शहजाद नदी पुल के अप्रोच रोड की लंबाई कम करने की मांग, कुशवाहा समाज ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन शहजाद नदी पुल के अप्रोच रोड की लंबाई कम करने की मांग, कुशवाहा समाज ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन शहजाद नदी पर निर्माणाधीन पुल के अप्रोच रोड की लंबाई कम किए जाने तथा ललितेश्वरी माता मंदिर एवं कौशल किशोर जी मंदिर (कुश-कुटी) के मार्गों को सर्विस रोड के बजाय सीधे अप्रोच रोड से जोड़ने की मांग को लेकर सोमवार को कुशवाहा समाज ललितपुर के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में बताया गया कि ललितेश्वरी माता मंदिर नगर की प्राचीन एवं प्रमुख धार्मिक आस्था का केंद्र है। मान्यता है कि इसी मंदिर के नाम पर ललितपुर नगर का नाम पड़ा। यहां प्रतिवर्ष शारदीय नवरात्रि के अवसर पर विशाल मेले का आयोजन होता है, जिसमें हजारों श्रद्धालु चुनरी यात्रा, बैंड-बाजे एवं डीजे के साथ शामिल होते हैं। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि कौशल किशोर जी मंदिर (कुश-कुटी) कुशवाहा समाज का प्रमुख आस्था केंद्र है, जहां प्रतिवर्ष आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में लगभग 20 हजार श्रद्धालु भाग लेते हैं। इस दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली, झांकियां, बग्गियां तथा अन्य वाहनों के साथ भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाती है। समाज के पदाधिकारियों का कहना है कि यदि दोनों धार्मिक स्थलों के मार्ग केवल सर्विस रोड से जोड़े गए तो बड़े वाहनों एवं धार्मिक शोभायात्राओं के आवागमन में कठिनाई होगी। इससे भविष्य में धार्मिक आयोजनों के सुचारु संचालन के साथ-साथ दोनों प्रमुख धार्मिक स्थलों की गरिमा भी प्रभावित हो सकती है। ज्ञापन के माध्यम से जिलाधिकारी से मांग की गई कि शहजाद नदी पर बन रहे पुल के अप्रोच रोड की लंबाई कम करते हुए ललितेश्वरी माता मंदिर एवं कौशल किशोर जी मंदिर (कुश-कुटी) के मार्गों को सीधे अप्रोच रोड से जोड़ा जाए, जिससे श्रद्धालुओं को सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके तथा नगर की धार्मिक आस्था और परंपराओं का संरक्षण सुनिश्चित हो। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रकाश कुशवाहा, नगराध्यक्ष रमेश कुशवाहा, जिला मीडिया प्रभारी एवं पत्रकार राहुल कुशवाहा, पंचायत मंडल जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुशवाहा (राजू मुखिया), पंचायत मंडल नगराध्यक्ष कल्ली कुशवाहा सहित गणेश कुशवाहा, भजनलाल कुशवाहा, वंदना मेहता, अभिलाषा कुशवाहा, कैलाश कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, शंकरलाल कुशवाहा, सुजान कुशवाहा, विष्णु कुशवाहा, परसादी कुशवाहा, कन्हैयालाल कुशवाहा, गोरेलाल माते, अजय कुशवाहा, धर्मेंद्र, चंदन, देवेंद्र, श्याम, हरप्रसाद, आशाराम, जगभान कुशवाहा (पूर्व पार्षद), सुरेश, देवेंद्र कुमार, परमानंद, किशन माते, जानकी प्रसाद, वीरेंद्र, रघुवीर, द्वारिका एडवोकेट, प्रमोद कुशवाहा, दस्सू माते, सरमन माते, खेमचंद, दीपचंद कुशवाहा (प्रधान) सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
शहजाद नदी पुल के अप्रोच रोड की लंबाई कम करने की मांग, कुशवाहा समाज ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन शहजाद नदी पुल के अप्रोच रोड की लंबाई कम करने की मांग, कुशवाहा समाज ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन शहजाद नदी पर निर्माणाधीन पुल के अप्रोच रोड की लंबाई कम किए जाने तथा ललितेश्वरी माता मंदिर एवं कौशल किशोर जी मंदिर (कुश-कुटी) के मार्गों को सर्विस रोड के बजाय सीधे अप्रोच रोड से जोड़ने की मांग को लेकर सोमवार को कुशवाहा समाज ललितपुर के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में बताया गया कि ललितेश्वरी माता मंदिर नगर की प्राचीन एवं प्रमुख धार्मिक आस्था का केंद्र है। मान्यता है कि इसी मंदिर के नाम पर ललितपुर नगर का नाम पड़ा। यहां प्रतिवर्ष शारदीय नवरात्रि के अवसर पर विशाल मेले का आयोजन होता है, जिसमें हजारों श्रद्धालु चुनरी यात्रा, बैंड-बाजे एवं डीजे के साथ शामिल होते हैं। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि कौशल किशोर जी मंदिर (कुश-कुटी) कुशवाहा समाज का प्रमुख आस्था केंद्र है, जहां प्रतिवर्ष आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में लगभग 20 हजार श्रद्धालु भाग लेते हैं। इस दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली, झांकियां, बग्गियां तथा अन्य वाहनों के साथ भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाती है। समाज के पदाधिकारियों का कहना है कि यदि दोनों धार्मिक स्थलों
