logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मां तुतला भवानी धाम महोत्सव में भक्ति और संस्कृति का संगम, कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां। मां तुतला भवानी धाम महोत्सव में भक्ति और संस्कृति का संगम, कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां। रोहतास जिले के तिलौथू प्रखंड स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां तुतला भवानी धाम में शुक्रवार को दोपहर दो बजे लेकर शाम क़रीब 7 बजे तक आयोजित तुतला भवानी धाम महोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत स्कूली बच्चों के योगाभ्यास और स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति से हुई। बच्चों द्वारा किए गए योगाभ्यास ने कार्यक्रम की शुरुआत को ऊर्जा और सकारात्मकता से भर दिया। योगाभ्यास के बाद क्षेत्रीय कलाकार रिमझिम कुमारी और सलोनी कुमारी ने अपनी शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि डेहरी के विधायक राजीव रंजन सिंह, एसडीएम निलेश कुमार, डीडीसी, एडीएम तथा मां तुतला भवानी धाम न्यास समिति के संरक्षक संजीव कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद औरंगाबाद जिले से आई बाल कलाकार तान्या मौआर ने अपनी सुरीली आवाज में भक्ति और लोकगीतों की शानदार प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। उन्होंने “मां की महिमा अपरंपार है”, “निर्मोहीया बलम अइबे करी”, और “माटी को सोना कर दे ऐसी कलाकारी है, जी हां हम बिहारी हैं जी” जैसे गीत प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में ख्याति प्राप्त गायिका स्वाति मिश्रा ने “जगदंबा घर में दियना बार अईनी हो”, “राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी” और “मेरे झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे जब राम आएंगे” जैसे सुपरहिट भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर लोगों को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। इसके बाद गायिका पूजा चटर्जी ने “जुबां पे राधा राधा नाम हो जाए”, “हो बम बम भोले” और “भोले बाबा भोले बाबा” जैसे गीत गाकर पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बना दिया। कार्यक्रम में कनवा में शोभे बाली, जुड़ा में लगाके जाली समेत कई लोकगीतों की भी प्रस्तुति हुई। महोत्सव में अरविंद केजरीवाल, अनुपमा यादव समेत कई कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के दौरान पूजा समिति के अध्यक्ष गुरु चरण सिंह, संरक्षक संजीव सिंह, उपाध्यक्ष रामाधीन भारती, सचिन धर्मेंद्र सिंह, विधायक प्रतिनिधि कृष्ण सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं प्रशासन की ओर से डेहरी डीएसपी-2 वंदना मिश्रा, बीडीओ अंकिता जैन, अमझोर सर्किल इंस्पेक्टर सुरेश दास, तिलौथू थाना प्रभारी शुभम कुमार, अमझेरा थानाध्यक्ष अमित कुमार और अन्य पुलिसकर्मी भारी संख्या में तैनात रहे। पूजा समिति द्वारा भी जगह-जगह स्वयंसेवकों की तैनाती कर व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा गया।

7 hrs ago
user_Raju singh
Raju singh
reporter डेहरी, रोहतास, बिहार•
7 hrs ago

मां तुतला भवानी धाम महोत्सव में भक्ति और संस्कृति का संगम, कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां। मां तुतला भवानी धाम महोत्सव में भक्ति और संस्कृति का संगम, कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां। रोहतास जिले के तिलौथू प्रखंड स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां तुतला भवानी धाम में शुक्रवार को दोपहर दो बजे लेकर शाम क़रीब 7 बजे तक आयोजित तुतला भवानी धाम महोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत स्कूली बच्चों के योगाभ्यास और स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति से हुई। बच्चों द्वारा किए गए योगाभ्यास ने कार्यक्रम की शुरुआत को ऊर्जा और सकारात्मकता से भर दिया। योगाभ्यास के बाद क्षेत्रीय कलाकार रिमझिम कुमारी और सलोनी कुमारी