Shuru
Apke Nagar Ki App…
चाकूओ से गोदकर प्रेमिका ने अपने पूर्व प्रेमी की नये प्रेमी के साथ मिलकर हत्याकर जंगल में फेका...?
Salim khan
चाकूओ से गोदकर प्रेमिका ने अपने पूर्व प्रेमी की नये प्रेमी के साथ मिलकर हत्याकर जंगल में फेका...?
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- Post by Salim khan1
- जयपुर में आयोजित अंडर-23 बालिका वर्ग के एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट में मंडला जिले की होनहार क्रिकेटर शुचि उपाध्याय ने अपनी शानदार स्पिन गेंदबाजी से जम्मू-कश्मीर टीम को बैकफुट पर पहुंचा दिया। शुचि ने 5 विकेट लेकर दमदार प्रदर्शन की और मध्यप्रदेश को शानदार जीत दिलाई और मुकाबला अपने नाम कर लिया। शनिवार को दोपहर 3 बजे शुचि उपाध्याय ने जानकारी दी।1
- नेहरू पार्क नर्मदा तट पर आपदा प्रबंधन कार्यशाला नर्मदा में एसडीईआरएफ नगरपालिका के समन्वय से दिखाया लाइव डेमो स्थानीय नेहरू पार्क में जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में एसडीईआरएफ और नगरपालिका की टीम द्वारा आपदा प्रबंधन पर कार्यशाला और मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आपदा के समय त्वरित बचाव और सुरक्षा के विभिन्न तरीकों का सजीव प्रदर्शन किया गया। कार्यशाला के दौरान एसडीईआरएफ के जवानों ने नर्मदा नदी में लाइव डेमो दिया। टीम ने बताया कि यदि रेस्क्यू के दौरान नाव अनियंत्रित होकर पलट जाए, तो उस स्थिति को कैसे संभालें। डूबते हुए व्यक्ति को बचाने के लिए रिंग के अलावा सामान्य बोतलों, रस्सी और साड़ी जैसी घरेलू वस्तुओं के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी गई। टीम के जवानों ने 'चिन पुलिंग' और 'हेड पुलिंग' जैसी तकनीकों के माध्यम से पानी से सुरक्षित बाहर निकालने के तरीके साझा किए। अग्नि और रासायनिक दुर्घटनाओं पर केंद्रित मॉकड्रिल आगामी गर्मियों के मौसम को देखते हुए अग्नि दुर्घटनाओं से निपटने के लिए विशेष अभ्यास किया गया। जिसमे आग पर काबू पाने के लिए पानी, बालू (रेत) और अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग का तरीका बताया गया। इसी प्रकार रासायनिक या औद्योगिक दुर्घटना होने पर किए जाने वाले प्राथमिक बचाव कार्यों की विस्तार से जानकारी दी गई। जवानों ने बाढ़ के दौरान उपयोग होने वाले पेशेवर उपकरणों जैसे लाईफ बाय, लाईफ जैकेट और फेंडरफ्लोटीन बॉल का प्रदर्शन किया। साथ ही सीमित संसाधनों में खाली प्लास्टिक बोतलों से बनाई गई 'लाइफ सेविंग' सामग्रियों के बारे में भी बताया गया।1
- कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके पहुंचीं ग्राम सुकतरा, होली और फाग उत्सव में दिखा उत्साह का नजारा। बहनों के साथ रंगों में सराबोर हुआ माहौल, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया रंगोत्सव का त्योहार।1
- 🚨 ये हाल है इमरजेंसी वार्ड का – #जिला #अस्पताल #मंडला 🚨 रात लगभग 3 बजे सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल मंडला लाया गया, लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि इमरजेंसी वार्ड में मौजूद डॉक्टर सोते हुए पाए गए। घायल युवक का तुरंत इलाज करने के बजाय उसे भर्ती करने से भी मना कर दिया गया। इतना ही नहीं, घायल को अस्पताल तक लेकर आए साथियों के साथ भी बदसलूकी की गई। जिसके चलते तत्काल रूप से घायल को #कटरा_हॉस्पिटल ले जाया गया । क्या यही है सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था? जहाँ एक घायल व्यक्ति इलाज की उम्मीद लेकर आता है और उसे निराशा, लापरवाही और अपमान मिलता है। फिर कहते है डॉक्टरों के साथ बदसलूकी की गई और मारपीट की गई और बदसलूकी की गई । #मंडला #जिला_अस्पताल_मंडला #स्वास्थ्य_व्यवस्था #लापरवाही1
- मंडला | मोहगाँव पुलिस ने अवैध रूप से मवेशियों के क्रूरतापूर्वक परिवहन पर कार्रवाई करते हुए एक आईसर ट्रक से 27 मवेशियों को मुक्त कराया और चालक को गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बायपास रोड पर फंसे ट्रक MP 07 GA 9127 की जांच की, जिसमें मवेशियों को रस्सियों से बांधकर ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। पुलिस ने चालक शेख रहीम (54) निवासी गोहलपुर, जबलपुर को मौके से पकड़ लिया। पुलिस ने 27 मवेशी (कीमत करीब ₹5.25 लाख) और आईसर ट्रक (कीमत करीब ₹22 लाख)जप्त कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- अनुशासनहीनता पर GGP का कड़ा फैसला — पदाधिकारियों को किया बाहर1
- कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने विभिन्न विभागों के प्रगतिरत निर्माण कार्यों की समीक्षा की और निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में मनरेगा, स्कूल शिक्षा, जनजातीय कार्य, धरती आबा सहित अन्य विभागों के प्रगतिरत निर्माण कार्यों की जानकारी ली गई। कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने शिक्षा विभाग, जिला शिक्षा केंद्र और जनजातीय कार्य विभाग को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के साथ समन्वय करने और एचपीवी टीकाकरण अभियान की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। गोलमेज कक्ष में शनिवार को शाम 5: 30 बजे समीक्षा बैठक में सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य श्रीमती वंदना गुप्ता, एसीईओ जिला पंचायत श्री विनोद मरावी, सहायक संचालक जनजातीय कार्य श्री रंजीत गुप्ता, क्षेत्रीय संयोजक श्री विष्णु सिंगौर सहित संबंधित मौजूद रहे।1