के मार्ग केवल सर्विस रोड से जोड़े गए तो बड़े वाहनों एवं धार्मिक शोभायात्राओं के आवागमन में कठिनाई होगी। इससे भविष्य में धार्मिक आयोजनों के सुचारु संचालन के साथ-साथ दोनों प्रमुख धार्मिक स्थलों की गरिमा भी प्रभावित हो सकती है। ज्ञापन के माध्यम से जिलाधिकारी से मांग की गई कि शहजाद नदी पर बन रहे पुल के अप्रोच रोड की लंबाई कम करते हुए ललितेश्वरी माता मंदिर एवं कौशल किशोर जी मंदिर (कुश-कुटी) के मार्गों को सीधे अप्रोच रोड से जोड़ा जाए, जिससे श्रद्धालुओं को सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके तथा नगर की धार्मिक आस्था और परंपराओं का संरक्षण सुनिश्चित हो। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रकाश कुशवाहा, नगराध्यक्ष रमेश कुशवाहा, जिला मीडिया प्रभारी एवं पत्रकार राहुल कुशवाहा, पंचायत मंडल जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुशवाहा (राजू मुखिया), पंचायत मंडल नगराध्यक्ष कल्ली कुशवाहा सहित गणेश कुशवाहा, भजनलाल कुशवाहा, वंदना मेहता, अभिलाषा कुशवाहा, कैलाश कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, शंकरलाल कुशवाहा, सुजान कुशवाहा, विष्णु कुशवाहा, परसादी कुशवाहा, कन्हैयालाल कुशवाहा, गोरेलाल माते, अजय कुशवाहा, धर्मेंद्र, चंदन, देवेंद्र, श्याम, हरप्रसाद, आशाराम, जगभान कुशवाहा (पूर्व पार्षद), सुरेश, देवेंद्र कुमार, परमानंद, किशन माते, जानकी प्रसाद, वीरेंद्र, रघुवीर, द्वारिका एडवोकेट, प्रमोद कुशवाहा, दस्सू माते, सरमन माते, खेमचंद, दीपचंद कुशवाहा (प्रधान) सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
- देखिए विस्तृत रिपोर्ट ललितपुर लाइव टीवी पर1
- सावन के पहले सोमवार बानपुर से निकली भव्य कांवड़ यात्रा | शिवधाम कुण्डेश्वर के लिए रवाना | Har Har Mahadev बानपुर। सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर बानपुर कस्बे में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्री श्री 1008 श्री बजरंगगढ़ प्रभातफेरी मंडल के तत्वावधान में विशाल कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ बजरंगगढ़ मंदिर से विधि-विधान के साथ हुआ। कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल हुए। श्रद्धालु भगवान शिव के जयघोष "हर-हर महादेव" और "बोल बम" के उद्घोष के साथ पवित्र जल लेकर शिवधाम कुण्डेश्वर के लिए रवाना हुए। यात्रा के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और मार्ग शिवभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। इस पावन यात्रा में कस्बे के धर्मप्रेमी नागरिकों के साथ-साथ माताएं, बहनें, युवा और बच्चे भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। श्रद्धालुओं में भगवान शिव के प्रति गहरी आस्था और उत्साह देखने को मिला। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़ते रहे, जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक वातावरण बना रहा। आयोजकों ने बताया कि सावन माह में भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व माना जाता है। प्रथम सोमवार पर आयोजित इस कांवड़ यात्रा का उद्देश्य समाज में धार्मिक आस्था, आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देना है। यात्रा शांतिपूर्ण और श्रद्धापूर्ण वातावरण में आगे बढ़ी तथा श्रद्धालु शिवधाम कुण्डेश्वर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। सावन के पहले सोमवार पर निकली इस भव्य कांवड़ यात्रा ने पूरे बानपुर क्षेत्र को शिवमय बना दिया। जगह-जगह श्रद्धालुओं का उत्साह देखने को मिला और हर ओर "हर-हर महादेव" तथा "बोल बम" के जयघोष गूंजते रहे।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ जश्न में डूबी दतिया मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस के घनश्याम चुनाव जीत गए हैं जैसे ही वह मतगणना स्थल से बाहर निकले तो उनके समर्थकौ ने उनका जोरदार स्वागत किया दतिया विधानसभा का चुनाव भारतीय जनता पार्टी को सोचने और मनन करने के लिए बिबस करता है #datia #BJPMP #Congress ...1