ने अपनी शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि डेहरी के विधायक राजीव रंजन सिंह, एसडीएम निलेश कुमार, डीडीसी, एडीएम तथा मां तुतला भवानी धाम न्यास समिति के संरक्षक संजीव कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद औरंगाबाद जिले से आई बाल कलाकार तान्या मौआर ने अपनी सुरीली आवाज में भक्ति और लोकगीतों की शानदार प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। उन्होंने “मां की महिमा अपरंपार है”, “निर्मोहीया बलम अइबे करी”, और “माटी को सोना कर दे ऐसी कलाकारी है, जी हां हम बिहारी हैं जी” जैसे गीत प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में ख्याति प्राप्त गायिका स्वाति मिश्रा ने “जगदंबा घर में दियना बार अईनी हो”, “राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी” और “मेरे झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे जब राम आएंगे” जैसे सुपरहिट भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर लोगों को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। इसके बाद गायिका पूजा चटर्जी ने “जुबां पे राधा राधा नाम हो जाए”, “हो बम बम भोले” और “भोले बाबा भोले बाबा” जैसे गीत गाकर पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बना दिया। कार्यक्रम में कनवा में शोभे बाली, जुड़ा में लगाके जाली समेत कई लोकगीतों की भी प्रस्तुति हुई। महोत्सव में अरविंद केजरीवाल, अनुपमा यादव समेत कई कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के दौरान पूजा समिति के अध्यक्ष गुरु चरण सिंह, संरक्षक संजीव सिंह, उपाध्यक्ष रामाधीन भारती, सचिन धर्मेंद्र सिंह, विधायक प्रतिनिधि कृष्ण सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं प्रशासन की ओर से डेहरी डीएसपी-2 वंदना मिश्रा, बीडीओ अंकिता जैन, अमझोर सर्किल इंस्पेक्टर सुरेश दास, तिलौथू थाना प्रभारी शुभम कुमार, अमझेरा थानाध्यक्ष अमित कुमार और अन्य पुलिसकर्मी भारी संख्या में तैनात रहे। पूजा समिति द्वारा भी जगह-जगह स्वयंसेवकों की तैनाती कर व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा गया।

More news from बिहार and nearby areas
  • मां तुतला भवानी धाम महोत्सव में भक्ति और संस्कृति का संगम, कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां। रोहतास जिले के तिलौथू प्रखंड स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां तुतला भवानी धाम में शुक्रवार को दोपहर दो बजे लेकर शाम क़रीब 7 बजे तक आयोजित तुतला भवानी धाम महोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत स्कूली बच्चों के योगाभ्यास और स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति से हुई। बच्चों द्वारा किए गए योगाभ्यास ने कार्यक्रम की शुरुआत को ऊर्जा और सकारात्मकता से भर दिया। योगाभ्यास के बाद क्षेत्रीय कलाकार रिमझिम कुमारी और सलोनी कुमारी ने अपनी शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि डेहरी के विधायक राजीव रंजन सिंह, एसडीएम निलेश कुमार, डीडीसी, एडीएम तथा मां तुतला भवानी धाम न्यास समिति के संरक्षक संजीव कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद औरंगाबाद जिले से आई बाल कलाकार तान्या मौआर ने अपनी सुरीली आवाज में भक्ति और लोकगीतों की शानदार प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। उन्होंने “मां की महिमा अपरंपार है”, “निर्मोहीया बलम अइबे करी”, और “माटी को सोना कर दे ऐसी कलाकारी है, जी हां हम बिहारी हैं जी” जैसे गीत प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में ख्याति प्राप्त गायिका स्वाति मिश्रा ने “जगदंबा घर में दियना बार अईनी हो”, “राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी” और “मेरे झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे जब राम आएंगे” जैसे सुपरहिट भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर लोगों को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। इसके