इटावा में स्टंटबाजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹33,000 का चालान इटावा जनपद में सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती दिखाते हुए थाना सिविल लाइन पुलिस ने दोपहिया वाहनों पर स्टंट करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। 07 अप्रैल 2026 को किए गए इस अभियान के दौरान बुलेट समेत अन्य मोटरसाइकिलों पर खतरनाक स्टंट करते पाए गए युवकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल ₹33,000 का चालान काटा गया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में की गई। पुलिस का कहना है कि स्टंट ड्राइविंग न केवल चालक बल्कि अन्य राहगीरों के लिए भी गंभीर खतरा बनती है, इसलिए इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और स्टंट जैसी खतरनाक गतिविधियों से दूर रहें। साथ ही अभिभावकों से भी बच्चों को सुरक्षित ड्राइविंग के लिए जागरूक करने को कहा गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
इटावा में स्टंटबाजों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹33,000 का चालान इटावा जनपद में सड़क सुरक्षा को लेकर सख्ती दिखाते हुए थाना सिविल लाइन पुलिस ने दोपहिया वाहनों पर स्टंट करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। 07 अप्रैल 2026 को किए गए इस अभियान के दौरान बुलेट समेत अन्य मोटरसाइकिलों पर खतरनाक स्टंट करते पाए गए युवकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए कुल ₹33,000 का चालान काटा गया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में की गई।
पुलिस का कहना है कि स्टंट ड्राइविंग न केवल चालक बल्कि अन्य राहगीरों के लिए भी गंभीर खतरा बनती है, इसलिए इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और स्टंट जैसी खतरनाक गतिविधियों से दूर रहें। साथ ही अभिभावकों से भी बच्चों को सुरक्षित ड्राइविंग के लिए जागरूक करने को कहा गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
- Post by Rohit Kumar2
- *(RY) "ऋषिकेश में गंगा में उतरा सी-प्लेन.. अब और बढ़ेगा लहरों में एडवेंचर.. उत्तराखंड के टूरिज्म में नया आयाम"......!!* ऋषिकेश के पशुलोक गंगा बैराज पर रविवार शाम सी-प्लेन की सफल ट्रायल लैंडिंग ने उत्तराखंड के पर्यटन को एक नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है। निजी कंपनी स्काईहोप एविएशन के 19 सीटर सी-प्लेन डीएचसी-6 सीरीज 400 ने जब हौले से गंगा की सतह को छुआ, इतिहास बन गया। सी-प्लेन की ट्रायल लैंडिंग उत्तराखंड के पर्यटन और हवाई कनेक्टिविटी के लिए एक ऐतिहासिक पल है,खासकर ऋषिकेश के लिए। ये 19 सीटर विमान ऋषिकेश को रिवर राफ्टिंग जैसे एडवेंचर टूरिज्म के अलावा एक प्रमुख हवाई परिवहन केंद्र के रूप में स्थापित करेगी। उत्तराखंड सरकार ने भविष्य में राज्य की पांच प्रमुख झील ऊधमसिंहनगर में हरिपुरा जलाशय, ऋषिकेश बैराज, टिहरी झील, नानकमत्ता बैराज और कालागढ़ झील को जोड़कर सी प्लेन सर्किट योजना बनाई है। *सी-प्लेन की ये पहल ऋषिकेश को एडवेंचर टूरिज्म (जैसे राफ्टिंग) के अलावा एक प्रमुख हवाई परिवहन केंद्र के रूप में स्थापित करेगी।*1
- Post by Kaushal Babu c/o Gireesh Chand1
- किसनी- विशेष संचारी रोग के तहत खंड विकास अधिकारी नवनीत कुमार गौतम के निर्देशन में सभी ग्राम पंचायत में विशेष सफाई अभियान का कार्य तेजी से चलाया जा रहा है ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव द्वारा सफाई अभियान पर नजर रख गांव को साफ-साफ सच बनाने में सहयोग किया जा रहा है मंगलवार सुबह 11 बजे ग्राम पंचायत सींगपुर में ग्राम पंचायत अधिकारी अरविंद कुमार द्वारा सफाई अभियान का निरिक्षण किया गया निरिक्षण के समय सफाई कर्मचारी ऋषि कुमार सुभाष चंद्र और श्रीमती राजवती मौके पर मिले ग्राम पंचायत सचिव ने बताया की ग्राम पंचायत सिंहपुर की कोई भी गली में गंदगी ना मिले कहीं जल भराव ना हो एंटी लारवा का छिड़काव भी पूरी ग्राम पंचायत में समय से किया जाए,सफाई कर्मी की टीम द्वारा सिंहपुर की प्रत्येक गली में पूरा निकालकर व सफाई करके कूड़ा गाड़ी में भरकर कथा स्थान पर ले जाएं ग्राम पंचायत सचिव ने बताया गांव में बीमारियों से बचाना है तो सभी को अपने आसपास सफाई रखना है कभी बीमारियों से बचा जा सकता है ग्राम पंचायत सचिव ने बताया की जो भी सफाई कर्मचारी इस संचारी रोग नियंत्रण अभियान में लापरवाही करेगा उस पर निश्चित ही कार्रवाई की जाएगी और जो लोग अच्छा कार्य करेंगे उन्हें पुरस्कृत भी किया जाएगा।1
- Post by Surya Dixit Journalist1
- औरैया। फफूंद थाना क्षेत्र के गांव मुड़ेना राम दत्त में मंगलवार दोपहर एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। गांव निवासी आशीष उर्फ छोटू पांडेय, जो ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है, शराब के नशे में घर लौटा और उसने गांव के बाहर खड़े अपने ही ऑटो में आग लगा दी। ऑटो में आग लगते ही लपटें उठने लगीं, जिसे देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ऑटो काफी हद तक जल चुका था। इस घटना से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।1
- Post by Urvashi singh4
- *#दुपहिया वाहन पर स्टंट करने वालों की अब खैर नहीं* # *स्टंट करने वालों पर इटावा पुलिस की बड़ी कार्यवाही ।*** ❇️ *थाना सिविललाइन पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल(बुलेट) पर स्टंट (स्टंट ड्राइविंग)* के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये मोटरसाइकिलों (बुलेट) का 33,000/- रूपये का किया गया चालान । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन मे इटावा पुलिस/ थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा स्टंट करने वालों के विरूद्ध निरन्तर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में *दिनांक 07.04.2026 को बुलेट पर स्टंट करने वालों के विरूद्ध 33,000/- रूपये का चालान थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा करवाया गया ।* *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा सभी नवयुवकों से अपील की जाती है कि कार/मोटरसाइकिल चलाते समय स्टंट न करें तथा ट्रैफिक नियमों का पालन करें तथा अभिभावकगण भी अपने बच्चों को कार/मोटरसाइकिल से स्टंट न करने दें ।* इटावा पुलिस द्वारा कार/मोटरसाइकिल पर स्टंट करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही निरन्तर जारी है ।2
- Post by Rohit Kumar1