Shuru
Apke Nagar Ki App…
चेनारी नगर पंचायत के नाला में बच्चे गिरने को मजबूर क्यों? नगर पंचायत चेनारी के वार्ड नंबर 14 में गली पक्कीकरण का कार्य हुआ है, जो एक अच्छी पहल है। लेकिन एक छोटी गली में नाली का निर्माण गली के ठीक बीच में कर दिया गया है और लगभग ढाई फीट जगह छोड़ दी गई है। नाली के दोनों तरफ करीब 2 फीट गहरा गंदा पानी भरा रहता है, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि कई बार छोटे-छोटे बच्चे इस नाली में गिर चुके हैं। कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। अतः नगर पंचायत चेनारी के माननीय अध्यक्ष जी एवं वार्ड नंबर 14 के जनप्रतिनिधियों से विनम्र अनुरोध है कि इस समस्या का जल्द समाधान कराया जाए, ताकि बच्चों और स्थानीय लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।
Prince Kumar
चेनारी नगर पंचायत के नाला में बच्चे गिरने को मजबूर क्यों? नगर पंचायत चेनारी के वार्ड नंबर 14 में गली पक्कीकरण का कार्य हुआ है, जो एक अच्छी पहल है। लेकिन एक छोटी गली में नाली का निर्माण गली के ठीक बीच में कर दिया गया है और लगभग ढाई फीट जगह छोड़ दी गई है। नाली के दोनों तरफ करीब 2 फीट गहरा गंदा पानी भरा रहता है, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि कई बार छोटे-छोटे बच्चे इस नाली में गिर चुके हैं। कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। अतः नगर पंचायत चेनारी के माननीय अध्यक्ष जी एवं वार्ड नंबर 14 के जनप्रतिनिधियों से विनम्र अनुरोध है कि इस समस्या का जल्द समाधान कराया जाए, ताकि बच्चों और स्थानीय लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।
- User5117Akorhi Gola, Rohtas😤1 hr ago
- User5117Akorhi Gola, Rohtas👏1 hr ago
More news from बिहार and nearby areas
- नगर पंचायत चेनारी के वार्ड नंबर 14 में गली पक्कीकरण का कार्य हुआ है, जो एक अच्छी पहल है। लेकिन एक छोटी गली में नाली का निर्माण गली के ठीक बीच में कर दिया गया है और लगभग ढाई फीट जगह छोड़ दी गई है। नाली के दोनों तरफ करीब 2 फीट गहरा गंदा पानी भरा रहता है, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि कई बार छोटे-छोटे बच्चे इस नाली में गिर चुके हैं। कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। अतः नगर पंचायत चेनारी के माननीय अध्यक्ष जी एवं वार्ड नंबर 14 के जनप्रतिनिधियों से विनम्र अनुरोध है कि इस समस्या का जल्द समाधान कराया जाए, ताकि बच्चों और स्थानीय लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।1
- रोहतास जिले के तिलौथू प्रखंड स्थित प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माँ तुतला भवानी मंदिर परिसर में तुतला भवानी महोत्सव–2026 के अवसर पर 6 मार्च को भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक मंदिर के पार्किंग एरिया में आयोजित होगा। कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं, ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं और दर्शकों को बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भोजपुरी और लोक संगीत जगत के कई चर्चित कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इनमें तान्या मिश्रा, अरविंद अकेला (कल्लू), अनुपमा यादव और स्वाति मिश्रा सहित अन्य प्रसिद्ध कलाकार शामिल होंगे। कलाकारों की प्रस्तुति से कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंगत देखने को मिलेगी और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन होगा। तिलौथू प्रखंड की बीडीओ अंकिता जैन ने गुरुवार को शाम क़रीब 5 बजे बताया कि यह स्थल ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है तथा पहली बार प्रशासनिक स्तर पर यहां महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य तुतला भवानी मंदिर की पहचान को व्यापक स्तर पर स्थापित करना और क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देना है। गौरतलब है कि इससे पहले माँ तुतला भवानी न्यास समिति द्वारा अपने स्तर पर महोत्सव का आयोजन किया जाता रहा है। वर्ष 2018 में इसकी शुरुआत हुई थी, जिसमें भोजपुरी फिल्म और लोक संगीत जगत के कई चर्चित कलाकारों ने प्रस्तुति दी थी। अब तक आयोजित महोत्सवों में पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, विष्णु ओझा, अंकुश राजा और पुष्पा राणा जैसे कलाकार मंच पर अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं। इस वर्ष महोत्सव का आयोजन पर्यटन विभाग, बिहार सरकार के सहयोग से जिला प्रशासन रोहतास और माँ तुतला भवानी न्यास समिति, रेडिया तिलौथू के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।1
- jagriya Panchayat biddi gaon ka hai dekh sakte hain Kitna dikkat Ho Raha h👏👏👏🥹🥹1
- Post by Ansarul Haque khan1
- Post by आजाद जमावादी1
- सूर्यपुरा में प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन निर्माण के लिए गुरुवार को 05 बजे तक पुरोहित के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जिला परिषद सदस्य रीता देवी एवं सीओ गोल्डी कुमारी ने विधिवत भूमि पूजन किया। स्थानीय प्रखंड मुख्यालय के छोटका पोखरा के पास आयोजित किया गया।जहां लगभग 16 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से आधुनिक प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन का निर्माण कराया जाएगा। इस भवन के निर्माण से प्रखंड क्षेत्र के प्रशासनिक कार्यों को बेहतर तरीके से संचालित करने में सुविधा मिलेगी।भूमि पूजन कार्यक्रम में अंचल अधिकारी (सीओ) गोल्डी कुमारी और जिला परिषद सदस्य रीता देवी ने संयुक्त रूप से पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान पूजा-पाठ पंडित आचार्य चंद्रेश्वर दूबे, संतोष पांडे, भरत उपाध्याय, पवन पांडे और विवेकानंद दूबे द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से संपन्न कराया गया।इस अवसर पर बीडीओ तेज बहादुर सुमन, मुखिया प्रमोद कुमार चंद्रवंशी, सामाजिक कार्यकर्ता सुदामा पांडे, पूर्व मुखिया सीताराम सिंह हीरालाल सिंह, अनिल कुमार सिंह, विजय कुमार गुप्ता,शिवमंगल सिंह, अशोक सिंह, सरपंच शिवयश भगत, अशोक यादव, सुनील गुप्ता,मो. मजहर, टूना तिवारी, अनिल चंद्रवंशी, वार्ड सदस्य रिक्की, बबली शर्मा, राहुल सिंह, तुलसी पासवान, सुनिल चंद्रवंशी,विक्रांत , बरमेश्वर ठाकुर सहित कई जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।उपस्थित लोगों ने कहा कि नए भवन के निर्माण से प्रखंड और अंचल से जुड़े सभी प्रशासनिक कार्य एक ही परिसर में बेहतर ढंग से संचालित हो सकेंगे।साथ ही आम लोगों को अपने कामकाज के लिए अधिक सुविधा और राहत मिलेगी,लोगों ने उम्मीद जताई कि भवन निर्माण कार्य समय पर पूरा होगा और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।1
- रोहतास जिला के दावथ प्रखंड मुख्यालय स्थित दावथ गढ़ में स्थापित प्राचीन मां आसावरी मंदिर का मनाया गया स्थापना दिवस जिसमे भक्तों के के साथ मंदिर के पुजारी अंजनी पाठक एवं चारों धाम मिश्रा द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ विधि विधान से हवन आरती पूजन किया गया तत्पश्चात प्रसाद वितरण किया गया।3
- Kaimur Babu MP3 gaan thana chainpur biddi👏👏 hamare gaon ke board bujurg ka koi dikkat hota hai aane2