logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बिहार औरंगाबाद व्यूरो रिपोर्ट औरंगाबाद के ओबरा प्रखंड क्षेत्र में शराब के नशे में हंगामा करने और लोगों को पिस्तौल दिखाकर धमकाने का मामला सामने आया।

4 hrs ago
user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
द कहर न्यूज़ एजेंसी
Journalist Obra, Aurangabad•
4 hrs ago

बिहार औरंगाबाद व्यूरो रिपोर्ट औरंगाबाद के ओबरा प्रखंड क्षेत्र में शराब के नशे में हंगामा करने और लोगों को पिस्तौल दिखाकर धमकाने का मामला सामने आया।

More news from Aurangabad and nearby areas
  • Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    1
    Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Obra, Aurangabad•
    4 hrs ago
  • मां तुतला भवानी धाम महोत्सव में भक्ति और संस्कृति का संगम, कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां। रोहतास जिले के तिलौथू प्रखंड स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां तुतला भवानी धाम में शुक्रवार को दोपहर दो बजे लेकर शाम क़रीब 7 बजे तक आयोजित तुतला भवानी धाम महोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत स्कूली बच्चों के योगाभ्यास और स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति से हुई। बच्चों द्वारा किए गए योगाभ्यास ने कार्यक्रम की शुरुआत को ऊर्जा और सकारात्मकता से भर दिया। योगाभ्यास के बाद क्षेत्रीय कलाकार रिमझिम कुमारी और सलोनी कुमारी ने अपनी शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि डेहरी के विधायक राजीव रंजन सिंह, एसडीएम निलेश कुमार, डीडीसी, एडीएम तथा मां तुतला भवानी धाम न्यास समिति के संरक्षक संजीव कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद औरंगाबाद जिले से आई बाल कलाकार तान्या मौआर ने अपनी सुरीली आवाज में भक्ति और लोकगीतों की शानदार प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। उन्होंने “मां की महिमा अपरंपार है”, “निर्मोहीया बलम अइबे करी”, और “माटी को सोना कर दे ऐसी कलाकारी है, जी हां हम बिहारी हैं जी” जैसे गीत प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में ख्याति प्राप्त गायिका स्वाति मिश्रा ने “जगदंबा घर में दियना बार अईनी हो”, “राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी” और “मेरे झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे जब राम आएंगे” जैसे सुपरहिट भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर लोगों को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। इसके बाद गायिका पूजा चटर्जी ने “जुबां पे राधा राधा नाम हो जाए”, “हो बम बम भोले” और “भोले बाबा भोले बाबा” जैसे गीत गाकर पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बना दिया। कार्यक्रम में कनवा में शोभे बाली, जुड़ा में लगाके जाली समेत कई लोकगीतों की भी प्रस्तुति हुई। महोत्सव में अरविंद केजरीवाल, अनुपमा यादव समेत कई कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के दौरान पूजा समिति के अध्यक्ष गुरु चरण सिंह, संरक्षक संजीव सिंह, उपाध्यक्ष रामाधीन भारती, सचिन धर्मेंद्र सिंह, विधायक प्रतिनिधि कृष्ण सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं प्रशासन की ओर से डेहरी डीएसपी-2 वंदना मिश्रा, बीडीओ अंकिता जैन, अमझोर सर्किल इंस्पेक्टर सुरेश दास, तिलौथू थाना प्रभारी शुभम कुमार, अमझेरा थानाध्यक्ष अमित कुमार और अन्य पुलिसकर्मी भारी संख्या में तैनात रहे। पूजा समिति द्वारा भी जगह-जगह स्वयंसेवकों की तैनाती कर व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा गया।
    1
    मां तुतला भवानी धाम महोत्सव में भक्ति और संस्कृति का संगम, कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां।
रोहतास जिले के तिलौथू प्रखंड स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां तुतला भवानी धाम में शुक्रवार को दोपहर दो बजे लेकर शाम क़रीब 7 बजे तक आयोजित तुतला भवानी धाम महोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत स्कूली बच्चों के योगाभ्यास और स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति से हुई। बच्चों द्वारा किए गए योगाभ्यास ने कार्यक्रम की शुरुआत को ऊर्जा और सकारात्मकता से भर दिया।
