Shuru
Apke Nagar Ki App…
हसपुरा, औरंगाबाद, प्रखंड परिसर में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया
Prem Singh
हसपुरा, औरंगाबाद, प्रखंड परिसर में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया
More news from बिहार and nearby areas
- हसपुरा, औरंगाबाद, प्रखंड परिसर में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया1
- तेजस्वी यादव ने सीधा निशाना bjp पर साधा और बोला की श्री नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया जा रहा हैं1
- गोह(औरंगाबाद) गोह थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर युवती के साथ यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में बताया जाता है कि गोह थाना क्षेत्र के दाउदपुर निवासी हरीहर साव का पुत्र जीतन कुमार एक युवती को शादी का झांसा देकर तीन साल से लगातार शोषण कर रहा था। जब युवती ने युवक के ऊपर शादी के लिए दवाब बनाया तो वह इंकार कर गया। वहीं युवक के परिजनों ने युवती के घर वालों के साथ गाली-गलौज व मारपीट कर दिया। शुक्रवार की शाम करीब 3:00 बजे युवती ने लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि युवती के दिए गए आवेदन के आलोक में कांड दर्ज किया है, जिसमें युवक व उसके परिजनों को आरोपित किया गया है। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक जीतन को घर से दबोच लिया है। गिरफ्तार युवक के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।1
- अंचल कार्यालय दाउदनगर में कार्यरत लिपिक माधव राम का 5 मार्च को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से समाहरणालय परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। स्व. माधव राम के निधन पर प्रखंड सह अंचल कार्यालय रफीगंज में शुक्रवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। अधिकारियों ने कहा कि स्व. माधव राम एक कर्मठ, ईमानदार और सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके निधन से विभाग को अपूरणीय क्षति हुई है। इस अवसर पर बीडीओ कुमार अश्वनी, अंचलाधिकारी भारतेन्दू सिंह, बीपीआरओ अमर कुमार, प्रधान सहायक अजय कुमार, नाजिर शत्रुघ्न कुमार, विमल कुमार सहित प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के सभी कर्मी उपस्थित थे।1
- करपी में भव्य मटका फोङ कार्यक्रम का किया गया आयोजन यूट्यूबर गोलू सोनी के घर के पास #Holi #festival #viral #trending #video #news #biharnews #publicnews1
- बड़ी खबर: भोजपुर की बेटी ने रचा इतिहास! 👑 रणवीर सेना सुप्रीमो रहे ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती आकांक्षा सिंह ने UPSC में गाड़ा सफलता का झंडा! 🚩 आरा/भोजपुर: बिहार की मिट्टी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि यहाँ प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा घोषित सिविल सेवा परीक्षा 2025 के नतीजों में भोजपुर जिले के आरा की रहने वाली आकांक्षा सिंह ने 301वीं रैंक हासिल कर पूरे जिले और बिहार का मान बढ़ाया है। 🌟 दादा का सपना किया साकार ✨ आकांक्षा सिंह, रणवीर सेना के संस्थापक और सुप्रीमो रहे स्वर्गीय ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती और इंदु भूषण सिंह की सुपुत्री हैं। बताया जाता है कि उनके दादा का हमेशा से यह सपना था कि उनके परिवार से कोई देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा पास कर बड़ा अधिकारी बने। आज आकांक्षा ने अपनी कड़ी मेहनत से उस अधूरे ख्वाब को हकीकत में बदल दिया है। आरा की गलियों से दिल्ली के गलियारों तक का सफर 🎓 प्रारंभिक शिक्षा: आकांक्षा की शुरुआती पढ़ाई आरा के कैथोलिक मिशन स्कूल से हुई। उच्च शिक्षा: उन्होंने आरा के प्रसिद्ध एचडी जैन कॉलेज से अंग्रेजी साहित्य (English Literature) में स्नातक किया। मेहनत: सफलता के लिए आकांक्षा रोजाना 8 से 10 घंटे तक पढ़ाई करती थीं। उनकी माँ रिंकू सिंह और पिता आज अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर बेहद भावुक और गौरवान्वित हैं। UPSC 2025 परीक्षा के मुख्य अंश 📊 इस वर्ष कुल 958 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं। राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने पूरे भारत में पहला स्थान (AIR 1) प्राप्त किया है। बिहार के ही मुजफ्फरपुर के राघव झुनझुनवाला ने चौथी रैंक हासिल कर राज्य का गौरव बढ़ाया है। भोजपुर की इस लाडली को उनकी इस शानदार उपलब्धि पर ढेरों बधाई और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ! 💐🙏 आप भी कमेंट में आकांक्षा सिंह को बधाई जरूर दें! 👇 #UPSCResult2025 #AkankshaSingh #BhojpurNews #BiharPride #SuccessStory #AraNews #BrahmeshwarMukhiya #Inspiration #BiharTalent #viralnews2
