मंडला जिले में बुजुर्गों को नि:शुल्क तीर्थ यात्रा कराने की राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 196 तीर्थयात्रियों के जत्थे को रवाना किया गया। कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उईके, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने 11 जुलाई शनिवार चार बजे 4 बसों में सवार इन बुजुर्ग यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह तीर्थ यात्रा असम स्थित प्रसिद्ध मां कामाख्या देवी के लिए आयोजित की गई है, जहाँ यात्री रास्ते में पडऩे वाले अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन भी करेंगे। तात्कालिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू की गई इस योजना का वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा निरंतर विस्तार किया जा रहा है। शासन-प्रशासन के सहयोग से अपने सपनों की तीर्थ यात्रा पर जा रहे बुजुर्गों के चेहरों पर इस दौरान विशेष उत्साह और खुशी दिखाई दे रही थी।

- मंडला के ग्राम गौंझी और नर्मदा परिक्रमा पथ पर इंटेक मंडला द्वारा वृक्षारोपण किया गया है। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों को उन्नत किस्म के फलदार पौधे भी बांटे गए हैं।1
- मध्य प्रदेश के मंडला जिले में कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने 'प्रोजेक्ट संकल्प' की सराहना की है। इस प्रोजेक्ट के माध्यम से जिले के 80 स्कूलों के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी।1
- Post by Pavan singh thakur1
- Post by Rishi Rajak1
- बालाघाट में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। महिला के मुंह से झाग निकलने के बाद परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए थे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस बीच महिला के तकिये के नीचे से चूहामार दवा भी मिली है, जिससे पूरा मामला संदिग्ध बना हुआ है।1
- मंडला जिले में बुजुर्गों को नि:शुल्क तीर्थ यात्रा कराने की राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 196 तीर्थयात्रियों के जत्थे को रवाना किया गया। कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उईके, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने 11 जुलाई शनिवार चार बजे 4 बसों में सवार इन बुजुर्ग यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह तीर्थ यात्रा असम स्थित प्रसिद्ध मां कामाख्या देवी के लिए आयोजित की गई है, जहाँ यात्री रास्ते में पडऩे वाले अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन भी करेंगे। तात्कालिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू की गई इस योजना का वर्तमान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा निरंतर विस्तार किया जा रहा है। शासन-प्रशासन के सहयोग से अपने सपनों की तीर्थ यात्रा पर जा रहे बुजुर्गों के चेहरों पर इस दौरान विशेष उत्साह और खुशी दिखाई दे रही थी।1
- बालाघाट रेलवे स्टेशन पर 'ऑपरेशन हमदर्द' की शुरुआत की गई है, जिसके जरिए बेसहारा लोगों को सहारा दिया जा रहा है। इस मुहिम के तहत रेलवे पुलिस बेघर, वृद्ध और जरूरतमंद लोगों की मदद कर उन्हें आश्रय स्थल या उनके परिवार तक पहुंचा रही है। इसके साथ ही लोगों से भी यह अपील की गई है कि यदि उन्हें कोई भी लावारिस या बेसहारा व्यक्ति दिखाई दे, तो तुरंत इसकी सूचना रेलवे पुलिस को दें।1
- बालाघाट के वारासिवनी में आरटीओ विभाग के अधिकारियों द्वारा शनिवार को वारासिवनी, कटंगी और रामपायली मार्ग पर चलने वाले वाहनों की आकस्मिक जांच की गई। इस जांच के दौरान 11 वाहनों में दस्तावेजों की कमी, फिटनेस, बीमा और परमिट आदि की कमी पाई गई, जिसके बाद उनके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई करते हुए लगभग 40 हजार रुपए की राशि वसूल की गई। आरटीओ की इस आकस्मिक कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। इस कार्रवाई के दौरान विभाग के सब इंस्पेक्टर राजेश तोमर, आरक्षक स्वाति पटले, एस राहंगडाले और सैनिक रेखलाल राहंगडाले सहित अन्य कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।1
- जबलपुर के पनागर में निदान वॉटरफॉल का एक बेहद खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बड़ी लापरवाही सामने आई है। चंद लाइक्स और व्यूज पाने के चक्कर में युवाओं ने खतरे की सारी हदें पार कर दी हैं। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवाओं ने पानी के बेहद तेज बहाव के बीच जाकर वीडियो बनाया है, जो उनकी जान के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता था। इस खतरनाक वीडियो को देखकर लोग भड़क उठे हैं और सोशल मीडिया पर कई तरह के सवाल खड़े किए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि जरा सी भी चूक एक बड़े हादसे में बदल सकती थी। इस गैर-जिम्मेदाराना हरकत पर नाराजगी जताते हुए लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस घटना के बीच लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है कि लाइक्स चंद पलों के होते हैं, लेकिन जिंदगी दोबारा नहीं मिलती; इसलिए सतर्क रहें और सुरक्षित रहें।1