logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मिलावटी दूध माफिया के खिलाफ जागृति सेना ने दूरबीन लेकर किया अनोखा प्रदर्शन स्कूली बच्चों को स्कूल की लेबोरेटरी में दूध चेक करना सिखाया जाए । कहा,मिलावटी दूध की जांच के लिए शहर में ढूढऩे पर नही मिलती एक भी लैबोरटरी लुधियाना (पंजाब )जागृति सेना ने जगराओं पुल पर मिलावटी दूध माफिया के खिलाफ दूरबीन लेकर अनोखे ढंग से रोष व्यक्त किया । प्रत्यक्षदर्शीयों की तरफ से अनोखे ढंग से किए जा रहे प्रदर्शन के सवाल पर जागृति सेना कार्यकर्ताओ ने पंजाब सरकार व जिला प्रशासन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मिलावटी दूध ( सफेद जहर) की जांच के लिए शहर में एक भी लैबोरटरी ढूढऩे पर नही मिलती । वही सरकार की तरफ से तीन जिलों पर एक जांच वैन है जो जनता व आम लोगो के साथ महज मजाक के साथ साथ सिर्फ खानापूर्ति है । जागृति सेना प्रमुख प्रवीण डंग ने मिलावटी दूध ( सफेद जहर) से मौत व गंभीर बिमारियों के आगोश में जाती पंजाब की जनता को बचाने का आग्रह करते हुए कहा कि हर सरकारी व प्राइवेट स्कूल के आठवी कक्षा के बच्चों को स्कूल की लैबोरटरी में दूध चैक करने के उपकरणों की सिखलाई दी जाए ताकि हर बच्चा घर से दूध लाकर स्कूल की लैबौरटरी में वैज्ञानिक तरीकों से दूध चैक कर सकें । ताकि दूध माफिया की तरफ की जी रही दूध में मिलावट से आम नागरिक के स्वास्थय पर बुरा प्रभाव न पड़े। वही उन्होने वेरका मिल्क प्लांट की तरफ से आर्मी को भेजे सूखे दूध के सैंपल फेल होने पर चिंता प्रगट करते हुए कहा कि यदि देश की आर्मी को मिलावटी दूध भेजा जा रहा तो आम नागरिक को मिलने वाला दूध जो चेक भी नहीं करवाया जा सकता कहां तक मापदंडों के अनुसार होगा । उन्होने मुख्यमंत्री भगवंत मान से आग्रह किया कि वह वेरका मिल्क प्लांट की तरफ से आर्मी को भेजे सूखे दूध के सैंपल फेल होने पर जिम्मेदार अधिकारियो पर मामला दर्ज कर जेल की सलाखों की पीछे पंहुचाए। ताकि भविष्य में वेरका की विश्वसनीयता कायम रहे। जागृति सेना की तरफ मिलावटी दूध माफियां के खिलाफ शुरू किए अभियान पर प्रशासन की तरफ से आनन फानन में हैबोंवाल स्थित डायरी कोपलैक्स में दूध जांच वैन भेजने पर कटाक्ष करते हुए उन्हे पहले ही जांच करने की सूचना उपलब्ध करवा दी गई ताकि वह उच्च मापदंडो वाला दूध जांच करवा सके जबकि मिलावटी दूध की जांच औचक होनी चाहिए ना कि सूचना देकर उन्हे सतर्क करके । उन्होने कहा कि अगर मिलावटी दूध की बिक्री रोकने के प्रशासन ने कदम नहीं उठाए तो जागृति सेना लोगो को साथ लेकर पंजाब स्तर पर इस आदोलन को लेकर जाएगी । इस अवसर पर भूपिन्द्र बंगा,सिमरणजीत सिंह शैरी,दीपक अरोड़ा,जगदीश ंिरंकू,सुरेश कौशल,अशोक अरोड़ा,विक्की कपूर,विजय सूद,नरेश गुप्ता,सतपाल शर्मा,विक्की जोगी,हंसराज,संजीाव वर्मा व अन्य भी उपस्थित थे । संवाददाता रोहित कुमार लुधियाना

3 hrs ago
user_Rohit Kumar
Rohit Kumar
इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