योगाभ्यास के बाद क्षेत्रीय कलाकार रिमझिम कुमारी और सलोनी कुमारी ने अपनी शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि डेहरी के विधायक राजीव रंजन सिंह, एसडीएम निलेश कुमार, डीडीसी, एडीएम तथा मां तुतला भवानी धाम न्यास समिति के संरक्षक संजीव कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इसके बाद औरंगाबाद जिले से आई बाल कलाकार तान्या मौआर ने अपनी सुरीली आवाज में भक्ति और लोकगीतों की शानदार प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। उन्होंने “मां की महिमा अपरंपार है”, “निर्मोहीया बलम अइबे करी”, और “माटी को सोना कर दे ऐसी कलाकारी है, जी हां हम बिहारी हैं जी” जैसे गीत प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं।
कार्यक्रम में ख्याति प्राप्त गायिका स्वाति मिश्रा ने “जगदंबा घर में दियना बार अईनी हो”, “राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी” और “मेरे झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे जब राम आएंगे” जैसे सुपरहिट भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर लोगों को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।
इसके बाद गायिका पूजा चटर्जी ने “जुबां पे राधा राधा नाम हो जाए”, “हो बम बम भोले” और “भोले बाबा भोले बाबा” जैसे गीत गाकर पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बना दिया। कार्यक्रम में कनवा में शोभे बाली, जुड़ा में लगाके जाली समेत कई लोकगीतों की भी प्रस्तुति हुई।
महोत्सव में अरविंद केजरीवाल, अनुपमा यादव समेत कई कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के दौरान पूजा समिति के अध्यक्ष गुरु चरण सिंह, संरक्षक संजीव सिंह, उपाध्यक्ष रामाधीन भारती, सचिन धर्मेंद्र सिंह, विधायक प्रतिनिधि कृष्ण सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
वहीं प्रशासन की ओर से डेहरी डीएसपी-2 वंदना मिश्रा, बीडीओ अंकिता जैन, अमझोर सर्किल इंस्पेक्टर सुरेश दास, तिलौथू थाना प्रभारी शुभम कुमार, अमझेरा थानाध्यक्ष अमित कुमार और अन्य पुलिसकर्मी भारी संख्या में तैनात रहे। पूजा समिति द्वारा भी जगह-जगह स्वयंसेवकों की तैनाती कर व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा गया।
    user_Raju singh
    Raju singh
    reporter डेहरी, रोहतास, बिहार•
    20 hrs ago
  • Post by भास्कर न्यूज़ औरंगाबाद बिहार
    1
    Post by भास्कर न्यूज़ औरंगाबाद बिहार
    user_भास्कर न्यूज़ औरंगाबाद बिहार
    भास्कर न्यूज़ औरंगाबाद बिहार
    Press advisory औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    1 hr ago
  • हसपुरा, औरंगाबाद अंचल कार्यालय में जनता दरबार लगाया गया
    1
    हसपुरा, औरंगाबाद अंचल कार्यालय में जनता दरबार लगाया गया
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    पत्रकारीता का कार्य बिगत 18 वर्षो से हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
    1 hr ago
  • गोह(औरंगाबाद) शनिवार की दोपहर करीब 1:00 बजे गोह थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में अतिक्रमण के कार्रवाई के बाद दो पक्ष आपस मे भीड़ गए, और जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्षों से कुल छह लोग घायल हुए हैं। घायलों में प्रथम पक्ष से अरुण सिंह की 34 वर्षीय पत्नी मीणा देवी, किशोर सिंह के 18 वर्षीय पुत्र पवन कुमार व लक्ष्मण सिंह के 60 वर्षीय पपत्नी मीणा देवी जबकि दूसरे पक्ष से उपेन्द्र सिंह के 30 वर्षीय पुत्र धर्मेन्द्र कुमार व उनकी पत्नी चंद्रवती देवी शामिल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को ही लक्ष्मण सिंह के घर को अतिक्रमण मुक्त कराया गया था, जिसका जिम्मेवार लक्ष्मण ने गांव के ही धर्मेन्द्र को ठहराया, इसी बात पर दोनों बीच कहासुनी हुई और दोनों पक्ष आपस मे भीड़ गए। जिसमें कुल छह लोग घायल हुए। जिसमें धर्मेन्द्र कुमार की हालत नाजुक बनी हुई है। जिसे मगध मेडिकल कॉलेज गयाजी में इलाज जारी है। मामले में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के विवाद में दो पक्ष में मारपीट की घटना घटी है। