181–281 में शिकायत कर दो, हमारा कुछ नहीं होगा” — जिला चिकित्सालय मंडला में डॉक्टर के कथित बयान से मरीजों में आक्रोश खबर: मंडला जिले के जिला चिकित्सालय मंडला में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों का आरोप है कि यहां समय पर भोजन और अन्य जरूरी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। परिजनों का कहना है कि जब उन्होंने इस संबंध में डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन से शिकायत की तो कथित तौर पर उन्हें जवाब मिला कि “181–281 में शिकायत कर दो, हमारा कुछ नहीं होगा।” इस तरह के जवाब से मरीजों और उनके परिजनों में नाराजगी बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि कई मरीजों को समय पर भोजन नहीं मिलने के कारण परिजनों को घर से खाना लाकर मरीजों को खिलाना पड़ रहा है। गरीब और दूर-दराज से आने वाले मरीजों के लिए यह स्थिति और भी परेशानी भरी बन गई है। लोगों का कहना है कि यदि अस्पताल में इस तरह की लापरवाही जारी रही तो मरीजों की समस्याएं और बढ़ सकती हैं। वहीं क्षेत्रीय लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता से जांच कर अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार किया जाए और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाए।

- कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने विभिन्न विभागों के प्रगतिरत निर्माण कार्यों की समीक्षा की और निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में मनरेगा, स्कूल शिक्षा, जनजातीय कार्य, धरती आबा सहित अन्य विभागों के प्रगतिरत निर्माण कार्यों की जानकारी ली गई। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने शिक्षा विभाग, जिला शिक्षा केंद्र और जनजातीय कार्य विभाग को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के साथ समन्वय करने और एचपीवी टीकाकरण अभियान की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। गोलमेज कक्ष में शनिवार को शाम 5: 30 बजे समीक्षा बैठक में सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य श्रीमती वंदना गुप्ता, एसीईओ जिला पंचायत श्री विनोद मरावी, सहायक संचालक जनजातीय कार्य श्री रंजीत गुप्ता, क्षेत्रीय संयोजक श्री विष्णु सिंगौर सहित संबंधित मौजूद रहे।1
- मंडला के टिकरवारा में होली का खास उत्सव… कैबिनेट मंत्री सम्पतिया उइके के निवास पर सजी ब्रज की होली… ब्रज से आए कलाकारों के साथ खेला गया रंग-गुलाल… ढोल-मंजीरों और पारंपरिक गीतों के बीच दिखा भक्ति और उल्लास का माहौल… जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ताओं ने दी एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं।1
- Post by Salim khan1
- जिला अस्पताल मंडला में लापरवाही का आरोप रात 3 बजे सड़क हादसे में घायल युवक को नहीं मिला इलाज। इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर सोते मिले, भर्ती करने से किया मना। नाराज़ परिजन घायल को निजी अस्पताल ले जाने को हुए मजबूर।1
- ** मंडला। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर **Fit India Movement** के अंतर्गत फिट इंडिया वुमन्स वीक के तहत मंडला में साइकिल रैली आयोजित की गई। कलेक्टर **Somesh Mishra** ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निर्धारित स्थान पर समाप्त हुई। इस दौरान कलेक्टर ने महिलाओं से नियमित व्यायाम और फिटनेस को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर **Rajendra Kumar Singh** सहित कई अधिकारी और बड़ी संख्या में महिलाएं व छात्राएं उपस्थित रहीं।1
- स्थान –डिंडोरी मध्यप्रदेश स्लग –9 करोड़ टैक्स घोटाला मामला: दस्तावेज गायब करने के आरोपी आरटीओ कर्मचारी की अग्रिम जमानत खारिज एंकर –मध्य प्रदेश के डिंडौरी में करीब 9 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। जिला परिवहन कार्यालय के सहायक ग्रेड-1 कर्मचारी की अग्रिम जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है। आरोप है कि बकाया टैक्स से जुड़ी मूल फाइलें ही गायब कर दी गईं, जिससे शासन को करोड़ों का नुकसान हुआ। डिंडौरी जिले में परिवहन विभाग से जुड़े इस मामले में आरोपी पुष्पकुमार प्रधान के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं। जानकारी के अनुसार, संजय केसवानी और साधना केसवानी के नाम पर दर्ज करीब 16 यात्री वाहनों पर वर्ष 2006 से 2026 के बीच टैक्स वसूली के नोटिस जारी किए गए थे। लेकिन नोटिस जारी होने के बावजूद टैक्स जमा नहीं किया गया। आरोप है कि परिवहन कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-1 पुष्पकुमार प्रधान ने आरोपियों को लाभ पहुंचाने के लिए अपने पद का दुरुपयोग किया और बकाया टैक्स से जुड़ी मूल नस्तियां सुरक्षित रखने के बजाय उन्हें गुम या नष्ट कर दिया। मामले में अपराध क्रमांक 38/2026 दर्ज किया गया है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। इससे शासन को करीब 9 करोड़ रुपये की आर्थिक क्षति पहुंचने की बात सामने आई है। आरोपी पुष्पकुमार प्रधान ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। लेकिन डिंडौरी स्थित भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विशेष अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अग्रिम जमानत आवेदन खारिज कर दिया।3
- होली के पावन अवसर पर मंडला जिले के ग्राम टिकरवारा में शनिवार को शाम 4:00बजे मध्यप्रदेश शासन की कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके के निवास पर भव्य होली उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। ग्राम टिकरवारा स्थित मंत्री संपतिया उइके के निवास पर आयोजित होली उत्सव में रंग, गुलाल और पारंपरिक फाग गीतों की गूंज सुनाई दी। होली के पारंपरिक गीतों और ढोल-मंजीरों की धुन पर पूरा माहौल उत्सवमय हो गया। कार्यक्रम के दौरान राधा रानी की आकर्षक झांकी भी प्रस्तुत की गई, जिसने अपने शानदार नृत्य प्रदर्शन से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। झांकी में कलाकारों ने राधा-कृष्ण की लीलाओं को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया, जिसे देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए।1
- Post by Salim khan1
- अपर कलेक्टर की अचानक दस्तक से दफ्तरों में मचा शोर, लापरवाही की परतें खुलीं, खुल गए कई छुपे हुए छोर। कुर्सियां खाली, कर्मचारी गायब—दृश्य था हैरान, निरीक्षण में 56 कर्मचारी मिले ड्यूटी से अनजान।1