- दतिया उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की ऐतिहासिक जीत पर मुंगावली में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न अशोकनगर। दतिया उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष्य पर जय स्तंभ चौराहे पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न आतिशबाजी कर कर बाटी मिठाइयां ओर जीत की दी बधाइयां। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आशीष पालीवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहां की दतिया में सच की जीत हुई है क्योंकि देश भर में भाजपा द्वारा आम लोगों पर काफी अत्याचार किए जा रहे हैं लोकतंत्र की हत्या की जा रही है युवाओं पर लाठियां चलाई जा रही है जिसके चलते दतिया विधानसभा में जनता ने भाजपा को सबक सिखाते हुए कांग्रेस प्रत्याशी को विजय बनाया है। और यह विजय रथ आगे ही बढ़ता रहेगा। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के सभी छोटे बड़े बड़े कार्यकर्ता मौजूद रहे।4
- टीकमगढ़ में पत्रकार से मारपीट, एसपी से शिकायत, पुलिस ने आरोपियों पर की एफआईआर टीकमगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र में एक पत्रकार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। कोतवाली पुलिस द्वारा कार्यवाही न किए जाने पर आज सोमवार को टीकमगढ़ के पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद एसपी के निर्देश पर कोतवाली थाना पुलिस ने तीन आरोपी शिवम जड़िया, ऋषि जड़िया और साहिल हरदशानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोप है कि ऋषि जड़िया ने पत्रकार पर धारदार हथियार से उनके माथे पर हमला किया और उनके कान से सोने की बाली खींच ली। इस हमले में लोकेन्द्र को सिर, आंख के पास और हाथ में चोटें आईं।1
- चंडी मंदिर में पार्थिव शिवलिंग निर्माण को उमड़ रहे श्रद्धालु चंडी मंदिर में पार्थिव शिवलिंग निर्माण के लिए बड़ी संख्या में बढ़ोत्तरी उमड़ रहे हैं। सावन मास के प्रथम सोमवार को श्रद्धालुओ की भीड़ देखते ही बन रही है। श्रद्धालु बड़ी श्रद्धा के साथ पार्थिव शिवलिंग के निर्माण में जुटे हैं।1
- पृथक बुन्देलखण्ड की मांग को लेकर सांसद कार्यालय पर हुआ जोरदार प्रदर्शन बु.वि. सेना ने पृथक बुन्देलखण्ड के लिए सौंपा ज्ञापन सांसद कार्यालय पहुंची बुन्देलखण्ड प्रान्त की मांग पृथक बुन्देलखण्ड प्रान्त बनाने की मांग तेज बुन्देलखण्ड विकास सेना का सांसद कार्यालय पर धरना अनुच्छेद-3 के तहत पृथक बुन्देलखण्ड की मांग सौ समस्याओं का एक निदान, पृथक बुन्देलखण्ड प्रान्त बुन्देलखण्ड प्रान्त गठन की मांग को लेकर प्रदर्शन1
- ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ कुंडेश्वर से दर्शन कर लौट रहे परिवार की बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर, 11 वर्षीय मासूम की मौत, तीन घायल टीकमगढ़, मध्य प्रदेश। सावन के प्रथम सोमवार को टीकमगढ़ जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने श्रद्धालुओं की खुशियां मातम में बदल दीं। सागर हाईवे पर अजनौर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 11 वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल टीकमगढ़ में जारी है। #एक्सीडेंट #छतरपुर #टीकमगढ़ #कुंडेश्वर1
- टीकमगढ़ के दिगौड़ा थाना क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा बस और ट्रक की क्रॉसिंग के दौरान एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत टीकमगढ़ के दिगौड़ा थाना क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा बस और ट्रक की क्रॉसिंग के दौरान एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई मृतक की पहचान प्रमोद सेन के रूप में हुई है जो उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले की तहसील महरौनी का निवासी बताया जा रहा है बताया जा रहा है कि मृतक ओरछा से महरौनी जा रहा था हादसे की सूचना मिलते ही दिगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है1