मिलावटी दूध माफिया के खिलाफ जागृति सेना ने दूरबीन लेकर किया अनोखा प्रदर्शन स्कूली बच्चों को स्कूल की लेबोरेटरी में दूध चेक करना सिखाया जाए । कहा,मिलावटी दूध की जांच के लिए शहर में ढूढऩे पर नही मिलती एक भी लैबोरटरी लुधियाना (पंजाब )जागृति सेना ने जगराओं पुल पर मिलावटी दूध माफिया के खिलाफ दूरबीन लेकर अनोखे ढंग से रोष व्यक्त किया । प्रत्यक्षदर्शीयों की तरफ से अनोखे ढंग से किए जा रहे प्रदर्शन के सवाल पर जागृति सेना कार्यकर्ताओ ने पंजाब सरकार व जिला प्रशासन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मिलावटी दूध ( सफेद जहर) की जांच के लिए शहर में एक भी लैबोरटरी ढूढऩे पर नही मिलती । वही सरकार की तरफ से तीन जिलों पर एक जांच वैन है जो जनता व आम लोगो के साथ महज मजाक के साथ साथ सिर्फ खानापूर्ति है । जागृति सेना प्रमुख प्रवीण डंग ने मिलावटी दूध ( सफेद जहर) से मौत व गंभीर बिमारियों के आगोश में जाती पंजाब की जनता को बचाने का आग्रह करते हुए कहा कि हर सरकारी व प्राइवेट स्कूल के आठवी कक्षा के बच्चों को स्कूल की लैबोरटरी में दूध चैक करने के उपकरणों की सिखलाई दी जाए ताकि हर बच्चा घर से दूध लाकर स्कूल की लैबौरटरी में वैज्ञानिक तरीकों से दूध चैक कर सकें । ताकि दूध माफिया की तरफ की जी रही दूध में मिलावट से आम नागरिक के स्वास्थय पर बुरा प्रभाव

न पड़े। वही उन्होने वेरका मिल्क प्लांट की तरफ से आर्मी को भेजे सूखे दूध के सैंपल फेल होने पर चिंता प्रगट करते हुए कहा कि यदि देश की आर्मी को मिलावटी दूध भेजा जा रहा तो आम नागरिक को मिलने वाला दूध जो चेक भी नहीं करवाया जा सकता कहां तक मापदंडों के अनुसार होगा । उन्होने मुख्यमंत्री भगवंत मान से आग्रह किया कि वह वेरका मिल्क प्लांट की तरफ से आर्मी को भेजे सूखे दूध के सैंपल फेल होने पर जिम्मेदार अधिकारियो पर मामला दर्ज कर जेल की सलाखों की पीछे पंहुचाए। ताकि भविष्य में वेरका की विश्वसनीयता कायम रहे। जागृति सेना की तरफ मिलावटी दूध माफियां के खिलाफ शुरू किए अभियान पर प्रशासन की तरफ से आनन फानन में हैबोंवाल स्थित डायरी कोपलैक्स में दूध जांच वैन भेजने पर कटाक्ष करते हुए उन्हे पहले ही जांच करने की सूचना उपलब्ध करवा दी गई ताकि वह उच्च मापदंडो वाला दूध जांच करवा सके जबकि मिलावटी दूध की जांच औचक होनी चाहिए ना कि सूचना देकर उन्हे सतर्क करके । उन्होने कहा कि अगर मिलावटी दूध की बिक्री रोकने के प्रशासन ने कदम नहीं उठाए तो जागृति सेना लोगो को साथ लेकर पंजाब स्तर पर इस आदोलन को लेकर जाएगी । इस अवसर पर भूपिन्द्र बंगा,सिमरणजीत सिंह शैरी,दीपक अरोड़ा,जगदीश ंिरंकू,सुरेश कौशल,अशोक अरोड़ा,विक्की कपूर,विजय सूद,नरेश गुप्ता,सतपाल शर्मा,विक्की जोगी,हंसराज,संजीाव वर्मा व अन्य भी उपस्थित थे । संवाददाता रोहित कुमार लुधियाना

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • इटावा जनपद में सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती दिखाते हुए थाना सिविल लाइन पुलिस ने दोपहिया वाहनों पर स्टंट करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। 07 अप्रैल 2026 को किए गए इस अभियान के दौरान बुलेट समेत अन्य मोटरसाइकिलों पर खतरनाक स्टंट करते पाए गए युवकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल ₹33,000 का चालान काटा गया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में की गई। पुलिस का कहना है कि स्टंट ड्राइविंग न केवल चालक बल्कि अन्य राहगीरों के लिए भी गंभीर खतरा बनती है, इसलिए इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और स्टंट जैसी खतरनाक गतिविधियों से दूर रहें। साथ ही अभिभावकों से भी बच्चों को सुरक्षित ड्राइविंग के लिए जागरूक करने को कहा गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
