Shuru
Apke Nagar Ki App…
औरंगाबाद की बेटी मोनिका श्रीवास्तव ने प्रतिष्ठित UPSC (भारतीय प्रशासनिक सेवा) परीक्षा में 16वां रैंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जिले और राज्य का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएँ। 💐 यह सफलता निश्चित ही युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। #UPSC #IAS #ProudMoment #aurangabadbihar Er Anand Singh #hilights
ER ANAND SINGH
औरंगाबाद की बेटी मोनिका श्रीवास्तव ने प्रतिष्ठित UPSC (भारतीय प्रशासनिक सेवा) परीक्षा में 16वां रैंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जिले और राज्य का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएँ। 💐 यह सफलता निश्चित ही युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। #UPSC #IAS #ProudMoment #aurangabadbihar Er Anand Singh #hilights
More news from बिहार and nearby areas
- Post by ER ANAND SINGH1
- टावर लाइट खराब रहने से अंधेरे में डूबा आमस प्रखंड कार्यालय परिसर आमस:- आमस प्रखंड कार्यालय परिसर में टॉवर लाइट माह भर से खराब है।जिसके वजह से रात होते ही अंचल ब्लॉक अधीर में डूब जाता है।इस पर किसी अधिकारी की नजर नहीं है। सांसद निधि से आमस प्रखंड कार्यालय के पुराने भवन के पास दो वर्ष पूर्व हाइमास्ट लाइट लगाई गई थी।इससे रात में भी प्रखंड कार्यालय परिसर चकाचक दिखता था।लेकिन खराब होने से शाम होते ही अंधेरे में डूब जाता है।यहां सुरक्षा में तैनात होमगार्ड के जवानों को भी परेशानी होती है।1
- अंचल कार्यालय दाउदनगर में कार्यरत लिपिक माधव राम का 5 मार्च को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से समाहरणालय परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। स्व. माधव राम के निधन पर प्रखंड सह अंचल कार्यालय रफीगंज में शुक्रवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। अधिकारियों ने कहा कि स्व. माधव राम एक कर्मठ, ईमानदार और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके निधन से विभाग को अपूरणीय क्षति हुई है। इस अवसर पर बीडीओ कुमार अश्वनी, अंचलाधिकारी भारतेन्दू सिंह, बीपीआरओ अमर कुमार, प्रधान सहायक अजय कुमार, नाजिर शत्रुघ्न कुमार, विमल कुमार सहित प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के सभी कर्मी उपस्थित थे।1
- मां तुतला भवानी धाम महोत्सव में भक्ति और संस्कृति का संगम, कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां। रोहतास जिले के तिलौथू प्रखंड स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां तुतला भवानी धाम में शुक्रवार को दोपहर दो बजे लेकर शाम क़रीब 7 बजे तक आयोजित तुतला भवानी धाम महोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत स्कूली बच्चों के योगाभ्यास और स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति से हुई। बच्चों द्वारा किए गए योगाभ्यास ने कार्यक्रम की शुरुआत को ऊर्जा और सकारात्मकता से भर दिया। योगाभ्यास के बाद क्षेत्रीय कलाकार रिमझिम कुमारी और सलोनी कुमारी ने अपनी शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि डेहरी के विधायक राजीव रंजन सिंह, एसडीएम निलेश कुमार, डीडीसी, एडीएम तथा मां तुतला भवानी धाम न्यास समिति के संरक्षक संजीव कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद औरंगाबाद जिले से आई बाल कलाकार तान्या मौआर ने अपनी सुरीली आवाज में भक्ति और लोकगीतों की शानदार प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। उन्होंने “मां की महिमा अपरंपार है”, “निर्मोहीया बलम अइबे करी”, और “माटी को सोना कर दे ऐसी कलाकारी है, जी हां हम बिहारी हैं जी” जैसे गीत प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में ख्याति प्राप्त गायिका स्वाति मिश्रा ने “जगदंबा घर में दियना बार अईनी हो”, “राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी” और “मेरे झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे जब राम आएंगे” जैसे सुपरहिट भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर लोगों को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। इसके बाद गायिका पूजा चटर्जी ने “जुबां पे राधा राधा नाम हो जाए”, “हो बम बम भोले” और “भोले बाबा भोले बाबा” जैसे गीत गाकर पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बना दिया। कार्यक्रम में कनवा में शोभे बाली, जुड़ा में लगाके जाली समेत कई लोकगीतों की भी प्रस्तुति हुई। महोत्सव में अरविंद केजरीवाल, अनुपमा यादव समेत कई कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के दौरान पूजा समिति के अध्यक्ष गुरु चरण सिंह, संरक्षक संजीव सिंह, उपाध्यक्ष रामाधीन भारती, सचिन धर्मेंद्र सिंह, विधायक प्रतिनिधि कृष्ण सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं प्रशासन की ओर से डेहरी डीएसपी-2 वंदना मिश्रा, बीडीओ अंकिता जैन, अमझोर सर्किल इंस्पेक्टर सुरेश दास, तिलौथू थाना प्रभारी शुभम कुमार, अमझेरा थानाध्यक्ष अमित कुमार और अन्य पुलिसकर्मी भारी संख्या में तैनात रहे। पूजा समिति द्वारा भी जगह-जगह स्वयंसेवकों की तैनाती कर व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा गया।1
- तेजस्वी यादव ने सीधा निशाना bjp पर साधा और बोला की श्री नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया जा रहा हैं1
- कुंदा थाना क्षेत्र के खुटेर गांव में एक नवविवाहिता की विषापन करने से मौत हो गई। मृतका की पहचान शोभा कुमारी (20 वर्ष) के रूप में हुई है, जो सुनील भारती की पत्नी थी। परिजनों के अनुसार, गुरुवार को शोभा कुमारी ने आपसी विवाद के कारण जहर खा लिया था। आनन-फानन में उन्हें प्रतापपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें रानीगंज ले जाया गया और फिर चतरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।1
- गोह(औरंगाबाद) गोह थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर युवती के साथ यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में बताया जाता है कि गोह थाना क्षेत्र के दाउदपुर निवासी हरीहर साव का पुत्र जीतन कुमार एक युवती को शादी का झांसा देकर तीन साल से लगातार शोषण कर रहा था। जब युवती ने युवक के ऊपर शादी के लिए दवाब बनाया तो वह इंकार कर गया। वहीं युवक के परिजनों ने युवती के घर वालों के साथ गाली-गलौज व मारपीट कर दिया। शुक्रवार की शाम करीब 3:00 बजे युवती ने लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि युवती के दिए गए आवेदन के आलोक में कांड दर्ज किया है, जिसमें युवक व उसके परिजनों को आरोपित किया गया है। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक जीतन को घर से दबोच लिया है। गिरफ्तार युवक के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।1
- जिला प्रशासन द्वारा आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं प्रशासन से सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं उपायुक्त कीर्तिश्री जी के समक्ष प्रस्तुत कीं। इस दौरान भूमि विवाद, सड़क निर्माण, भारतमाला परियोजना, स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग से जुड़े मामलों सहित अन्य प्रशासनिक विषयों से संबंधित कई आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने सभी आवेदनों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि मामलों का निषधान, पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजनों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उपायुक्त ने कहा कि जनता दरबार आम नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। इसका उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए प्रशासन के प्रति जनविश्वास को और मजबूत करना है।1