- मां तुतला भवानी धाम महोत्सव में भक्ति और संस्कृति का संगम, कलाकारों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां। रोहतास जिले के तिलौथू प्रखंड स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां तुतला भवानी धाम में शुक्रवार को दोपहर दो बजे लेकर शाम क़रीब 7 बजे तक आयोजित तुतला भवानी धाम महोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत स्कूली बच्चों के योगाभ्यास और स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति से हुई। बच्चों द्वारा किए गए योगाभ्यास ने कार्यक्रम की शुरुआत को ऊर्जा और सकारात्मकता से भर दिया। योगाभ्यास के बाद क्षेत्रीय कलाकार रिमझिम कुमारी और सलोनी कुमारी ने अपनी शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब सराहना बटोरी। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि डेहरी के विधायक राजीव रंजन सिंह, एसडीएम निलेश कुमार, डीडीसी, एडीएम तथा मां तुतला भवानी धाम न्यास समिति के संरक्षक संजीव कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद औरंगाबाद जिले से आई बाल कलाकार तान्या मौआर ने अपनी सुरीली आवाज में भक्ति और लोकगीतों की शानदार प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। उन्होंने “मां की महिमा अपरंपार है”, “निर्मोहीया बलम अइबे करी”, और “माटी को सोना कर दे ऐसी कलाकारी है, जी हां हम बिहारी हैं जी” जैसे गीत प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में ख्याति प्राप्त गायिका स्वाति मिश्रा ने “जगदंबा घर में दियना बार अईनी हो”, “राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी” और “मेरे झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे जब राम आएंगे” जैसे सुपरहिट भक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर लोगों को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। इसके बाद गायिका पूजा चटर्जी ने “जुबां पे राधा राधा नाम हो जाए”, “हो बम बम भोले” और “भोले बाबा भोले बाबा” जैसे गीत गाकर पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बना दिया। कार्यक्रम में कनवा में शोभे बाली, जुड़ा में लगाके जाली समेत कई लोकगीतों की भी प्रस्तुति हुई। महोत्सव में अरविंद केजरीवाल, अनुपमा यादव समेत कई कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के दौरान पूजा समिति के अध्यक्ष गुरु चरण सिंह, संरक्षक संजीव सिंह, उपाध्यक्ष रामाधीन भारती, सचिन धर्मेंद्र सिंह, विधायक प्रतिनिधि कृष्ण सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। वहीं प्रशासन की ओर से डेहरी डीएसपी-2 वंदना मिश्रा, बीडीओ अंकिता जैन, अमझोर सर्किल इंस्पेक्टर सुरेश दास, तिलौथू थाना प्रभारी शुभम कुमार, अमझेरा थानाध्यक्ष अमित कुमार और अन्य पुलिसकर्मी भारी संख्या में तैनात रहे। पूजा समिति द्वारा भी जगह-जगह स्वयंसेवकों की तैनाती कर व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा गया।1
- गोह(औरंगाबाद) शुक्रवार को गोह प्रखंड के गोपालपुर गांव में ग्रामीणों को सरकारी जमीन पर मकान बनाना भारी पड़ा। अतिक्रमण करने वालों में लखेन्द्र सिंह, देवी सिंह व लक्ष्मण सिंह बताए जाते हैं। हालांकि प्रशासन ने पूर्व में ही लखेन्द्र सिंह व देवी सिंह के घर को अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया था। उस वक्त लक्ष्मण सिंह के द्वारा समय मांगा गया था। परंतु समय पूर्ण हो जाने के बाद भी स्वयं खाली नही करने पर प्रशासन को एक्शन लेना पड़ा, और अतिक्रमण मुक्त कराया गया। प्रशासन ने लक्ष्मण सिंह का मकान को तोड़कर अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। इस संबंध में शुक्रवार की शाम करीब 4:00 बजे दूरभाष पर आरओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रखंड के सभी गांवों में सरकारी गैर मजरूआ जमीन, तालाब, अहरा आदि सरकारी जमीन को मुक्त कराने के लिए अभियान चलता रहेगा। उन्होंने बताया कि गोपालपुर गांव में अतिक्रमणकारी को पहले ही सूचित कर दिया गया था कि वे अतिक्रमण जगह को स्वेच्छा से छोड़ दें। लेकिन उनके द्वारा कार्रवाई नहीं करने के बाद बाध्य होकर प्रशासन को जेसीबी चलाना पड़ा। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थीं। ताकि विधि व्यवस्था को समस्या उतपन्न न हो। गोह(औरंगाबाद) शुक्रवार को गोह प्रखंड के गोपालपुर गांव में ग्रामीणों को सरकारी जमीन पर मकान बनाना भारी पड़ा। अतिक्रमण करने वालों में लखेन्द्र सिंह, देवी सिंह व लक्ष्मण सिंह बताए जाते हैं। हालांकि प्रशासन ने पूर्व में ही लखेन्द्र सिंह व देवी सिंह के घर को अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया था। उस वक्त लक्ष्मण सिंह के द्वारा समय मांगा गया था। परंतु समय पूर्ण हो जाने के बाद भी स्वयं खाली नही करने पर प्रशासन को एक्शन लेना पड़ा, और अतिक्रमण मुक्त कराया गया। प्रशासन ने लक्ष्मण सिंह का मकान को तोड़कर अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। इस संबंध में शुक्रवार की शाम करीब 4:00 बजे दूरभाष पर आरओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रखंड के सभी गांवों में सरकारी गैर मजरूआ जमीन, तालाब, अहरा आदि सरकारी जमीन को मुक्त कराने के लिए अभियान चलता रहेगा। उन्होंने बताया कि गोपालपुर गांव में अतिक्रमणकारी को पहले ही सूचित कर दिया गया था कि वे अतिक्रमण जगह को स्वेच्छा से छोड़ दें। लेकिन उनके द्वारा कार्रवाई नहीं करने के बाद बाध्य होकर प्रशासन को जेसीबी चलाना पड़ा। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थीं। ताकि विधि व्यवस्था को समस्या उतपन्न न हो।3