बाद गायिका पूजा चटर्जी ने “जुबां पे राधा राधा नाम हो जाए”, “हो बम बम भोले” और “भोले बाबा भोले बाबा” जैसे गीत गाकर पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बना दिया। कार्यक्रम में कनवा में शोभे बाली, जुड़ा में लगाके जाली समेत कई लोकगीतों की भी प्रस्तुति हुई। महोत्सव में अरविंद केजरीवाल, अनुपमा यादव समेत कई कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के दौरान पूजा समिति के अध्यक्ष गुरु चरण सिंह, संरक्षक संजीव सिंह, उपाध्यक्ष रामाधीन भारती, सचिन धर्मेंद्र सिंह, विधायक प्रतिनिधि कृष्ण सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं प्रशासन की ओर से डेहरी डीएसपी-2 वंदना मिश्रा, बीडीओ अंकिता जैन, अमझोर सर्किल इंस्पेक्टर सुरेश दास, तिलौथू थाना प्रभारी शुभम कुमार, अमझेरा थानाध्यक्ष अमित कुमार और अन्य पुलिसकर्मी भारी संख्या में तैनात रहे। पूजा समिति द्वारा भी जगह-जगह स्वयंसेवकों की तैनाती कर व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा गया।
    1
    मां तुतला भवानी धाम महोत्सव में भक्ति और संस्कृति का संगम, कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां।
रोहतास जिले के तिलौथू प्रखंड स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां तुतला भवानी धाम में शुक्रवार को दोपहर दो बजे लेकर शाम क़रीब 7 बजे तक आयोजित तुतला भवानी धाम महोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत स्कूली बच्चों के योगाभ्यास और स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति से हुई। बच्चों द्वारा किए गए योगाभ्यास ने कार्यक्रम की शुरुआत को ऊर्जा और सकारात्मकता से भर दिया।
योगाभ्यास के बाद क्षेत्रीय कलाकार रिमझिम कुमारी और सलोनी कुमारी ने अपनी शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि डेहरी के विधायक राजीव रंजन सिंह, एसडीएम निलेश कुमार, डीडीसी, एडीएम तथा मां तुतला भवानी धाम न्यास समिति के संरक्षक संजीव कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इसके बाद औरंगाबाद जिले से आई बाल कलाकार तान्या मौआर ने अपनी सुरीली आवाज में भक्ति और लोकगीतों की शानदार प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। उन्होंने “मां की महिमा अपरंपार है”, “निर्मोहीया बलम अइबे करी”, और “माटी को सोना कर दे ऐसी कलाकारी है, जी हां हम बिहारी हैं जी” जैसे गीत प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं।
कार्यक्रम में ख्याति प्राप्त गायिका स्वाति मिश्रा ने “जगदंबा घर में दियना बार अईनी हो”, “राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी” और “मेरे झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे जब राम आएंगे” जैसे सुपरहिट भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर लोगों को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।
इसके बाद गायिका पूजा चटर्जी ने “जुबां पे राधा राधा नाम हो जाए”, “हो बम बम भोले” और “भोले बाबा भोले बाबा” जैसे गीत गाकर पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बना दिया। कार्यक्रम में कनवा में शोभे बाली, जुड़ा में लगाके जाली समेत कई लोकगीतों की भी प्रस्तुति हुई।
महोत्सव में अरविंद केजरीवाल, अनुपमा यादव समेत कई कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के दौरान पूजा समिति के अध्यक्ष गुरु चरण सिंह, संरक्षक संजीव सिंह, उपाध्यक्ष रामाधीन भारती, सचिन धर्मेंद्र सिंह, विधायक प्रतिनिधि कृष्ण सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
वहीं प्रशासन की ओर से डेहरी डीएसपी-2 वंदना मिश्रा, बीडीओ अंकिता जैन, अमझोर सर्किल इंस्पेक्टर सुरेश दास, तिलौथू थाना प्रभारी शुभम कुमार, अमझेरा थानाध्यक्ष अमित कुमार और अन्य पुलिसकर्मी भारी संख्या में तैनात रहे। पूजा समिति द्वारा भी जगह-जगह स्वयंसेवकों की तैनाती कर व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा गया।
    user_Raju singh
    Raju singh
