेत्र के वाघासोती गांव में आग लगने से किसान का पुआल जलकर राख, मुआवजे की मांग रफीगंज प्रखंड क्षेत्र के वाघासोती गांव में अचानक आग लगने से किसान कमलेश यादव का पुआल जलकर राख हो गया। इस घटना के बाद पीड़िता किसान ने प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है। वाघासोती गांव निवासी कमलेश यादव ने बताया कि घर के बगल स्थित खलिहान में अचानक पुआल में आग लग गई। आग की सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक पूरा पुआल जलकर राख हो चुका था। पीड़ित किसान कमलेश यादव ने बताया कि वह एक गरीब किसान हैं और घर में पालतू जानवरों के चारे के लिए रखा गया सारा पुआल आग में जल गया, जिससे उनके सामने पशुओं के चारे की समस्या उत्पन्न हो गई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए क्षति का आकलन कर उचित मुआवजा प्रदान किया जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके। अंचलाधिकारी भारतेन्दु सिंह ने बताया कि जांच की गई ,जांचों उपरांत पीड़िता को मुआवजा दिया जाएगा।

- रफीगंज प्रखंड क्षेत्र के वाघासोती गांव में अचानक आग लगने से किसान कमलेश यादव का पुआल जलकर राख हो गया। इस घटना के बाद पीड़िता किसान ने प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है। वाघासोती गांव निवासी कमलेश यादव ने बताया कि घर के बगल स्थित खलिहान में अचानक पुआल में आग लग गई। आग की सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक पूरा पुआल जलकर राख हो चुका था। पीड़ित किसान कमलेश यादव ने बताया कि वह एक गरीब किसान हैं और घर में पालतू जानवरों के चारे के लिए रखा गया सारा पुआल आग में जल गया, जिससे उनके सामने पशुओं के चारे की समस्या उत्पन्न हो गई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए क्षति का आकलन कर उचित मुआवजा प्रदान किया जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके। अंचलाधिकारी भारतेन्दु सिंह ने बताया कि जांच की गई ,जांचों उपरांत पीड़िता को मुआवजा दिया जाएगा।1
- ये बहुत अच्छे नेता थे पर अब श्री नीतीश जी को बिहार मे इनका अस्तित्व समाप्त कर रहा हैं bjp सरकार1
- गोह(औरंगाबाद) शनिवार की दोपहर करीब 1:00 बजे गोह थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में अतिक्रमण के कार्रवाई के बाद दो पक्ष आपस मे भीड़ गए, और जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्षों से कुल छह लोग घायल हुए हैं। घायलों में प्रथम पक्ष से अरुण सिंह की 34 वर्षीय पत्नी मीणा देवी, किशोर सिंह के 18 वर्षीय पुत्र पवन कुमार व लक्ष्मण सिंह के 60 वर्षीय पपत्नी मीणा देवी जबकि दूसरे पक्ष से उपेन्द्र सिंह के 30 वर्षीय पुत्र धर्मेन्द्र कुमार व उनकी पत्नी चंद्रवती देवी शामिल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को ही लक्ष्मण सिंह के घर को अतिक्रमण मुक्त कराया गया था, जिसका जिम्मेवार लक्ष्मण ने गांव के ही धर्मेन्द्र को ठहराया, इसी बात पर दोनों बीच कहासुनी हुई और दोनों पक्ष आपस मे भीड़ गए। जिसमें कुल छह लोग घायल हुए। जिसमें धर्मेन्द्र कुमार की हालत नाजुक बनी हुई है। जिसे मगध मेडिकल कॉलेज गयाजी में इलाज जारी है। मामले में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के विवाद में दो पक्ष में मारपीट की घटना घटी है। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रथम पक्ष के पवन कुमार सहित एक अन्य को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष ने कहा कि पीड़ित के आवेदन पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by भास्कर न्यूज़ औरंगाबाद बिहार1
- हसपुरा, औरंगाबाद अंचल कार्यालय में जनता दरबार लगाया गया1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- टावर लाइट खराब रहने से अंधेरे में डूबा आमस प्रखंड कार्यालय परिसर आमस:- आमस प्रखंड कार्यालय परिसर में टॉवर लाइट माह भर से खराब है।जिसके वजह से रात होते ही अंचल ब्लॉक अधीर में डूब जाता है।इस पर किसी अधिकारी की नजर नहीं है। सांसद निधि से आमस प्रखंड कार्यालय के पुराने भवन के पास दो वर्ष पूर्व हाइमास्ट लाइट लगाई गई थी।इससे रात में भी प्रखंड कार्यालय परिसर चकाचक दिखता था।लेकिन खराब होने से शाम होते ही अंधेरे में डूब जाता है।यहां सुरक्षा में तैनात होमगार्ड के जवानों को भी परेशानी होती है।1
- Post by Swaminath vlogs1