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रथम पक्ष के पवन कुमार सहित एक अन्य को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष ने कहा कि पीड़ित के आवेदन पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    गोह(औरंगाबाद) शनिवार की दोपहर करीब 1:00 बजे गोह थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में अतिक्रमण के कार्रवाई के बाद दो पक्ष आपस मे भीड़ गए, और जमकर मारपीट हुई। जिसमें दोनों पक्षों से कुल छह लोग घायल हुए हैं। घायलों में प्रथम पक्ष से अरुण सिंह की 34 वर्षीय पत्नी मीणा देवी, किशोर सिंह के 18 वर्षीय पुत्र पवन कुमार व लक्ष्मण सिंह के 60 वर्षीय पपत्नी मीणा देवी जबकि दूसरे पक्ष से उपेन्द्र सिंह के 30 वर्षीय पुत्र धर्मेन्द्र कुमार व उनकी पत्नी चंद्रवती देवी शामिल है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को ही लक्ष्मण सिंह के घर को अतिक्रमण मुक्त कराया गया था, जिसका जिम्मेवार लक्ष्मण ने गांव के ही धर्मेन्द्र को ठहराया, इसी बात पर दोनों बीच कहासुनी हुई और दोनों पक्ष आपस मे भीड़ गए। जिसमें कुल छह लोग घायल हुए। जिसमें धर्मेन्द्र कुमार की हालत नाजुक बनी हुई है। जिसे मगध मेडिकल कॉलेज गयाजी में इलाज जारी है। मामले में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के विवाद में दो पक्ष में मारपीट की घटना घटी है। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रथम पक्ष के पवन कुमार सहित एक अन्य को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष ने कहा कि पीड़ित के आवेदन पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_Sukhendra kumar
    Sukhendra kumar
    पत्रकारिता गोह, औरंगाबाद, बिहार•
    4 hrs ago
  • अंचल कार्यालय दाउदनगर में कार्यरत लिपिक माधव राम का 5 मार्च को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से समाहरणालय परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। स्व. माधव राम के निधन पर प्रखंड सह अंचल कार्यालय रफीगंज में शुक्रवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। अधिकारियों ने कहा कि स्व. माधव राम एक कर्मठ, ईमानदार और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके निधन से विभाग को अपूरणीय क्षति हुई है। इस अवसर पर बीडीओ कुमार अश्वनी, अंचलाधिकारी भारतेन्दू सिंह, बीपीआरओ अमर कुमार, प्रधान सहायक अजय कुमार, नाजिर शत्रुघ्न कुमार, विमल कुमार सहित प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के सभी कर्मी उपस्थित थे।
    1
    अंचल कार्यालय दाउदनगर में कार्यरत लिपिक माधव राम का 5 मार्च को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से समाहरणालय परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
स्व. माधव राम के निधन पर प्रखंड सह अंचल कार्यालय रफीगंज में शुक्रवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
अधिकारियों ने कहा कि स्व. माधव राम एक कर्मठ, ईमानदार और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके निधन से विभाग को अपूरणीय क्षति हुई है।
इस अवसर पर बीडीओ कुमार अश्वनी, अंचलाधिकारी भारतेन्दू सिंह, बीपीआरओ अमर कुमार, प्रधान सहायक अजय कुमार, नाजिर शत्रुघ्न कुमार, विमल कुमार सहित प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के सभी कर्मी उपस्थित थे।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    20 hrs ago
  • तेजस्वी यादव ने सीधा निशाना bjp पर साधा और बोला की श्री नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया जा रहा हैं
    1
    तेजस्वी यादव ने सीधा निशाना bjp पर साधा और बोला की श्री नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया जा रहा हैं
    user_Swaminath vlogs
    Swaminath vlogs
    Video Creator गोह, औरंगाबाद, बिहार•
    22 hrs ago
  • Post by ER ANAND SINGH
    1
    Post by ER ANAND SINGH
    user_ER ANAND SINGH
    ER ANAND SINGH
    Farmer देव, औरंगाबाद, बिहार•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.