Shuru
Apke Nagar Ki App…
हापुड़ में कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी ने 72 घंटे से अधिक समय तक खुद को हाउस अरेस्ट किए जाने पर भाजपा सरकार और प्रशासन के खिलाफ कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। लगातार तीन दिनों से अधिक समय तक नजरबंद रखे जाने पर उनका गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने सरकार व प्रशासनिक रवैये पर गंभीर सवाल उठाते हुए बड़े आरोप लगाए हैं। अपने बयान में राकेश त्यागी ने जंतर-मंतर पर चल रहे कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन और 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी का पक्ष रखा। इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी से जुड़े विवादों पर अपनी प्रतिक्रिया दी और बसपा व ओवैसी को लेकर भी खुलकर अपनी बात कही।
Star Bharat News 24
हापुड़ में कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी ने 72 घंटे से अधिक समय तक खुद को हाउस अरेस्ट किए जाने पर भाजपा सरकार और प्रशासन के खिलाफ कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। लगातार तीन दिनों से अधिक समय तक नजरबंद रखे जाने पर उनका गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने सरकार व प्रशासनिक रवैये पर गंभीर सवाल उठाते हुए बड़े आरोप लगाए हैं। अपने बयान में राकेश त्यागी ने जंतर-मंतर पर चल रहे कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन और 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी का पक्ष रखा। इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी से जुड़े विवादों पर अपनी प्रतिक्रिया दी और बसपा व ओवैसी को लेकर भी खुलकर अपनी बात कही।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हापुड़ में कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी ने 72 घंटे से अधिक समय तक खुद को हाउस अरेस्ट किए जाने पर भाजपा सरकार और प्रशासन के खिलाफ कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। लगातार तीन दिनों से अधिक समय तक नजरबंद रखे जाने पर उनका गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने सरकार व प्रशासनिक रवैये पर गंभीर सवाल उठाते हुए बड़े आरोप लगाए हैं। अपने बयान में राकेश त्यागी ने जंतर-मंतर पर चल रहे कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन और 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी का पक्ष रखा। इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी से जुड़े विवादों पर अपनी प्रतिक्रिया दी और बसपा व ओवैसी को लेकर भी खुलकर अपनी बात कही।1
- हापुड़ के बाबूगढ़ में गढ़ रोड स्थित एक फार्म हाउस में किसान समाज की ओर से किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में किसान समाज के नेता, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के पहुंचने पर क्षेत्र के किसानों और समर्थकों ने फूलमालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। समारोह को संबोधित करते हुए सुरेश राणा ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि सरकार विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है और किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के धरने का भी जिक्र किया और आरोप लगाया कि कुछ तत्व विपक्ष के इशारे पर छात्रों को भड़काने का काम कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने किसानों से पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के आदर्शों पर चलने व एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया और क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने तथा भविष्य में किसानों के हित में और योजनाएं लागू किए जाने की बात कही। इस दौरान नवदीप, विकास, प्रदीप, योगिंद्र पाल, सचिन, बनना, आकाश दीप, तरण चौधरी, मनदीप चौधरी, राहुल चौधरी, प्रफुल्ल सारस्वत, अभिमन्यु सिंह, विधायक विजयपाल सिंह आढ़ती, हरेन्द्र तेवतिया और मंच संचालक विकास चौधरी समेत बड़ी संख्या में किसान एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। समारोह को किसान समाज की एकजुटता और भाजपा के प्रति समर्थन के रूप में देखा जा रहा है।1
- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित एक फार्म हाउस में किसान समाज द्वारा आयोजित भव्य सम्मान समारोह में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा का जोरदार स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के दर्जनों किसानों ने हिस्सा लिया और उनका गरिमापूर्ण अभिनंदन किया। समारोह को संबोधित करते हुए सुरेश राणा ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया और कहा कि सरकार विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। उन्होंने चौधरी चरण सिंह के आदर्शों पर चलने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसानों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए राणा ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के धरने का जिक्र किया और आरोप लगाया कि विपक्ष के इशारे पर कुछ तत्व छात्रों को भड़काने का काम कर रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने और भविष्य में और अधिक योजनाएं लाने का वादा किया। कार्यक्रम में विधायक विजयपाल सिंह आढ़ती, नवदीप, विकास, प्रदीप, योगिंद्र पाल, सचिन, बनना, आकाश दीप, तरण चौधरी, मनदीप चौधरी, राहुल चौधरी, प्रफुल्ल सारस्वत, अभिमन्यु सिंह, हरेन्द्र तेवतिया और विकाश चौधरी सहित क्षेत्र के कई प्रमुख किसान नेता मौजूद रहे। यह आयोजन किसान समाज की एकजुटता और भाजपा नेतृत्व के प्रति समर्थन को दर्शाता है, जिससे क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।4
- कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले सभी शिवभक्तों और भोलों के लिए एक जरूरी संदेश दिया गया है। इसमें हर शिवभक्त से 'एक पेड़ महादेव के नाम' लगाने की बात कही गई है।1
- जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में शुक्रवार को सेंट्रल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने मेरठ कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। घटना से आक्रोशित वकीलों ने जमकर नारेबाजी करते हुए अपना रोष जताया। इसके बाद अधिवक्ताओं का दल डीएम कार्यालय पहुंचा और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने जंतर-मंतर पर हुई लाठीचार्ज की कार्रवाई पर सख्त नाराजगी जताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। वकीलों ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने वाले छात्रों और प्रदर्शनकारियों पर इस तरह की कार्रवाई कतई उचित नहीं है। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की और राष्ट्रपति से इस मामले में हस्तक्षेप कर उचित कदम उठाने की मांग की। इस दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।4
- मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र स्थित हापुड़ अड्डे पर नगर निगम ने जगन छोले भटूरे और एक अन्य दुकान पर बुलडोजर चला दिया। नगर निगम की टीम ने दुकान के आधे हिस्से को अवैध बताते हुए उसे ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान दुकान मालिक ने कोर्ट से स्थगन आदेश (स्टे) होने का दावा भी किया। इस पूरी कार्रवाई के समय मौके पर नगर निगम, परिवर्तन दल और पुलिस की टीम मौजूद रही।1
- मेरठ जनपद के हस्तिनापुर थाना परिसर में खड़ी दरोगा की कार में सांप घुस जाने से हड़कंप मच गया और अफरा-तफरी फैल गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया। ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सांप को गाड़ी से सुरक्षित बाहर निकालकर पकड़ लिया गया। इसके बाद टीम ने सांप को जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया।1