    2
    इटावा जनपद में सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती दिखाते हुए थाना सिविल लाइन पुलिस ने दोपहिया वाहनों पर स्टंट करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। 07 अप्रैल 2026 को किए गए इस अभियान के दौरान बुलेट समेत अन्य मोटरसाइकिलों पर खतरनाक स्टंट करते पाए गए युवकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल ₹33,000 का चालान काटा गया।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में की गई। पुलिस का कहना है कि स्टंट ड्राइविंग न केवल चालक बल्कि अन्य राहगीरों के लिए भी गंभीर खतरा बनती है, इसलिए इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और स्टंट जैसी खतरनाक गतिविधियों से दूर रहें। साथ ही अभिभावकों से भी बच्चों को सुरक्षित ड्राइविंग के लिए जागरूक करने को कहा गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
    user_Ashraf Ansari
    Ashraf Ansari
    Journalist इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Urvashi singh
    2
    Post by Urvashi singh
    user_Urvashi singh
    Urvashi singh
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Rohit Kumar
    2
    Post by Rohit Kumar
    user_Rohit Kumar
    Rohit Kumar
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के हाथरस में पत्रकार सोनू का शव नाले में पड़ा मिला है। सोनू ने कुछ दिनों पहले ही अपनी हत्या की आशंका जताते हुए स्थानीय पुलिस को तहरीर दी थी।
    1
    उत्तर प्रदेश के हाथरस में पत्रकार सोनू का शव नाले में पड़ा मिला है। सोनू ने कुछ दिनों पहले ही अपनी हत्या की आशंका जताते हुए स्थानीय पुलिस को तहरीर दी थी।
    user_रजत यादव
    रजत यादव
    Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • buddhi Mod per ho rahi barish se kisanon ka ho raha hai nuksan 2 din dhup nikali uske bad FIR barish
    1
    buddhi Mod per ho rahi barish se kisanon ka ho raha hai nuksan 2 din dhup nikali uske bad FIR barish
    user_Dharmendra
    Dharmendra
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by RAVI KUMAR
    1
    Post by RAVI KUMAR
    user_RAVI KUMAR
    RAVI KUMAR
    Media company Etawah, Uttar Pradesh•
    12 hrs ago
  • *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी कार्यवाही: थाना लवेदी क्षेत्र में हुई झपटमारी की घटना का सफल अनावरण* ।
    1
    *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी कार्यवाही: थाना लवेदी क्षेत्र में हुई झपटमारी की घटना का सफल अनावरण* ।
    user_देवेन्द्र सिंह
    देवेन्द्र सिंह
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by Urvashi singh
    1
    Post by Urvashi singh
    user_Urvashi singh
    Urvashi singh
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.