    reporter डेहरी, रोहतास, बिहार•
    7 hrs ago
  • रोहतास जिले के लाल और भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज Akash Deep शुक्रवार को अपनी जन्मभूमि सासाराम पहुंचे, जहां उन्होंने अपने नए स्पोर्ट्स शोरूम का भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों की बड़ी भीड़ उमड़ पड़ी। आकाशदीप ने युवाओं से खेल के प्रति समर्पण और मेहनत से आगे बढ़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि रोहतास की मिट्टी ने उन्हें पहचान दी है और वे यहां के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं दिलाने का प्रयास करेंगे। शोरूम में क्रिकेट सहित विभिन्न खेलों के आधुनिक उपकरण उपलब्ध रहेंगे। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि और खेल प्रेमी भी मौजूद रहे।
    1
    रोहतास जिले के लाल और भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज Akash Deep शुक्रवार को अपनी जन्मभूमि सासाराम पहुंचे, जहां उन्होंने अपने नए स्पोर्ट्स शोरूम का भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों की बड़ी भीड़ उमड़ पड़ी। आकाशदीप ने युवाओं से खेल के प्रति समर्पण और मेहनत से आगे बढ़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि रोहतास की मिट्टी ने उन्हें पहचान दी है और वे यहां के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं दिलाने का प्रयास करेंगे। शोरूम में क्रिकेट सहित विभिन्न खेलों के आधुनिक उपकरण उपलब्ध रहेंगे। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि और खेल प्रेमी भी मौजूद रहे।
    user_Pushpa kumari
    Pushpa kumari
    Sasaram, Rohtas•
    8 hrs ago
  • Post by ER ANAND SINGH
    1
    Post by ER ANAND SINGH
    user_ER ANAND SINGH
    ER ANAND SINGH
    Farmer देव, औरंगाबाद, बिहार•
    10 hrs ago
  • हसपुरा, औरंगाबाद, प्रखंड परिसर में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया
    1
    हसपुरा, औरंगाबाद, प्रखंड परिसर में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    पत्रकारीता का कार्य बिगत 18 वर्षो से हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
    14 hrs ago
  • नगर पंचायत चेनारी के वार्ड नंबर 14 में गली पक्कीकरण का कार्य हुआ है, जो एक अच्छी पहल है। लेकिन एक छोटी गली में नाली का निर्माण गली के ठीक बीच में कर दिया गया है और लगभग ढाई फीट जगह छोड़ दी गई है। नाली के दोनों तरफ करीब 2 फीट गहरा गंदा पानी भरा रहता है, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि कई बार छोटे-छोटे बच्चे इस नाली में गिर चुके हैं। कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। अतः नगर पंचायत चेनारी के माननीय अध्यक्ष जी एवं वार्ड नंबर 14 के जनप्रतिनिधियों से विनम्र अनुरोध है कि इस समस्या का जल्द समाधान कराया जाए, ताकि बच्चों और स्थानीय लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।
    1
    नगर पंचायत चेनारी के वार्ड नंबर 14 में गली पक्कीकरण का कार्य हुआ है, जो एक अच्छी पहल है। लेकिन एक छोटी गली में नाली का निर्माण गली के ठीक बीच में कर दिया गया है और लगभग ढाई फीट जगह छोड़ दी गई है। नाली के दोनों तरफ करीब 2 फीट गहरा गंदा पानी भरा रहता है, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है।
सबसे चिंताजनक बात यह है कि कई बार छोटे-छोटे बच्चे इस नाली में गिर चुके हैं। कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
अतः नगर पंचायत चेनारी के माननीय अध्यक्ष जी एवं वार्ड नंबर 14 के जनप्रतिनिधियों से विनम्र अनुरोध है कि इस समस्या का जल्द समाधान कराया जाए, ताकि बच्चों और स्थानीय लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।
    user_Prince Kumar
    Prince Kumar
    सामुदायिक संवाददाता चेनारी, रोहतास, बिहार•
    21 hrs ago
  • अंचल कार्यालय दाउदनगर में कार्यरत लिपिक माधव राम का 5 मार्च को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से समाहरणालय परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। स्व. माधव राम के निधन पर प्रखंड सह अंचल कार्यालय रफीगंज में शुक्रवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। अधिकारियों ने कहा कि स्व. माधव राम एक कर्मठ, ईमानदार और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके निधन से विभाग को अपूरणीय क्षति हुई है। इस अवसर पर बीडीओ कुमार अश्वनी, अंचलाधिकारी भारतेन्दू सिंह, बीपीआरओ अमर कुमार, प्रधान सहायक अजय कुमार, नाजिर शत्रुघ्न कुमार, विमल कुमार सहित प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के सभी कर्मी उपस्थित थे।
    1
    अंचल कार्यालय दाउदनगर में कार्यरत लिपिक माधव राम का 5 मार्च को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से समाहरणालय परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
स्व. माधव राम के निधन पर प्रखंड सह अंचल कार्यालय रफीगंज में शुक्रवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
अधिकारियों ने कहा कि स्व. माधव राम एक कर्मठ, ईमानदार और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके निधन से विभाग को अपूरणीय क्षति हुई है।
इस अवसर पर बीडीओ कुमार अश्वनी, अंचलाधिकारी भारतेन्दू सिंह, बीपीआरओ अमर कुमार, प्रधान सहायक अजय कुमार, नाजिर शत्रुघ्न कुमार, विमल कुमार सहित प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के सभी कर्मी उपस्थित थे।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    7 hrs ago
  • तेजस्वी यादव ने सीधा निशाना bjp पर साधा और बोला की श्री नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया जा रहा हैं
    1
    तेजस्वी यादव ने सीधा निशाना bjp पर साधा और बोला की श्री नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया जा रहा हैं
    user_Swaminath vlogs
    Swaminath vlogs
    Video Creator गोह, औरंगाबाद, बिहार•
    9 hrs ago
  • गोह(औरंगाबाद) गोह थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर युवती के साथ यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में बताया जाता है कि गोह थाना क्षेत्र के दाउदपुर निवासी हरीहर साव का पुत्र जीतन कुमार एक युवती को शादी का झांसा देकर तीन साल से लगातार शोषण कर रहा था। जब युवती ने युवक के ऊपर शादी के लिए दवाब बनाया तो वह इंकार कर गया। वहीं युवक के परिजनों ने युवती के घर वालों के साथ गाली-गलौज व मारपीट कर दिया। शुक्रवार की शाम करीब 3:00 बजे युवती ने लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि युवती के दिए गए आवेदन के आलोक में कांड दर्ज किया है, जिसमें युवक व उसके परिजनों को आरोपित किया गया है। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक जीतन को घर से दबोच लिया है। गिरफ्तार युवक के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
    1
    गोह(औरंगाबाद) गोह थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर युवती के साथ यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में बताया जाता है कि गोह थाना क्षेत्र के दाउदपुर निवासी हरीहर साव का पुत्र जीतन कुमार एक युवती को शादी का झांसा देकर तीन साल से लगातार शोषण कर रहा था। जब युवती ने युवक के ऊपर शादी के लिए दवाब बनाया तो वह इंकार कर गया। वहीं युवक के परिजनों ने युवती के घर वालों के साथ गाली-गलौज व मारपीट कर दिया। शुक्रवार की शाम करीब 3:00 बजे युवती ने लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि युवती के दिए गए आवेदन के आलोक में कांड दर्ज किया है, जिसमें युवक व उसके परिजनों को आरोपित किया गया है। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक जीतन को घर से दबोच लिया है। गिरफ्तार युवक के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
    user_Sukhendra kumar
    Sukhendra kumar
    पत्रकारिता गोह, औरंगाबाद, बिहार•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.